सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ मे चिकित्सा विभाग द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित पनवाड़ विकसित भारत जनसेवा अभियान के अंतर्गत सीएचसी पनवाड़ में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ मुकेश नागर जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी झालावाड़, डॉ लेखराज मालव डिप्टी सीएमएचओ हेल्थ, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ नीतीश कटारिया,प्रशासक देवराज सोलंकी, मोहन लाल नागर,बीपीएम प्रवीण शर्मा चिकित्सा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस अवसर पर डॉ मुकेश नागर जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी झालावाड़ ने कहा कि रक्तदान एक महान सामाजिक सेवा है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। स्वस्थ एवं पात्र व्यक्तियों को नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ मे चिकित्सा विभाग द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित पनवाड़ विकसित भारत जनसेवा अभियान के अंतर्गत सीएचसी पनवाड़ में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ मुकेश नागर जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी झालावाड़, डॉ लेखराज मालव डिप्टी सीएमएचओ हेल्थ, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ नीतीश कटारिया,प्रशासक देवराज सोलंकी, मोहन लाल नागर,बीपीएम प्रवीण शर्मा चिकित्सा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस अवसर पर डॉ मुकेश नागर जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी झालावाड़ ने कहा कि रक्तदान एक महान सामाजिक सेवा है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। स्वस्थ एवं पात्र व्यक्तियों को नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
- शिक्षक द्वारा छात्रा को थप्पड़ मारने के आरोप के बाद विवाद खड़ा हो गया। शुक्रवार को हुई इस घटना में छात्रा के परिजनों द्वारा शिक्षक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। हिसार / बरवालाः बरवाला के एक गर्ल्स स्कूल में शिक्षक द्वारा छात्रा को थप्पड़ मारने के आरोप के बाद विवाद खड़ा हो गया। शुक्रवार को हुई इस घटना में छात्रा के परिजनों द्वारा शिक्षक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शिक्षक के साथ लात-घूंसों से मारपीट करते हुए कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि स्कूल में किसी बात को लेकर शिक्षक ने छात्रा को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद छात्रा के परिजन स्कूल पहुंचे और शिक्षक के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग भी हरकत में आया है। विभाग की ओर से पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि शिक्षक ने छात्रा को किन परिस्थितियों में थप्पड़ मारा और मारपीट करने वाले परिजनों के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई है। जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- री-पोलिंग के दौरान पत्रकारों से बदसलूकी, पुलिस ने खंगाला घटनास्थल1
- भाजपा का बूथ हटाया वार्ड नंबर -3 रोजड़ी खुली दादागिरी यहां से भाजपा की प्रत्याशी सौसर बाइ चुनाव हार गई भाग संख्या 13..1
- हिन्दी हमारी पहचान-एकता और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम-मीणा हिन्दी का महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता कोटा । सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, कोटा द्वारा गुरुवार को राजभाषा हिंदी पखवाड़े के दौरान सेंट्रल एकेडमी (अंग्रेजी माध्यम) सीनियर सेकेंड्री स्कूल, दादाबाड़ी, कोटा में संगोष्ठी एवं ‘आज के तकनीकी युग में हिंदी का महत्व’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, कोटा के सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीणा ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी हमारी सांस्कृतिक पहचान, भावनात्मक एकता और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय विज्ञान और तकनीक का युग है। इंटरनेट, मोबाइल, कंप्यूटर और सोशल मीडिया ने हमारे जीवन में व्यापक बदलाव किया है। तकनीक के बढ़ते प्रभाव के बावजूद हिंदी का महत्व कम नहीं हुआ है, बल्कि आधुनिक तकनीक ने हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए नए अवसर उपलब्ध कराए हैं। सहायक निदेशक मीणा