logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

15 करोड़ के पुल की खुली पोल! नवनिर्मित पुल के किनारे बीसी रोड में 5 मीटर का गहरा गड्ढा मैगलगंज (खीरी)। जनपद खीरी को हरदोई से जोड़ने वाले करीब 15 करोड़ रुपये की स्वीकृत लागत से निर्मित नवनिर्मित पुल की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुल की आरसीसी से लगी बीसी रोड में करीब 5 मीटर लंबा गहरा गड्ढा हो गया है। निर्माण के कुछ ही समय बाद सड़क की यह हालत करोड़ों रुपये के काम की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। पुल का निर्माण सेतु निगम कार्यालय, सीतापुर द्वारा कराया गया था। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर करोड़ों की लागत से तैयार इस महत्वपूर्ण परियोजना में सड़क निर्माण की गुणवत्ता की निगरानी किस स्तर पर हुई? करोड़ों की लागत, नया निर्माण और चंद समय में सड़क की ऐसी तस्वीर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर बड़ा सवालिया निशान है। स्थानीय लोगों ने उच्चाधिकारियों से मौके पर पहुंचकर जांच कराने, निर्माण की गुणवत्ता की तकनीकी जांच कराने तथा लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार विभाग इस गड्ढे को महज मरम्मत कराकर ढकता है या करोड़ों के निर्माण की गुणवत्ता की पूरी परत भी खोली जाएगी।

4 hrs ago
user_Salman Khan shanu
Salman Khan shanu
Grain Shop मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago
b4eb3524-d966-4a18-aef2-2a724c560acf

15 करोड़ के पुल की खुली पोल! नवनिर्मित पुल के किनारे बीसी रोड में 5 मीटर का गहरा गड्ढा मैगलगंज (खीरी)। जनपद खीरी को हरदोई से जोड़ने वाले करीब 15 करोड़ रुपये की स्वीकृत लागत से निर्मित नवनिर्मित पुल की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुल की आरसीसी से लगी बीसी रोड में करीब 5 मीटर लंबा गहरा गड्ढा हो गया है। निर्माण के कुछ ही समय बाद सड़क की यह हालत करोड़ों रुपये के काम की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। पुल का निर्माण सेतु निगम कार्यालय, सीतापुर द्वारा कराया गया था। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर करोड़ों की लागत से तैयार इस महत्वपूर्ण परियोजना में सड़क निर्माण की गुणवत्ता की निगरानी किस स्तर पर हुई? करोड़ों की लागत, नया निर्माण और चंद समय में सड़क की ऐसी तस्वीर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर बड़ा सवालिया निशान है। स्थानीय लोगों ने उच्चाधिकारियों से मौके पर पहुंचकर जांच कराने, निर्माण की गुणवत्ता की तकनीकी जांच कराने तथा लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार विभाग इस गड्ढे को महज मरम्मत कराकर ढकता है या करोड़ों के निर्माण की गुणवत्ता की पूरी परत भी खोली जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • "Some rides aren’t just about the destination, they are about holding onto the moment forever. Chasing quiet roads and endless vibes where time completely stands still." Double tap if this vibe made your heart skip a beat, and drop a ❤️ in the comments!
    1
    "Some rides aren’t just about the destination, they are about holding onto the moment forever.
Chasing quiet roads and endless vibes where time completely stands still."

Double tap if this vibe made your heart skip a beat, and drop a ❤️ in the comments!
    user_Rajat Ai
    Rajat Ai
    Nature reserve मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • ईद-मिलादुन्नबी मनाया गया।पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर निकला जुलूस ईद-मिलादुन्नबी मनाया गया।पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर निकला जुलूस
    1
    ईद-मिलादुन्नबी मनाया गया।पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर निकला जुलूस
ईद-मिलादुन्नबी मनाया गया।पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर निकला जुलूस
    user_BHARAT STAR NEWS 24 ( Editor)
    BHARAT STAR NEWS 24 ( Editor)
    TV News Anchor पोवायां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • 🚨 29 अगस्त से बिना हेलमेट दोपहिया वाहनों पर चलेगा बड़ा अभियान, सड़क सुरक्षा समिति ने दिए सख्त निर्देश 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़, शाहजहांपुर 29 अगस्त से बिना हेलमेट दोपहिया वाहनों पर चलेगा लगातार अभियान जनपद शाहजहांपुर में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में प्रभावी और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। 🔴 बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर 29 अगस्त से लगातार अभियान 🔴 अतिक्रमण हटाने के निर्देश 🔴 सड़कों के किनारे झाड़ियों की सफाई 🔴 ब्लैक स्पॉट में सुधार 🔴 आवश्यक साइन बोर्ड और स्पीड लिमिट संकेतक लगाने के निर्देश प्रशासन ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। 👉 यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट पहनें और सुरक्षित रहें। #Shahjahanpur #RoadSafety #BreakingNews #Helmet #TrafficRules
    1
    🚨 29 अगस्त से बिना हेलमेट दोपहिया वाहनों पर चलेगा बड़ा अभियान, सड़क सुरक्षा समिति ने दिए सख्त निर्देश



