विकास भवन सभागार में श्रद्धा, स्वाभिमान और सांस्कृतिक चेतना के साथ संपन्न हुआ “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” का जनपदीय मुख्य कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में भव्य रूप में आयोजित हुआ कार्यक्रम* शाहजहांपुर 11 मई 2026। भारत की सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना एवं राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के अंतर्गत जनपद स्तरीय मुख्य कार्यक्रम सोमवार को विकास भवन सभागार में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, पीडी डीआरडीए अवधेश राम, जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह सहित अन्य विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं एवं उपस्थित जनसमूह ने भारत की सांस्कृतिक विरासत, सनातन परंपरा एवं राष्ट्र गौरव के प्रतीक सोमनाथ मंदिर की गौरवगाथा को स्मरण करते हुए सामूहिक रूप से आस्था एवं स्वाभिमान का संदेश दिया। इस अवसर पर जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में स्थित सभी शिवालय परिसरों में स्वच्छता, सजावट एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। कार्यक्रम के अंतर्गत सोमनाथ ज्योतिर्लिंग से मा० प्रधानमंत्री जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण वाराणसी में माननीय मुख्यमंत्री जी की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम का भी श्रद्धालुओं को दिखाया गया, जिसे लोगों ने अत्यंत श्रद्धा एवं उत्साह के साथ देखा। साथ ही जनपद, तहसील एवं विकास खंड स्तर पर स्थित विभिन्न शिवालयों में जनभागीदारी के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए एवं सजीव प्रसारण को दिखाया गया। “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की आत्मगौरव, संघर्ष, पुनर्निर्माण एवं सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। गुजरात के प्रभास पाटन स्थित विश्वविख्यात सोमनाथ मंदिर भारतीय सभ्यता की अटूट श्रद्धा एवं पुनर्जागरण का जीवंत प्रतीक है, जिसने सदियों से देशवासियों को आत्मबल एवं एकता का संदेश दिया है। ----
विकास भवन सभागार में श्रद्धा, स्वाभिमान और सांस्कृतिक चेतना के साथ संपन्न हुआ “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” का जनपदीय मुख्य कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में भव्य रूप में आयोजित हुआ कार्यक्रम* शाहजहांपुर 11 मई 2026। भारत की सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना एवं राष्ट्रीय
स्वाभिमान के प्रतीक “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के अंतर्गत जनपद स्तरीय मुख्य कार्यक्रम सोमवार को विकास भवन सभागार में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, पीडी डीआरडीए अवधेश राम, जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह सहित अन्य विभिन्न विभागों
के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं एवं उपस्थित जनसमूह ने भारत की सांस्कृतिक विरासत, सनातन परंपरा एवं राष्ट्र गौरव के प्रतीक सोमनाथ मंदिर की गौरवगाथा को स्मरण करते हुए सामूहिक रूप
से आस्था एवं स्वाभिमान का संदेश दिया। इस अवसर पर जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में स्थित सभी शिवालय परिसरों में स्वच्छता, सजावट एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। कार्यक्रम
के अंतर्गत सोमनाथ ज्योतिर्लिंग से मा० प्रधानमंत्री जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण वाराणसी में माननीय मुख्यमंत्री जी की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम का भी श्रद्धालुओं को दिखाया गया, जिसे लोगों ने अत्यंत श्रद्धा एवं उत्साह के साथ देखा। साथ
ही जनपद, तहसील एवं विकास खंड स्तर पर स्थित विभिन्न शिवालयों में जनभागीदारी के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए एवं सजीव प्रसारण को दिखाया गया। “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की आत्मगौरव,
संघर्ष, पुनर्निर्माण एवं सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। गुजरात के प्रभास पाटन स्थित विश्वविख्यात सोमनाथ मंदिर भारतीय सभ्यता की अटूट श्रद्धा एवं पुनर्जागरण का जीवंत प्रतीक है, जिसने सदियों से देशवासियों को आत्मबल एवं एकता का संदेश दिया है। ----
- शहीद उद्यान में हंगामा: किशोरी के साथ मिले युवकों को संगठन ने घेरा, पुलिस ले गई थाने शाहजहांपुर। शहर के शहीद उद्यान पार्क में सोमवार को उस समय हलचल मच गई जब हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने एक किशोरी के साथ बैठे दो युवकों को पकड़ लिया और मामले को कथित “लव जिहाद” से जोड़ते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रदेश संरक्षक राजेश अवस्थी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पूछताछ के बाद पुलिस दोनों युवकों को थाने ले गई, जबकि किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मौके पर संगठन की ओर से युवकों से माफी मंगवाई गई और हिंदू बेटियों का सम्मान करने की नसीहत दी गई। प्रदेश संरक्षक ने कहा कि हिंदू बेटियों की सुरक्षा के लिए संगठन हमेशा सतर्क और तैयार है।1
