logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डीग को मिली सिंचाई परियोजनाओं की सौगात: जल संसाधन मंत्री एवं गृह राज्य मंत्री ने किया करोड़ों के कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास ईआरसीपी से जुड़ा डीग जिला; 21 गांवों की 4350 हेक्टेयर कृषि भूमि होगी सिंचित: सुरेश सिंह रावत डीग, 11 मई। राज्य सरकार किसानों के उत्थान और सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में सोमवार को ग्राम परमदरा में जल संसाधन विभाग की लगभग 24 करोड़ रुपये तथा 9 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत वाली तीन प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं का भव्य लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के जल संसाधन एवं जल संसाधन (आयोजना) मंत्री व प्रभारी मंत्री भरतपुर एवं डीग सुरेश सिंह रावत ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि अध्यक्षता प्रदेश के गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग के राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने की। इस दौरान जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा, जिला उपाध्यक्ष सतीश बंसल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, किसान व आमजन कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान डीग तहसील एवं जिले में किसानों की सुविधा के लिए ककड़ा चैनल (आर.डी. 0 से 8500 मीटर) के जीर्णोद्धार तथा गुड़गांव कैनाल सिंचाई परियोजना के अंतर्गत टेल डिस्ट्रीब्यूटरी (चैन 0 से 220) और इसकी माइनर्स के पुनरुद्धार कार्यों का विधिवत लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया गया। इसके अतिरिक्त, बजट घोषणा के अंतर्गत डीग डिस्ट्रीब्यूटरी की दिदावली, परमदरा एवं डीग सब-माइनर के पुनरुद्धार कार्य का शिलान्यास भी किया गया। इन परियोजनाओं के मूर्तरूप लेने से जल का रिसाव रुकेगा और टेल तक के खेतों में अधिकतम पानी सुगमता से पहुँच सकेगा। मरु प्रदेश से हरित प्रदेश बन रहा है राजस्थान: जल संसाधन मंत्री समारोह को संबोधित करते हुए जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने बताया कि इन सिंचाई परियोजनाओं से क्षेत्र के 21 गांवों की 4350 हेक्टेयर कृषि भूमि को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान मरु प्रदेश से हरित प्रदेश बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। डीग जिले के विकास पर जोर देते हुए उन्होंने बताया कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गृह राज्य मंत्री की मांग पर डीग जिले को भी पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना से जोड़ दिया गया है, जिससे चम्बल, कालीसिंध और पार्वती नदियों का पानी यहाँ आएगा और पेयजल व सिंचाई की समस्या का स्थायी समाधान होगा। रावत ने पूर्ववर्ती सरकार पर कहा कि पहले पेपर लीक और दलालों के माध्यम से युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हुआ, लेकिन वर्तमान सरकार ने एसआईटी का गठन कर युवाओं के मन में यह विश्वास जगाया है कि अब उनकी मेहनत का पूरा प्रतिफल उन्हें मिलेगा। हर खेत को पानी, हर घर में पानी, हर हाथ को रोजगार के संकल्प को दोहराते हुए उन्होंने लखपति दीदी योजना को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि बताया। ब्रह्मा जी की नगरी पुष्कर से आने का संदर्भ देते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में बृज भूमि का नव-निर्माण हो रहा है। श्री बेढ़म को कर्मशील नेता बताते हुए उन्होंने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में डीग में जितने कार्य हुए हैं, उतने पूर्व के पाँच सालों में भी नहीं हुए। उन्होंने किसानों से आगामी 23 से 25 मई तक जयपुर में आयोजित होने वाले वृहद किसान मेले (ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट) में भाग लेकर आधुनिक व जैविक खेती की तकनीकें सीखने और ग्राम रथ अभियान का पूरा लाभ उठाने का आह्वान किया। खोहवाटी बनेगा विकसित नगर: गृह राज्य मंत्री कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने गुड़गांव कैनाल का पानी मिलने पर किसानों को बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि नगर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 1800 करोड़ रुपये के विकास कार्य और 100 से अधिक सड़कों का निर्माण प्रगति पर है। उन्होंने संकल्प दोहराया कि कभी