डॉक्टरों की लापरवाही और गलत ऑपरेशन के कारण प्रसूता की जान गई धौलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में सोमवार को एक प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। प्रसूता को दोपहर करीब 12 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के तुरंत बाद ही उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान गुर्जा निवासी राजकुमारी पत्नी रामफूल के रूप में हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि डॉक्टरों की लापरवाही और गलत ऑपरेशन के कारण प्रसूता की जान गई। इस घटना से गुस्साएं परिजनों ने हॉस्पिटल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शादी के 6 साल बाद हुआ बच्चा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ सिटी कृष्णराज जांगिड़ के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया, जिसने स्थिति को काबू में लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है। परिजनों के अनुसार यह मृतका का पहला प्रसव था, शादी के करीब 6 साल बाद हुआ था। जो पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अस्पताल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
डॉक्टरों की लापरवाही और गलत ऑपरेशन के कारण प्रसूता की जान गई धौलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में सोमवार को एक प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। प्रसूता को दोपहर करीब 12 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के तुरंत बाद ही उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान गुर्जा निवासी राजकुमारी पत्नी रामफूल के
रूप में हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि डॉक्टरों की लापरवाही और गलत ऑपरेशन के कारण प्रसूता की जान गई। इस घटना से गुस्साएं परिजनों ने हॉस्पिटल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शादी के 6 साल बाद हुआ बच्चा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ सिटी कृष्णराज जांगिड़ के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया, जिसने
स्थिति को काबू में लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है। परिजनों के अनुसार यह मृतका का पहला प्रसव था, शादी के करीब 6 साल बाद हुआ था। जो पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अस्पताल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
- धौलपुर। राज्य सरकार की ओर से जारी नवीन निर्देशों के अनुसार अब पूर्व में जारी जन्म प्रमाण-पत्र में माता-पिता को बच्चे का मिडिल नाम एवं सरनेम (उपनाम) में परिवर्तन में नये नियम लागू होगें। इस संबंध में राजस्थान सरकार के राजपत्र एवं अन्य राज्य के निवासियों के लिये भारत सरकार के राजपत्र में प्रकाशित गजट नोटिफिकेशन के आधार पर ही किया जा सकेगा। जिला रजिस्ट्रार राजेश कुमार एवं उप निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग राजेश कुमार ने बताया कि पूर्व में ऐसे मामलों में शपथ पत्र के माध्यम से नाम में संशोधन कर लिया जाता था, परन्तु अब यह व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। नये प्रावधानों के अनुसार यदि जन्म प्रमाण-पत्र में केवल मूल नाम अंकित है और माता-पिता द्वारा उनका सरनेम अंकित किये जाने के लिये आवेदन किया जाता है, तो ऐसी स्थिति में बच्चे के माता या पिता के सरनेम के दस्तावेज अथवा साक्ष्य प्राप्त कर एक साधारण शपथ पत्र (पाई पेपर पर) लेकर बच्चे के माता या पिता के सरनेम के आधार पर सरनेम जोड़े जा सकेगें। उन्होने बताया कि नाम में किसी भी प्रकार का पूर्ण परिवर्तन करने के लिये भी गजट में प्रकाशन कराना अनिवार्य रहेगा। यह नियम दुरूपयोग की संभावनाओं को रोकने तथा अभिलेखों की सत्यता बनाए रखने के उद्देश्य से लागू किया गया है। नवीन नियम लागू होने के पश्चात अब केवल वास्तविक एवं आवश्यक मामलों में ही परिवर्तन संभव हो सकेगा।1
- धौलपुर। शहर स्थित महारानी पैलेस परिसर में मंगलवार को तीन कबरबिज्जू दिखाई देने से वहां मौजूद लोगों में हलचल मच गई। मामले की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम प्रभारी राधाकृष्ण के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। टीम ने सावधानीपूर्वक अभियान चलाकर तीनों कबरबिज्जुओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम ने उन्हें सकुशल केसर बाग के जंगल में छोड़ दिया। वन विभाग अधिकारियों ने लोगों से वन्यजीव दिखाई देने पर घबराने के बजाय तुरंत विभाग को सूचना देने की अपील की है।2
