विद्यार्थियों से संवाद कर मुख्य विकास अधिकारी ने दिखाई सफलता की राह, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दिए टिप्स विद्यार्थियों से संवाद कर मुख्य विकास अधिकारी ने दिखाई सफलता की राह, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दिए टिप्स कासगंज। वीएवी इंटर कॉलेज, कासगंज में गुरुवार को विद्यार्थियों के साथ नियमित संवाद एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनके शैक्षणिक, करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े सवालों का समाधान किया तथा उन्हें सफलता के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति स्पष्ट दृष्टिकोण रखते हुए नियमित अध्ययन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए सकारात्मक सोच, लगन और समय का सदुपयोग बेहद जरूरी है। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया, कांस्टेबल एवं उपनिरीक्षक पदों की तैयारी, उच्च अधिकारियों की कार्यप्रणाली, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य करियर विकल्पों को लेकर सवाल पूछे। मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यार्थियों के प्रश्नों का विस्तार से उत्तर देते हुए उन्हें सही दिशा में तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को उन्होंने पाठ्यक्रम की पूरी जानकारी रखने, नियमित अध्ययन करने, टेस्ट सीरीज एवं मॉडल प्रश्नपत्रों का अभ्यास करने और उत्तर लेखन क्षमता विकसित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास के साथ अपनी कमियों का आकलन कर उनमें सुधार करने से सफलता की संभावनाएं बढ़ती हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यार्थियों के उत्साह और जिज्ञासा की सराहना करते हुए कहा कि निर्धारित लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर कठिन परिश्रम करने वाले विद्यार्थी निश्चित रूप से सफलता की ओर आगे बढ़ सकते हैं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने संवाद एवं मार्गदर्शन को उपयोगी बताते हुए उत्साह व्यक्त किया।
विद्यार्थियों से संवाद कर मुख्य विकास अधिकारी ने दिखाई सफलता की राह, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दिए टिप्स विद्यार्थियों से संवाद कर मुख्य विकास अधिकारी ने दिखाई सफलता की राह, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दिए टिप्स कासगंज। वीएवी इंटर कॉलेज, कासगंज में गुरुवार को विद्यार्थियों के साथ नियमित संवाद एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनके शैक्षणिक, करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े सवालों का समाधान किया तथा उन्हें सफलता के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति स्पष्ट दृष्टिकोण रखते हुए नियमित अध्ययन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए सकारात्मक सोच, लगन और समय का सदुपयोग बेहद जरूरी है। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया, कांस्टेबल एवं उपनिरीक्षक पदों की तैयारी, उच्च अधिकारियों की कार्यप्रणाली, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य करियर विकल्पों को लेकर सवाल पूछे। मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यार्थियों के प्रश्नों का विस्तार से उत्तर देते हुए उन्हें सही दिशा में तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को उन्होंने पाठ्यक्रम की पूरी जानकारी रखने, नियमित अध्ययन करने, टेस्ट सीरीज एवं मॉडल प्रश्नपत्रों का अभ्यास करने और उत्तर लेखन क्षमता विकसित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास के साथ अपनी कमियों का आकलन कर उनमें सुधार करने से सफलता की संभावनाएं बढ़ती हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यार्थियों के उत्साह और जिज्ञासा की सराहना करते हुए कहा कि निर्धारित लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर कठिन परिश्रम करने वाले विद्यार्थी निश्चित रूप से सफलता की ओर आगे बढ़ सकते हैं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने संवाद एवं मार्गदर्शन को उपयोगी बताते हुए उत्साह व्यक्त किया।
