Shuru
Apke Nagar Ki App…
*श्री रोशन मीना SP नागौर के निर्देशन में नागौर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर स्टंट के वायरल वीडियो पर त्वरित कार्यवाही।* • सड़क पर खतरनाक स्टंट कर वाहन चलाने वाले *चार युवक चेतन पुरी, संतोष पुरी, रिषभ पुरी एवं रवि पुरी गिरफ्तार।* • स्टंट में प्रयुक्त तीनों वाहन *एक बोलेरो कैम्पर एवं दो मोटरसाइकिलें जब्त।* • शादी समारोह के दौरान सड़क पर एक डीजे के पीछे उक्त चारों व्यक्तियों ने बोलेरो एवं मोटरसाइकिलों पर स्टंट करते हुए, खतरनाक तरीके लहराते हुए चलाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। थाना मेड़तारोड पुलिस टीम की रही शानदार कार्यवाही।
CITY PRESS RIYAN BARI
*श्री रोशन मीना SP नागौर के निर्देशन में नागौर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर स्टंट के वायरल वीडियो पर त्वरित कार्यवाही।* • सड़क पर खतरनाक स्टंट कर वाहन चलाने वाले *चार युवक चेतन पुरी, संतोष पुरी, रिषभ पुरी एवं रवि पुरी गिरफ्तार।* • स्टंट में प्रयुक्त तीनों वाहन *एक बोलेरो कैम्पर एवं दो मोटरसाइकिलें जब्त।* • शादी समारोह के दौरान सड़क पर एक डीजे के पीछे उक्त चारों व्यक्तियों ने बोलेरो एवं मोटरसाइकिलों पर स्टंट करते हुए, खतरनाक तरीके लहराते हुए चलाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। थाना मेड़तारोड पुलिस टीम की रही शानदार कार्यवाही।
More news from राजस्थान and nearby areas
- नागौर के किरो की ढाणी (रोहिसा) में महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतिम दिन आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। बेनीवाल ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकारें जनता के मुद्दों से भटककर केवल वोट बैंक की राजनीति कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं के लिए लाए गए नियमों पर भी सवाल उठाए। बेनीवाल ने कहा कि इन नियमों का उपयोग केवल चुनावी लाभ के लिए किया जा रहा है। बेनीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने वोटों के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकी हैं। उन्होंने किरो की ढाणी क्षेत्र की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। बेनीवाल ने कहा कि यह क्षेत्र नदी बहाव क्षेत्र है, इसलिए यहां पुलिया का निर्माण बेहद आवश्यक है, जिससे आमजन को राहत मिल सके। बेनीवाल ने क्षेत्र में बनी सड़कों की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने इसके लिए स्थानीय विधायक और भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। बेनीवाल ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने 12 मार्च को स्थानीय प्रशासन द्वारा बजरी से भरे ट्रकों को छोड़ने के मामले का भी जिक्र किया। बेनीवाल ने कहा कि इस पूरे प्रकरण की जांच करवाई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पंचायत चुनावों को लेकर भी बेनीवाल ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी मनमानी से चुनाव कराना चाहती है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। बेनीवाल ने निष्पक्ष चुनाव की मांग करते हुए कार्यकर्ताओं से सजग रहने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक इंदिरा देवी बावरी, कुंभराज चोयल, विजयपाल राव, रमेश कमेडिया, पुखराज गवाला, चेना राम गोदारा, बालूराम माली, चेना राम किर, भैया राम, आवला राम, रामपाल सोमरवाल और रामनिवास सोमरवाल सहित बड़ी संख्या में आरएलपी कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्थानीय ग्रामीणों ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर हनुमान बेनीवाल का स्वागत किया।1
- खींवसर में अतिक्रमण हटाकर नया रास्ता खुलवाया, काश्तकार परिवार को राहत, नागौर,, जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार के निर्देशन मे खींवसर तहसील के ग्राम भादुओ की ढाणी में राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस के सहयोग से न्यायालय उपखण्ड अधिकारी द्वारा धारा 251 ए के तहत जारी आदेश की अनुपालना में अतिक्रमण हटान की कार्रवाई करते हुए नया गैर मुमकिन रास्ता खुलवाया। यह कार्रवाई लगभग 5 घंट तक चली, जिसमे जेसीबी और ट्रैक्टर की सहायता से रास्ते मे बने अवरोधों को हटाया गया और कब्जा राज लिया गया। कार्रवाई के परिणामस्वरूप स्थानीय काश्तकार लालाराम के परिवार को आवागमन में आ रही परेशानी से राहत मिली। यह अभियान राज्य सरकार के रास्ता खोलो अभियान के तहत काश्तकारों को राहत पहुंचान े के उद्देश्य से संचालित किया गया। कार्रवाई में तहसीलदार सुरेश चौधरी, हल्का आरआई हरकाराम, पटवारी श्रीराम तथा थानाधिकारी प्रशिक्षु आईपीएस अदिति राजस्व एवं अधिकारी मौजूद रहे1