पिछड़ा माने जाने वाले खोहवाटी क्षेत्र को अब विकसित नगर बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सीकरी बांध को चम्बल परियोजना से जोड़ने के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। राज्य में मादक पदार्थों की रोकथाम पर बोलते हुए श्री बेढ़म ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा गठित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स से नशे के खिलाफ बड़ी और प्रभावी कार्रवाई हुई है, जिससे आमजन को भारी राहत मिली है। विकास को केवल ढांचागत ही नहीं बल्कि मानसिक और शैक्षणिक भी बताते हुए उन्होंने कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा गाए गए लोकगीतों की सराहना की और कहा कि ये नव-ऊर्जा का संचार करते हैं। इसके साथ ही, सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मनाए जा रहे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का उल्लेख करते हुए उन्होंने नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का कड़ा संदेश दिया। श्री बेढ़म ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि ग्राम रथ अभियान के तहत 13 विभागों के अधिकारी सीधे आपके द्वार आ रहे हैं, अतः आगे आएं और योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन को समृद्ध बनाएं। यह रहे मौजूद इस अवसर पर जिला कलेक्टर मयंक मनीष, जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ, अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजकुमार कस्वां, अतिरिक्त मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग डी.के. अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता बने सिंह, अधिशाषी अभियंता योगेश कुमार और सहायक अभियंता देवेंद्र सिंह उपस्थित थे।

1 hr ago
user_JAI SAINI sikri
JAI SAINI sikri
Photo lab Deeg, Bharatpur•
1 hr ago
e118d3a2-c392-4aa2-85ac-f54e30317fad

डीग को मिली सिंचाई परियोजनाओं की सौगात: जल संसाधन मंत्री एवं गृह राज्य मंत्री ने किया करोड़ों के कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास ईआरसीपी से जुड़ा डीग जिला; 21 गांवों की 4350 हेक्टेयर कृषि भूमि होगी सिंचित: सुरेश सिंह रावत डीग, 11 मई। राज्य सरकार किसानों के उत्थान और सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में सोमवार को ग्राम परमदरा में जल संसाधन विभाग की लगभग 24 करोड़ रुपये तथा 9 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत वाली तीन प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं का भव्य लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के जल संसाधन एवं जल संसाधन (आयोजना) मंत्री व प्रभारी मंत्री भरतपुर एवं डीग सुरेश सिंह रावत ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि अध्यक्षता प्रदेश के गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग के राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने की। इस दौरान जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा, जिला उपाध्यक्ष सतीश बंसल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, किसान व आमजन कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान डीग तहसील एवं जिले में किसानों की सुविधा के लिए ककड़ा चैनल (आर.डी. 0 से 8500 मीटर) के जीर्णोद्धार तथा गुड़गांव कैनाल सिंचाई परियोजना के अंतर्गत टेल डिस्ट्रीब्यूटरी (चैन 0 से 220) और इसकी माइनर्स के पुनरुद्धार कार्यों का विधिवत लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया गया। इसके अतिरिक्त, बजट घोषणा के अंतर्गत डीग डिस्ट्रीब्यूटरी की दिदावली, परमदरा एवं डीग सब-माइनर के पुनरुद्धार कार्य का शिलान्यास भी किया गया। इन परियोजनाओं के मूर्तरूप लेने से जल का रिसाव रुकेगा और टेल तक के खेतों में अधिकतम पानी सुगमता से पहुँच सकेगा। मरु प्रदेश से हरित प्रदेश बन रहा है राजस्थान: जल संसाधन मंत्री समारोह को संबोधित करते हुए जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत

6ee572ef-a5d2-466e-ad31-2398bf25be6a

