logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बरेली पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में आयोजित 74वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक फुटबॉल प्रतियोगिता का शुक्रवार को भव्य समापन हो गया। 20 से 24 जुलाई तक चले इस टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग की 11 और महिला वर्ग की 6 जोनल टीमों के बीच कुल 24 मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबलों में महिला वर्ग में बरेली जोन ने मेरठ जोन को 2-0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की, वहीं पुरुष वर्ग के फाइनल में गोरखपुर जोन ने मेरठ जोन को 3-1 से मात देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि डीआईजी बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व कौशल भी विकसित करते हैं। व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर पुरुष वर्ग में वाराणसी जोन के अमन सिंह को बेस्ट स्कोरर और गोरखपुर जोन के मिथलेश यादव को बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार दिया गया। वहीं महिला वर्ग में बरेली जोन की शिवानी गोयल बेस्ट स्कोरर और लता बेस्ट गोलकीपर चुनी गईं। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा, पुलिस अधीक्षक उत्तरी मुकेश चंद मिश्र, पुलिस अधीक्षक यातायात मो. अकमल खान, पुलिस अधीक्षक अपराध मनीष कुमार सोनकर, जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी, पत्रकार एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। बरेली ने इस प्रतियोगिता की सफल मेजबानी कर पूरे प्रदेश की पुलिस टीमों का दिल जीत लिया।

3 hrs ago
user_भारत vision live news
भारत vision live news
Court reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

बरेली पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में आयोजित 74वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक फुटबॉल प्रतियोगिता का शुक्रवार को भव्य समापन हो गया। 20 से 24 जुलाई तक चले इस टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग की 11 और महिला वर्ग की 6 जोनल टीमों के बीच कुल 24 मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबलों में महिला वर्ग में बरेली जोन ने मेरठ जोन को 2-0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की, वहीं पुरुष वर्ग के फाइनल में गोरखपुर जोन ने मेरठ जोन को 3-1 से मात देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि डीआईजी बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व कौशल भी विकसित करते हैं। व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर पुरुष वर्ग में वाराणसी जोन के अमन सिंह को बेस्ट स्कोरर और गोरखपुर जोन के मिथलेश यादव को बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार दिया गया। वहीं महिला वर्ग में बरेली जोन की शिवानी गोयल बेस्ट स्कोरर और लता बेस्ट गोलकीपर चुनी गईं। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा, पुलिस अधीक्षक उत्तरी मुकेश चंद मिश्र, पुलिस अधीक्षक यातायात मो. अकमल खान, पुलिस अधीक्षक अपराध मनीष कुमार सोनकर, जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी, पत्रकार एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। बरेली ने इस प्रतियोगिता की सफल मेजबानी कर पूरे प्रदेश की पुलिस टीमों का दिल जीत लिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बरेली छावनी परिषद के रवीन्द्र नाथ टैगोर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को भारत के महान साहित्यकार एवं नोबेल पुरस्कार विजेता गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में स्थापित अत्याधुनिक एस्ट्रोनॉमी लैब का भी उद्घाटन हुआ। प्रतिमा का अनावरण नई दिल्ली से आईं रक्षा संपदा महानिदेशक शोभा गुप्ता और मध्य कमान लखनऊ की रक्षा संपदा प्रधान निदेशक भावना सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस नई एस्ट्रोनॉमी लैब के माध्यम से विद्यार्थियों को खगोल विज्ञान की आधुनिक एवं व्यवहारिक शिक्षा दी जाएगी, जिससे छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और अनुसंधान की भावना को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान दोनों अधिकारियों ने छावनी परिषद बरेली की मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉ. तनु जैन द्वारा शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल नवाचार और जनहित के विकास कार्यों की खुलकर सराहना की और कहा कि बरेली छावनी परिषद के नवाचार अन्य छावनियों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में मध्य कमान रक्षा संपदा के निदेशक पुष्पेन्द्र एवं महेश चन्द्र सैनी, छावनी परिषद के नामित सदस्य डॉ. वैभव जायसवाल, विद्यालय परिवार, परिषद के अधिकारी-कर्मचारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करने और राष्ट्र निर्माण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व पर बल देने के साथ किया गया।
    1
    बरेली छावनी परिषद के रवीन्द्र नाथ टैगोर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को भारत के महान साहित्यकार एवं नोबेल पुरस्कार विजेता गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में स्थापित अत्याधुनिक एस्ट्रोनॉमी लैब का भी उद्घाटन हुआ। प्रतिमा का अनावरण नई दिल्ली से आईं रक्षा संपदा महानिदेशक शोभा गुप्ता और मध्य कमान लखनऊ की रक्षा संपदा प्रधान निदेशक भावना सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

