logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पंडरिया नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, ₹1.04 करोड़ से होंगे विभिन्न विकास कार्य पंडरिया नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, ₹1.04 करोड़ से होंगे विभिन्न विकास कार्य पंडरिया। पंडरिया नगर के विभिन्न वार्डों में विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों के लिए नगरीय प्रशासन विभाग ने ₹1 करोड़ 4 लाख 18 हजार की स्वीकृति प्रदान की है। विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से मिली इस स्वीकृति के बाद नगर के अलग-अलग वार्डों में सड़क, नाली, पुलिया, पेवर ब्लॉक, बाउंड्रीवॉल सहित विभिन्न आवश्यक विकास कार्य कराए जाएंगे। विधायक भावना बोहरा ने स्वीकृति के लिए पंडरिया नगरवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त किया। विधायक भावना बोहरा ने कहा कि डबल इंजन भाजपा सरकार में पंडरिया नगर सहित पूरी विधानसभा में विकास कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं। ₹1 करोड़ से अधिक की इस स्वीकृति से नगर की मूलभूत सुविधाएं और अधिक मजबूत होंगी तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि पंडरिया नगर में बीते वर्षों में कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों को गति मिली है। इनमें हरिनाला पुल, पंडरिया बाईपास, 250 सीटर नालंदा परिसर लाइब्रेरी एवं ऑडिटोरियम, मुख्य मार्ग निर्माण, बिसेसरा नाला से हरिनाला तक सड़क, नवीन नगर पालिका भवन, नवीन व्यवहार न्यायालय भवन, व्यावसायिक परिसर, मिनी स्टेडियम और चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण सहित विभिन्न कार्य शामिल हैं। विधायक ने कहा कि जनता से निरंतर संवाद कर उनकी आवश्यकताओं को जानना और प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराना उनकी प्राथमिकता है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, न्याय व्यवस्था, नगरीय सुविधाओं और अधोसंरचना से जुड़े कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। उनका संकल्प है कि पंडरिया नगर को सुविधायुक्त एवं विकसित नगर के रूप में नई पहचान मिले। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विकास की गति तेज हुई है। वहीं उपमुख्यमंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में नगरीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं और अधोसंरचना के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है। भावना बोहरा ने बताया कि पंडरिया विधानसभा में किसानों के लिए सिंचाई और पेयजल से जुड़ी ₹300 करोड़ से अधिक की परियोजनाएं आकार ले रही हैं। वहीं वनांचल एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में पक्की सड़कों से आवागमन सुगम हुआ है। उन्होंने कहा कि 3,500 से अधिक पीएम आवासों के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत मिली है तथा स्वच्छ पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार अंतिम व्यक्ति तक किया जा रहा है।

2 hrs ago
user_KT CHHATTISGARH NEWS
KT CHHATTISGARH NEWS
Local News Reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
2 hrs ago
c27062a0-045b-4ac4-9d5b-e4875ba8791d

पंडरिया नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, ₹1.04 करोड़ से होंगे विभिन्न विकास कार्य पंडरिया नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, ₹1.04 करोड़ से होंगे विभिन्न विकास कार्य पंडरिया। पंडरिया नगर के विभिन्न वार्डों में विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों के लिए नगरीय प्रशासन विभाग ने ₹1 करोड़ 4 लाख 18 हजार की स्वीकृति प्रदान की है। विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से मिली इस स्वीकृति के बाद नगर के अलग-अलग वार्डों में सड़क, नाली, पुलिया, पेवर ब्लॉक, बाउंड्रीवॉल सहित विभिन्न आवश्यक विकास कार्य कराए जाएंगे। विधायक भावना बोहरा ने स्वीकृति के लिए पंडरिया नगरवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त किया। विधायक भावना बोहरा ने कहा कि डबल इंजन भाजपा सरकार में पंडरिया नगर सहित पूरी विधानसभा में विकास कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं। ₹1 करोड़ से अधिक की इस स्वीकृति से नगर की मूलभूत सुविधाएं और अधिक मजबूत