logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

16 वर्षीय किशोर लापता, मां ने थाने में दी तहरीर पुलिस ने शुरू की जांच *16 वर्षीय किशोर लापता, मां ने थाने में दी तहरीर* अजीत सिंह पत्रकार औरास उन्नाव *औरास, उन्नाव।* औरास थाना क्षेत्र के सिधूर गांव निवासी एक 16 वर्षीय किशोर के गुरुवार से लापता होने परिजनों में हड़कंप मच गया। किशोर की मां ने थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सिधूर गांव निवासिनी मंजू पत्नी केशन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका बेटा राज, उम्र 16 वर्ष, गुरुवार सुबह औरास किसी काम से गया था। लेकिन वह वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने काफी देर तक रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में ढूंढने की कोशिश की, लेकिन कहीं भी राज का कोई सुराग नहीं लगा। थक-हार कर मां मंजू ने औरास थाने में लिखित तहरीर देकर बेटे की बरामदगी और उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

1 hr ago
user_AJEET SINGH
AJEET SINGH
Local Politician हसनगंज, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
58118d64-0e04-44ab-946c-643741465c88

16 वर्षीय किशोर लापता, मां ने थाने में दी तहरीर पुलिस ने शुरू की जांच *16 वर्षीय किशोर लापता, मां ने थाने में दी तहरीर* अजीत सिंह पत्रकार औरास उन्नाव *औरास, उन्नाव।* औरास थाना क्षेत्र के सिधूर गांव निवासी एक 16 वर्षीय किशोर के गुरुवार से लापता होने परिजनों में हड़कंप मच गया। किशोर की मां ने थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सिधूर गांव निवासिनी मंजू पत्नी केशन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका बेटा राज, उम्र 16 वर्ष, गुरुवार सुबह औरास किसी काम से गया था। लेकिन वह वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने काफी देर तक रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में ढूंढने की कोशिश की, लेकिन कहीं भी राज का कोई सुराग नहीं लगा। थक-हार कर मां मंजू ने औरास थाने में लिखित तहरीर देकर बेटे की बरामदगी और उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

More news from Lucknow and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक दरोगा ने झगड़े की सूचना पर पहुंचकर एक महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट की। वायरल वीडियो में एसआई मनुज चौधरी गेट तोड़ते और महिला को थप्पड़ मारते साफ दिख रहे हैं, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
    1
    उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक दरोगा ने झगड़े की सूचना पर पहुंचकर एक महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट की। वायरल वीडियो में एसआई मनुज चौधरी गेट तोड़ते और महिला को थप्पड़ मारते साफ दिख रहे हैं, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
    user_Akash Gupta
    Akash Gupta
    Press advisory Malihabad, Lucknow•
    6 hrs ago
  • देश चलाना अब "समझौता वादी प्रधानमंत्री" के बस की बात नहीं: राहुल गांधी दिल्ली : देश चलाना अब #CompromisedPM के बस की बात नहीं: राहुल गांधी राहुल ने पीएम को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि मोदी जी ने कल जनता से त्याग मांगे हैं । - सोना मत ख़रीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कम करो, मेट्रो में चलो, घर से काम करो। ये उपदेश नहीं - ये नाकामी के सबूत हैं। राहुल ने याद दिलाया कि 12 साल में देश को इस मुक़ाम पर ला दिया है कि जनता को बताना पड़ रहा है । - क्या ख़रीदे, क्या न ख़रीदे, कहां जाए, कहां न जाए। हर बार ज़िम्मेदारी जनता पर डाल देते हैं ताकि ख़ुद जवाबदेही से बच निकलें। देश चलाना अब Compromised PM के बस की बात नहीं। साथ ही राहुल ने बताया कि #NEET_2026 के पेपर लीक की खबर सुनी। परीक्षा नहीं - #NEET अब नीलामी है। कई सवाल परीक्षा से 42 घंटे पहले #WhatsApp पर बिक रहे थे। 22 लाख से ज़्यादा बच्चे साल भर रात-रात भर आँखें जलाकर पढ़ते रहे और एक रात में उनका भविष्य बाज़ार में सरेआम नीलाम हो गया। यह पहली बार नहीं है। 