पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय सरांय महमूदपुर में गूंजा ::स्कूल चलो अभियान' *पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय सरांय महमूदपुर में गूंजा :स्कूल चलो अभियान* *फ्लैग मार्च निकाल कर शिक्षा के प्रति जगाई अलख* देवमई (फतेहपुर)। शासन के निर्देशानुसार नए शिक्षा सत्र के पहले दिन बुधवार को पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय सरांय महमूदपुर में 'स्कूल चलो अभियान' का विधिवत आगाज हुआ। विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने मिलकर गांव की गलियों में एक भव्य फ्लैग मार्च निकाला। हाथों में शिक्षाप्रद स्लोगन लिखी पट्टियां और 'पढ़ेगा इंडिया, तभी तो बढ़ेगा इंडिया' के नारों के साथ बच्चों ने पूरे गांव का भ्रमण किया और अभिभावकों को अपने नौनिहालों का स्कूलों में दाखिला कराने के लिए प्रेरित किया। 1 अप्रैल से शुरू हुए इस विशेष अभियान के तहत शिक्षकों ने ग्रामीणों और अभिभावकों से सीधा संवाद किया। उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों में अब कॉन्वेंट जैसी आधुनिक सुविधाएं और बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध है। फ्लैग मार्च के जरिए जनता को यह संदेश दिया गया कि बच्चों का उज्ज्वल भविष्य सिर्फ शिक्षा से ही संभव है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक कार्यवाहक शिव प्रसाद सहायक अध्यापक दीपक सहायक अध्यापिका शुभा दीक्षित अंकिता शुक्ला मीनाक्षी गुप्ता जया राठौड़ सीता गुप्ता सहित समस्त स्टाफ ने घर-घर जाकर लोगों को शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के लिए जागरूक किया। अभियान का मुख्य उद्देश्य गांव के हर बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना और ड्रॉपआउट दर को शून्य पर लाना है। स्कूल के इस प्रयास की ग्रामीणों ने भी सराहना की और अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजने का संकल्प लिया। इस दौरान विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य और भारी संख्या में बच्चे व ग्रामीण मौजूद रहे।
पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय सरांय महमूदपुर में गूंजा ::स्कूल चलो अभियान' *पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय सरांय महमूदपुर में गूंजा :स्कूल चलो अभियान* *फ्लैग मार्च निकाल कर शिक्षा के प्रति जगाई अलख* देवमई (फतेहपुर)। शासन के निर्देशानुसार नए शिक्षा सत्र के पहले दिन बुधवार को पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय सरांय महमूदपुर में 'स्कूल चलो अभियान' का विधिवत आगाज हुआ। विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने मिलकर गांव की गलियों में एक भव्य फ्लैग मार्च निकाला। हाथों में शिक्षाप्रद स्लोगन लिखी पट्टियां और 'पढ़ेगा इंडिया, तभी तो बढ़ेगा इंडिया' के नारों के साथ बच्चों ने पूरे गांव का भ्रमण किया और अभिभावकों को अपने नौनिहालों का स्कूलों में दाखिला कराने के लिए प्रेरित किया। 1 अप्रैल से शुरू हुए इस विशेष अभियान के तहत शिक्षकों ने ग्रामीणों और अभिभावकों से सीधा संवाद किया। उन्होंने बताया
कि सरकारी स्कूलों में अब कॉन्वेंट जैसी आधुनिक सुविधाएं और बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध है। फ्लैग मार्च के जरिए जनता को यह संदेश दिया गया कि बच्चों का उज्ज्वल भविष्य सिर्फ शिक्षा से ही संभव है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक कार्यवाहक शिव प्रसाद सहायक अध्यापक दीपक सहायक अध्यापिका शुभा दीक्षित अंकिता शुक्ला मीनाक्षी गुप्ता जया राठौड़ सीता गुप्ता सहित समस्त स्टाफ ने घर-घर जाकर लोगों को शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के लिए जागरूक किया। अभियान का मुख्य उद्देश्य गांव के हर बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना और ड्रॉपआउट दर को शून्य पर लाना है। स्कूल के इस प्रयास की ग्रामीणों ने भी सराहना की और अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजने का संकल्प लिया। इस दौरान विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य और भारी संख्या में बच्चे व ग्रामीण मौजूद रहे।
- - रायबरेली के सक्षम त्रिवेदी ने अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी जॉइन करके अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की है। शहर के तिलक भवन में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी की अध्यक्षता में पार्टी का दामन थामा है। सक्षम के पिता मूल रूप से पेशे से वकील है वही उन्होंने बताया वह राहुल गांधी से प्रेरित होकर कांग्रेस पार्टी जॉइन कर रहे है राजनीति में आकर समाजसेवा करना मुख्य रूप से लक्ष्य है। स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार1
