logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस ने ट्रक में मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला फतेहाबाद : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के एक बड़ा हादसा होने से टल गया। एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 31+900 एलएचएस पर पीछे से आ रही एक निजी बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस और ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं। राज कल्पना ट्रेवल्स की बस को चालक सुमित कुमार निवासी सब्जी मंडी जिला धौलपुर राजस्थान चला रहा था। बस में करीब 18 सवारियां मौजूद थीं। सामने चल रहे ट्रक को चालक राजेश सैनी निवासी शाहपुरा, जिला जयपुर चला रहा था। ट्रक उदयपुर से हरदोई जा रहा था, जिसमें चुना और पुट्टी लदी हुई थी। बताया गया कि सोमवार सुबह करीब 3:45 बजे तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा और ट्रक का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। सूचना पर यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी सुधीश कुमार शुक्ला अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और यातायात व्यवस्था संभाली। बाद में बस की सवारियों को दूसरी बस के माध्यम से उनके गंतव्य के लिए रवाना कराया गया।

1 hr ago
user_प्रदीप कुमार
प्रदीप कुमार
फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
37f1ed3b-2209-4cb7-a074-df86adc7acfa

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस ने ट्रक में मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला फतेहाबाद : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के एक बड़ा हादसा होने से टल गया। एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 31+900 एलएचएस पर पीछे से आ रही एक निजी बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस और ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं। राज कल्पना ट्रेवल्स की बस को चालक सुमित कुमार निवासी सब्जी मंडी जिला धौलपुर राजस्थान चला रहा था। बस में करीब 18 सवारियां मौजूद थीं। सामने चल रहे ट्रक को चालक राजेश सैनी निवासी शाहपुरा, जिला जयपुर चला रहा था। ट्रक उदयपुर से हरदोई जा रहा