10 साल में 89 पेपर लीक - 48 बार दोबारा परीक्षा। हर बार वही वादे, और फिर वही ख़ामोशी। राहुल के पीएम को टारगेट करते हुए यह भी कहा कि मोदी जी, जब आप अपनी हर नाकामी का बिल जनता पर डालते हैं, तो ग़रीब के बच्चों का भविष्य भी उसी बिल में आता है। 22 लाख बच्चों का भरोसा टूटा है। और मोदी सरकार से बड़ा ख़तरा भारत के युवाओं के सपनों के लिए कोई नहीं। राहुल ने कहा मैं भारत के युवा के साथ हूँ। बेशक यह वक़्त बेहद मुश्किल है - मैं जानता हूँ। लेकिन यह व्यवस्था ऐसे नहीं रहेगी। हम मिलकर इसे बदलेंगे। #LatestUpdates #highlights2026 #RahulGandhiHopeOfIndia #RahulGandhiVoiceOfIndia #highlightsfollowers #ViralNewsUpdate #zerogroundreport #RakeshPandey #DelhiNews
    1
    देश चलाना अब "समझौता वादी प्रधानमंत्री" के बस की बात नहीं: राहुल गांधी 
दिल्ली : देश चलाना अब #CompromisedPM के बस की बात नहीं: राहुल गांधी 
राहुल ने पीएम को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि मोदी जी ने कल जनता से त्याग मांगे हैं ।
- सोना मत ख़रीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कम करो, मेट्रो में चलो, घर से काम करो।
ये उपदेश नहीं - ये नाकामी के सबूत हैं।
राहुल ने याद दिलाया कि 12 साल में देश को इस मुक़ाम पर ला दिया है कि जनता को बताना पड़ रहा है ।
- क्या ख़रीदे, क्या न ख़रीदे, कहां जाए, कहां न जाए।
हर बार ज़िम्मेदारी जनता पर डाल देते हैं ताकि ख़ुद जवाबदेही से बच निकलें।
देश चलाना अब Compromised PM के बस की बात नहीं।
साथ ही राहुल ने बताया कि #NEET_2026 के पेपर लीक की खबर सुनी।
परीक्षा नहीं - #NEET अब नीलामी है।
कई सवाल परीक्षा से 42 घंटे पहले #WhatsApp पर बिक रहे थे।
22 लाख से ज़्यादा बच्चे साल भर रात-रात भर आँखें जलाकर पढ़ते रहे और एक रात में उनका भविष्य बाज़ार में सरेआम नीलाम हो गया।
यह पहली बार नहीं है। 10 साल में 89 पेपर लीक - 48 बार दोबारा परीक्षा। हर बार वही वादे, और फिर वही ख़ामोशी।
राहुल के पीएम को टारगेट करते हुए यह भी कहा कि 
मोदी जी, जब आप अपनी हर नाकामी का बिल जनता पर डालते हैं, तो ग़रीब के बच्चों का भविष्य भी उसी बिल में आता है।
22 लाख बच्चों का भरोसा टूटा है। और मोदी सरकार से बड़ा ख़तरा भारत के युवाओं के सपनों के लिए कोई नहीं। 
राहुल ने कहा मैं भारत के युवा के साथ हूँ। बेशक यह वक़्त बेहद मुश्किल है - मैं जानता हूँ। लेकिन यह व्यवस्था ऐसे नहीं रहेगी। हम मिलकर इसे बदलेंगे।
#LatestUpdates #highlights2026 #RahulGandhiHopeOfIndia #RahulGandhiVoiceOfIndia #highlightsfollowers #ViralNewsUpdate #zerogroundreport #RakeshPandey #DelhiNews
    user_AmanTv
    AmanTv
    Archive सरोजनी नगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: आस्था की गूंज में गूंजा उन्नाव, डीएम ने किया भव्य रुद्राभिषेक और कलश यात्रा का शुभारंभ! उन्नाव में आस्था और श्रद्धा का महासंगम देखने को मिला, जब सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने सिद्धनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ओंकार जाप, महाआरती और रुद्राभिषेक कर जिलाधिकारी ने जनपदवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इससे पहले उन्होंने भव्य कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया और स्वयं भी यात्रा में शामिल होकर धार्मिक उत्साह को बढ़ाया। यह यात्रा देवी मंदिर से शुरू होकर सिद्धनाथ मंदिर पर आकर संपन्न हुई। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां पूरा वातावरण भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया। जिलाधिकारी ने कहा ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं को जीवंत रखते हैं और सामाजिक एकता को मजबूत बनाते हैं। पूजन के बाद प्रसाद वितरण हुआ और हर चेहरे पर आस्था और संतोष की झलक दिखाई दी। इस मौके पर कई अधिकारी, एनसीसी व पीआरडी जवानों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। उन्नाव में गूंजा भक्ति का शंखनाद… आस्था का ये उत्सव बना जन-जन की शक्ति का प्रती!