🚨 ब्रेकिंग न्यूज़,
शाहजहांपुर
29 अगस्त से बिना हेलमेट दोपहिया वाहनों पर चलेगा लगातार अभियान
जनपद शाहजहांपुर में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में प्रभावी और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
🔴 बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर 29 अगस्त से लगातार अभियान
🔴 अतिक्रमण हटाने के निर्देश
🔴 सड़कों के किनारे झाड़ियों की सफाई
🔴 ब्लैक स्पॉट में सुधार
🔴 आवश्यक साइन बोर्ड और स्पीड लिमिट संकेतक लगाने के निर्देश
प्रशासन ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।
👉 यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट पहनें और सुरक्षित रहें।
#Shahjahanpur #RoadSafety #BreakingNews #Helmet #TrafficRules
    user_देवेंन्द्र पटेल
    देवेंन्द्र पटेल
    Local News Reporter पोवायां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बहुत ही गम्भीर समस्या है आये दिन यहां पर हादसे होते रहते हैं ये nha हाईवे का मामला है उतर प्रदेश जिला शाहजहांपुर ब्लाक खुटार का है मानयवर आप से अनुरोध करना चाहता हूं की आप इस पर ध्यान दें
    2
    बहुत ही गम्भीर समस्या है आये दिन यहां पर हादसे होते रहते हैं ये nha हाईवे का  मामला है उतर प्रदेश जिला शाहजहांपुर ब्लाक खुटार का है मानयवर आप से अनुरोध करना चाहता हूं की आप इस पर ध्यान दें
    user_Jayendra pratap singh
    Jayendra pratap singh
    पोवायां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराने की मांग को लेकर एक युवक टावर पर चढ़ गया लखीमपुर खीरी । पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराने की मांग को लेकर एक युवक टावर पर चढ़ गया। धौरहरा तहसील गेट के पास हुई इस घटना से करीब एक घंटे तक हंगामा मचा रहा। युवक शाहबान का कहना था कि उसकी पत्नी की शादी उसके प्रेमी के साथ करा दी जाए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक को टावर से नीचे उतारा गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
    2
    पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराने की मांग को लेकर एक युवक टावर पर चढ़ गया 
लखीमपुर खीरी ।  पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराने की मांग को लेकर एक युवक टावर पर चढ़ गया। धौरहरा तहसील गेट के पास हुई इस घटना से करीब एक घंटे तक हंगामा मचा रहा। युवक शाहबान का कहना था कि उसकी पत्नी की शादी उसके प्रेमी के साथ करा दी जाए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक को टावर से नीचे उतारा गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
    user_Sandeep kumar
    Sandeep kumar
    Local News Reporter मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
  • नौरंगावासी देवी स्थान से निकली कांवड़ यात्रा, पूर्व प्रधान ने कराया जलेबी भंडारा नौरंगावासी देवी स्थान से निकली कांवड़ यात्रा, पूर्व प्रधान ने कराया जलेबी भंडारा खबर दृष्टिकोण संवाददाता: पुनीत कुमार, बिजुआ खीरी बिजुआ, लखीमपुर खीरी। विकासखंड बिजुआ के ग्राम नौरंगावासी स्थित देवी स्थान से कांवड़ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ गोला गोकर्णनाथ छोटी काशी के लिए रवाना हुई। कांवड़ियों के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। कांवड़ यात्रा के दौरान गांव के पूर्व प्रधान श्री तोताराम जी द्वारा कांवड़ियों के लिए जलेबी भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की सेवा और भंडारे की व्यवस्था में ग्रामीणों ने भी सहयोग किया। कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण करने के बाद भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ अपनी यात्रा आगे जारी रखी और गोला गोकर्णनाथ स्थित छोटी काशी की ओर प्रस्थान किया।
    1
    नौरंगावासी देवी स्थान से निकली कांवड़ यात्रा, पूर्व प्रधान ने कराया जलेबी भंडारा
नौरंगावासी देवी स्थान से निकली कांवड़ यात्रा, पूर्व प्रधान ने कराया जलेबी भंडारा