f9a270bc-eb10-47e5-a05d-6216b4df1c91

था, जिसमें चुना और पुट्टी लदी हुई थी। बताया गया कि सोमवार सुबह करीब 3:45 बजे तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा और ट्रक का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। सूचना पर यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी सुधीश कुमार शुक्ला अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और यातायात व्यवस्था संभाली। बाद में बस की सवारियों को दूसरी बस के माध्यम से उनके गंतव्य के लिए रवाना कराया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कोतवाल धन सिंह गुर्जर को भारत रत्न देने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन फतेहाबाद : राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने 1857 की मेरठ क्रांति के जनक एवं अमर शहीद कोतवाल धन सिंह गुर्जर को भारत रत्न देने की मांग को लेकर एसडीएम स्वाति शर्मा को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 10 मई को क्रांति दिवस के रूप में शासकीय अवकाश घोषित किए जाने की भी मांग की गई। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि 10 मई 1857 को कोतवाल धन सिंह गुर्जर ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ क्रांति का बिगुल फूंका था, जिसने देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी। उन्होंने देश की आजादी के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसे राष्ट्र कभी भुला नहीं सकता। ज्ञापन में मांग की गई कि कोतवाल धन सिंह गुर्जर को मरणोपरांत “भारत रत्न” से सम्मानित किया जाए। साथ ही विद्यालयों और विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम में उनके योगदान को शामिल करने तथा प्रदेश एवं देशभर में उनकी स्मृति में भव्य स्मारक और शोध संस्थान स्थापित किए जाएं। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह गुर्जर, जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह गुर्जर, सुनील गुर्जर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
    1
    कोतवाल धन सिंह गुर्जर को भारत रत्न देने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
फतेहाबाद : राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने 1857 की मेरठ क्रांति के जनक एवं अमर शहीद कोतवाल धन सिंह गुर्जर को भारत रत्न देने की मांग को लेकर एसडीएम स्वाति शर्मा को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 10 मई को क्रांति दिवस के रूप में शासकीय अवकाश घोषित किए जाने की भी मांग की गई।
समिति पदाधिकारियों ने कहा कि 10 मई 1857 को कोतवाल धन सिंह गुर्जर ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ क्रांति का बिगुल फूंका था, जिसने देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी। उन्होंने देश की आजादी के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसे राष्ट्र कभी भुला नहीं सकता।
ज्ञापन में मांग की गई कि कोतवाल धन सिंह गुर्जर को मरणोपरांत “भारत रत्न” से सम्मानित किया जाए। साथ ही विद्यालयों और विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम में उनके योगदान को शामिल करने तथा प्रदेश एवं देशभर में उनकी स्मृति में भव्य स्मारक और शोध संस्थान स्थापित किए जाएं।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह गुर्जर, जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह गुर्जर, सुनील गुर्जर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
    user_प्रदीप कुमार
    प्रदीप कुमार
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ :- फतेहाबाद /आगरा नई बस्ती नयापुरा खंडेर में ग्रह कलेश के चलते पीड़ित ने आत्महत्या करने का किया प्रयास तथा बाइक में लगाई आग // प्राप्त घटना के बारे में मिली सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी की शुरुआत द्वारा की गई पुष्टि में ग्रह कलेश के चलते लोकेंद्र पुत्र गोकुल सिंह निवासी नई बस्ती नयापुरा खंडेर मैं पहले तो आत्महत्या करने का प्रयास किया तथा बाद में अपनी ही बाइक से पेट्रोल निकाल कर बाइक पर डालकर लगे आज घटना इतनी भयावे थी की देखने वालों के भी रोंगटे खड़े हो गए वहीं पड़ोसियों ने दोपहर में देखा कि तेज लपटों ने देखते ही देखते बाइक को पूरी तरह आपकी चपेट में ले लिया जिसे जलकर बाइक राख हो गई गनीमत रही कि किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई,, वही जानकारी यह भी प्राप्त हुई है कि पति-पत्नी का विवाद अंदरूनी कई दिनों से चल रहा था जिसे पत्नी को पति लोकेंद्र द्वारा ससुराल से पत्नी को लेने के लिए गया था जहां पर बताया गया है कि ससुराल जिन्होंने लोकेंद्र को गाली गलौज तथा मारापीटा जिसे आहत होकर लोकेंद्र ने जोखिम भरा कदम उठाने का यह दर्दनाक कार्य किया,, वहीं प्रशासन को भी परिजनों ने इस गंभीर घटना की किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी तथा परिजनों ने बूझकर गृह क्लेश की बात को दबाने का कार्य किया है,,
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ :- 
फतेहाबाद /आगरा नई बस्ती नयापुरा खंडेर में ग्रह कलेश के चलते पीड़ित ने आत्महत्या करने का किया प्रयास तथा बाइक में लगाई आग //