- Post by रमेश सिंह1
- Post by JITENDRA SINGH1
- आपदा प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन सतर्क एयर स्ट्राइक पर आधारित वृहद मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक संपन्न सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत ब्यावर, जिले में आपात परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने एवं आमजन में सजगता बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को एक वृहद मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान राजकीय सनातन धर्म महाविद्यालय, ब्यावर में एयर स्ट्राइक की परिकल्पना पर आधारित अभ्यास किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों ने समन्वित रूप से भाग लिया। सायरन से हुआ अभ्यास का आगाज़ जिला कलेक्टर कमल राम मीना ने बताया कि सायं 7:00 बजे सायरन बजाकर मॉक ड्रिल की शुरुआत की गई। आमजन ने अनुशासन और संयम का परिचय देते हुए सक्रिय भागीदारी निभाई, जो उनकी जागरूकता और सतर्कता को दर्शाता है। एयर स्ट्राइक परिदृश्य का प्रदर्शन अभ्यास के दौरान सनातन धर्म महाविद्यालय परिसर में ड्रोन जैसा उड़ता हुआ एक ऑब्जेक्ट प्रदर्शित किया गया, जिससे बम गिराए जाने की परिकल्पना के आधार पर आपात स्थिति निर्मित की गई। प्रशासन की त्वरित प्रतिक्रिया परखी गई मॉक ड्रिल के माध्यम से पूर्व तैयारियों का मूल्यांकन करते हुए कमियों की पहचान कर उन्हें दूर करने का प्रयास किया गया। जिला प्रशासन, पुलिस, एटीएस एवं एसओजी टीमों ने एयर स्ट्राइक जैसी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावी रिस्पांस टाइम का प्रदर्शन किया। संयुक्त कार्यवाही का सजीव प्रदर्शन अभ्यास के दौरान मेडिकल टीम, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस सेवाएं, एनसीसी, स्काउट सहित विभिन्न एजेंसियों ने समन्वित कार्यवाही करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों का प्रभावी प्रदर्शन किया। घायलों को तत्काल अस्थायी चिकित्सालय पहुंचाकर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया तथा गंभीर घायलों को ईएसआई अस्पताल में रेफर कर वहां तक सुरक्षित पहुंचाने की ड्रिल भी की गई। ब्लैकआउट अभ्यास भी सफल मॉक ड्रिल के अंतर्गत रात्रि 8:00 बजे से 8:20 बजे तक ओ.के. प्लस रेजिडेंसी एवं आसपास के क्षेत्रों में ब्लैकआउट अभ्यास आयोजित किया गया। इस दौरान लगभग 8:10 बजे प्रभावी ब्लैकआउट देखने को मिला। नागरिकों ने स्वयं की इच्छा से लाइट बंद कर सहयोग दिया, जिससे ब्लैकआउट अभ्यास पूर्णतः सफल रहा। वरिष्ठ अधिकारियों ने की निगरानी इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रतन सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्म लाल जाट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र शर्मा, तहसीलदार हनुत सिंह सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे तथा संपूर्ण अभ्यास की मॉनिटरिंग की। आभार एवं अपील जिला प्रशासन ने मॉक ड्रिल में सहयोग करने वाले सभी विभागों, संगठनों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सजग रहकर प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।3
- अजमेर के भगवानगंज क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला के मकान में चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया। 🚨 मुखबिर की सूचना पर भगवानगंज चौकी प्रभारी भगवान सिंह ने सर्च वारंट लेकर छापेमारी की, जहां 10 लोग ताश पत्ती से जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़े गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से ₹52,100 नकद राशि भी जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 👉 इलाके में इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है और पुलिस की इस सख्ती को लेकर लोगों में चर्चा है। 📢 ऐसी ही लेटेस्ट क्राइम और लोकल खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें और वीडियो को Like & Share जरूर करें।1
- Post by CITY PRESS RIYAN BARI1
- मेड़ता विधानसभा क्षेत्र के ग्राम- कीरों की ढाणी (रोहिसा) में श्री महादेव जी महाराज के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ |4
- Post by रमेश सिंह1