इस नई एस्ट्रोनॉमी लैब के माध्यम से विद्यार्थियों को खगोल विज्ञान की आधुनिक एवं व्यवहारिक शिक्षा दी जाएगी, जिससे छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और अनुसंधान की भावना को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान दोनों अधिकारियों ने छावनी परिषद बरेली की मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉ. तनु जैन द्वारा शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल नवाचार और जनहित के विकास कार्यों की खुलकर सराहना की और कहा कि बरेली छावनी परिषद के नवाचार अन्य छावनियों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम में मध्य कमान रक्षा संपदा के निदेशक पुष्पेन्द्र एवं महेश चन्द्र सैनी, छावनी परिषद के नामित सदस्य डॉ. वैभव जायसवाल, विद्यालय परिवार, परिषद के अधिकारी-कर्मचारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करने और राष्ट्र निर्माण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व पर बल देने के साथ किया गया।
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 122 फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रबल दावेदार प्रत्याशी छत्रपाल सिंह दिवाकर के नेतृत्व में शुक्रवार को फरीदपुर स्थित शगुन लॉन एंड वैंकट हाल में भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में भाजपा ब्रज क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि बूथ ही संगठन की सबसे छोटी और मजबूत इकाई है। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा, संगठन और समर्पण की भावना से काम करने तथा जन-जन तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने की अपील की। सम्मेलन को संबोधित करते हुए छत्रपाल सिंह दिवाकर ने कहा कि मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन और विकसित भारत की नींव है। उन्होंने उपस्थित सभी बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों की तैयारी अभी से शुरू करने और प्रत्येक घर तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का संकल्प दिलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    122 फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रबल दावेदार प्रत्याशी छत्रपाल सिंह दिवाकर के नेतृत्व में शुक्रवार को फरीदपुर स्थित शगुन लॉन एंड वैंकट हाल में भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच भारी उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में भाजपा ब्रज क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि बूथ ही संगठन की सबसे छोटी और मजबूत इकाई है। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा, संगठन और समर्पण की भावना से काम करने तथा जन-जन तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने की अपील की।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए छत्रपाल सिंह दिवाकर ने कहा कि मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन और विकसित भारत की नींव है। उन्होंने उपस्थित सभी बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों की तैयारी अभी से शुरू करने और प्रत्येक घर तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का संकल्प दिलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_भूपेंद्र शर्मा
    भूपेंद्र शर्मा
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी ने महामहिम राष्ट्रपति को पत्र लिखकर जंतर-मंतर पर युवा छात्रों पर हुए प्रशासनिक और सरकारी अत्याचारों का विरोध जताया है। पार्टी ने इस घटना को अत्यंत गंभीर बताते हुए मांग की है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और माननीय प्रधानमंत्री जी को नैतिकता के आधार पर तुरंत अपना इस्तीफा दे देना चाहिए। पार्टी ने आरोप लगाया है कि सरकार ने देश में आर्थिक नीतियों, बेरोजगारी, बुलडोजर नीति और ईडी तथा सीबीआई का डर दिखाकर जनता के बीच भय का माहौल बना दिया है। देश हित का हवाला देते हुए मौजूदा सरकार को तत्काल बर्खास्त कर नए सिरे से चुनाव कराने, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और रक्षा मंत्री के संवैधानिक पदों से इस्तीफे, उन पर मुकदमा चलाने और देश में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की गई है।
    1
    ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी ने महामहिम राष्ट्रपति को पत्र लिखकर जंतर-मंतर पर युवा छात्रों पर हुए प्रशासनिक और सरकारी अत्याचारों का विरोध जताया है। पार्टी ने इस घटना को अत्यंत गंभीर बताते हुए मांग की है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और माननीय प्रधानमंत्री जी को नैतिकता के आधार पर तुरंत अपना इस्तीफा दे देना चाहिए।