ने बताया कि इन सिंचाई परियोजनाओं से क्षेत्र के 21 गांवों की 4350 हेक्टेयर कृषि भूमि को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान मरु प्रदेश से हरित प्रदेश बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। डीग जिले के विकास पर जोर देते हुए उन्होंने बताया कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गृह राज्य मंत्री की मांग पर डीग जिले को भी पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना से जोड़ दिया गया है, जिससे चम्बल, कालीसिंध और पार्वती नदियों का पानी यहाँ आएगा और पेयजल व सिंचाई की समस्या का स्थायी समाधान होगा। रावत ने पूर्ववर्ती सरकार पर कहा कि पहले पेपर लीक और दलालों के माध्यम से युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हुआ, लेकिन वर्तमान सरकार ने एसआईटी का गठन कर युवाओं के मन में यह विश्वास जगाया है कि अब उनकी मेहनत का पूरा प्रतिफल उन्हें मिलेगा। हर खेत को पानी, हर घर में पानी, हर हाथ को रोजगार के संकल्प को दोहराते हुए उन्होंने लखपति दीदी योजना को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि बताया। ब्रह्मा जी की नगरी पुष्कर से आने का संदर्भ देते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में बृज भूमि का नव-निर्माण हो रहा है। श्री बेढ़म को कर्मशील नेता बताते हुए उन्होंने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में डीग में जितने कार्य हुए हैं, उतने पूर्व के पाँच सालों में भी नहीं हुए। उन्होंने किसानों से आगामी 23 से 25 मई तक जयपुर में आयोजित होने वाले वृहद किसान मेले (ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट) में भाग लेकर आधुनिक व जैविक खेती की तकनीकें सीखने और ग्राम रथ अभियान का पूरा लाभ उठाने का आह्वान किया। खोहवाटी बनेगा विकसित नगर: गृह राज्य मंत्री कार्यक्रम की अध्यक्षता

aaf9c4fd-c898-4285-b76d-1504c5244f69

कर रहे गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने गुड़गांव कैनाल का पानी मिलने पर किसानों को बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि नगर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 1800 करोड़ रुपये के विकास कार्य और 100 से अधिक सड़कों का निर्माण प्रगति पर है। उन्होंने संकल्प दोहराया कि कभी पिछड़ा माने जाने वाले खोहवाटी क्षेत्र को अब विकसित नगर बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सीकरी बांध को चम्बल परियोजना से जोड़ने के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। राज्य में मादक पदार्थों की रोकथाम पर बोलते हुए श्री बेढ़म ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा गठित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स से नशे के खिलाफ बड़ी और प्रभावी कार्रवाई हुई है, जिससे आमजन को भारी राहत मिली है। विकास को केवल ढांचागत ही नहीं बल्कि मानसिक और शैक्षणिक भी बताते हुए उन्होंने कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा गाए गए लोकगीतों की सराहना की और कहा कि ये नव-ऊर्जा का संचार करते हैं। इसके साथ ही, सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मनाए जा रहे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का उल्लेख करते हुए उन्होंने नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का कड़ा संदेश दिया। श्री बेढ़म ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि ग्राम रथ अभियान के तहत 13 विभागों के अधिकारी सीधे आपके द्वार आ रहे हैं, अतः आगे आएं और योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन को समृद्ध बनाएं। यह रहे मौजूद इस अवसर पर जिला कलेक्टर मयंक मनीष, जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ, अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजकुमार कस्वां, अतिरिक्त मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग डी.के. अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता बने सिंह, अधिशाषी अभियंता योगेश कुमार और सहायक अभियंता देवेंद्र सिंह उपस्थित थे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • राजस्थान के डीग में सोमनाथ मंदिर के 75वें पुनर्निर्माण और पहले विदेशी आक्रमण के 1000 वर्ष पूरे होने पर 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' मनाया गया। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने अभिषेक कर सनातन संस्कृति के संरक्षण और नई पीढ़ी को विरासत से जोड़ने का आह्वान किया।
    4
    राजस्थान के डीग में सोमनाथ मंदिर के 75वें पुनर्निर्माण और पहले विदेशी आक्रमण के 1000 वर्ष पूरे होने पर 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' मनाया गया। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने अभिषेक कर सनातन संस्कृति के संरक्षण और नई पीढ़ी को विरासत से जोड़ने का आह्वान किया।
