*IAS दिव्या ने सिर्फ 2 लाइन लिखकर नौकरी छोड़ी:* इस्तीफे में पारिवारिक कारण वजह बताई, कुछ घंटे ऑफिस में रहीं, फिर लौट गईं उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की चर्चित आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने 13 साल की सरकारी सेवा के बाद स्वैच्छिक इस्तीफा दे दिया है। वर्तमान में लखनऊ में राजस्व विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात दिव्या मित्तल ने मुख्य सचिव को महज दो लाइन का इस्तीफा भेजा, जिसमें उन्होंने अपने इस बड़े कदम के पीछे "निजी पारिवारिक कारणों" का हवाला दिया है।इस्तीफा सौंपने के बाद सोमवार दोपहर वह कुछ देर के लिए एनेक्सी स्थित अपने कार्यालय पहुंचीं और कर्मचारियों से मुलाकात करने के बाद वहां से लौट गईं।इस्तीफे से जुड़े मुख्य बिंदु और प्रशासनिक प्रक्रियाकोई विभागीय जांच लंबित नहीं: नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग की शुरुआती जांच में उनके खिलाफ कोई भी कोर्ट केस, चार्जशीट या विभागीय जांच लंबित नहीं पाई गई है।स्वीकृति की प्रक्रिया: राज्य का कार्मिक विभाग अब इस इस्तीफे का प्रस्ताव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखेगा। इसके बाद इसे अंतिम मंजूरी के लिए केंद्र सरकार (कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग - DoPT) और राष्ट्रपति भवन भेजा जाएगा।इस्तीफे पर प्रतिक्रिया: दिव्या मित्तल ने सोशल मीडिया और मीडिया बयानों में स्पष्ट किया है कि यह कोई जल्दबाजी या किसी दबाव में लिया गया फैसला नहीं है। आईएएस की नौकरी उनके जीवन का केवल एक हिस्सा थी और अब वह अपने परिवार, बच्चों और लेखन-शिक्षण जैसे पुराने पैशन को समय देना चाहती हैं। ब्रेकिंगन्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र लखनऊ
*IAS दिव्या ने सिर्फ 2 लाइन लिखकर नौकरी छोड़ी:* इस्तीफे में पारिवारिक कारण वजह बताई, कुछ घंटे ऑफिस में रहीं, फिर लौट गईं उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की चर्चित आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने 13 साल की सरकारी सेवा के बाद स्वैच्छिक इस्तीफा दे दिया है। वर्तमान में लखनऊ में राजस्व विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात दिव्या मित्तल ने मुख्य सचिव को महज दो लाइन का इस्तीफा भेजा, जिसमें उन्होंने अपने इस बड़े कदम के पीछे "निजी पारिवारिक कारणों" का हवाला दिया है।इस्तीफा सौंपने के बाद सोमवार दोपहर वह कुछ देर के लिए एनेक्सी स्थित अपने कार्यालय पहुंचीं और कर्मचारियों से मुलाकात करने के बाद वहां से लौट गईं।इस्तीफे से जुड़े मुख्य बिंदु और प्रशासनिक प्रक्रियाकोई विभागीय जांच लंबित नहीं: नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग की शुरुआती जांच में उनके खिलाफ कोई भी कोर्ट केस, चार्जशीट या विभागीय जांच लंबित नहीं पाई गई है।स्वीकृति की प्रक्रिया: राज्य का कार्मिक विभाग अब इस इस्तीफे का प्रस्ताव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखेगा। इसके बाद इसे अंतिम मंजूरी के लिए केंद्र सरकार (कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग - DoPT) और राष्ट्रपति भवन भेजा जाएगा।इस्तीफे पर प्रतिक्रिया: दिव्या मित्तल ने सोशल मीडिया और मीडिया बयानों में स्पष्ट किया है कि यह कोई जल्दबाजी या किसी दबाव में लिया गया फैसला नहीं है। आईएएस की नौकरी उनके जीवन का केवल एक हिस्सा थी और अब वह अपने परिवार, बच्चों और लेखन-शिक्षण जैसे पुराने पैशन को समय देना चाहती हैं। ब्रेकिंगन्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र लखनऊ
