मैट्रिक परीक्षा के दौरान नवादा और रजौली अनुमंडल क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू नवादा लाइव नेटवर्क। वार्षिक माध्यमिक (सैद्धान्तिक) परीक्षा–2026 मंगलवार 17 फरवरी से प्रारम्भ होकर 25 फरवरी तक दो पालियों में आयोजित होगी। परीक्षावधि प्रथम पाली 09:30 बजे पूर्वाह्न से 12:45 बजे अपराह्न तक तथा द्वितीय पाली 02:00 बजे अपराह्न से 05:15 बजे अपराह्न तक होगी। वार्षिक माध्यमिक (सैद्धान्तिक) परीक्षा–2026 के लिये नवादा सदर अनुमंडल मुख्यालय में 26 और रजौली अनुमंडल मुख्यालय में 07 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। परीक्षा शांतिपूर्ण आयोजित करने के लिए नवादा अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग (बि०प्र०से०) रजौली अनुमंडल पदाधिकारी स्वतंत्र कुमार सुमन (बि०प्र०से०) ने अपने अपने क्षेत्रों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए सभी परीक्षा केन्द्रों के 500 (पाँच सौ) गज की परिधि में व्यक्तियों की भीड़-भाड़ होने की प्रबल संभावना के मद्देनजर विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु 17.02.2026 से 25.02.2026 तक के लिए निषेधाज्ञा लागू कर दिया है। इसके तहत विभिन्न गतिविधियों पर निषेध किया गया है 1. सभी परीक्षा केन्द्रों के आसपास 500 (पाँच सौ) गज की परिधि में कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र, हथियार, लाठी, गड़ासा, बरछा, फलसा, चाकू, छुरा, विस्फोटक पदार्थ एवं अग्नेयास्त्र लेकर नहीं घूमेंगे। 2. सभी परीक्षा केन्द्रों के चारों ओर 500 (पाँच सौ) गज की परिधि के अंतर्गत किसी सार्वजनिक या निजी स्थान में निम्नलिखित कार्य नहीं किये जायेंगेः (क) मटरगश्ती करना। (ख) परीक्षा से संबंधित कोई भी कागज या अन्य सामग्री वितरित करना अथवा उसका अन्यथा प्रचार करना या करवाना। (ग) ऐसे अन्य कार्य-कलापों में संलग्न होना जिससे परीक्षा के संचालन या उसकी गोपनीयता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना हो। परंतु इस धारा में अंतर्विष्ट कोई भी बात ऐसे परीक्षा केन्द्र में ली जा रही परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के सद्भावी कार्य-कलापों पर लागू नहीं होगी। 3. सभी परीक्षा केन्द्रों के चारों ओर 500 (पाँच सौ) गज की परिधि के अंतर्गत किसी भी स्थान पर 05 या उससे अधिक व्यक्तियों को झगड़ा अथवा लोक-शांति भंग करने के उद्देश्य से एकत्र होना वर्जित रहेगा। 4. सभी परीक्षा केन्द्रों के निषेधाज्ञा दायरे के अंतर्गत अथवा परीक्षार्थियों को सुनाई पड़ने की दूरी के भीतर ध्वनि-विस्तारक यंत्र का प्रयोग वर्जित रहेगा। 5. सभी परीक्षा केन्द्रों पर कोई भी परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र के अतिरिक्त अन्य कोई कागजात यथा किताब, नोटबुक, मोबाइल फोन अथवा चिट आदि परीक्षा केन्द्र पर ले जाना वर्जित रहेगा। 6. स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन में किसी प्रकार का अवरोध अथवा अशांति उत्पन्न करना वर्जित रहेगा। 7. यह आदेश दिनांक 17.02.2026 से दिनांक 25.02.2026 तक प्रतिदिन 08:30 बजे पूर्वाह्न से 05:30 बजे अपराह्न तक लागू रहेगा। 8. शासकीय कार्य में लगे पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों द्वारा धारित अग्नेयास्त्र निषेधाज्ञा की परिधि से बाहर रहेंगे।
मैट्रिक परीक्षा के दौरान नवादा और रजौली अनुमंडल क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू नवादा लाइव नेटवर्क। वार्षिक माध्यमिक (सैद्धान्तिक) परीक्षा–2026 मंगलवार 17 फरवरी से प्रारम्भ होकर 25 फरवरी तक दो पालियों में आयोजित होगी। परीक्षावधि प्रथम पाली 09:30 बजे पूर्वाह्न से 12:45 बजे अपराह्न तक तथा द्वितीय पाली 02:00 बजे अपराह्न से 05:15 बजे अपराह्न तक होगी। वार्षिक माध्यमिक (सैद्धान्तिक) परीक्षा–2026 के लिये नवादा सदर अनुमंडल मुख्यालय में 26 और रजौली अनुमंडल मुख्यालय में 07 