- भूतेश्वर मंदिर परिसर में बांधे गए परिंडे धौलपुर । नया दर्शन संस्था द्वारा बसेड़ी स्थित भूतेश्वर मंदिर परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए। इस अवसर पर थाना प्रभारी बाड़ी देवेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि न्याय दर्शन संस्था द्वारा प्रतिवर्ष बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे बांधने का कार्य किया जा रहा है। जो बहुत ही पुनीत कार्य है उन्होंने कहा कि न्याय दर्शन संस्था द्वारा खासकर ऐसे स्थान पर परिंडे बांधे जाते हैं जहां आसानी से नियमित रूप से इनमें पानी भरा जा सके । उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे अपने घर आंगन में भीषण गर्मी के समय परिंडे जरूर लगाए जिससे गर्मी के समय पानी के अभाव में किसी पक्षी की जान ना जाएं। इस अवसर पर न्याय दर्शन संस्था के अध्यक्ष चंद्रमोहन पाराशर एडवोकेट ने कहा कि संस्था द्वारा प्रतिवर्ष परिंडे बांधने का कार्य किया जाता है। संस्था निःशुल्क परिंडे भी वितरित करती है। जिससे लोग अपने घर में बांध सकें। इस अवसर पर आचार्य आकाश लावण्या अविनाश पाराशर मनोज पाराशर मुख्य रूप से उपस्थित थे। संस्था द्वारा इस वर्ष 151 परिंडे बांधने का लक्ष्य लिया गया है।3
- SP विकास सांगवान के निर्देशन में साइबर सेल व थानों की पुलिस टीमों ने किए रिकवर, SP विकास सांगवान ने कार्यालय में कुछ मोबाइल मालिकों को सुपुर्द किए खोये हुए मोबाइल, पुलिस टीमों ने CIER पोर्टल के माध्यम से लोगों के खोये हुए मोबाइलों को किया रिकवर, मोबाइल रिकवर करने के बाद उनके वास्तविक मालिकों को किया सुपुर्द, Add. Sp वैभव शर्मा के सुपरविजन में साइबर सेल प्रभारी नरेंद्र सिंह का रहा नेतृत्व, साइबर सेल व थानों की पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों से रिकवर किए मोबाइल, अपने खोये हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर दिखी खुशी, साथ ही धौलपुर पुलिस को बताया आमजन का सच्चा साथी।1
- धौलपुर । नया दर्शन संस्था द्वारा बसेड़ी स्थित भूतेश्वर मंदिर परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए। इस अवसर पर थाना प्रभारी बाड़ी देवेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि न्याय दर्शन संस्था द्वारा प्रतिवर्ष बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे बांधने का कार्य किया जा रहा है। जो बहुत ही पुनीत कार्य है उन्होंने कहा कि न्याय दर्शन संस्था द्वारा खासकर ऐसे स्थान पर परिंडे बांधे जाते हैं जहां आसानी से नियमित रूप से इनमें पानी भरा जा सके । उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे अपने घर आंगन में भीषण गर्मी के समय परिंडे जरूर लगाए जिससे गर्मी के समय पानी के अभाव में किसी पक्षी की जान ना जाएं। इस अवसर पर न्याय दर्शन संस्था के अध्यक्ष चंद्रमोहन पाराशर एडवोकेट ने कहा कि संस्था द्वारा प्रतिवर्ष परिंडे बांधने का कार्य किया जाता है। संस्था निःशुल्क परिंडे भी वितरित करती है। जिससे लोग अपने घर में बांध सकें। इस अवसर पर आचार्य आकाश लावण्या, अविनाश पाराशर, मनोज पाराशर उपस्थित थे। साथ ही संस्था द्वारा इस वर्ष 151 परिंडे बांधने का लक्ष्य लिया गया है।4
- 400 की दिहाड़ी वाला मजदूर न्याय के लिए भटका श्रम विभाग पूंजीपतियों के सामने दिखा बेवस2
- Post by NATION MEDIA AB1
- धौलपुर । न्याय दर्शन संस्था द्वारा बसेड़ी स्थित भूतेश्वर मंदिर परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए। इस अवसर पर थाना प्रभारी बाड़ी देवेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि न्याय दर्शन संस्था द्वारा प्रतिवर्ष बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे बांधने का कार्य किया जा रहा है। जो बहुत ही पुनीत कार्य है उन्होंने कहा कि न्याय दर्शन संस्था द्वारा खासकर ऐसे स्थान पर परिंडे बांधे जाते हैं जहां आसानी से नियमित रूप से इनमें पानी भरा जा सके । उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे अपने घर आंगन में भीषण गर्मी के समय परिंडे जरूर लगाए जिससे गर्मी के समय पानी के अभाव में किसी पक्षी की जान ना जाएं। इस अवसर पर न्याय दर्शन संस्था के अध्यक्ष चंद्रमोहन पाराशर एडवोकेट ने कहा कि संस्था द्वारा प्रतिवर्ष परिंडे बांधने का कार्य किया जाता है। संस्था निःशुल्क परिंडे भी वितरित करती है। जिससे लोग अपने घर में बांध सकें। इस अवसर पर आचार्य आकाश लावण्या अविनाश पाराशर डां मनोज पाराशर मुख्य रूप से उपस्थित थे। संस्था द्वारा इस वर्ष 151 परिंडे बांधने का लक्ष्य लिया गया है।2