होंगी तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि पंडरिया नगर में बीते वर्षों में कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों को गति मिली है। इनमें हरिनाला पुल, पंडरिया बाईपास, 250 सीटर नालंदा परिसर लाइब्रेरी एवं ऑडिटोरियम, मुख्य मार्ग निर्माण, बिसेसरा नाला से हरिनाला तक सड़क, नवीन नगर पालिका भवन, नवीन व्यवहार न्यायालय भवन, व्यावसायिक परिसर, मिनी स्टेडियम और चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण सहित विभिन्न कार्य शामिल हैं। विधायक ने कहा कि जनता से निरंतर संवाद कर उनकी आवश्यकताओं को जानना और प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराना उनकी प्राथमिकता है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, न्याय व्यवस्था, नगरीय सुविधाओं और अधोसंरचना से जुड़े कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। उनका संकल्प है कि पंडरिया नगर को सुविधायुक्त एवं विकसित नगर के रूप में नई पहचान मिले। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विकास की गति तेज हुई है। वहीं उपमुख्यमंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में नगरीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं और अधोसंरचना के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है। भावना बोहरा ने बताया कि पंडरिया विधानसभा में किसानों के लिए सिंचाई और पेयजल से जुड़ी ₹300 करोड़ से अधिक की परियोजनाएं आकार ले रही हैं। वहीं वनांचल एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में पक्की सड़कों से आवागमन सुगम हुआ है। उन्होंने कहा कि 3,500 से अधिक पीएम आवासों के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत मिली है तथा स्वच्छ पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार अंतिम व्यक्ति तक किया जा रहा है।

More news from Kabirdham and nearby areas
  • कवर्धा में आरक्षक भर्ती की दूसरी सूची को लेकर चल रहे प्रदर्शन की दो दिनों की दो तस्वीरें…लोकतंत्र में सवाल पूछना भी जरूरी है… कवर्धा में आरक्षक भर्ती की दूसरी सूची को लेकर चल रहे प्रदर्शन की दो दिनों की दो तस्वीरें…लोकतंत्र में सवाल पूछना भी जरूरी है… अपनी मांग रखना भी जरूरी है…लेकिन संवाद की गुंजाइश बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है।कवर्धा की ये दो तस्वीरें सिर्फ एक प्रदर्शन की कहानी नहीं कहतीं…ये बताती हैं कि बातचीत से शुरू हुआ मामला आखिर टकराव तक कैसे पहुंचा। #BreakingNews #viralreels #kawardha #trending
    1
    कवर्धा में आरक्षक भर्ती की दूसरी सूची को लेकर चल रहे प्रदर्शन की दो दिनों की दो तस्वीरें…लोकतंत्र में सवाल पूछना भी जरूरी है…
कवर्धा में आरक्षक भर्ती की दूसरी सूची को लेकर चल रहे प्रदर्शन की दो दिनों की दो तस्वीरें…लोकतंत्र में सवाल पूछना भी जरूरी है…
अपनी मांग रखना भी जरूरी है…लेकिन संवाद की गुंजाइश बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है।कवर्धा की ये दो तस्वीरें सिर्फ एक प्रदर्शन की कहानी नहीं कहतीं…ये बताती हैं कि बातचीत से शुरू हुआ मामला आखिर टकराव तक कैसे पहुंचा।
#BreakingNews #viralreels #kawardha #trending
    user_Tv10mpcg
    Tv10mpcg
    Local News Reporter Kawardha, Kabirdham•
    10 hrs ago
  • केसीजी जिले में आरसेटी बाजार में दिखी प्रशिक्षार्थियों की रचनात्मकता, केसीजी जिले में आरसेटी बाजार में दिखी प्रशिक्षार्थियों की रचनात्मकता, केसीजी जिले में आरसेटी बाजार में दिखी प्रशिक्षार्थियों की रचनात्मकता, 26 अगस्त बुधवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार केसीजी जिले के एसबीआई आरसेटी में प्रशिक्षार्थियों ने स्वयं तैयार राखियों का बाजार लगाया। धान, चावल, गेहूं और बांस से बनी राखियां आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रशिक्षार्थियों ने कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ को स्वनिर्मित राखी बांधी। बाजार के माध्यम से महिलाओं को अपने हुनर को स्वरोजगार और आय से जोड़ने का व्यावहारिक अनुभव मिला।
    1
    केसीजी जिले में आरसेटी बाजार में दिखी प्रशिक्षार्थियों की रचनात्मकता,

केसीजी जिले में आरसेटी बाजार में दिखी प्रशिक्षार्थियों की रचनात्मकता,
केसीजी जिले में आरसेटी बाजार में दिखी प्रशिक्षार्थियों की रचनात्मकता,