    user_Amardeep sain ripoter
    Amardeep sain ripoter
    Advertising Photographer डीग, भरतपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • *डीग में अगर दत्ता हनुमान मंदिर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व आस्था और हर्षोल्लास से मनाया* राजेश चौधरी डीग-भगवान सोमनाथ मंदिर पर प्रथम विदेशी आक्रमण के 1000 वर्ष तथा मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को डीग जिला मुख्यालय स्थित अगरदत्ता हनुमान महादेव जी मंदिर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पूरी आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश के गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग के राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने मंदिर में विधिवत रूप से पूजा-अर्चना की। इस आयोजन में डीग जिला कलेक्टर मयंक मनीष, अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजकुमार कस्वां, उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन सिंह सहित प्रशासन के अन्य अधिकारीगण व श्रद्धालु मौजूद रहे। इस अवसर पर मीडिया से मुखातिब होते हुए गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि आज पूरा देश सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मना रहा है। उन्होंने बताया कि एक हजार वर्ष पूर्व विदेशी आक्रांताओं ने भगवान सोमनाथ के मंदिर पर आक्रमण कर हमारी संस्कृति पर हमला किया था, जिसके बाद सनातन संस्कृति के पुरोधाओं ने इस मंदिर का पुनर्निर्माण कराया। आज उसी पुनर्निर्माण की 75वीं वर्षगांठ पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। गृह राज्य मंत्री ने इस आयोजन के माध्यम से समाज में एक व्यापक संदेश देने के लिए देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि इस कार्यक्रम से हमारी नई पीढ़ी अपनी सनातन संस्कृति से परिचित होगी और संकल्पित होकर अपनी ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण का दायित्व निभाएगी। बेढ़म ने इस भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए डीग जिला प्रशासन को साधुवाद देते हुए कहा कि यह पर्व व्यक्ति के जीवन निर्माण में एक मील का पत्थर साबित होगा।
    1
    *डीग में अगर दत्ता हनुमान मंदिर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व आस्था और  हर्षोल्लास से मनाया*
राजेश चौधरी 
डीग-भगवान सोमनाथ मंदिर पर प्रथम विदेशी आक्रमण के 1000 वर्ष तथा मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को डीग जिला मुख्यालय स्थित अगरदत्ता हनुमान महादेव जी मंदिर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पूरी आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश के गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग के राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने मंदिर में विधिवत रूप से पूजा-अर्चना की। इस आयोजन में डीग जिला कलेक्टर मयंक मनीष, अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजकुमार कस्वां, उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन सिंह सहित प्रशासन के अन्य अधिकारीगण व श्रद्धालु मौजूद रहे।
इस अवसर पर मीडिया से मुखातिब होते हुए गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि आज पूरा देश सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मना रहा है। उन्होंने बताया कि एक हजार वर्ष पूर्व विदेशी आक्रांताओं ने भगवान सोमनाथ के मंदिर पर आक्रमण कर हमारी संस्कृति पर हमला किया था, जिसके बाद सनातन संस्कृति के पुरोधाओं ने इस मंदिर का पुनर्निर्माण कराया। आज उसी पुनर्निर्माण की 75वीं वर्षगांठ पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। गृह राज्य मंत्री ने इस आयोजन के माध्यम से समाज में एक व्यापक संदेश देने के लिए देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि इस कार्यक्रम से हमारी नई पीढ़ी अपनी सनातन संस्कृति से परिचित होगी और संकल्पित होकर अपनी ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण का दायित्व निभाएगी।  बेढ़म ने इस भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए डीग जिला प्रशासन को साधुवाद देते हुए कहा कि यह पर्व व्यक्ति के जीवन निर्माण में एक मील का पत्थर साबित होगा।