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। परीक्षा शांतिपूर्ण आयोजित करने के लिए नवादा अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग (बि०प्र०से०) रजौली अनुमंडल पदाधिकारी स्वतंत्र कुमार सुमन (बि०प्र०से०) ने अपने अपने क्षेत्रों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए सभी परीक्षा केन्द्रों के 500 (पाँच सौ) गज की परिधि में व्यक्तियों की भीड़-भाड़ होने की प्रबल संभावना के मद्देनजर विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु 17.02.2026 से 25.02.2026 तक के लिए निषेधाज्ञा लागू कर दिया है। इसके तहत विभिन्न गतिविधियों पर निषेध किया गया है 1. सभी परीक्षा केन्द्रों के आसपास 500 (पाँच सौ) गज की परिधि में कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र, हथियार, लाठी, गड़ासा, बरछा, फलसा, चाकू, छुरा, विस्फोटक पदार्थ एवं अग्नेयास्त्र लेकर नहीं घूमेंगे। 2. सभी परीक्षा केन्द्रों के चारों ओर 500 (पाँच सौ) गज की परिधि के अंतर्गत किसी सार्वजनिक या निजी स्थान में निम्नलिखित
कार्य नहीं किये जायेंगेः (क) मटरगश्ती करना। (ख) परीक्षा से संबंधित कोई भी कागज या अन्य सामग्री वितरित करना अथवा उसका अन्यथा प्रचार करना या करवाना। (ग) ऐसे अन्य कार्य-कलापों में संलग्न होना जिससे परीक्षा के संचालन या उसकी गोपनीयता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना हो। परंतु इस धारा में अंतर्विष्ट कोई भी बात ऐसे परीक्षा केन्द्र में ली जा रही परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के सद्भावी कार्य-कलापों पर लागू नहीं होगी। 3. सभी परीक्षा केन्द्रों के चारों ओर 500 (पाँच सौ) गज की परिधि के अंतर्गत किसी भी स्थान पर 05 या उससे अधिक व्यक्तियों को झगड़ा अथवा लोक-शांति भंग करने के उद्देश्य से एकत्र होना वर्जित रहेगा। 4. सभी परीक्षा केन्द्रों के निषेधाज्ञा दायरे के अंतर्गत अथवा परीक्षार्थियों को सुनाई पड़ने की दूरी के भीतर ध्वनि-विस्तारक यंत्र का प्रयोग वर्जित रहेगा। 5. सभी परीक्षा केन्द्रों पर कोई भी परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र के अतिरिक्त अन्य कोई कागजात यथा किताब, नोटबुक, मोबाइल फोन अथवा चिट आदि परीक्षा केन्द्र पर ले जाना वर्जित रहेगा। 6. स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन में किसी प्रकार का अवरोध अथवा अशांति उत्पन्न करना वर्जित रहेगा। 7. यह आदेश दिनांक 17.02.2026 से दिनांक 25.02.2026 तक प्रतिदिन 08:30 बजे पूर्वाह्न से 05:30 बजे अपराह्न तक लागू रहेगा। 8. शासकीय कार्य में लगे पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों द्वारा धारित अग्नेयास्त्र निषेधाज्ञा की परिधि से बाहर रहेंगे।
- नवादा में 45 साल की महिला का अर्धनग्न शव खेत से बरामद, इलाके में सनसनी नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र अंतर्गत समरैठा गांव में 45 वर्षीय महिला का अर्धनग्न शव खेत से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में शव पड़ा देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।1
- डाक कर्मी जितेंद्र कुमार के ठिकाने पर CBI रेड का सच आया सामने #आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का है आरोप #जानिए पूरा मामला...!1
- बड़ी पाली ने 4 विकेट से जीता जीपीएल फाइनल, विकास कुमार बने मैन ऑफ द मैच व सीरीज संजय वर्मा नवादा जिले के बिजुबिघा स्थित केशोराम इंटर विद्यालय के खेल परिसर में आदर्श युवा क्लब द्वारा आयोजित (जीपीएल) ग्रामीण प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सोमवार को केशोराम हाईस्कूल विक्की सोनी बनाम बड़ी पाली के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विक्की सोनी की टीम ने 14 ओवर में 10 विकेट खोकर 97 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बड़ी पाली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 ओवर में ही 4 