- कासगंज एसपी ने गंजडुण्डवारा और सिढ़पुरा थानों का किया आकस्मिक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर दिए सतर्कता के निर्देश कासगंज एसपी ने गंजडुण्डवारा और सिढ़पुरा थानों का किया आकस्मिक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर दिए सतर्कता के निर्देश कासगंज। पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ.पी. सिंह ने बुधवार को थाना गंजडुण्डवारा और थाना सिढ़पुरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, अभिलेख, परिसर और पुलिसिंग से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना क्षेत्र में अपराध की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने चिन्हित अपराधियों के भौतिक सत्यापन, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा विभिन्न पुलिस अभियानों में की जा रही कार्रवाई की जानकारी ली। अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए नियमित गश्त और क्षेत्र में भ्रमण बढ़ाने के साथ संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की प्रभावी चेकिंग के निर्देश दिए। एसपी ने लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने जनसुनवाई के दौरान पुलिसकर्मियों को शिकायतकर्ताओं के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार करने तथा उनकी समस्याओं पर गंभीरता से कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महिला एवं बालिका सुरक्षा पर विशेष जोर थाना गंजडुण्डवारा और सिढ़पुरा स्थित मिशन शक्ति केंद्र पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों को महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित शिकायतों पर त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा एवं जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने और महिलाओं एवं बालिकाओं में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करने पर जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव और अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। पुलिसकर्मियों को अनुशासन, सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। त्योहारों को लेकर बढ़ाई जाएगी निगरानी त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने थाना क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। कस्बों के मुख्य बाजारों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त एवं प्रभावी निगरानी रखने को कहा गया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग करने तथा किसी भी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित पुलिस अधिकारियों को दिए गए।1
- राठ में मूसलाधार बारिश से नगर पालिका परिषद के विकास के दावों की खुली पोल! पानी से लबालब खुले नाले में पलटा रिक्शा, विकास के दावे हुए जलमग्न, विकास के दावे पानी में डूबे! राठ में मूसलाधार बारिश से जलभराव, लोग परेशान दम तोड़ रहे दो पहिया वाहन, सड़कों, तहसील, ब्लॉक, सीएचसी, सीओ ऑफिस, अतरौलिया, औड़ेरा रोड़, चरखारी रोड पर पानी ही पानी, सालों से जलनिकासी व्यवस्था न होने से जिम्मेदारों पर उठे सवाल, नगर पालिका परिषद राठ की बड़ी लापरवाही के आरोप, खुले नाले और बेहाल यातायात, लोगो के लिए बारिश बनी आफत, राठ की सड़कें बनीं तालाब, खुले नाले बने हादसे का सबब, नगर पालिका के इंतजाम कटघरे में जल निकासी के लिए राठ नगर पालिका परिषद द्वारा किए गए प्रयास रहे विफल।1
- लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन गंगीरी। लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में गुरुवार को रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का महत्व बताया। इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यालय परिसर में रक्षाबंधन को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर दीपक पाठक ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और आपसी सहयोग का पर्व है। भाई बहन की ताकत है, वहीं बहन भी भाई के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी रहती है। ऐसे पर्व बच्चों को रिश्तों की अहमियत और संस्कारों का संदेश देते हैं। विद्यालय परिवार की ओर से सभी छात्र-छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी गईं।1
- एटा बिग ब्रेकिंग.... नलकूपों की रखवाली में जुटे किसान, रातभर गांवों में पुलिस का पहरा एटा के जलेसर और सकरौली थाना क्षेत्रों में नलकूपों से कॉपर केबल चोरी की घटनाओं के बाद किसानों ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। मंगलवार रात 9 बजे से किसानों ने नलकूपों की रखवाली के लिए पहरा शुरू कर दिया। वहीं सकरौली कोतवाली प्रभारी नित्यानंद पांडे ने चोरों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम गठित कर गांवों में पुलिस बल तैनात किया। कोतवाल ने खुद पुलिस बल के साथ रातभर गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली। पुलिस टीम द्वारा सायरन बजाकर गांवों में गश्त की गई। सकरौली थाना क्षेत्र के कई गांवों में पुलिस ने पहरा बढ़ा दिया है। किसानों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी से वे परेशान हैं। और अब अपने नलकूपों की सुरक्षा खुद करने को मजबूर हैं। कोतवाली प्रभारी नित्यानंद पांडे ने कहा कि नलकूपों से कॉपर केबल चोरी करने वाले गिरोह का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।1
