इटावा में वोटर लिस्ट विवाद पर सपा का आरोप, शिवपाल यादव ने निष्पक्ष जांच की मांग इटावा में मतदाता सूची को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने जिला प्रशासन से मुलाकात कर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सत्तापक्ष से जुड़े लोग बीएलओ पर दबाव बनाकर, धमकी और मारपीट के जरिए अल्पसंख्यक और पीडीए समाज के मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटवाने की कोशिश कर रहे हैं। शिवपाल यादव का आरोप है कि फॉर्म-7 का गलत इस्तेमाल कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने शिकायतों पर गंभीरता से जांच और नियमों के तहत कार्रवाई का आश्वासन दिया। शिवपाल यादव ने चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर आंदोलन किया जाएगा।
इटावा में वोटर लिस्ट विवाद पर सपा का आरोप, शिवपाल यादव ने निष्पक्ष जांच की मांग इटावा में मतदाता सूची को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने जिला प्रशासन से मुलाकात कर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सत्तापक्ष से जुड़े लोग बीएलओ पर दबाव बनाकर, धमकी और मारपीट के जरिए अल्पसंख्यक और पीडीए समाज के मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटवाने की कोशिश कर रहे हैं। शिवपाल यादव का आरोप है कि फॉर्म-7 का गलत इस्तेमाल कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने शिकायतों पर गंभीरता से जांच और नियमों के तहत कार्रवाई का आश्वासन दिया। शिवपाल यादव ने चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर आंदोलन किया जाएगा।
- अमित कुमार सिकेरासैफई, इटावा, उत्तर प्रदेशफर्जी वोटर होने की शिकायत बहुत पहले से दी जा रही हैं फिर भी बी एल ओ मृतक, विस्थापित, या उन ल़डकियों के जिनकी शादी किसी अन्य बूथ के ग्राम में हुई है, या फिर जो डबल ट्रिपल वोट ??????? सवाल ,यही तो खास वोट है दिक्कत हमारे चाचा जी को हुई है न कि बी एल ओ को10 hrs ago
- Ankur VermaLalganj, Pratapgarh🙏5 hrs ago
- आकाशवाणी आगरा के ग्राम्यालोक कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा को लेकर यातायात प्रभारी श्री सुबेदार सिंह जी से ख़ास बातचीत1
- जसवंतनगर के ग्राम नगला छंद से बाहर रजबाहे की सड़क किनारे स्थित नवीन नगर का औपचारिक नामकरण 'कृष्णा नगर' कर दिया गया है। इस अवसर पर आयोजित भागवत कथा कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ समाजवादी नेता शिवपाल सिंह यादव ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है और इसके श्रवण और मनन से मनुष्य को पापों से मुक्ति मिलती है। शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि 'राम और कृष्ण का नाम लेने वाली सरकार आज भ्रष्टाचार के नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।' उन्होंने वोट काटने और चुनाव में धांधली जैसे मुद्दों पर भी भाजपा सरकार को घेरा। किसानों की समस्याओं पर बोलते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि सरकार किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पूरी तरह विफल रही है और मंडियों में धान की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के अनुरूप दाम नहीं मिल पा रहा है। इस अवसर पर विधायक शिवपाल सिंह यादव ने नवीन नगर 'कृष्णा नगर' की नामपट्टिका का अनावरण किया और क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने फूलमालाओं और अंगवस्त्र पहनाकर अपने नेता का गर्मजोशी से स्वागत किया।1
- भरथना/ इटावा ।। *माघ पूर्णिमा पर स्थानीय कस्बा ऊसराहार की राम नाम अमृत प्रभात फेरी में कस्बा में भ्रमण के बाद श्रृद्धालुओं ने राधा नाम पर जमकर नृत्य किया । इस अवसर पर ११० सदस्यों ने दो बसों से पांचाल घाट जाकर भगवती गंगा के अमृत जल में डुबकी लगाई।*1
- हर हर महादेव1