- ₹130.86 लाख से बना पीएचसी बना शोपीस, अब डॉक्टर की हुई तैनाती, बुधवार तक संभालेंगे कार्यभार हसनगंज/उन्नाव। करीब ₹130.86 लाख की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) संदाना, जिसकी निर्माण अवधि दिसंबर 2020 से दर्ज है, लंबे समय तक बदहाली का शिकार होकर शोपीस बना रहा। बीते वर्षों में यह केंद्र कई बार खुला और बंद हुआ, जबकि वर्तमान में भवन परिसर में झाड़-झंखाड़ उग आने से इसकी दुर्दशा साफ दिखाई देती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पीएचसी पर क्षेत्र की लगभग 50 हजार की आबादी निर्भर है। डॉक्टरों और नियमित स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में मरीजों को इलाज के लिए नवाबगंज और हसनगंज जाना पड़ता है। ग्रामीणों का सवाल है कि यदि नियमित रूप से डॉक्टर और स्टाफ की तैनाती नहीं करनी थी, तो इतनी बड़ी धनराशि खर्च कर भवन निर्माण का उद्देश्य क्या था। इस संबंध में सीएचसी हसनगंज के अधीक्षक डॉ. नितिन श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से वार्ता हुई है। सीएमओ ने पीएचसी संदाना पर डॉक्टर की तैनाती किए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नियुक्त चिकित्सक बुधवार तक कार्यभार ग्रहण कर लेंगे। अब क्षेत्रवासियों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि वर्षों से ठप पड़ी स्वास्थ्य सेवाएं वास्तव में बहाल होती हैं या फिर यह पीएचसी एक बार फिर केवल सरकारी दावों तक ही सीमित रह जाएगा।1
- राजधानी लखनऊ के कृष्णनगर थाना क्षेत्र में जानलेवा हमला गाड़ी हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद जानलेवा हमले तक पहुंचा सर्राफा चौकी के ठीक बगल अमित वर्मा नाम के युवक पर हमला लक्की ने कई साथियों के साथ मिलकर मारपीट की घटना को दिया अंजाम लक्की चौकी के ठीक बगल लगाता है कबाब-पराठे का ठेला लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप हमले में अमित वर्मा गंभीर रूप से घायल, मौके पर हुए बेहोश बेहोश होने के बाद भी अमित वर्मा को पीटते रहे हमलावर मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हमलावरों की संख्या ज्यादा होने पर मौके से भागे अमित के साथी वापस लौटने पर अमित वर्मा जमीन पर बेहोश पड़े मिले दोस्तों ने घायल अमित को पहुंचाया लोकबंधु अस्पताल सर्राफा चौकी इंचार्ज शिशुपाल सिंह की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल पीड़ित ने तहरीर न लेने और सादे कागज पर हस्ताक्षर कराने का लगाया आरोप आरोपियों का 151 में पुलिस ने किया चालान पुलिस चौकी के ठीक बगल हुई वारदात से पुलिस व्यवस्था पर सवाल राजधानी लखनऊ के कृष्ण नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत का मामला ।2
- भारी बारिश के बीच लखनऊ पुलिस का सराहनीय कार्य,,,,,,,,,, 🌧️ भारी बारिश के बीच लखनऊ पुलिस का सराहनीय कार्य 👮♂️ लोहिया हॉस्पिटल के पास जलभराव में फंसे मरीजों और तीमारदारों को लखनऊ पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला। मुश्किल हालात में पुलिसकर्मियों की मदद ने पेश की मानवता की मिसाल।1
