एनएसएस यूनिट एम्बेसडर रवि करेंगे अंतर्राष्ट्रीय सीमा अनुभव यात्रा एनएसएस यूनिट एम्बेसडर रवि करेंगे अंतर्राष्ट्रीय सीमा अनुभव यात्रा मां तुझे प्रणाम योजना के अंतर्गत तनोट माता मंदिर एवं लोंगेवाला पोस्ट राजस्थान का करेंगे भ्रमण फोटो-11-एसजेआर07- स्वागत किया गया। शाजापुर। मध्य प्रदेश शासन की मां तुझे प्रणाम योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस बीकेएसएन गवर्नमेंट कॉलेज शाजापुर के एनएसएस यूनिट एम्बेसडर रवि कुमार का चयन भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमा अनुभव यात्रा के लिए हुआ है। शासन की इस गौरवशाली योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं के भीतर राष्ट्रभक्ति की अलख जगाना और उन्हें सीमा पर तैनात सैनिकों के अदम्य साहस, त्याग व कठिन परिश्रम से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना है। इस छः दिवसीय यात्रा के दौरान रवि कुमार राजस्थान स्थित भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमा, ऐतिहासिक तनोट माता मंदिर एवं लोंगेवाला पोस्ट का अनुभव भ्रमण करेंगे। रवि विकासखंड मोहन बड़ोदिया क्षेत्र से एनएसएस के माध्यम से इस योजना हेतु चयनित होने वाले पहले छात्र हैं। यात्रा पर रवाना करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. एस. के. तिवारी ने कहा कि मां तुझे प्रणाम योजना का मूल मंत्र युवाओं में राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव को सुदृढ़ करना है। वहीं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. प्रकाश बर्फा ने बताया कि रवि कुमार का चयन उनकी निरंतर सेवा भावना और एनएसएस में सक्रिय भागीदारी का परिणाम है। योजनांतर्गत सीमा दर्शन का उद्देश्य केवल भ्रमण नहीं, बल्कि हमारे सैनिकों के अदम्य साहस, उनके त्याग और चौबीसों घंटे किए जाने वाले कठिन परिश्रम को प्रत्यक्ष रूप से समझना है। इस अवसर पर डॉ. वी. पी. मीणा, डॉ. मीनू गिड़वानी, डॉ. आर.सी चौहान, डॉ. दिनेश निंगवाल, डॉ. बी. के. सोलंकी, डॉ. बी. एल. मालवीय, डॉ. डी. आर. राठौर, डॉ. श्वेता चौहान, सीनियर हर्षिता पाटीदार, एनएसएस एसयूओ लक्ष्मी पुष्पद, कौशल्या, एसयूओ शिवम परिहार, आशीष परमार, रवि मालवीय आदि के साथ महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में स्वयंसेवक तथा एनएसएस मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार चौरडि़या उपस्थित थे।

- 📡 *_साधना प्लस न्यूज_* *प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कस्टम हायरिंग सेंटर मोहन बड़ोदिया में सम्पन्न हुआ* *गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 📱 *9584097180*1
- शुजालपुर सिटी पुलिस की बड़ी सफलता* *👉क्रेशर मशीन के फरार मुनीम से बरामद किए 900,000/- रुपये* दिनांक 09.03.2026 को आवदेक घनश्याम पिता दीपक सिसोदिया निवासी बंजीपुरा शुजालपुर सिटी के द्वारा अपनी क्रेशर मशीन के मुनीम रवि केवट पिता पदम् सिंह केवट निवासी राणोगंज जिला शाजापुर के विरुद्ध पैसे लेकर फरार होने संबंधी आवेदन पत्र दिया गया, अनावेदक रवि केवट क्रेशर मशीन के नगदी 9,29,600 रूपए राजलक्ष्मी देव बिल्ड प्राइवेट लिमिटेड उगली से लेकर फरार हो गया था, आवेदक घनश्याम सिसौदिया की रिपोर्ट पर *अपराध कमांक 86/2026 धारा 316(2), 316(4) बीएनएस* पजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। उक्त प्रकरण में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर श्री यशपाल सिहं राजपूत के निर्देशन में श्रीमान अति० पुलिस अधीक्षक महोदय श्री घनश्याम मालवीय के नेतृत्व में श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री निमेष देशमुख शुजालपुर के मार्गदर्शन में अपराध के आरोपी कि गिरफतारी करने हेतु थाना प्रभारी शुजालपुर सिटी प्रवीण कुमार पाठक के नेतृत्व मे टीम गठित की गई थी। गठित टीम ने निरन्तर प्रयास कर दिनांक 11.03.2026 को आरोपी रवि केवट पिता पदम् सिंह केवट उम्र 21 साल निवासी रानोगंज तहसील शुजालपुर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पुछताछ की गई आरोपी रवि केवट ने दिनाक 08.03.2026 को राजलक्ष्मी देव बिल्ड प्राइवेट लिमिटेड उगली से धनश्याम सिसौदिया के क्रेशर मशीन के नगदी 9,29,600 रूपए प्राप्त करना बताया। आरोपी रवि केवट से क्रेशर मशीन के नगदी 900,000/- रुपये बरामद किए गए। उक्त सरहानीय कार्य मे थाना प्रभारी थाना शुजालपुर सिटी प्रवीण कुमार पाठक, उनि० इनिम टोप्पो, प्रआर.83 महेश धापानी, आर.99 रामबाबू सिसोदिया (आसूचना संकलन), आर319 रवि रघुवंशी, आर.200 रामबाबू लववंशी, आर.516 घनश्याम राजपूत (सायबर) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।2