- नगर पंचायत में हाइवे से सटी बेशकीमती जमीन पर दबंगों के कब्जा कर लेने से एक परिवार परेशानी में था।परिवार के मुखिया के कैंसर पीड़ित होने के कारण जमीन को मुक्त कराने के लिये एसडीएम से गुहार लगाई।एसडीएम ने बुधवार सुबह 11 बजे कई राजस्वकर्मियों को भेजकर जमीन की नापतौल कराकर उसको कब्जा दिलाया।नगर के ग्वालियर बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामनगर तिराहे के पास ओमप्रकाश कठेरिया पुत्र कनौजीलाल निवासी मोहल्ला हवेली की गाटा संख्या 1345 में बैनामा शुदा जमीन है जिसका नक्शा नगर पंचायत से स्वीकृत है।ओमप्रकाश कैंसर से पीड़ित हैं उन्होंने एसडीएम गोपाल शर्मा से शिकायत की।शिकायत में बताया कि जयपाल यादव,सुरेंद्र यादव,अरुण यादव पुत्र गोरेलाल यादव निवासी पलटू अड्डा इस जमीन पर वर्षों से निर्माण नहीं करने दे रहे हैं।आरोपी दबंग हैं और जातिसूचक गाली गलौज कर कहते हैं कि वह किसी दलित को अपने पास नहीं बसने देंगे।जिससे उनका परिवार दहशत में है।पीड़ित की शिकायत को एसडीएम गोपाल शर्मा ने गंभीरता से लिया और बुधवार को तहसीलदार की अध्यक्षता में राजस्व टीम को नापतौल के लिये मौके पर भेजा।तहसीलदार घासीराम,कानूनगो अरविंद यादव,रामगोपाल वर्मा,ब्रजेश कठेरिया,भानवीर सिंह व लेखपाल वैभव सत्यार्थी,विनोद भारती ने पुलिस की मौजूदगी में नापतौल के बाद जमीन ओमप्रकाश कठेरिया की निकली जिस पर उसका निर्माण शुरू करा दिया गया।एसडीएम गोपाल शर्मा ने बताया कि उन्हें ओमप्रकाश ने दूसरे पक्ष द्वारा कब्जा न होने देने की शिकायत की थी।जिस पर तहसीलदार की अध्यक्षता में राजस्व टीम को भेजा गया था।जमीन के आधे हिस्से पर अमृत श्री पत्नी गोरेलाल यादव पक्ष पहले ही मकान बना चुका है।शेष आधी जमीन पर ओमप्रकाश पक्ष को कब्जा दिलाया गया है।वहीं कई वर्षों से दबंगों से पीड़ित ओमप्रकाश के परिवार ने प्रशासन को धन्यवाद दिया है।1
- औरैया व्यूरो रिपोर्ट शव ए बरात का त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया।1
- जसवंतनगर के कचौरा बाईपास पर मंगलवार को एक कार अनियंत्रित होकर नहर की ओर खंदी में पलट गई। इस हादसे में कार सवार पिता-पुत्र सहित तीन लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि कार के एयरबैग समय पर खुल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। यह घटना दुर्गापुरा गांव के सामने हुई। नगर क्षेत्र के कोठी कैस्त निवासी सोनू शर्मा अपने पुत्र अश्वनी शर्मा और मित्र आदर्श के साथ पिलुआ स्थित हनुमान मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। कचौरा बाईपास पर दुर्गापुरा गांव के सामने पहुंचने पर अचानक कार का स्टीयरिंग लॉक हो गया। स्टीयरिंग लॉक होने के कारण चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन अनियंत्रित होकर नहर की ओर खंदी में पलट गया। दुर्घटना के दौरान कार के एयरबैग खुल जाने से तीनों सवारों को गंभीर चोटें नहीं आईं, हालांकि उन्हें हल्की-फुल्की चोटें लगीं। हादसे के बाद राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। इस दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।1
- भरथना/इटावा * कुएं में किशोरी का शव मिलने से मचा हडकम्प, पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा, ग्रामीणों के अनुसार कुएं में कूदकर किशोरी ने की है आत्महत्या, गृह कलेश के चलते बताई जा रही आत्महत्या की वजह, इटावा जनपद के थाना बकेवर क्षेत्र अंतर्गत निवाड़ी कलां गाँव की है पूरी घटना*1
- औरैया। उत्तर प्रदेश सरकार के राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत संचालित योग वेलनेस सेंटर की गतिविधियों के क्रम में माहवार आयोजित होने वाले योग शिविर के तहत मंगलवार को टारगेट डिफेंस एकेडमी, आवास विकास कॉलोनी औरैया में योग जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए शिक्षा जितनी आवश्यक है, उससे कहीं अधिक जरूरी अच्छा स्वास्थ्य है। उन्होंने सर्दी के मौसम में खांसी, जुकाम, बुखार जैसी आम लेकिन परेशान करने वाली बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। योग प्रशिक्षक ने शरीर में ताप उत्पन्न करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए सूक्ष्म व्यायाम, ताड़ासन, अर्ध चक्रासन सहित उछल-कूद से जुड़े व्यायामों का अभ्यास कराते हुए उनके लाभ विस्तार से बताए। शिविर में टारगेट डिफेंस एकेडमी के संचालक सतीश बघेल सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।2