26 अगस्त बुधवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार केसीजी जिले के एसबीआई आरसेटी में प्रशिक्षार्थियों ने स्वयं तैयार राखियों का बाजार लगाया। धान, चावल, गेहूं और बांस से बनी राखियां आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रशिक्षार्थियों ने कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ को स्वनिर्मित राखी बांधी। बाजार के माध्यम से महिलाओं को अपने हुनर को स्वरोजगार और आय से जोड़ने का व्यावहारिक अनुभव मिला।
    user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
    गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • चकरभाठा में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित 5 दिवसीय शिव दर्शन चकरभाठा में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित 5 दिवसीय शिव दर्शन महोत्सव के समापन में शामिल हुए बिल्हा विधायक वह जनप्रतिनिधि बुधवार की दोपहर 2:00 बजे प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय उप केंद्र चकरभाठा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, चकरभाठा द्वारा वासु मंगलम भवन चकरभाठा मे आयोजित 05 दिवसीय शिव दर्शन महोत्सव के समापन समारोह में महा आरती में बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक सहित जनप्रतिनिधि एवं गणना नागरिक उपस्थित हुए इस अवसर पर बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक में कहां की बिल्हा विधानसभा अंतर्गत वासु मंगलम, चकरभाठा कैम्प में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, चकरभाठा द्वारा आयोजित 05 दिवसीय शिव दर्शन महोत्सव के समापन समारोह में सम्मिलित होकर भगवान भोलेनाथ की भक्ति एवं आध्यात्मिक अनुभूति का लाभ प्राप्त हुवा इस अवसर पर अमरनाथ बर्फानी बाबा की दिव्य झांकी, 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, चैतन्य झांकी एवं शिव दर्शन ने श्रद्धालुओं को अद्भुत आध्यात्मिक अनुभूति से अभिभूत किया। संध्या महाआरती में सम्मिलित होकर देवाधिदेव महादेव की आराधना की तथा समस्त जनमानस के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। पाँच दिवसीय इस भव्य आयोजन ने चकरभाठा की धरती को शिवभक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक चेतना से सराबोर कर दिया। आयोजन के लिए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सभी भाई-बहनों एवं आयोजकों का हृदय से आभार व्यक्त किया आपको बता दे की प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय उपेंद्र चकरभाठा द्वारा बोदरी के वाशु मंगलम भवन मे शिव दर्शन महोत्सव का किया गया था आयोजन मे जीवंत देवी देवताओं की झाकिया लगाई गई थी सावन मास में 21 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविधालय उप सेवा केंद्र चकरभाठा द्वारा चकरभाठा के बासुमंगलम भवन में अमर नाथ द्वादस 12 ज्योती लिंग दर्शन हेतु शिव दर्शन महोत्सब का आयोजन किया गया था जहाँ प्रातः 9 बजे से रात्री 9 बजे तक भक्त शिव जी के 12 ज्योतिलिंग के दर्शन लाभ प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य बनाय इस आयोजन मे प्रवेश निशुल्क रखा गया था जहां प्रतिदिन संध्या 7 से 7:30 बजे तक महा आरती का आयोजन किया जाता रहा जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गडमान्य नगरी और क्षेत्रवासी भक्तगण बड़ी संख्या में शामिल हुवे इस 12 ज्योतिर्लिंग शिव दर्शन महोत्सव में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बाबा भोलेनाथ मां पार्वती और गणेश जी के जीवंत झांकी और 12 ज्योतिर्लिंग दर्शन सहित बर्फ से बने बर्फानी बाबा के दर्शन करने बाड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग पहुंच रहे हैं शिव भक्तो का कहना है की हूबहू 12 ज्योतिर्लिंग के जैसे बनाए गए शिव लिंग के दर्शन से मन को अलोकीक शांति मिली साथ ही आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई है कहा जाता है कि श्रावण मास में 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन मात्र से जीवन में सुख शांति और समृद्धि आती है जिसे देखते हुए बड़ी संख्या में क्षेत्र के शिव भक्त परिवार सहित इन 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए सुबह से रात तक पहुंच रहे हैं मंगलवार की रात संपन्न हुए महा आरती में
    1