ने कहा कि हिंदी भारत की प्रमुख भाषाओं में से एक है और करोड़ों लोग इसे बोलते एवं समझते हैं। आज हिंदी का प्रयोग केवल बातचीत और साहित्य तक सीमित नहीं है, बल्कि इंटरनेट, ब्लॉग, सोशल मीडिया, ऑनलाइन शिक्षा, डिजिटल समाचार और मनोरंजन के क्षेत्र में भी तेजी से बढ़ रहा है। इस अवसर पर सेंट्रल एकेडमी के निदेशक प्रतीक अग्रवाल ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से हिंदी आज देश की सीमाओं से बाहर भी अपनी पहुंच बना रही है। हिंदी में तैयार वीडियो, लेख, गीत और अन्य डिजिटल सामग्री बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं भाषा तकनीक के विकास से हिंदी में अनुवाद, आवाज पहचान और डिजिटल लेखन जैसी सुविधाएं भी लगातार बेहतर हो रही हैं। सेंट्रल एकेडमी के प्राचार्य रजनीश सक्सेना ने भी हिंदी के महत्व और तकनीकी युग में इसके बढ़ते उपयोग पर अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान सभी को हिंदी भाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार का संकल्प दिलाया गया। निबंध प्रतियोगिता में अक्षिता गौतम ने प्रथम, नव्या सोनी ने द्वितीय तथा प्रकल्प दाधीच ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गौरांगना हाड़ा एवं पावनी रावल को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन तकनीकी सहायक प्रेम सिंह यादव ने किया।1
- कोटा नगर निगम में तीन वार्डों में हुई री पोलिंग के नतीजे घोषित कोटा नगर निगम में तीन वार्डों 11, 44 और 87 के एक-एक बूथ पर हुई री पोलिंग के नतीजे आ गए हैं: इनमें से दो पर बीजेपी और एक पर कांग्रेस की जीत हुई है: वार्ड नंबर 11 में कांग्रेस की कमलेश कुमारी ने बीजेपी की सुमन नायक को 535, वार्ड 44 में बीजेपी के प्रेम सिंह ने कांग्रेस के अनूप कुमार को 71 और वार्ड 87 में बीजेपी की पुष्पा चौधरी ने कांग्रेस की लक्ष्मी कुमारी को 306 वोटों से हराया: वहीं सुकेत के वार्ड नंबर 4 के भाग 2 में हुई री पोलिंग में कांग्रेस के मोहम्मद रफीक ने बीजेपी के सत्यनारायण को 117 वोटों से हराया: इस तरह कोटा नगर निगम में बीजेपी की 57 और कांग्रेस की 39 सीटें हो गई हैं: वहीं 4 निर्दलीय हैं: वहीं सुकेत में अब कांग्रेस की 11 और बीजेपी की 10 सीटें हैं: बाकी यहां भी 4 निर्दलीय हैं जो किंगमेकर की भूमिका में हैं: कोटा नगर निगम में री पोलिंग के दौरान वार्ड 44 और 87 में काफी हंगामा हुआ था: मारपीट से लेकर धक्का-मुक्की तक हुई थी: मामले को लेकर कांग्रेस के काफी जोशीले और बड़े नेता क्रांति तिवारी ने वीडियो जारी किया है: ये अपने नाम के मुताबिक ही क्रांतिकारी नेता हैं...1
- छापीहेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता बैठे धरने पर। अस्पताल स्टाफ की की मांग। छापीहेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता बैठे धरने पर। अस्पताल स्टाफ की की मांग। छापीहेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल व्यवस्थाओं,और डॉक्टर की कमी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता बैठे धरने पर। बुधवार की रात 9:00 बजे से लेकर 11:30 तक, कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठे रहे, इस दौरानभाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना स्थल पर पहुंचे तहसीलदार सोनू गुप्ता और BMO कमल दांगी से बोले कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कहा 25 तारीख तक अगर अस्पताल की व्यवस्थाएं ठीक नहीं की तो हम प्रोग्राम आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। 1
- निष्पक्ष रिपोर्टिंग रोकने के लिए लोकेश जोशी जर्नलिस्ट पर हमला, मोबाइल छीना झपटी, लूट।। कोटा नगर निगम उप चुनाव वार्ड 87 फ़र्ज़ी मतदान शिकायतें, निष्पक्ष रिपोर्टिंग, फिर निष्पक्ष रिपोर्टिंग रोकने के लियें, लोकेश जोशी जर्नलिस्ट पर हमला, मोबाइल छीना झपटी, लूट, फिर पत्रकारों की शिकायत , एफ आई आर दर्ज, नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर कई घण्टे का धरना,1
- 2500 वोट की फतह... शानू इनायत का शानदार इस्तकबाल पहली चुनावी पारी में भाजपा के युसूफ कड़क को दी मात, समर्थकों ने फूल-मालाओं से किया जोरदार स्वागत1
- हाइटेक सिटी में बीच सड़क पर कुश्ती, लोगों ने वीडियो बनाकर किया वायरल हाइटेक सिटी में बीच सड़क पर कुश्ती, लोगों ने वीडियो बनाकर किया वायरल, लोग कह रहे लड़कियां और लड़के नशा में! एक युवक बीच बचाव में लड़की को भी मार रहा थप्पड़1