विकेट के नुकसान पर 98 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीत लिया और फाइनल ट्रॉफी अपने नाम कर ली। फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए विकास कुमार को मैन ऑफ द मैच तथा पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट खेल के लिए मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार प्रदान किया गया। व्यवस्थापक जवाहर प्रसाद, अनुज कुमार, अरविंद तांती, राजेश हिमांशु, बिहारी कुमार एवं अंकरी पंचायत फैक्स अध्यक्ष मासूम अली द्वारा अतिथियों को सम्मानित किया गया। विजेता एवं उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि श्रवण कुशवाहा पूर्व सांसद प्रत्याशी, नवादा विश्वनाथ यादव पूर्व विधायक प्रत्याशी, बेलागंज एवं पिंकी भारती पूर्व विधायक प्रत्याशी, रजौली ने शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। मैच में जिसान खान और विक्कु कुमार ने अंपायरिंग की, जबकि प्रेमन कुमार ने कमेंट्री और गुलशन कुमार ने स्कोरर की भूमिका निभाई। इस अवसर पर आदर्श युवा क्लब द्वारा संचालित आदर्श सोमवार हाट, बिजुबिघा की वर्षगांठ भी केक काटकर मनाई गई। राज ईंट भट्ठा के मालिक जवाहर प्रसाद एवं अशोक कुमार उर्फ कारू जी द्वारा सोमवार हाट में बैठे व्यापारियों एवं किसान भाइयों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंपायर राहुल कुमार, अंकित कुमार, रवि शंकर कुमार, दिव्यांशु सर एवं संयोजक रंजीत कुमार, मुन्ना खान, जमीर खान, श्रीकांत बाबू, बबलू सुमन, शंकर मिस्त्री, सन्नी कुमार, सुजीत कुमार, जितेंद्र कुमार, अजीत कुमार वर्मा, बिरेस कुमार, राजू यादव, बंटी कुमार, रंजय कुमार सहित आदर्श युवा क्लब के सभी युवाओं का सराहनीय योगदान रहा।4
- Hilaini Ara Baliya Ge 🎙️🐯Singer :- Ravi Tiger🐯🎙️ 🙏ये साँग पे सब लोग एक वीडियो बनाये🙏 🎬नमूना म्यूजिक वर्ल्ड यूट्यूब चैनल🎬1
- Post by सन ऑफ पासवान राज कुमार1
- ग्राम पंचायत माखर किशनपुर कुछ दूर तक सिर्फ़ नली बना और उस पर ढक्कन लगा देखिए पुरी ग्राउंड रिपोर्ट।1
- पानी नहीं भरने पर कारीगर की पीट पीटकर हत्या नालंदा में एक व्यक्ति की बेरहमी से पीट पीटकर हत्या कर दिया। घटना सिलाव थाना क्षेत्र हीरा मिष्टान भंडार की है। मृतक की पहचान परबलपुर थाना क्षेत्र बदौनी गांव निवासी स्व. रुदल प्रसाद के 40 वर्षीय पुत्र बिंदु प्रसाद के तौर पर किया गया है। घटना के संबंध में मृतक के भाई राजेश कुमार एवं पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सोनू कुमार ने बताया कि मृतक बिंदु प्रसाद डेढ़ दो वर्ष से सिलाव बाज़ार स्थित हीरा मिष्टान भंडार में नौकर का कार्य किया करता था। उसी बीच 14 की शाम को दुकान के मालिक द्वारा पानी भरने के लिए कहा जिसे नौकर बिंदु अनसुना कर दूसरे कार्य में लग गया। जिसके बाद दुकान के मालिक पिता-पुत्र 4 लोग मिलकर हाथ पैर से लात घुसे के साथ प्लास्टिक के मोटे पाइप से बेरहमी से पीटा फ़िर मरणासन्न अवस्था में मृतक के घर के पास फेंकर भाग गया जब सुबह गांव वालों ने घायल बिंदु को देखा तो इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया। वहां से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर विम्स पावापुरी ले गए जहां आज अहले सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक बिंदु ने मरने से पहले इलाज के क्रम में वीडियो ब्यान में कहा कि पानी नहीं भरने पर दुकान के संचालक अपने पुत्रों के साथ मिलकर बेरहमी से पीटा और गाड़ी से बेहोशी की हालात में घर के पास फेंककर भाग गया। मृतक को दो संतान बताए जाते हैं। वहीं घटना के संबंध में सिलाव थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मुझे घटना की सूचना मिली है, पीड़ित परिवार द्वारा कोई शिकायत या लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फ़िलहाल बिहार शरीफ सदर अस्पताल शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।1
- Pardesi Babu1