    चकरभाठा में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित 5 दिवसीय शिव दर्शन
चकरभाठा में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित 5 दिवसीय शिव दर्शन महोत्सव के समापन में शामिल हुए बिल्हा विधायक वह जनप्रतिनिधि 
बुधवार की दोपहर 2:00 बजे प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय उप केंद्र चकरभाठा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, चकरभाठा द्वारा वासु मंगलम भवन चकरभाठा मे आयोजित 05 दिवसीय शिव दर्शन महोत्सव के समापन समारोह में महा आरती में बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक सहित जनप्रतिनिधि एवं गणना नागरिक उपस्थित हुए 
इस अवसर पर बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक में कहां की 
बिल्हा विधानसभा अंतर्गत वासु मंगलम, चकरभाठा कैम्प में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, चकरभाठा द्वारा आयोजित 05 दिवसीय शिव दर्शन महोत्सव के समापन समारोह में सम्मिलित होकर भगवान भोलेनाथ की भक्ति एवं आध्यात्मिक अनुभूति का लाभ प्राप्त हुवा 
इस अवसर पर अमरनाथ बर्फानी बाबा की दिव्य झांकी, 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, चैतन्य झांकी एवं शिव दर्शन ने श्रद्धालुओं को अद्भुत आध्यात्मिक अनुभूति से अभिभूत किया। संध्या महाआरती में सम्मिलित होकर देवाधिदेव महादेव की आराधना की तथा समस्त जनमानस के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
पाँच दिवसीय इस भव्य आयोजन ने चकरभाठा की धरती को शिवभक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक चेतना से सराबोर कर दिया। आयोजन के लिए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सभी भाई-बहनों एवं आयोजकों का हृदय से आभार व्यक्त किया 
आपको बता दे की 
प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय उपेंद्र चकरभाठा द्वारा बोदरी के वाशु मंगलम भवन मे शिव दर्शन महोत्सव का किया गया था आयोजन मे जीवंत देवी देवताओं की झाकिया लगाई गई थी 
सावन मास में 21 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविधालय उप सेवा केंद्र चकरभाठा द्वारा चकरभाठा के बासुमंगलम भवन में अमर नाथ द्वादस 12 ज्योती लिंग दर्शन हेतु शिव दर्शन महोत्सब का आयोजन किया गया था जहाँ प्रातः 9 बजे से रात्री 9 बजे तक भक्त शिव जी के 12 ज्योतिलिंग के दर्शन लाभ प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य बनाय इस आयोजन मे प्रवेश निशुल्क रखा गया था 
जहां प्रतिदिन संध्या 7 से 7:30 बजे तक महा आरती का आयोजन किया जाता रहा जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गडमान्य नगरी और क्षेत्रवासी भक्तगण बड़ी संख्या में शामिल हुवे 
इस 12 ज्योतिर्लिंग शिव दर्शन महोत्सव में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बाबा भोलेनाथ मां पार्वती और गणेश जी के जीवंत झांकी और 12 ज्योतिर्लिंग दर्शन सहित बर्फ से बने बर्फानी बाबा के दर्शन करने बाड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग पहुंच रहे हैं 
शिव भक्तो का कहना है की हूबहू 12 ज्योतिर्लिंग के जैसे बनाए गए शिव लिंग के दर्शन से मन को अलोकीक शांति मिली साथ ही आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई है कहा जाता है कि श्रावण मास में 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन मात्र से जीवन में सुख शांति और समृद्धि आती है जिसे देखते हुए बड़ी संख्या में क्षेत्र के शिव भक्त परिवार सहित इन 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए सुबह से रात तक पहुंच रहे हैं 
मंगलवार की रात संपन्न हुए महा आरती में
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    10 hrs ago
  • लाखों के जेवर की चोरी, गिरफ्तार हुए महिला पुरुष आरोपी, ऐसे दिया वारदात को अंजाम, सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम दर्राभाठा में हुई चोरी के मामले में सीपत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात शत-प्रतिशत बरामद किए हैं।
    1
    लाखों के जेवर की चोरी, गिरफ्तार हुए महिला पुरुष आरोपी, ऐसे दिया वारदात को अंजाम,
सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम दर्राभाठा में हुई चोरी के मामले में सीपत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात शत-प्रतिशत बरामद किए हैं।