- असलहे के साथ युवक का वीडियो वायरल..युवक असलहा दिखाकर क्षेत्र में बना रहा दबदबा व लोगों में डर सूत्र लखनऊ ब्रेकिंग माल थाना क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद *लखनऊ के माल थाना क्षेत्र में संतोष रावत नाम के युवक का असलहे के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है। वायरल वीडियो को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।* *सवाल यह है कि आखिर खुलेआम असलहे के साथ वीडियो वायरल होने के बावजूद पुलिस की नजर इस मामले पर कब पड़ेगी..?* *क्या युवक के पास मौजूद असलहा लाइसेंसी है या अवैध.?! अगर असलहा अवैध है तो युवक के खिलाफ कार्रवाई कब होगी?* *स्थानीय लोगों के बीच यह भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर युवक को किसका संरक्षण प्राप्त है..?* *क्या माल पुलिस किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रही है*? *पुलिस अधिकारियों से मांग है कि वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेकर युवक और असलहे की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना की आशंका को टाला जा सके।* *अब देखना यह है कि माल पुलिस इस वायरल वीडियो पर कब तक कार्रवाई करती है।*1
- समस्या को लेकर अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन.......... सहावर तहसील के गांव रारा की बिजली समस्या को लेकर अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन कासगंज। सहावर तहसील क्षेत्र के ग्राम रारा में बिजली की समस्या को लेकर ग्रामीणों की ओर से विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता श्री पीयूष कुमार जी से मुलाकात की गई। इस दौरान गांव में विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को उनके समक्ष रखा गया। ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था में सुधार, नियमित विद्युत आपूर्ति तथा संबंधित समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। अधिशासी अभियंता ने समस्याओं को सुनते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि विद्युत विभाग जल्द ही समस्याओं का समाधान कर गांव में सुचारु बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करेगा।1
- *कॉमर्शियल सिलेंडर ₹11.50 और दूध ₹9 तक महंगा:* टाटा-हुंडई की कारों की कीमतें ₹25 हजार तक बढ़ीं; बिना e-KYC अटक सकती है एलपीजी सब्सिडी औसतन ₹11.50 की बढ़ोतरी: तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया है।मेट्रो शहरों में नई कीमतें:कोलकाता: ₹2884.00 (₹11.50 महंगा)चेन्नई: ₹2916.50 (₹10.50 महंगा)दिल्ली और मुंबई: ₹2747.50 और ₹2701.00 (₹9.50 महंगा)राहत: 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।असर: कॉमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से होटल-रेस्टोरेंट का खाना, शादी की कैटरिंग और बाहर चाय-नाश्ता मामूली रूप से महंगा हो सकता है।2. मुंबई और तमिलनाडु में दूध महंगामुंबई में ₹9/लीटर का इजाफा: बॉम्बे मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने थोक दूध के दाम ₹93 से बढ़ाकर ₹102 प्रति लीटर कर दिए हैं। यह नई दरें 28 फरवरी 2027 तक लागू रहेंगी।तमिलनाडु में ₹3/लीटर महंगा: 'एविन' (Aavin) दूध के खरीद मूल्य में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है, जिससे यह ₹41 से बढ़कर ₹44 प्रति लीटर हो गया है। दो हफ्ते में यह दूसरी बढ़ोतरी है। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र लखनऊ1