प्राप्त घटना के बारे में मिली सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी की शुरुआत द्वारा की गई पुष्टि में ग्रह कलेश के चलते लोकेंद्र पुत्र गोकुल सिंह निवासी नई बस्ती नयापुरा खंडेर मैं पहले तो आत्महत्या करने का प्रयास किया तथा बाद में अपनी ही बाइक से पेट्रोल निकाल कर बाइक पर डालकर लगे आज घटना इतनी भयावे थी की देखने वालों के भी रोंगटे खड़े हो गए वहीं पड़ोसियों ने दोपहर में देखा कि तेज लपटों ने देखते ही देखते बाइक को पूरी तरह आपकी चपेट में ले लिया जिसे जलकर बाइक राख हो गई गनीमत रही कि किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई,,
वही जानकारी यह भी प्राप्त हुई है कि पति-पत्नी का विवाद अंदरूनी कई दिनों से चल रहा था जिसे पत्नी को पति लोकेंद्र द्वारा ससुराल से पत्नी को लेने के लिए गया था जहां पर बताया गया है कि ससुराल जिन्होंने लोकेंद्र को गाली गलौज तथा मारापीटा जिसे आहत होकर लोकेंद्र ने जोखिम भरा कदम उठाने का यह दर्दनाक कार्य किया,,
वहीं प्रशासन को भी परिजनों ने इस गंभीर घटना की किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी तथा परिजनों ने बूझकर गृह क्लेश की बात को दबाने का कार्य किया है,,
    user_!भाईचारा लाओ अखंड भारत बनाओ !
    !भाईचारा लाओ अखंड भारत बनाओ !
    Social worker फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आगरा में संपत्ति विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई अनीत यादव की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने शव को रोहता नहर के पास गंगाजल पाइपलाइन के नीचे दबा दिया था। मलपुरा पुलिस ने आरोपी मनीष यादव को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।
    1
    आगरा में संपत्ति विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई अनीत यादव की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने शव को रोहता नहर के पास गंगाजल पाइपलाइन के नीचे दबा दिया था। मलपुरा पुलिस ने आरोपी मनीष यादव को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।
    user_Gyadeen Verma
    Gyadeen Verma
    Court reporter फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • शनि अमावस्या पर दौलतपुर में भव्य महोत्सव, 16 मई को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
    1
    शनि अमावस्या पर दौलतपुर में भव्य महोत्सव, 16 मई को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
    user_Manish rajput नेशनल एक्सप्रेस
    Manish rajput नेशनल एक्सप्रेस
    पत्रकार फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत संकल्प महोत्सव में पूजा-अर्चना की। यह आयोजन प्रदेश में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और धार्मिक चेतना को बल देने का संकेत माना जा रहा है।
    1
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत संकल्प महोत्सव में पूजा-अर्चना की। यह आयोजन प्रदेश में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और धार्मिक चेतना को बल देने का संकेत माना जा रहा है।
    user_Gaurav Mishra patrakaar
    Gaurav Mishra patrakaar
    Advertising agency फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • फिरोजाबाद के इस्लामिया इंटर कॉलेज ग्राउंड में दो दर्जन से ज्यादा दिव्यांगों ने अपनी मांगें रखीं। उनका कहना है कि तीन महीने में मिलने वाली पेंशन से पहले ही वे कर्ज में डूब जाते हैं। अब वे मासिक पेंशन और स्वरोजगार के लिए आसान लोन की मांग कर रहे हैं।
    1
    फिरोजाबाद के इस्लामिया इंटर कॉलेज ग्राउंड में दो दर्जन से ज्यादा दिव्यांगों ने अपनी मांगें रखीं। उनका कहना है कि तीन महीने में मिलने वाली पेंशन से पहले ही वे कर्ज में डूब जाते हैं। अब वे मासिक पेंशन और स्वरोजगार के लिए आसान लोन की मांग कर रहे हैं।
    user_MTF News फीरोजाबाद Taliv raza
    MTF News फीरोजाबाद Taliv raza
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं चिकित्सा शिविर। जोधपुर। पुलिस मुख्यालय जयपुर एवं श्रीमान शरत कविराज पुलिस आयुक्त जोधपुर निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं चिकित्सा शिविर। जोधपुर। पुलिस मुख्यालय जयपुर एवं श्रीमान शरत कविराज पुलिस आयुक्त जोधपुर
    1
    निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं चिकित्सा शिविर।

जोधपुर। पुलिस मुख्यालय जयपुर एवं श्रीमान शरत कविराज पुलिस आयुक्त जोधपुर
निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं चिकित्सा शिविर।
जोधपुर। पुलिस मुख्यालय जयपुर एवं श्रीमान शरत कविराज पुलिस आयुक्त जोधपुर
    user_रबेन्द्र सिंह परमार संपादक
    रबेन्द्र सिंह परमार संपादक
    एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • आगरा में तमंचा दिखाकर बाइक लूट की वारदात हुई थी। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर इस मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
    1
    आगरा में तमंचा दिखाकर बाइक लूट की वारदात हुई थी। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर इस मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
    user_Gyadeen Verma
    Gyadeen Verma
    Court reporter फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.