- मक्सी~प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मक्सी में दिनांक 11 मार्च को HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन का शुभारंभ जिला कलेक्टर रिजु बाफना एवं जिला मुख्य स्वस्थ चिकित्सा अधिकारी कमला आर्य के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के ज़िला टीकाकरण अधिकारी डॉ भुदेव मेहता एवं ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ गोपाल मकवाना की अगुवाई में मक्सी प्रभारी मेडिकल ऑफिसर डॉ गजेन्द्रसिंह जाटव ओर डॉ अर्पित जैन के मार्गदर्शन में चिकित्सा स्टाफ की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बताया गया कि HPV वैक्सीन लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय मुख के कैंसर) से बचाव के लिए लगाई जाती है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित आयु वर्ग की बालिकाओं को यह टीका लगाया जाएगा। चिकित्सा अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को समय पर टीकाकरण करवाकर गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखें। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों ने टीकाकरण के महत्व की जानकारी भी दी।1
- मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र के धतरावदा जोड़ के पास रात को आगर सारंगपुर रोड पर अनियंत्रित होकर कर पलट गई हादसे में कार चालक अल्पेश की मौत हो गई कार में सवार किस वर्षीय ऋषभ परिहार गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना मिलते ही मोहन बड़ोदिया पुलिस ने पहुंचकर डायल 112 को भी मौके पर बुलाया पायलट संतोष मालवीय और आरक्षक सोनू यादव ने पुलिस के साथ मिलकर दोनों युवकों को कार से बाहर निकाला और तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहन बड़ोदिया पहुंचा जहां डॉक्टरों ने जांच कर अल्पेश को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल ऋषभ का उपचार जारी है पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है मृतकअल्पेश का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सोपा है1
- बडोनी:आजाद समाज पार्टी की संकल्प यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई दतिया, 11 मार्च। आजाद समाज पार्टी की संकल्प यात्रा को पुलिस ने गोराघाट में रोक दिया। पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल करके कार्यकर्ताओं को खदेड़ा। इस दौरान आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर सिंह यादव भी गिरफ्तार कर लिए गए।पुलिस ने गोराघाट सिंध पुल के पास भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आंदोलन को खत्म कर दिया। पुलिस के बैरीकेट से आगे नहीं बढ़ सके भीम आर्मी के कार्यकर्त्ता। आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने बिना अनुमति यात्रा निकालने पर कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से यात्रा निकाल रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन पर हमला किया।पुलिस ने कहा कि आजाद समाज पार्टी की यात्रा को रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने कहा कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।2
- 3 से 4 साल हो गए हैं अभी तक जंबूरा और ताजपुर के बीच में डेढ़ से 2 किलोमीटर का रोड अभी तक बनाया नहीं गया है जिसकी वजह से बारिश और गर्मी में भी बहुत परेशानी आती है1
- wjhegsuevgeuvwgstw2
- गेहूं के खेत में रखे शुक्ला में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू शाजापुर। जिले के थाना सुनेरा क्षेत्र के ग्राम सुनेरा में गेहूं के खेत में रखे शुक्ला (फसल का ढेर) में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 को जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। डायल 112 की टीम में शामिल सी-95 आरक्षक अभिषेक गुप्ता तथा पायलट महेंद्र सिंह जादौन घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। आग तेजी से फैलती देख टीम ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से आसपास की फसल को बड़े नुकसान से बचा लिया गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।2