logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया पहुंचे नाकोडा, किए देव दर्शन पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश बालोतरा, 18 फरवरी:- पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाबचंद कटारिया अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान नाकोड़ा तीर्थ पहुंचे। राज्यपाल श्री गुलाबचंद कटारिया ने विश्व विख्यात नाकोड़ा जैन तीर्थ में विधिवत पूजा-अर्चना की तथा अधिष्ठायक भैरवदेव के दर्शन कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। उन्होंने संध्याकालीन आरती में भी सहभागिता कर आध्यात्मिक वातावरण का लाभ लिया। नाकोड़ा ट्रस्ट मंडल की ओर से राज्यपाल श्री कटारिया का पारंपरिक सम्मान किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं से संवाद करते हुए राज्यपाल ने तीर्थ की आध्यात्मिक विरासत और समाज में सद्भाव के संदेश को सराहा। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए राज्यपाल श्री कटारिया ने तीर्थ परिसर में पौधरोपण किया और अधिकाधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति संरक्षण जनभागीदारी से ही संभव है और ऐसे पवित्र स्थलों पर हरित पहल समाज को सकारात्मक दिशा देती है।बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट के गणपत बांठिया और ट्रस्ट परिवार द्वारा महामहिम राज्यपाल का बहुमान किया गया।वही प्रेस क्लब संस्थान के अध्यक्ष कुम्पा राम पंवार,महासचिव चन्द्र प्रकाश व्यास एवं सचिव थाना राम माली और पत्रकारबंधुओं ने राज्यपाल महोदय को गुलदस्ता भेंट कर शिष्टाचार मुलाकात कर स्वागत किया। इस दौरान जिला कलक्टर श्री सुशील कुमार यादव ने राज्यपाल श्री गुलाबचंद कटारिया से शिष्टाचार मुलाकात कर पुष्प गुच्छ भेंट किया। कार्यक्रम के दौरान नाकोड़ा ट्रस्ट से गणपत बुरड़, बाठिया ट्रस्ट से गणपत बाठिया, उपखंड अधिकारी सुरेन्द्र सिंह खंगारोत, प्रशासनिक अधिकारी, ट्रस्ट सदस्य तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_ओमप्रकाश सोनी
ओमप्रकाश सोनी
Social Media Manager पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बालोतरा। बालोतरा शहर में महाविद्यालय के छात्रों के द्वारा किया जा रहा विरोध प्रदर्शन आठवें दिन भी जारी रहा। छात्रों ने उग्र आंदोलन की दी चेतावनी।
    1
    बालोतरा।
बालोतरा शहर में महाविद्यालय के छात्रों के द्वारा किया जा रहा विरोध प्रदर्शन आठवें दिन भी जारी रहा। 
छात्रों ने उग्र आंदोलन की दी चेतावनी।
    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    पत्रकार पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by Boss Choudhary
    1
    Post by Boss Choudhary
    user_Boss Choudhary
    Boss Choudhary
    सिवाना, बाड़मेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • water box office complaint
    1
    water box office complaint
    user_Hanuman solanki
    Hanuman solanki
    सिवाना, बाड़मेर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • रमजान
    3
    रमजान
    user_चांद मोहम्मद
    चांद मोहम्मद
    बायतू, बाड़मेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • कवास से भुरटिया जाने वाली सड़क निर्माण में अनियमितता आई सामने बायतु कवास से भुरटिया जाने वाली सड़क निर्माण में अनियमितता सामने आई है। कवास से भुरटिया तक निर्मित/निर्माणाधीन सड़क के कार्य में गंभीर अनियमितताओं की आशंका व्यक्त की जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा आपत्ति उठाई गई है। ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए कहा कि कवास से भुरटिया जाने वाली सड़क निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग लिया गया है।
    1
    कवास से भुरटिया जाने वाली सड़क निर्माण में अनियमितता आई सामने 
बायतु
कवास से भुरटिया जाने वाली सड़क निर्माण में अनियमितता सामने आई है। 
कवास से भुरटिया तक निर्मित/निर्माणाधीन सड़क के कार्य में गंभीर अनियमितताओं की आशंका व्यक्त की जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा  आपत्ति उठाई गई है। ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए कहा कि कवास से भुरटिया जाने वाली सड़क निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग लिया गया है।
    user_Ghamanda Ram
    Ghamanda Ram
    पत्रकार बायतू, बाड़मेर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • जालौर बुधवार को आने वाले गर्मी को मौसम को देखते हुए भारतीय किसान संघ द्वारा पशु पक्षियों के लिए पीने के लिए पानी की व्यवस्था की जा रही है, वहीं शहर में अन्य सामाजिक संस्थाएं भी पशु-पक्षियों के लिए पानी पीने के लिए व्यवस्था करने में आगे आ रही है गर्मी को देखते हुए शहर के विभिन्न गली मोहल्ले में पानी की टंकियां रखवाई गई है
    1
    जालौर बुधवार को आने वाले गर्मी को मौसम को देखते हुए भारतीय किसान संघ द्वारा पशु पक्षियों के लिए पीने के लिए पानी की व्यवस्था की जा रही है, वहीं शहर में अन्य सामाजिक संस्थाएं भी पशु-पक्षियों के लिए पानी पीने के लिए व्यवस्था करने में आगे आ रही है गर्मी को देखते हुए शहर के विभिन्न गली मोहल्ले में पानी की टंकियां रखवाई गई है
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • *फाग महोत्सव* गंगलेश्वर महादेव मंदिर, गंगलाव तालाब के पास, बकरा मंडी, जोधपुर में आज फाग महोत्सव मनाया गया जहां भक्तों ने भजन गाए नाचे जूम ओर आनंद लिया।
    1
    *फाग महोत्सव*
गंगलेश्वर महादेव मंदिर, गंगलाव  तालाब के पास, बकरा मंडी, जोधपुर में आज फाग महोत्सव मनाया गया जहां भक्तों ने भजन गाए नाचे जूम ओर आनंद लिया।
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    1 hr ago
  • बालोतरा। सिणधरी के पास हुए सड़क हादसे के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवा कर के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवा कर यातायात दुरुस्त करवाया यातायात दुरुस्त करवाया।
    1
    बालोतरा।
सिणधरी के पास हुए सड़क हादसे के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवा कर के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवा कर यातायात दुरुस्त करवाया यातायात दुरुस्त करवाया।
    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    पत्रकार पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.