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    कुम्हेर, भरतपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • मथुरा के बरसाना में दिवाकर शर्मा के अपहरण मामले में पूर्व चेयरमैन बलराज सिंह को गिरफ्तार किया गया है। बरसाना पुलिस की इस कार्रवाई को एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।
    1
    मथुरा के बरसाना में दिवाकर शर्मा के अपहरण मामले में पूर्व चेयरमैन बलराज सिंह को गिरफ्तार किया गया है। बरसाना पुलिस की इस कार्रवाई को एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।
    user_Kamal saini  राष्ट्रीय सचिव
    Kamal saini राष्ट्रीय सचिव
    Local News Reporter गोवर्धन, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • भरतपुर के नागर कस्बे में नगरेश्वर महादेव मंदिर में 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' का भव्य आयोजन किया गया। सोमनाथ मंदिर पर हुए प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष और मंदिर पुनर्निर्माण के 75 गौरवशाली वर्ष पूरे होने की स्मृति में कलश यात्रा और हवन-यज्ञ हुआ। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर शिव भक्ति और राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंज उठा।
    4
    भरतपुर के नागर कस्बे में नगरेश्वर महादेव मंदिर में 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' का भव्य आयोजन किया गया। सोमनाथ मंदिर पर हुए प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष और मंदिर पुनर्निर्माण के 75 गौरवशाली वर्ष पूरे होने की स्मृति में कलश यात्रा और हवन-यज्ञ हुआ। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर शिव भक्ति और राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंज उठा।
    user_LAVESH MITTAL
    LAVESH MITTAL
    Clothing Shop नगर, भरतपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • 🚔 हाईवे थाना क्षेत्र में गुंडागर्दी का LIVE VIDEO वायरल आनंदवन फेस-1 मार्केट में युवकों के बीच जमकर मारपीट 👊🔥 @Mathurapulice #rprnewstv #vairalvideo #Mathuranews #uppulice
    1
    🚔 हाईवे थाना क्षेत्र में गुंडागर्दी का LIVE VIDEO वायरल
आनंदवन फेस-1 मार्केट में युवकों के बीच जमकर मारपीट 👊🔥
@Mathurapulice #rprnewstv #vairalvideo #Mathuranews #uppulice
    user_RPR NEWS TV
    RPR NEWS TV
    Insurance Agent Mathura, Uttar Pradesh•
    49 min ago
  • शेरगढ़ अकबरपुर रोड पर एक कार सवार ने बाइक से बाहर में मारी जोरदार टक्कर मथुरा जनपद के छाता क्षेत्र के शेरगढ़ अकबरपुर रोड पर एक कर सवार ने बाइक सवार में मारी जोरदार टक्कर कर चालक हुआ मोके से फरार घटना हुई सीसीटीवी में कैद
    1
    शेरगढ़ अकबरपुर रोड पर एक कार सवार ने बाइक से बाहर में मारी जोरदार टक्कर 
मथुरा जनपद के छाता क्षेत्र के शेरगढ़ अकबरपुर रोड पर एक कर सवार ने बाइक सवार में मारी जोरदार टक्कर कर चालक हुआ मोके से फरार घटना हुई सीसीटीवी में कैद
    user_Lokesh Garg
    Lokesh Garg
    छाता, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Govardhan bus stand per ek bujurg mahila ki bus ke niche aane Se maut
    1
    Govardhan bus stand per ek bujurg mahila ki bus ke niche aane Se maut
    user_Ramkishor Gola brajwasi
    Ramkishor Gola brajwasi
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • राजस्थान के डीग में भगवान सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने पर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने अभिषेक कर नई पीढ़ी को अपनी सनातन संस्कृति से जोड़ने का संदेश दिया। इस आयोजन में डीग कलेक्टर सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और श्रद्धालु शामिल हुए।
    4
    राजस्थान के डीग में भगवान सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने पर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने अभिषेक कर नई पीढ़ी को अपनी सनातन संस्कृति से जोड़ने का संदेश दिया। इस आयोजन में डीग कलेक्टर सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और श्रद्धालु शामिल हुए।
    user_Amardeep sain ripoter
    Amardeep sain ripoter
    Advertising Photographer डीग, भरतपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.