खबर दृष्टिकोण संवाददाता: पुनीत कुमार, बिजुआ खीरी
बिजुआ, लखीमपुर खीरी। विकासखंड बिजुआ के ग्राम नौरंगावासी स्थित देवी स्थान से कांवड़ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ गोला गोकर्णनाथ छोटी काशी के लिए रवाना हुई। कांवड़ियों के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया।
कांवड़ यात्रा के दौरान गांव के पूर्व प्रधान श्री तोताराम जी द्वारा कांवड़ियों के लिए जलेबी भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की सेवा और भंडारे की व्यवस्था में ग्रामीणों ने भी सहयोग किया।
कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण करने के बाद भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ अपनी यात्रा आगे जारी रखी और गोला गोकर्णनाथ स्थित छोटी काशी की ओर प्रस्थान किया।
    user_Fast khabar 24
    Fast khabar 24
    Gola Gokaran Nath, Lakhimpur Kheri•
    48 min ago
  • ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी *मितौली * से निकला. ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी *मितौली * से निकाला गया। जुलूस में🥰 बड़ी संख्या में अकीदतमंद हाथों में झंडे लेकर शामिल हुए। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    1
    ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर   जुलूस-ए-मोहम्मदी *मितौली * से निकला.
ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर   जुलूस-ए-मोहम्मदी *मितौली * से निकाला गया। जुलूस में🥰 बड़ी संख्या में अकीदतमंद हाथों में झंडे लेकर शामिल हुए। इस दौरान  काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    user_लालता प्रसाद राठौर
    लालता प्रसाद राठौर
    Actor मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    49 min ago
  • बंडा में गौवंशों की लगातार मौत से हड़कंप, कहीं कुत्ते नोचते मिले शव तो कहीं अंतिम संस्कार में हुई देरी 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ शाहजहांपुर: बंडा क्षेत्र में लगातार हो रही गौवंशों की मौत सिकराना मोड़ के पास एक्सीडेंट में एक गौवंश की मौत, बजरंगी गौभक्त सृजल शुक्ला ने थाना प्रभारी को सूचना देकर कराया अंतिम संस्कार। वहीं पट्टी छज्जूपुर मोड़ के पास मृत गौवंश को कुत्ते नोचते मिले। गहलुईया पुल के पास भी मृत मिला एक गौवंश, सूचना के बाद शाम 6 बजे तक नहीं हुआ अंतिम संस्कार। मामले की जानकारी एसडीएम पुवायां और थाना प्रभारी बंडा को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बृजेश सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ईओ व एसडीएम से वार्ता कर मृत गौवंश का अंतिम संस्कार कराया। लगातार हो रही गौवंशों की मौत से उठ रहे सवाल, प्रशासन से गौवंशों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग।
    2
    बंडा में गौवंशों की लगातार मौत से हड़कंप, कहीं कुत्ते नोचते मिले शव तो कहीं अंतिम संस्कार में हुई देरी

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़
शाहजहांपुर: बंडा क्षेत्र में लगातार हो रही गौवंशों की मौत
सिकराना मोड़ के पास एक्सीडेंट में एक गौवंश की मौत, बजरंगी गौभक्त सृजल शुक्ला ने थाना प्रभारी को सूचना देकर कराया अंतिम संस्कार।
वहीं पट्टी छज्जूपुर मोड़ के पास मृत गौवंश को कुत्ते नोचते मिले।
गहलुईया पुल के पास भी मृत मिला एक गौवंश, सूचना के बाद शाम 6 बजे तक नहीं हुआ अंतिम संस्कार।
मामले की जानकारी एसडीएम पुवायां और थाना प्रभारी बंडा को दी गई।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बृजेश सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ईओ व एसडीएम से वार्ता कर मृत गौवंश का अंतिम संस्कार कराया।
लगातार हो रही गौवंशों की मौत से उठ रहे सवाल, प्रशासन से गौवंशों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग।
    user_देवेंन्द्र पटेल
    देवेंन्द्र पटेल
    Local News Reporter पोवायां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.