- कानपुर.... *अब एंबुलेंस के लिए होगा रास्ता साफ.* *नही करना पड़ेगा जाम का सामना। रास्ता साफ कराना पुलिस की ड्यूटी.* *पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने महत्वपूर्ण बैठक के बाद प्रेस वार्ता ये बात बताई.* *पुलिस आयुक्त ने कहा, आपातकालीन मरीजों के लिए ग्रीन कॉरिडोर व्यवस्था शुरू.* *आईसीसीसी कंट्रोल रूम में 24×7 सक्रिय विशेष सेल स्थापित। जो एंबुलेंस की रियल टाइम मॉनिटरिंग व ट्रैफिक समन्वय करेगा.* *एंबुलेंस चालक हेल्पलाइन / सीयूजी नंबर 9454402413 पर लोकेशन साझा कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं.* *सूचना मिलते ही संबंधित मार्ग को ट्रैफिक मुक्त किया जाएगा.* *अस्पतालों,एंबुलेंस संचालकों,आईएमए व सीएमओ के समन्वय से रूट मैप तैयार कर व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जायेगा.* *पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने आमजन से अपील की है, सड़क पर एंबुलेंस को प्राथमिकता देते हुए सहयोग प्रदान करें व ट्रैफिक नियमों का पालन करें। ताकि इस पहल को सफल बनाते हुए अधिक से अधिक लोगों की ज़िंदगी बचाई जा सके.*1
- हमीरपुर। शासन ने सुमेरपुर कस्बे के बांदा मार्ग पर बने रेलवे के गेट संख्या 31 सी के ऊपर ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए 1579 लाख की धनराशि अवमुक्त की है। इसका निर्माण 7196.69 लाख से होना है। इसके लिए गत वर्ष मई माह में नगर पंचायत अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप कर ओवरब्रिज की मांग की थी। इसके पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भी कई बार ओवरब्रिज की मांग कर चुके हैं। कस्बे के मध्य से गुजरे बांदा पैलानी तिंदवारी मार्ग पर छोटी बाजार एवं धर्मेश्वर बाबा मुहाल के मध्य कानपुर बांदा रेल खंड का गेट संख्या 31सी बना हुआ है। रेलवे लाइन के दोहरीकरण के बाद ट्रेनों की संख्या में इजाफा होने से यह गेट दिन और रात में कई मर्तबा बंद करना पड़ता है। इस वजह से यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को घंटो रेलवे फाटक के खुलने का इंतजार करना पड़ता है। सुबह शाम कई ट्रेनों का समय थोड़ी-थोड़ी देर के अंतराल में है। इस वजह से सुबह शाम लोगों को सर्वाधिक परेशानी होती है। इसके मद्देनजर व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू ने कई बार ज्ञापन सौंपा था। साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे ने गत वर्ष 30 मई को मुख्यमंत्री से भेंट करके रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज बनाने का ज्ञापन सौंपा था और आए दिन होने वाली राहगीरों की परेशानी से अवगत कराकर ओवरब्रिज निर्माण की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था। इसके बाद 30 मार्च को शासन के अनु सचिव अभय प्रताप श्रीवास्तव ने प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग को पत्र भेज कर 7196.69 लाख की वित्तीय स्वीकृत प्रदान करके निर्माण शुरू कराने के लिए 1579.90 लाख की धनराशि अवमुक्त की है। धनराशि जारी होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष व व्यापार मंडल अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इससे कस्बे के विकास को गति मिलेगी और राहगीरों को जाम आदि की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।4
- कानपुर में ससुर ने की तंत्र-मंत्र के नाम पर बहू से अमानवीयता कानपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां नई नवेली बहू के साथ शादी के बाद तंत्र-मंत्र के नाम पर शर्मसार करने वाला कृत्य किया गया है. सास ने बहू को पूरे परिवार के साथ निर्वस्त्र कराकर पूजा करवाया. सबसे बड़ी बात इस कृत्य में पत्नी का साथ देने के बजाय पति ने घरवालों के हां में हां मिलाई.1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- Nursery class pg ( Afor apple 🍎🍎 to z for zebra 🦓) #shortsvideo1
- माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की मां पर अवध टिप्पणी करने वाले मौलाना को बिहार से अप लाया गया।1
- हमीरपुर। मंगलवार को सुबह सुमेरपुर क्षेत्र के ग्राम पलरा में गेहूं की पराली में आग भड़क उठने से किसानों में अफरा तफरी मच गई। सैकड़ो की तादाद में एकत्र हुए किसानों ने नलकूपों को चलाकर आग पर काबू पाकर खेतों में पकी खड़ी फसलों को बचाया। सुबह करीब 10 बजे पलरा गांव निवासी रमजान के खेत में गेहूं की कटाई के बाद खड़ी पराली में अचानक आग भडक उठी। देखते ही देखते आग ने कई बीघे को अपनी चपेट में ले लिया। आग का यह रूप देखकर किसानों के हाथ पैर फूल गए। आसपास के खेतों में पकी खड़ी फसलों को बचाने के लिए सैकड़ो किसान घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। किसानों ने आसपास लगे निजी नलकूपों को चलाकर पानी लाकर आग पर काबू पाया। आग बुझने पर किसानों ने राहत की सांस ली। ग्राम प्रधान रामखिलावन श्रीवास ने बताया कि आग शायद खाना बनाते समय झोपड़ी में लगी थी। उसी ने पराली को पकड़ लिया और विकराल हो गई। आग से करीब पांच बीघे से अधिक पराली जली है। किसानों ने एकत्र होकर आग पर काबू पाया है। किसी भी किसान की फसल नहीं जली है।1
- Post by Ramkripal Yadav1