- बिसौली। नगर पालिका सभागार में बृहस्पतिवार को नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। श्री अहमद ने कहा कि नगर का विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना बोर्ड की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में मुख्य रूप से नालियों की नियमित सफाई, कूड़ा उठान और सफाई कर्मचारियों की कार्यशैली की समीक्षा की गई। सफाई के अलावा सड़कों के निर्माण, पथ प्रकाश एवं पेयजल आपूर्ति से जुड़े मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया गया। इसके साथ ही नगर के विकास कार्यों पर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई। पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने कहा कि सभी सभासदों के सहयोग से नगर की समस्याओं का समाधान करने और विकास कार्यों को गति देने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा। बैठक में एक सभासद को छोड़कर बाकी सभी सभासद उपस्थित रहे। अंत में ईओ रवि यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पालिका के प्रधान लिपिक मशकूर खान, लिपिक राजीव कुमार, जितेंद्र कुमार, पालिका सभासद सरिता पाठक, नसरीन बेगम, गंगा देवी, शहनाज, प्रगति, ज्योति कुशवाह, कृष्णा देवी, नरगिस, अभीक्ष पाठक, दीपक पाठक, जितेंद्र कुमार, बाबू, अमरपाल प्रजापति, राजेंद्र दिवाकर, शिव शंकर रस्तोगी सौरभ कुमार कमल खान तरुण कुमार शर्मा, रईस, नीरज रस्तोगी, रूपकिशोर, महेश शाक्य, गोपाल वार्ष्णेय, नवनीत शर्मा मंगतराम आदि उपस्थित रहे।1
- सोरोंजी में गूंजे ‘अल्लाह-हो-अकबर’ के नारे, धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी सोरोंजी में गूंजे ‘अल्लाह-हो-अकबर’ के नारे, धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी सोरोंजी। तीर्थ नगरी सोरोंजी में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश के मुबारक मौके पर ईद मिलादुन्नबी का त्योहार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समाज की ओर से कस्बे में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस एक मीनार मस्जिद, मोहल्ला योग मार्ग से शुरू होकर मोहल्ला चौधरी, बड़ा बाजार, कायस्थान, लहरा रोड, रामसिंहपुरा होते हुए सहावर गेट मस्जिद तक पहुंचा। यहां से जुलूस वापस एक मीनार मस्जिद, मोहल्ला योग मार्ग पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में ऊंट और घोड़ों पर अरबी लिबास में सवार बुजुर्ग और बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। जुलूस के आगे बाइक सवार युवा रंग-बिरंगी पगड़ियां पहने हाथों में इस्लामिक झंडे लेकर चल रहे थे। इस दौरान ‘अल्लाह-हो-अकबर’ के नारे गूंजते रहे और डीजे पर नात-ए-पाक पेश की गई। जुलूस में शामिल बच्चों को जगह-जगह बिस्किट और चॉकलेट वितरित की गईं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी पुलिस फोर्स के साथ जुलूस के दौरान मौजूद रहे। जुलूस में हाफिज राहिल, हाफिज उबैश, हाफिज मोहसिन, कमाल हसन, इसरान राईन, मुकीस अहमद, गुलाम गौस कुरैशी, सलीम राईन, डा. महमूद खां, मु. युनुस, मु. फारुख, अबरार पठान, बिलाल कुरैशी, मुफीद पठान, अंजुम राहत, शरीफ गाजी, इस्लाम राईन, असलम राईन, राजू राईन, जाविद, शारिक कुरैशी आदि मौजूद रहे।1
- #पिरान कलियर शरीफ उर्स758 मुबारक हजरत साबिर पाक अलाउद्दीन1
- भोले की बारात चली सज-धज के...... भक्तों ने धूमधाम से निकाली महाकाल की पालकी, नगर भ्रमण पर लोगों किया पुष्प वर्षा से स्वागत उझानी (बदायूॅं) | श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की मास शिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव भक्तों ने पुरानी अनाज मंडी परिसर स्थित मूंछों वाले महादेव मंदिर से महाकाल की पालकी बड़े ही श्रद्धा-भक्ति और धूमधाम से निकाली। नगर भ्रमण पर लोगों ने बाबा की पालकी शोभायात्रा निकाल रहे शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और पूर्ण श्रद्धा-भक्ति से बाबा महाकाल की आरती करके आशीर्वाद प्राप्त किया। बाबा भोलेनाथ की शोभायात्रा में नंदी-श्रंगी-भृंगी,बाबा के गणों के अलावा भूत-प्रेत, चुडैलें, डायन, डाकिनी-शाकिनी आदि शामिल हुए। भगवान चंद्रशेखर की बारात की शोभायात्रा की शोभा ही निराली थी। भगवान भोलेनाथ की शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुरानी अनाज मंडी परिसर स्थित शिवालय पर पहुंच कर सम्पन्न हुई शोभायात्रा में तरह-तरह की झांकियां, मां काली के अखाड़े, राधा-कृष्ण की राह रचाती मनमोहक प्रस्तुति सभी के मन को मोह रही थी। उत्तराखंड के कलाकारों का नृत्य लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था इस अवसर पर सैकड़ों शिव भक्त मौजूद रहे1
- Goli maar kar hatya kar di Ankit wali Uttar Pradesh Shamli jile mein Uttar Pradesh ke jile Shamli mein Ankit volume ki goli markar hatya kar di gai sareaam bataya ja raha hai mauke per hi maut ho gai1