    user_Ziya khan
    Ziya khan
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • जांच दल ने कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का किया आकस्मिक निरीक्षण संभागीय जांच दल ने कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का किया आकस्मिक निरीक्षण जिले में किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप कृषि आदान सामग्री उपलब्ध कराने तथा कृषि सामग्री के विक्रय में नियमों के पालन की स्थिति का जायजा लेने के उद्देश्य से जबलपुर संभागीय जांच दल द्वारा आज 26 अगस्त को बालाघाट जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। संभागीय जांच दल ने जिले के मोहगांव खुर्द, सिवनी कला, चिखला, गर्रा एवं लालबर्रा क्षेत्र में संचालित कृषि आदान विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कृषि सामग्री के भंडारण, विक्रय व्यवस्था तथा संबंधित अभिलेखों की उपलब्धता सहित निर्धारित नियमों के अनुरूप कृषि आदान सामग्री के विक्रय की स्थिति का जायजा लिया गया।
    1
    जांच दल ने कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का किया आकस्मिक निरीक्षण
संभागीय जांच दल ने कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का किया आकस्मिक निरीक्षण
जिले में किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप कृषि आदान सामग्री उपलब्ध कराने तथा कृषि सामग्री के विक्रय में नियमों के पालन की स्थिति का जायजा लेने के उद्देश्य से जबलपुर संभागीय जांच दल द्वारा आज 26 अगस्त को बालाघाट जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। संभागीय जांच दल ने जिले के मोहगांव खुर्द, सिवनी कला, चिखला, गर्रा एवं लालबर्रा क्षेत्र में संचालित कृषि आदान विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कृषि सामग्री के भंडारण, विक्रय व्यवस्था तथा संबंधित अभिलेखों की उपलब्धता सहित निर्धारित नियमों के अनुरूप कृषि आदान सामग्री के विक्रय की स्थिति का जायजा लिया गया।
    user_Ramanuj Tidke
    Ramanuj Tidke
    Local News Reporter लांजी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • राजिम महानदी पुल की स्ट्रीट लाइट सप्ताह भर से बंद, जिम्मेदारों को परवाह नहीं नवापारा राजिम: धर्मनगरी राजिम में महानदी पर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पुल की स्ट्रीट लाइटें पिछले सप्ताह भर से बंद पड़ी हैं। रात के समय पुल पर पसरा अंधेरा राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में स्ट्रीट लाइट बंद होने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। बताया जा रहा है कि राजिम क्षेत्र में महानदी पर स्थित बेलाही पुल, चौबे बांधा पुल और राजिम पुल—तीनों पर स्ट्रीट लाइटों की स्थिति खराब है। रात में इन पुलों पर कई बार मवेशी भी सड़क पर बैठे नजर आते हैं। अंधेरे में अचानक मवेशियों के सामने आ जाने से वाहन चालकों के साथ दुर्घटना होने की आशंका और बढ़ जाती है। वही रोड ख़राब होने से दुर्घटना की भी सम्भावना बनी हुई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधा लंबे समय से बंद होने के बावजूद जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वही स्थानीय नेताओं की चुप्पी को लेकर भी लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि यदि अंधेरे के कारण कोई बड़ी दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी? प्रशासन को किसी अप्रिय घटना का इंतजार करने के बजाय तत्काल तीनों पुलों की स्ट्रीट लाइटों की जांच कराकर उन्हें दुरुस्त कराना चाहिए। अब देखना होगा कि प्रशासन इस समस्या को कितनी गंभीरता से लेता है और राजिम सहित आसपास के पुलों पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें आखिर कब तक दोबारा चालू होती हैं। वही विद्युत विभाग के ईई धर्मेंद्र साहू ने बिजली बिल नहीं पटने के कारण विद्युत आपूर्ति रोकने की बात कही. क्या कहते है जिम्मेदार इस मामले में ब्रिज विभाग के रायपुर ई ई गोविन्द अहिरवार ने कहाकि बिल गलत जगह पर जाता है, इसलिए ऐसा हुआ है. बावजूद इसके विद्युत विभाग से लाइट ना काटने का निवेदन किया था, लेकिन विभाग की ओर से बिल पटाने के बाद ही लाइट चालू करने की बात कही गई है.आगे हमने बिल चुकाने विभागीय प्रकिया कर दी है, आगामी कुछ दिनो में लाइट चालू हो जाएगी.