    1
    सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: आस्था की गूंज में गूंजा उन्नाव, डीएम ने किया भव्य रुद्राभिषेक और कलश यात्रा का शुभारंभ!
उन्नाव में आस्था और श्रद्धा का महासंगम देखने को मिला, जब सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने सिद्धनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ओंकार जाप, महाआरती और रुद्राभिषेक कर जिलाधिकारी ने जनपदवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इससे पहले उन्होंने भव्य कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया और स्वयं भी यात्रा में शामिल होकर धार्मिक उत्साह को बढ़ाया। यह यात्रा देवी मंदिर से शुरू होकर सिद्धनाथ मंदिर पर आकर संपन्न हुई। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां पूरा वातावरण भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया। जिलाधिकारी ने कहा ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं को जीवंत रखते हैं और सामाजिक एकता को मजबूत बनाते हैं। पूजन के बाद प्रसाद वितरण हुआ और हर चेहरे पर आस्था और संतोष की झलक दिखाई दी। इस मौके पर कई अधिकारी, एनसीसी व पीआरडी जवानों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। उन्नाव में गूंजा भक्ति का शंखनाद… आस्था का ये उत्सव बना जन-जन की शक्ति का प्रती!
    user_Shyam ji gupta
    Shyam ji gupta
    Media Consultant उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उन्नाव के परियर क्षेत्र में शारदा नहर के पानी से मरौंदा सूचित और मरौंदा मझवारा गांवों के किसानों की फसलें तीन साल से लगातार बर्बाद हो रही हैं। लाखों की कमाई डूबने के बावजूद उन्हें कोई मुआवजा नहीं मिल रहा है, जिससे किसान बेहद परेशान हैं। अधिकारियों की अनदेखी से मायूस किसानों ने अब कल्याणी नदी की खुदाई के लिए मछली आखेट की नीलामी का पैसा लगाने का सुझाव दिया है।
    1
    उन्नाव के परियर क्षेत्र में शारदा नहर के पानी से मरौंदा सूचित और मरौंदा मझवारा गांवों के किसानों की फसलें तीन साल से लगातार बर्बाद हो रही हैं। लाखों की कमाई डूबने के बावजूद उन्हें कोई मुआवजा नहीं मिल रहा है, जिससे किसान बेहद परेशान हैं। अधिकारियों की अनदेखी से मायूस किसानों ने अब कल्याणी नदी की खुदाई के लिए मछली आखेट की नीलामी का पैसा लगाने का सुझाव दिया है।
    user_Thakur Amit Partap Singh
    Thakur Amit Partap Singh
    Local News Reporter Unnao, Uttar Pradesh•
    23 hrs ago
  • बुलेरो के लेनदेन विवाद में घर के बाहर फायरिंग, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ हरदोई। थाना संडीला क्षेत्र में बुलेरो वाहन के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाद के दौरान घर के बाहर फायरिंग कर जान से मारने की कोशिश की गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, रविवार 11 मई 2026 को थाना संडीला पर वादी सूरज पुत्र अनिल सिंह निवासी सुम्बाबाग थाना संडीला जनपद हरदोई ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि शिवम जायसवाल, अनुज जायसवाल समेत अन्य लोगों ने उसके भाई पवन सिंह को फोन कर गाली-गलौज और धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने वादी के घर के बाहर पहुंचकर फायरिंग की और जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना संडीला में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं तथा अन्य वैधानिक कार्रवाई जारी है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच एक बुलेरो वाहन को लेकर करीब डेढ़ लाख रुपये के लेनदेन का विवाद चल रहा है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी संडीला संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    1
    बुलेरो के लेनदेन विवाद में घर के बाहर फायरिंग, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■
हरदोई। थाना संडीला क्षेत्र में बुलेरो वाहन के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाद के दौरान घर के बाहर फायरिंग कर जान से मारने की कोशिश की गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, रविवार 11 मई 2026 को थाना संडीला पर वादी सूरज पुत्र अनिल सिंह निवासी सुम्बाबाग थाना संडीला जनपद हरदोई ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि शिवम जायसवाल, अनुज जायसवाल समेत अन्य लोगों ने उसके भाई पवन सिंह को फोन कर गाली-गलौज और धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने वादी के घर के बाहर पहुंचकर फायरिंग की और जान से मारने का प्रयास किया।
पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना संडीला में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं तथा अन्य वैधानिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच एक बुलेरो वाहन को लेकर करीब डेढ़ लाख रुपये के लेनदेन का विवाद चल रहा है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी संडीला संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    user_शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    Journalist Sandila, Hardoi•
    24 min ago
  • बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र स्थित नीलांश वाटर पार्क में महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का शर्मनाक वीडियो वायरल,कानून व्यवस्था का उठे सवाल राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब स्थित नीलांश वाटर पार्क एक बार फिर कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन गया है। वाटर पार्क में महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।।
    1
    बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र स्थित नीलांश वाटर पार्क में महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का शर्मनाक वीडियो वायरल,कानून व्यवस्था का उठे सवाल
राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब स्थित नीलांश वाटर पार्क एक बार फिर कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन गया है। वाटर पार्क में महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।।
    user_Journalist prabhat kashyap
    Journalist prabhat kashyap
    Local News Reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • यूपी सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने ऊर्जा बचाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर कहा, "आपदा, समस्या, विकास और तरक्की, ये सब चुनाव से जुड़ी चीजें नहीं हैं। लखनऊ, उत्तर प्रदेश: यूपी सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने ऊर्जा बचाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर कहा, "आपदा, समस्या, विकास और तरक्की, ये सब चुनाव से जुड़ी चीजें नहीं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी भी काम को वोट के लिए नहीं करते हैं, पार्टी के लिए नहीं करते हैं, देश के विकास के लिए करते हैं। वे परिस्थिति के हिसाब से फैसला लेते हैं..."
    1
    यूपी सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने ऊर्जा बचाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर कहा, "आपदा, समस्या, विकास और तरक्की, ये सब चुनाव से जुड़ी चीजें नहीं हैं।
लखनऊ, उत्तर प्रदेश: यूपी सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने ऊर्जा बचाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर कहा, "आपदा, समस्या, विकास और तरक्की, ये सब चुनाव से जुड़ी चीजें नहीं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी भी काम को वोट के लिए नहीं करते हैं, पार्टी के लिए नहीं करते हैं, देश के विकास के लिए करते हैं। वे परिस्थिति के हिसाब से फैसला लेते हैं..."
    user_Anurag Kashyap
    Anurag Kashyap
    Local News Reporter Sadar, Lucknow•
    1 hr ago
  • उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिला अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में एक मरीज से उपद्रवी युवकों ने मारपीट की। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
    1
    उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिला अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में एक मरीज से उपद्रवी युवकों ने मारपीट की। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
    user_Akash Gupta
    Akash Gupta
    Press advisory Malihabad, Lucknow•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.