आचार संहिता के बीच अजमेर डिस्कॉम में ‘अतिरिक्त चार्ज’ का खेल! भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल आचार संहिता के बीच अजमेर डिस्कॉम में ‘अतिरिक्त चार्ज’ का खेल! भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल आचार संहिता लागू होने और निगम में स्थानांतरण पर रोक के बावजूद अजमेर डिस्कॉम में 25 अगस्त 2026 को अधिकारियों के अतिरिक्त चार्ज में बदलाव का आदेश जारी किए जाने से सवाल खड़े हो गए हैं। आदेश के तहत अधिशासी अभियंता रतनाल वीरवाल को गंगापुर के अतिरिक्त चार्ज से हटाकर मांडल का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया, जबकि अधिशासी अभियंता नमो नारायण मीणा (मीटर) को गंगापुर का अतिरिक्त चार्ज दिया गया। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब आचार संहिता लागू है और निगम में स्थानांतरण पर रोक है, तो फिर अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में इस तरह का बदलाव किस नियम और किस अनुमति के आधार पर किया गया? बताया जा रहा है कि मांडल और गंगापुर दोनों जगह पहले से ही अधिकारियों के पास चार्ज मौजूद है। ऐसे में अतिरिक्त चार्ज के नाम पर यह फेरबदल आखिर क्यों किया गया? क्या यह सामान्य प्रशासनिक व्यवस्था है या फिर आचार संहिता की आड़ में नियमों को दरकिनार करने का प्रयास? आचार संहिता में आखिर किसकी अनुमति से चला तबादले जैसा यह खेल? यदि इसे स्थानांतरण नहीं माना जाता, तो अधिकारियों के अतिरिक्त चार्ज में बदलाव की जरूरत और औचित्य सार्वजनिक किया जाना चाहिए। अब निगाहें इस बात पर हैं कि अजमेर डिस्कॉम और संबंधित सक्षम अधिकारी इस आदेश के पीछे का आधार क्या बताते हैं और क्या निर्वाचन विभाग से इसकी पूर्व अनुमति ली गई थी। आचार संहिता में नियम सबके लिए समान हैं—फिर अजमेर डिस्कॉम में यह विशेष छूट किस आधार पर?
आचार संहिता के बीच अजमेर डिस्कॉम में ‘अतिरिक्त चार्ज’ का खेल! भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल आचार संहिता के बीच अजमेर डिस्कॉम में ‘अतिरिक्त चार्ज’ का खेल! भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल आचार संहिता लागू होने और निगम में स्थानांतरण पर रोक के बावजूद अजमेर डिस्कॉम में 25 अगस्त 2026 को अधिकारियों के अतिरिक्त चार्ज में बदलाव का आदेश जारी किए जाने से सवाल खड़े हो गए हैं। आदेश के तहत अधिशासी अभियंता रतनाल वीरवाल को गंगापुर के अतिरिक्त चार्ज से हटाकर मांडल का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया, जबकि अधिशासी अभियंता नमो नारायण मीणा (मीटर) को गंगापुर का अतिरिक्त चार्ज दिया गया। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब आचार संहिता लागू है और निगम में स्थानांतरण पर रोक है, तो फिर अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में इस तरह का बदलाव किस नियम और किस अनुमति के आधार पर किया गया? बताया
जा रहा है कि मांडल और गंगापुर दोनों जगह पहले से ही अधिकारियों के पास चार्ज मौजूद है। ऐसे में अतिरिक्त चार्ज के नाम पर यह फेरबदल आखिर क्यों किया गया? क्या यह सामान्य प्रशासनिक व्यवस्था है या फिर आचार संहिता की आड़ में नियमों को दरकिनार करने का प्रयास? आचार संहिता में आखिर किसकी अनुमति से चला तबादले जैसा यह खेल? यदि इसे स्थानांतरण नहीं माना जाता, तो अधिकारियों के अतिरिक्त चार्ज में बदलाव की जरूरत और औचित्य सार्वजनिक किया जाना चाहिए। अब निगाहें इस बात पर हैं कि अजमेर डिस्कॉम और संबंधित सक्षम अधिकारी इस आदेश के पीछे का आधार क्या बताते हैं और क्या निर्वाचन विभाग से इसकी पूर्व अनुमति ली गई थी। आचार संहिता में नियम सबके लिए समान हैं—फिर अजमेर डिस्कॉम में यह विशेष छूट किस आधार पर?