पार्टी ने आरोप लगाया है कि सरकार ने देश में आर्थिक नीतियों, बेरोजगारी, बुलडोजर नीति और ईडी तथा सीबीआई का डर दिखाकर जनता के बीच भय का माहौल बना दिया है। देश हित का हवाला देते हुए मौजूदा सरकार को तत्काल बर्खास्त कर नए सिरे से चुनाव कराने, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और रक्षा मंत्री के संवैधानिक पदों से इस्तीफे, उन पर मुकदमा चलाने और देश में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की गई है।
    user_Mukhtar ahmad Ahmad
    Mukhtar ahmad Ahmad
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी और धमकी भरा वीडियो वायरल होने के बाद बरेली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पीएम पर अभद्र टिप्पणी और धमकी का वीडियो सामने आते ही एक्शन में आई बरेली की भुता पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
    1
    सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी और धमकी भरा वीडियो वायरल होने के बाद बरेली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पीएम पर अभद्र टिप्पणी और धमकी का वीडियो सामने आते ही एक्शन में आई बरेली की भुता पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
    user_News Network Bharatvarsh
    News Network Bharatvarsh
    Local News Reporter मीरगंज•
    5 hrs ago
  • दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के मामले को लेकर भाजपा नेता और खेल मंत्रालय के राष्ट्रीय सदस्य जतिन चौहान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
    1
    दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के मामले को लेकर भाजपा नेता और खेल मंत्रालय के राष्ट्रीय सदस्य जतिन चौहान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
    user_राजेश शर्मा
    राजेश शर्मा
    Local News Reporter मीरगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बरेली में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) के जिला अध्यक्ष आर्येन्द्र मिश्रा ने NEET समेत सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में हुए पेपर लीक मामले की उच्चस्तरीय जांच के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा है। संगठन का कहना है कि पेपर लीक की इन घटनाओं ने लाखों छात्रों और उनके परिवारों के सपनों को तोड़ दिया है। ज्ञापन के जरिए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र SIT गठित करने की मांग की गई है। इसके अलावा, पेपर लीक में शामिल आरोपियों की संपत्ति जब्त कर सख्त कार्रवाई करने तथा प्रभावित परिवारों को ₹1 करोड़ का मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई गई है। संगठन ने दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज की न्यायिक जांच कराने, घायल छात्रों का मुफ्त इलाज करने और भविष्य के लिए पूरी तरह से पारदर्शी व सुरक्षित परीक्षा प्रणाली लागू करने का भी आग्रह किया है। यह ज्ञापन प्रशासन को सौंप दिया गया है और अब इस पर सरकार व संबंधित अधिकारियों की प्रतिक्रिया का इंतजार है।
    1
    बरेली में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) के जिला अध्यक्ष आर्येन्द्र मिश्रा ने NEET समेत सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में हुए पेपर लीक मामले की उच्चस्तरीय जांच के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा है। संगठन का कहना है कि पेपर लीक की इन घटनाओं ने लाखों छात्रों और उनके परिवारों के सपनों को तोड़ दिया है।

ज्ञापन के जरिए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र SIT गठित करने की मांग की गई है। इसके अलावा, पेपर लीक में शामिल आरोपियों की संपत्ति जब्त कर सख्त कार्रवाई करने तथा प्रभावित परिवारों को ₹1 करोड़ का मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई गई है।