- हिंदू किशोरी संग पार्क में बैठे मिले दो युवक, ‘लव जिहाद’ के शक में हिंदू युवा संगठन ने घेरा” शाहजहांपुर के शहीद उद्यान पार्क में सोमवार को उस समय हलचल मच गई, जब हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश (अ) के कार्यकर्ताओं ने एक हिंदू किशोरी के साथ बैठे दो गैर समुदाय के युवकों को पकड़ लिया। संगठन ने मामले को कथित “लव जिहाद” से जोड़ते हुए तुरंत पुलिस और किशोरी के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रदेश संरक्षक राजेश अवस्थी एडवोकेट टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पूछताछ के बाद पुलिस दोनों युवकों को अपने साथ थाने ले गई, जबकि किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मौके पर संगठन की ओर से युवकों से माफी मंगवाकर हिंदू बेटियों का सम्मान करने की नसीहत दी गई। प्रदेश संरक्षक राजेश अवस्थी ने कहा कि “हिंदू बेटियों की सुरक्षा के लिए संगठन हमेशा सतर्क और तैयार है।”1
- “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व—संस्कृति, स्वाभिमान और जागरूकता का संगम।” ✨ Shahjahanpur Nagar Nigam , माननीय महापौर श्रीमती अर्चना वर्मा जी, नगर आयुक्त श्रीमती सौम्या गुरुरानी जी एवं अपर नगर आयुक्त श्री एस.के. सिंह जी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में नागरिकों को फीडबैक फॉर्म भरने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि Swachh Survekshan में शाहजहाँपुर को नंबर 1 बनाने में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके। आइए, मिलकर बनाएं एक स्वच्छ और आदर्श शाहजहाँपुर। ✨ @aksharmabharat @archna.vermabjp @cpcb_official @nagarvikas_up @brajeshpathakup @mohfwindia @nagarvikas_up @MoHUA_India @mlkhattar @Secretary_MoHUA @suhasritu @RoopaMishra77 @SwachhBharatGov @mygovindia @sbmurbangov @sbm_up @swachhBharatGov @SwachhBharat @MoJSDDWS @cmoffice_up @nhm @myyogi_adityanath @ewf_india #shahjahanpurnagarnigam #swachhBharatMission #ewfindiaorg #SwachhUttarPradeshUrban #swachhsurvekshan20254
- शाहजहाँपुर के तिलहर में पुलिस ने अपहरण, मारपीट और बंधक बनाने के एक गंभीर मामले का खुलासा किया है। इस घटना के संबंध में एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया है।1
- शाहजहाँपुर के रामतीर्थयात्रा मेले में ढोंगी बाबा सक्रिय हो सकते हैं। लोगों को सलाह दी गई है कि ऐसे बाबाओं से सवाल पूछें क्योंकि वे हमला कर सकते हैं या ठगी का शिकार बना सकते हैं।1
- शाहजहांपुर में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 17 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से तबादला हुआ है, जिसमें कई अहम थानों के प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां मिली हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है।4
- शाहजहांपुर के खानपुर देहा गाँव के प्रधान साफ-सफाई पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहे हैं। उनकी लापरवाही के कारण गाँव में गंदगी का अंबार लगा है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।1
- 4,680 लीटर संदिग्ध राइस ब्रान ऑयल पकड़ा, लाखों का माल सीज शाहजहांपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने मिलावटखोरी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में संदिग्ध राइस ब्रान ऑयल पकड़ा है। यह कार्रवाई 10 मई 2026 की शाम कलान क्षेत्र के रूकनापुर स्थित खाद्य प्रतिष्ठान जय शिव शक्ति ट्रेडर्स पर की गई। जांच के दौरान एक पिकअप वाहन से सप्लाई के लिए लाया जा रहा रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल बरामद किया गया। वाहन में कुल 35 ड्रमों में लगभग 4,680 लीटर तेल पाया गया। मिलावट की आशंका के चलते अधिकारियों ने तेल का नमूना जांच के लिए भेजते हुए 2,678 लीटर तेल को मौके पर ही सीज कर दिया। जब्त तेल की अनुमानित कीमत लगभग 2.24 लाख रुपये बताई गई है। बताया गया कि यह तेल एमआई ट्रेडर्स, रामगढ़ रोड (फिरोजाबाद) से शाहजहांपुर सप्लाई के लिए लाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान टीम ने क्षेत्र के दो कोल्हुओं से भी सरसों के तेल के नमूने लिए—एक जनता रोड स्थित पप्पू के कोल्हू से और दूसरा परौर रोड स्थित आशीष के कोल्हू से। अभिहित अधिकारी चन्द्रशेखर मिश्र ने बताया कि सभी नमूनों को प्रयोगशाला भेज दिया गया है और रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार, मानवेंद्र कुमार और अजीत सिंह शामिल रहे।1