Shuru
Apke Nagar Ki App…
बलरामपुर जिले के त्रिलोकपुर में एक 12 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। हत्या की आशंका के चलते परिवार के चार सदस्य अपना घर छोड़कर फरार हो गए हैं, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।
Shivkumar
बलरामपुर जिले के त्रिलोकपुर में एक 12 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। हत्या की आशंका के चलते परिवार के चार सदस्य अपना घर छोड़कर फरार हो गए हैं, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गौशाला में लापरवाही: हरे चारे की जगह खिलाया जा रहा है पुआल ग्राम सभा - ओडाझार, विकासखंड - तुलसीपुर। गौशाला में लापरवाही: हरे चारे की जगह खिलाया जा रहा है पुआल ग्राम सभा - ओडाझार, विकासखंड - तुलसीपुर। तुलसीपुर विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम सभा ओडाझार स्थित गौशाला से एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। गौवंश के संरक्षण और उनके बेहतर खान-पान के सरकारी दावों के विपरीत, यहाँ जानवरों को पौष्टिक हरे चारे के बजाय मात्र सूखा पुआल खिलाया जा रहा है। मुख्य समस्याएं: आहार में कमी: चिलचिलाती धूप और गर्मी के मौसम में पशुओं को हरे चारे और पानी की समुचित व्यवस्था की आवश्यकता होती है, लेकिन यहाँ केवल पुआल पर निर्भर रखा जा रहा है। स्वास्थ्य पर खतरा: लगातार केवल पुआल खाने से गौवंश कुपोषण का शिकार हो सकते हैं, जिससे उनकी मृत्यु दर बढ़ने की आशंका है। प्रशासनिक अनदेखी: गौशालाओं के लिए आवंटित बजट और संसाधनों के बावजूद, धरातल पर पशुओं को उचित आहार न मिलना प्रबंधन पर बड़े सवाल खड़े करता है। फिलहाल गौशाला के संचालक तूने फोन बताया कि कुछ लापरवाहियों के कारण पुआल रखा है गलती से जानवरों के आगे रख दिया गया होगा। अधिकारियों से अपील: हम प्रशासन और संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग करते हैं कि ओडाझार गौशाला का तत्काल निरीक्षण किया जाए और दोषी पाए जाने वाले जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि बेजुबान जानवरों को उनका अधिकार और उचित पोषण मिल सके। 4
- बलरामपुर के तुलसीपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दादा और उनकी पोती की मौत हो गई। स्कूटी पर जा रहे दोनों को एक लोडर ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी जान चली गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।1
- बलरामपुर जिले के तुलसीपुर ब्लॉक के एक गांव में तेज़ आंधी और भीषण हवाओं का प्रकोप देखा गया। इस दौरान गांव में कई बिजली के खंभे ज़मीनदोज़ हो गए।1
- ग्राम पंचायत रजडेरवा में बनी सड़क पहली बारिश में लगी टूटने पर दिखा आक्रोश आजादी के बाद पहली बार बनी सड़क पहली बारिश में टूटी, ग्रामीणों में आक्रोश की तस्वीर उभर का सामने आई है जंहा विकास खण्ड पचपेड़वा क्षेत्र के ग्राम पंचायत रजडेरवा के चैन बनकटवा गांव में आजादी के बाद पहली बार बनी सड़क पहली ही बारिश में टूटने लगी है। सड़क जगह-जगह धंस गई ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की मरम्मत और जांच कराकर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने की मांग की है।1
- बलरामपुर के गौरा चौराहा स्थित निदान फार्मेसी को स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित होने के कारण सील कर दिया। जांच में पाया गया कि यह फार्मेसी बिना किसी आधिकारिक पंजीकरण के चल रही थी। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जिले में नियमों का उल्लंघन करने वाले सभी चिकित्सा केंद्रों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।1
- श्रावस्ती के बरदेहरा मोड़ के पास बारात में शामिल होने आए एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, पुलिस प्रथम दृष्टया इसे सड़क हादसा मान रही है। मामले की सच्चाई जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।1
- श्रावस्ती: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने फूंका चुनावी बिगुल, उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया दावा उत्तर प्रदेश में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार की हलचल के बीच श्रावस्ती में आयोजित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की संगठन समीक्षा बैठक ने प्रदेश की राजनीति में नया उबाल ला दिया है। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष (बिहार) अशरफ अंसारी ने बड़ा सियासी दावा करते हुए कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में यूपी की सभी 403 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही है। *गठबंधन और सीटों पर दो टूक जवाब* सीट बंटवारे और भाजपा के साथ गठबंधन के सवाल पर अशरफ अंसारी ने स्पष्ट किया कि पार्टी अपनी मजबूत सीटों की सूची तैयार कर रही है। उन्होंने कड़े लहजे में कहा, "पार्टी अपनी रणनीति पर काम कर रही है और यदि आवश्यकता पड़ी, तो हम बीजेपी से अलग होकर भी प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।" हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि अंतिम निर्णय पार्टी का शीर्ष नेतृत्व (चिराग पासवान) ही लेगा, जो सभी कार्यकर्ताओं को मान्य होगा। *संगठन मजबूती और 'बिहार फर्स्ट' की तर्ज पर यूपी विजन* समीक्षा बैठक के दौरान बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर विशेष मंथन हुआ। पार्टी नेताओं ने हुंकार भरते हुए कहा कि चिराग पासवान के ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ विजन की तर्ज पर अब उत्तर प्रदेश में भी युवाओं और रोजगार को केंद्र में रखकर एक बड़ा विजन तैयार किया जाएगा। *बैठक में मौजूद रहे प्रमुख पदाधिकारी* श्रावस्ती में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में मनोज पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व प्रत्याशी 289 भिनगा, जिला अध्यक्ष श्रावस्ती राहुल पासवान, जटाशंकर वाल्मीकि, चंद्र गणेश और मधु समेत भारी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सियासी गलियारों में चर्चा है कि एलजेपी (आर) का यह रुख क्या भाजपा पर दबाव बनाने की रणनीति है या उत्तर प्रदेश में किसी नए राजनीतिक समीकरण की शुरुआत। **प्रसार हेतु:**3
- फ़िरोज़ाबाद के शिकोहाबाद में NHAI द्वारा बिना मुआवजे जमीन पर कब्जे के खिलाफ किसानों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है। इस विरोध प्रदर्शन को क्षेत्रीय सपा विधायक मुकेश वर्मा का भी पुरजोर समर्थन मिला है, जिन्होंने NHAI की कार्रवाई को अवैध बताया। किसानों ने चेतावनी दी है कि जब तक उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिलता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।4