- वार्ड नंबर 15 में सड़क और नालियों की बदहाली,सीवरेज काम के एक साल बाद भी सड़क अधूरी ।।वन्दे भारत न्यूज।।1
- ईद मिलादुन्नबी पर रक्तदान शिविर में 201 यूनिट रक्त संग्रहित मुबारक मंसूरी ने 39वीं बार रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश विजयनगर/भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल ईद मिलादुन्नबी पर रक्तदान शिविर में 201 यूनिट रक्त संग्रहित मुबारक मंसूरी ने 39वीं बार रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश विजयनगर/भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर आम मुस्लिम समाज विजयनगर के नवयुवकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से बुधवार, 26 अगस्त को चंदा कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन, मस्जिद के पास रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मंसूरी वेलफेयर सोसाइटी, मोयला समाज विकास समिति एवं अलनूर फाउंडेशन विजयनगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। शिविर में कुल 201 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्त संग्रहण के लिए भीलवाड़ा ब्लड सेंटर एवं त्रिवेणी ब्लड सेंटर अजमेर की टीमें मौजूद रहीं। सुबह 8 बजे शुरू हुआ रक्तदान शिविर शाम 6 बजे तक चला। दोपहर 2 बजे तक ही 150 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित हो चुका था, जिसके बाद भी रक्तदाताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। 39वीं बार रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश भीलवाड़ा जिले के मंसूरी समाज के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता मुबारक मंसूरी (उपरेड़ा) ने शिविर में पहुंचकर 39वीं बार रक्तदान किया। इससे पूर्व वे भीलवाड़ा में इमाम हुसैन की शहादत के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में 38वीं बार रक्तदान कर चुके हैं। मुबारक मंसूरी ने कहा कि रक्तदान किसी जाति, धर्म या संप्रदाय तक सीमित नहीं है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर पीड़ित मानवता की सेवा में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सकता है। हमें ‘जियो और जीने दो’ तथा ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना के साथ मानवता की सेवा करनी चाहिए। सामाजिक संगठनों ने निभाई अहम भूमिका शिविर को सफल बनाने में अलनूर फाउंडेशन के एडवोकेट अब्दुल मलिक, इलियास अंसारी, अनीस भाई, अमित भाई, संजय भाई, असलम भाई, अकरम मंसूरी, मुश्ताक भाई, महबूब आलम सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। मोयला समाज की ओर से जिला सदर मेरुद्दीन, मुश्ताक अली, मीर, इकबाल, आजाद सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं मंसूरी वेलफेयर सोसाइटी के सदर बाबुद्दीन, शहजाद भाई, शरीफ भाई, सद्दीक मंसूरी सहित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। समाज के जिम्मेदार लोगों में हाजी उमर साहब, मोहम्मद आरिफ, इंद्रा कॉलोनी सदर चांद जी, अब्दुल अलीम, सलीम मंसूरी, मुबारक रायला वाले, अब्दुल हन्नान, नौशाद, मोइन, जावेद तथा अजमेर से हाजी मोहम्मद सहित कई लोगों ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। रक्तदान शिविर में युवाओं सहित विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजकों ने रक्तदाताओं एवं सहयोग करने वाले सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार मानव सेवा के कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया।4
- चीन: नेपाल - बॉर्डर फेल्ड बाढ़ फल भर मैं क्या का क्या हु गया1
- खटीक समाज ने मंशापूर्ण महादेव के किया जलाभिषेक राधा-कृष्ण, मंशापूर्ण महादेव के लगाया खीर-मालपुए का भोग एवं माणा घाट महादेव के बैठे पांच जोड़े शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार शाहपुरा-पिवनिया तालाब के सामने शिव शक्ति धर्मशाला के यहा राधा-कृष्ण मन्दिर व मंशापूर्ण महादेव के जलाभिषेक कर के खीर-मालपुए का भोग लगाया गया।जिसमें खटीक समाज के सभी समाजजनों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।समाज के इस कार्यक्रम में महिलाओं ने भी मुख्य भूमिका निभाई है।महिलाओं ने दिन भर महादेव व राधा-कृष्ण के भजन गाये एवं भगवान के भजनों पर नृत्य भी किया।पुरूषों ने महादेव का जलाभिषेक कर प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया।साम को समाज के समस्त सभी समाजजनों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। वही दूसरी और पिवनिया तालाब के किनारे माणा घाट शिव मन्दिर के पुजारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि महादेव के दिन भर महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन चलता रहा महिलाएं भजनों पर नाचती हुई महादेव की भक्ति में लीन हो गई।इस दौरान महादेव के पांच जोड़े में बैठे थे।साम को भक्तों द्वारा भोजन-प्रसादी का कार्यक्रम भी रहा गया।सभी भक्तों ने भोजन-प्रसादी का आनन्द लिया।1
- निकाय चुनाव के लिए कल से नामांकन...नामांकन प्रक्रिया की होगी शुरुआत...राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी होगी लोकसूचना... #LocalBodyElections #ElectionNews #BreakingNews #PoliticalNew1
- मेघपुरा स्कूल में बच्चों के बीच विशाल सांप, केलझर में अजगर का रेस्क्यू बच्चे पढ़ रहे थे… तभी कमरे में दिखा विशाल सांप! 😱 केलझर के खेत में भी मिला अजगर, बस्सी वन्यजीव टीम ने दोनों का किया सुरक्षित रेस्क्यू1
- आसींद पालिका चुनावों के चलते नामांकन दाखिल करना हुआ शुरू पहले दिन 1 निर्दलीय 2 भाजपा के अभ्यर्थियों ने किए नामांकन दाखिल दूसरे चरण में 11 सितंबर को होगा आसींद नगर पालिका का चुनाव आसींद/आसींद नगर पालिका चुनावों को लेकर आज नामांकन दाखिल करने का दौर शुरू हो चुका है वही आज आसींद निर्वाचन कार्यालय पर निर्वाचन अधिकारी विकास मोहन भाटी के समक्ष वार्ड संख्या 9 से भाजपा से चंचल पिता चुन्नी लाल वार्ड संख्या 15 से भाजपा से संपत लाल पिता जगन्नाथ साहू, वार्ड संख्या 21 से बसंती देवी पति कैलाश बंजारा ने निर्दलीय के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया ,देखा जाए तो आसींद पालिका में वार्डो की संख्या 25 है तथा इस बार सामान्य सीट आई है जिसके चलते अबकी बार चुनावों में रोचकता देखी जा सकती है आसींद मंजूर 94138895961
- नेपाल : फेल्ड बाढ़ फेल भर मैं जिंदगी का कोई भरोसा नही केसे बह गया 3 मजिला घर1