संगठन ने दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज की न्यायिक जांच कराने, घायल छात्रों का मुफ्त इलाज करने और भविष्य के लिए पूरी तरह से पारदर्शी व सुरक्षित परीक्षा प्रणाली लागू करने का भी आग्रह किया है। यह ज्ञापन प्रशासन को सौंप दिया गया है और अब इस पर सरकार व संबंधित अधिकारियों की प्रतिक्रिया का इंतजार है।
    user_भारत vision live news
    भारत vision live news
    Court reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी द्वारा जंतर-मंतर पर विद्यार्थियों के ऊपर हुए लाठीचार्ज को लेकर राष्ट्रपति महोदय को सूचना प्रदान की गई है। पार्टी की ओर से जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के मामले में राष्ट्रपति को अवगत कराते हुए पूरी जानकारी दी गई है।
    1
    ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी द्वारा जंतर-मंतर पर विद्यार्थियों के ऊपर हुए लाठीचार्ज को लेकर राष्ट्रपति महोदय को सूचना प्रदान की गई है। पार्टी की ओर से जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के मामले में राष्ट्रपति को अवगत कराते हुए पूरी जानकारी दी गई है।
    user_Mukhtar ahmad Ahmad
    Mukhtar ahmad Ahmad
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बरेली जिले के फरीदपुर क्षेत्र के एक गांव में सड़क की खराब स्थिति को लेकर ग्रामीणों ने आवाज उठाई है। स्थानीय निवासियों ने गांव के रास्ते की बदहाली की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए सड़क का बुरा हाल दिखाया है और रास्ते की दुर्दशा पर नाराजगी जताई है।
    1
    बरेली जिले के फरीदपुर क्षेत्र के एक गांव में सड़क की खराब स्थिति को लेकर ग्रामीणों ने आवाज उठाई है। स्थानीय निवासियों ने गांव के रास्ते की बदहाली की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए सड़क का बुरा हाल दिखाया है और रास्ते की दुर्दशा पर नाराजगी जताई है।
    user_Amit yadav
    Amit yadav
    फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र स्थित धौरा टांडा में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ 65 वर्षीय किराना व्यापारी सियाराम श्रीवास्तव की अज्ञात हमलावरों ने चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक का शव विवियापुर रोड के किनारे खून से लथपथ हालत में मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। मृतक धौरा टांडा के वार्ड नंबर 1 के निवासी थे और चुन्नी लाल के पुत्र थे। परिजनों के अनुसार, सियाराम रोजाना की तरह सुबह करीब 6 बजे किसी काम से घर से निकले थे। कुछ घंटों बाद विवियापुर रोड से गुजर रहे एक ई-रिक्शा (टुकटुक) सवार राहगीर की नजर सड़क किनारे पड़े शव पर पड़ी, जिसके शरीर पर चाकुओं के कई गहरे घाव थे। मृतक के परिवार में उनके पांच विवाहित बच्चे हैं और इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। शुरुआती पूछताछ में परिजनों ने किसी पुरानी रंजिश से साफ इनकार किया है, हालांकि मृतक के बेटे ने पुलिस को जानकारी दी है कि हाल ही में उनका परिवार एक मकान से जुड़ा पुराना मुकदमा जीता है। सूचना मिलते ही भोजीपुरा थाना पुलिस तुरंत दलबल के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। मामले में सीओ हाइवे देवेश सिंह ने बताया कि मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संपत्ति विवाद समेत हर एंगल से तफ्तीश करते हुए अज्ञात हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
    1
    बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र स्थित धौरा टांडा में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ 65 वर्षीय किराना व्यापारी सियाराम श्रीवास्तव की अज्ञात हमलावरों ने चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक का शव विवियापुर रोड के किनारे खून से लथपथ हालत में मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। मृतक धौरा टांडा के वार्ड नंबर 1 के निवासी थे और चुन्नी लाल के पुत्र थे।

परिजनों के अनुसार, सियाराम रोजाना की तरह सुबह करीब 6 बजे किसी काम से घर से निकले थे। कुछ घंटों बाद विवियापुर रोड से गुजर रहे एक ई-रिक्शा (टुकटुक) सवार राहगीर की नजर सड़क किनारे पड़े शव पर पड़ी, जिसके शरीर पर चाकुओं के कई गहरे घाव थे। मृतक के परिवार में उनके पांच विवाहित बच्चे हैं और इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। शुरुआती पूछताछ में परिजनों ने किसी पुरानी रंजिश से साफ इनकार किया है, हालांकि मृतक के बेटे ने पुलिस को जानकारी दी है कि हाल ही में उनका परिवार एक मकान से जुड़ा पुराना मुकदमा जीता है।

सूचना मिलते ही भोजीपुरा थाना पुलिस तुरंत दलबल के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। मामले में सीओ हाइवे देवेश सिंह ने बताया कि मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संपत्ति विवाद समेत हर एंगल से तफ्तीश करते हुए अज्ञात हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.