    1
    राजिम महानदी पुल की स्ट्रीट लाइट सप्ताह भर से बंद, जिम्मेदारों को परवाह नहीं
नवापारा राजिम:  धर्मनगरी राजिम में महानदी पर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पुल की स्ट्रीट लाइटें पिछले सप्ताह भर से बंद पड़ी हैं। रात के समय पुल पर पसरा अंधेरा राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में स्ट्रीट लाइट बंद होने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि राजिम क्षेत्र में महानदी पर स्थित बेलाही पुल, चौबे बांधा पुल और राजिम पुल—तीनों पर स्ट्रीट लाइटों की स्थिति खराब है। रात में इन पुलों पर कई बार मवेशी भी सड़क पर बैठे नजर आते हैं। अंधेरे में अचानक मवेशियों के सामने आ जाने से वाहन चालकों के साथ दुर्घटना होने की आशंका और बढ़ जाती है। वही रोड ख़राब होने से दुर्घटना की भी सम्भावना बनी हुई है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधा लंबे समय से बंद होने के बावजूद जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वही स्थानीय नेताओं की चुप्पी को लेकर भी लोगों में नाराजगी है।
लोगों का कहना है कि यदि अंधेरे के कारण कोई बड़ी दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी? प्रशासन को किसी अप्रिय घटना का इंतजार करने के बजाय तत्काल तीनों पुलों की स्ट्रीट लाइटों की जांच कराकर उन्हें दुरुस्त कराना चाहिए।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस समस्या को कितनी गंभीरता से लेता है और राजिम सहित आसपास के पुलों पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें आखिर कब तक दोबारा चालू होती हैं। वही विद्युत विभाग के ईई धर्मेंद्र साहू ने बिजली बिल नहीं पटने के कारण विद्युत आपूर्ति रोकने की बात कही.
क्या कहते है जिम्मेदार 
इस मामले में ब्रिज विभाग के रायपुर ई ई गोविन्द अहिरवार ने कहाकि बिल गलत जगह पर जाता है, इसलिए ऐसा हुआ है.  बावजूद इसके विद्युत विभाग से लाइट ना काटने का निवेदन किया था, लेकिन विभाग की ओर से बिल पटाने के बाद ही लाइट चालू करने की बात कही गई है.आगे हमने बिल चुकाने विभागीय प्रकिया कर दी है, आगामी कुछ दिनो में लाइट चालू हो जाएगी.
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • कवर्धा धर्मनगरी की प्राचीन मंदिर बूढ़ा महादेव से निकली भव्य एवं ऐतिहासिक पालकी यात्रा श्रद्धालुओं का उमड़ा जन सैलाब कवर्धा धर्मनगरी की प्राचीन मंदिर बूढ़ा महादेव से निकली भव्य एवं ऐतिहासिक पालकी यात्रा श्रद्धालुओं का उमड़ा जन सैलाब अंबेडकर चौक महामाया मंदिर के समीप में हुई भस्म आरती ढोल नगाड़ों के साथ निकाली गई है पालकी यात्रा श्रद्धालु थिरकते हुए दिखे ...
    1
    कवर्धा धर्मनगरी की प्राचीन मंदिर बूढ़ा महादेव से निकली भव्य एवं ऐतिहासिक पालकी यात्रा श्रद्धालुओं का उमड़ा जन सैलाब
कवर्धा धर्मनगरी की प्राचीन मंदिर बूढ़ा महादेव से निकली भव्य एवं ऐतिहासिक पालकी यात्रा श्रद्धालुओं का उमड़ा जन सैलाब अंबेडकर चौक महामाया मंदिर के समीप में हुई भस्म आरती ढोल नगाड़ों के साथ निकाली गई है पालकी यात्रा श्रद्धालु थिरकते हुए दिखे ...
    user_Tv10mpcg
    Tv10mpcg
    Local News Reporter Kawardha, Kabirdham•
    12 hrs ago
  • नशे की लत से बाल बाल बच कर वापिस लौटा बाइक सवार युवक सावधानी हटी दुर्घटना घटी
    1
    नशे की लत से बाल बाल बच कर वापिस लौटा बाइक सवार युवक सावधानी हटी दुर्घटना घटी
    user_हमर जशपुर
    हमर जशपुर
    Raipur, Chhattisgarh•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.