- IT चौराहे के पास गिरा विशाल पेड़, लगा लंबा ट्रैफिक जाम मूसलाधार बारिश के चलते सड़क के बीचों-बीच गिरा पेड़ राजधानी लखनऊ के आईटी चौराहे पर मूसलाधार बारिश के चलते सड़क के बीचों-बीच गिरा पेड़। राहगीरों ने दी पुलिस और नगर निगम प्रशासन को सूचना। पेड़ गिरने से आसपास के रास्तों पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया। मौके पर पहुंची राहत टीम और पुलिसकर्मियों ने पेड़ को सड़क से हटाया। कुल्हाड़ी और कटर की मदद से पेड़ की लकड़ी को काटकर सड़क से हटाया गया। पेड़ के सड़क पर गिरने से आवाजाही पूरी तरह ठप रही। पेड़ हटने के बाद ट्रैफिक व्यवस्था को बहाल किया गया।2
- बलराम जन्मोत्सव कल,संतान की लंबी उम्र के लिए माताओं का अटूट संकल्प,बाजारों में उमड़ी रौनक हलषष्ठी महापर्व कल,शेषनाग के अवतार बलदाऊ जी का जन्मोत्सव,सुहागिनें रखेंगी व्रत......पूजन सामग्री से पटी बाजारें....... सनातन परंपरा में संतानों के कल्याण और वंश वृद्धि के लिए महापर्वों की शुरुआत हो चुकी है। रक्षाबंधन के ठीक छठवें दिन मनाया जाने वाला आस्था का अनूठा पर्व 'हलषष्ठी' कल बुधवार को पूरे देश में श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई और शेषनाग के अवतार प्रभु बलराम के जन्मोत्सव के इस पावन मौके पर सुहागिन महिलाएं अपनी संतान की दीर्घायु और खुशहाली के लिए निर्जला व्रत रखेंगी। इस पर्व को लेकर आज मंगलवार को बाजारों में भारी रौनक देखने को मिली।भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि... यानी वो पावन दिन जब द्वापर युग में शेषनाग ने प्रभु कृष्ण के बड़े भाई 'बलराम' के रूप में धरती पर अवतार लिया था। बलदाऊ जी के मुख्य अस्त्र हल और मूसल के सम्मान में ही इस महापर्व को 'हलषष्ठी' कहा जाता है।इस व्रत की महिमा अपरंपार है। मान्यता है कि निःसंतान महिलाएं वंश वृद्धि की कामना के साथ और पुत्रवती महिलाएं अपने बच्चों की लंबी उम्र, तरक्की और उत्तम स्वास्थ्य के लिए यह कठिन व्रत रखती हैं। लेकिन इस व्रत के नियम बेहद कड़े और विस्मित करने वाले हैं।हलषष्ठी व्रत में सबसे बड़ी विशेषता इसके खान-पान को लेकर है। इस दिन व्रती महिलाएं हल से जोते गए खेत का कोई भी अन्न, फल या सब्जी ग्रहण नहीं करती हैं। यहाँ तक कि इस व्रत में गाय के दूध या घी का प्रयोग भी पूरी तरह वर्जित होता है। यही वजह है कि आज मंगलवार को बाजारों में बिना हल चलाए तालाबों और नदियों के किनारे उगने वाले 'तिन्नी के चावल' की जबरदस्त मांग रही। महिलाओं ने पूजा के लिए महुआ के फूल और भैंस के दूध से बने दही की जमकर खरीदारी की।कल बुधवार को सुहागिन महिलाएं दिनभर निराहार रहकर शाम को महुआ के फूल, तिन्नी के चावल और भैंस के दही से बने पंचामृत का भोग बलदाऊ जी को लगाएंगी और इसी महाप्रसाद से अपना व्रत खोलेंगी। संतान के कवच के रूप में पूजे जाने वाले इस छठ पर्व के लिए बाजारों से लेकर घरों तक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।तो अटूट श्रद्धा और कठिन नियमों का यह पर्व कल पूरे विधि-विधान से मनाया जाएगा। हमारी तरफ से भी हलषष्ठी व्रत रखने वाली सभी माताओं और बहनों को इस महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। #HalShashti #HalShashti2026 #BalaramJayanti #LalhiChhath #MataKaAanchal #SanatanDharma #IndianFestivals #VratTyohar #BalramJanmotsav #FaithAndTradition1
- सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो लखीमपुर खीरी का बताया जा रहा है, जिसमें कुछ लोग कथित तौर पर एक श्वान के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।1