अयोध्या गोलीकांड: करणी सेना पदाधिकारी सनी सिंह के खिलाफ उकसाने की तहरीर, राष्ट्रीय अध्यक्ष की पुलिस को चेतावनी अयोध्या। जनपद के पूराकलंदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कंदैला गांव में हुए चर्चित गोलीकांड मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक राम लगन मौर्य के परिजनों ने करणी सेना के पदाधिकारी सनी सिंह पर सोशल मीडिया के जरिए हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस-प्रशासन को लिखित तहरीर सौंपी है। वहीं दूसरी तरफ, इस मामले में करणी सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया पर कड़ा बयान जारी करते हुए प्रशासन को चेतावनी दी है। परिजनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग मृतक राम लगन मौर्य के परिजनों ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सोहावल गजेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक नगर (एसपी सिटी) चक्रपाणि त्रिपाठी से मिलकर लिखित शिकायती पत्र दिया। परिजनों का स्पष्ट आरोप है कि करणी सेना के पदाधिकारी सनी सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर दिए गए एक संवेदनशील बयान ने घटना को हवा दी और हत्या के लिए उकसाने का काम किया। पीड़ित परिवार ने मामले में त्वरित जांच और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। करणी सेना अध्यक्ष ने दी चेतावनी इधर, मामले में संगठन के पदाधिकारी का नाम सामने आने के बाद 'करणी सेना भारत' के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने पोस्ट साझा करते हुए कहा: सामाजिक संगठनों और समाज से जुड़े लोगों का काम व्यवस्था को ठीक करना होता है। यदि अयोध्या पुलिस-प्रशासन किसी राजनीतिक दबाव या किसी के कहने पर इस तरह की कोई एकतरफा कार्रवाई करता है, तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे। अगर गलत कार्रवाई हुई, तो पूरे देश से कार्यकर्ता अयोध्या कूच करेंगे। जांच में जुटा पुलिस-प्रशासन मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अयोध्या पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है। पूरा प्रकरण एडीजी जोन लखनऊ और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अयोध्या के सीधे निर्देशन में है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
अयोध्या गोलीकांड: करणी सेना पदाधिकारी सनी सिंह के खिलाफ उकसाने की तहरीर, राष्ट्रीय अध्यक्ष की पुलिस को चेतावनी अयोध्या। जनपद के पूराकलंदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कंदैला गांव में हुए चर्चित गोलीकांड मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक राम लगन मौर्य के परिजनों ने करणी सेना के पदाधिकारी सनी सिंह पर सोशल मीडिया के जरिए हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस-प्रशासन को लिखित तहरीर सौंपी है। वहीं दूसरी तरफ, इस मामले में करणी सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया पर कड़ा बयान जारी करते हुए प्रशासन को चेतावनी दी है। परिजनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग मृतक राम लगन मौर्य के परिजनों ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सोहावल गजेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक नगर (एसपी सिटी) चक्रपाणि त्रिपाठी से मिलकर लिखित शिकायती पत्र दिया। परिजनों का स्पष्ट आरोप है कि करणी सेना के पदाधिकारी सनी सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर दिए गए एक संवेदनशील बयान ने घटना को हवा दी और हत्या के लिए उकसाने का काम किया। पीड़ित परिवार ने मामले में त्वरित जांच और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। करणी सेना अध्यक्ष ने दी चेतावनी इधर, मामले में संगठन के पदाधिकारी का नाम सामने आने के बाद 'करणी सेना भारत' के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने पोस्ट साझा करते हुए कहा: सामाजिक संगठनों और समाज से जुड़े लोगों का काम व्यवस्था को ठीक करना होता है। यदि अयोध्या पुलिस-प्रशासन किसी राजनीतिक दबाव या किसी के कहने पर इस तरह की कोई एकतरफा कार्रवाई करता है, तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे। अगर गलत कार्रवाई हुई, तो पूरे देश से कार्यकर्ता अयोध्या कूच करेंगे। जांच में जुटा पुलिस-प्रशासन मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अयोध्या पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है। पूरा प्रकरण एडीजी जोन लखनऊ और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अयोध्या के सीधे निर्देशन में है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
- खानपुर में दो सगे भाइयों की संदिग्ध मौत, कमरे में मिले शव से मचा हड़कंप ... खानपुर/गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के जमीन संदल ग्राम सभा के मौजा बहलाइचा रजहटी में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक कमरे से दो सगे भाइयों के शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान 12 वर्षीय करन राजभर और 11 वर्षीय आर्यन राजभर के रूप में हुई है। दोनों बच्चों की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। प्रारंभिक जानकारी में किसी भारी वस्तु की चपेट में आने से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह क्या है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी गाजीपुर डॉ. ईराज राजा भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। 👉🏻 एसपी ने मौके पर क्या कुछ कहा और पुलिस की जांच किस दिशा में आगे बढ़ रही है—आप खुद सुनिए।1
- गाज़ीपुर डीएम अनुपम शुक्ला को समूह की महिलाओं ने राखी बांधी । "गाज़ीपुर डीएम अनुपम शुक्ला को समूह की महिलाओं ने बांधी राखी,दी धन्यवाद बोलीं पीएम साहब बहुत अच्छे हैं उनके रहते हम लोग को मिल रहा है रोजगार और सुरक्षा ।1
- देवरिया में स्वागत समारोह के दौरान मारपीट का वीडियो वायरल, समर्थकों से जुड़ी घटना पर उठे सवाल देवरिया के गौरी बाजार क्षेत्र के खरोह चौराहे पर भाजपा के राष्ट्रीय सोशल मीडिया सह-संयोजक शिवानंद द्विवेदी के स्वागत समारोह के दौरान मारपीट का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है। वायरल वीडियो को लेकर आरोप लगाया जा रहा है कि समारोह में बबलू सिंह के समर्थकों ने माननीय जी के करीबी समर्थकों के साथ मारपीट की, जिसमें कुछ लोग घायल हुए। हालांकि, वायरल वीडियो और लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। इस घटना को लेकर राजनीतिक गलियारों में सवाल उठ रहे हैं कि यदि किसी जनप्रतिनिधि या प्रभावशाली नेता के करीबी समर्थक ही सार्वजनिक कार्यक्रम में कथित मारपीट से सुरक्षित नहीं रह पाए, तो आम जनता की सुरक्षा को लेकर क्या भरोसा किया जाए? जनता के बीच यह सवाल भी चर्चा में है कि सत्ता और संगठन के प्रभाव का वास्तविक लाभ आखिर किसे मिल रहा है—आम जनता को या फिर प्रभावशाली लोगों के समर्थकों को? वायरल वीडियो की सत्यता और घटना के पूरे तथ्यों की पुष्टि संबंधित पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।1
- महिलाओं को सुरक्षित, सुगम एवं सम्मानजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता महिलाओं को सुरक्षित, सुगम एवं सम्मानजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा का हुआ शुभारंभ गाजीपुर 26 अगस्त, 2026 (सू0वि0)- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को सुरक्षित एवं सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा का शुभारम्भ एवं विशेष बसों का फ्लैग ऑफ माननीय मुख्यमंत्री उ0 प्र0 श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लखनऊ से किया गया। इस अवसर पर रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेश की माताओं, बहनों एवं बेटियों को परिवहन निगम की बसों में उनके साथ एक सहयात्री सहित निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की गई। इसी क्रम में जनपद गाजीपुर के रायफल क्लब सभागार में मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें माननीय जनप्रतिनिधिगण की उपस्थिति में माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया तथा माननीय मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को सुना गया। इस दौरान उक्त योजना पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई। कार्यक्रम में मा0 कैबिनेट मंत्री, पंचायती राज तथा अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार श्री ओम प्रकाश राजभर, मा0 सांसद राज्यसभा श्रीमती संगीता बलवंत, माननीय विधायक जखनियां श्री बेदी राम, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सुभासपा सुरेंद्र राजभर, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, अन्य अधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री जी ने उपस्थित सभी महिलाओं को भेंटस्वरूप साड़ी और मिष्ठान प्रदान करते हुए कहा कि रक्षाबंधन के इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई योजना अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा, महिलाओं के सम्मान, आधी आबादी की खुशहाली एवं शसक्तीकरण को प्रदर्शित करती है। शासन ने आधी आबादी की शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा के बारे में चिंतन करते हुए उनके हित के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है। रक्षाबंधन पर तीन दिवस पर बहनों के नि:शुल्क यात्रा के पश्चात 60 वर्ष से अधिक महिलाओं को अनवरत नि:शुल्क बस यात्रा एक अच्छी पहल है। उन्होंने सभी से अपील किया कि अपनी बेटियों को पढ़ाएं व सशक्त बनाएं। साथ ही उन्होंने उपस्थित सभी को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं भी दी। माननीय सांसद राज्यसभा संगीता बलवंत जी ने माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी का यह पहल महिला सशक्तिकरण तथा शासन की महिलाओं के हितार्थ प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। इसी क्रम में माननीय विधायक जी, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष, माननीय नगर पालिका अध्यक्ष जी ने भी रक्षाबंधन पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी के इस पहल पर उनकी उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तीकरण के साथ-साथ वरिष्ठ महिलाओं को सुगम एवं सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया। *रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिलेगी विशेष सुविधा* रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा माताओं, बहनों एवं बेटियों को विशेष सुविधा प्रदान करते हुए परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही महिला यात्री के साथ एक सहयात्री को भी निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस पहल से महिलाओं को पर्व के अवसर पर अपने मायके एवं अन्य स्थानों तक आवागमन में आर्थिक राहत के साथ-साथ सुविधा प्राप्त होगी। *महिला सम्मान एवं सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल* लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा के माध्यम से 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलना महिला सम्मान एवं सामाजिक सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे वरिष्ठ महिलाओं को अपने आवश्यक कार्यों, सामाजिक एवं पारिवारिक दायित्वों तथा अन्य यात्राओं के लिए आर्थिक भार से राहत मिलेगी। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। निःशुल्क बस यात्रा जैसी योजनाएं महिलाओं की सुविधा बढ़ाने के साथ ही उन्हें समाज में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं ने प्रदेश सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि महिला एवं वरिष्ठ नागरिकों के हित में उठाए जा रहे कदम सरकार की संवेदनशीलता और महिला सम्मान के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हैं। *महिलाओं ने जिलाधिकारी को बांधी राखी* रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला को राखी बांधी और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। महिलाओं ने जिलाधिकारी के प्रति सम्मान एवं विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जनपद में महिलाओं के बीच सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी की कार्यशैली प्रेरणादायक एवं भरोसेमंद है तथा प्रशासन द्वारा महिलाओं एवं जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के समाधान के साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। महिलाओं ने जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रशासन की संवेदनशील एवं जनहितकारी कार्यशैली से आमजन में शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। इस अवसर पर परियोजन निदेशक, जिला विकास अधिकारी, डीसीएनआरएलएम, एआरएम रोडवेज सहित अन्य अधिकारीगण, कर्मचारीगण, बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।4
- भाजपा नेता अजय जायसवाल ने थामा बसपा का हाथ, घोसी से चुनाव लड़ने की जताई इच्छा मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भाजपा से जुड़े रहे नेता एवं समाजसेवी अजय जायसवाल ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का दामन थाम लिया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जायसवाल ने घोसी विधानसभा क्षेत्र से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। अजय जायसवाल के बसपा में शामिल होने के बाद घोसी विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब सभी की निगाहें बसपा की ओर से प्रत्याशी के नाम की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं। बताया जा रहा है कि 20 सितंबर को घोसी विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी के नाम की घोषणा की जाएगी। इसके बाद तस्वीर और साफ हो जाएगी कि अजय जायसवाल को पार्टी की ओर से चुनाव मैदान में उतारा जाता है या नहीं। घोसी विधानसभा क्षेत्र में इस राजनीतिक घटनाक्रम को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। आज बीएसपी की समीक्षा बैठक का आयोजन भीटी स्थित कार्यालय पर किया गया समीक्षा बैठक में अजय जायसवाल को सदस्यता दिलाई गई पदाधिकारी ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया1
- 26 अगस्त को तिब्बत बार्डर के पास रसुआ में आई अचानक बाढ़ नेपाल के रसुआ गांव में अचानक बाढ़ आने से लोग भागकर अपनी अपनी जान बहुत मोसिबत से बचा रहे हैं इस बाढ़ ने तो इतना अपना प्रचंड पावरफुल दिखाया कि जनमानस में त्राहि-त्राहि की गूंज सुनाई दे रही है जान बचाओ लाखों कमाओ आंधी कि तरह चलने व दौङने वाली बाढ़ तूफान के साथ पहली बार देखा गया तिब्बत बार्डर के निकट रसूआ गांव के लोगो का कहना है।1
- चंदौली के कमालपुर रक्षाबंधन कार्यक्रम में उमड़ा महिलाओं का सैलाब, पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू को बांधी राखी1
- महिला जिलाअस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही से गर्भवती महिला और पेट मे पल रहे बच्चे की मौत महिला जिलाअस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही से गर्भवती महिला और पेट मे पल रहे बच्चे की मौत महिला की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा सूचना मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम पीआरडी जवान प्रमोद कुमार के छोटे भाई की पत्नी की हुई है मौत अस्पताल परिसर से CMS, डॉक्टर व कर्मचारि अस्पताल छोड हुए फरार डॉक्टर का भागने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल घटना के बाद मृतक महिला निशा 36 वर्षिय के पति मंजीत गौतम की हालत बिगड़ी परिजन ले गए दूसरे अस्पताल परिजनों ने डॉक्टर व स्टाफ पर लगाये गंभीर आरोप पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला जिला अस्पताल का1