logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रजापत समाज डोडियाना का बड़ा फैसला सामाजिक कुरीतियों पर कड़ा प्रहार,।समाज ने बनाए सख्त नियम सख्त प्रहार रियाँबड़ी (नागौर)। उपखण्ड क्षेत्र के ग्राम डोडियाना में प्रजापत समाज की बैठक का आयोजन किया गया,जिसमें समाज में बढ़ रही फिजूलखर्ची और सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में समाज के बुजुर्गों और युवाओं ने एकमत होकर विवाह व अन्य सामाजिक कार्यक्रमों को सादगीपूर्ण बनाने का संकल्प लिया।बैठक में तय किया गया कि शादी और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही हल्दी, मेहंदी और फ्लोर डांस जैसे आयोजनों पर भी पाबंदी लगाने का निर्णय लिया गया। समाज ने विवाह में सोने-चांदी की सीमा भी तय करते हुए कहा कि लड़के की शादी में अधिकतम 5 तोला सोना और एक पाव चांदी ही दी जा सकेगी। इसके अलावा मौत-मरकट (शोक सभा) के कार्यक्रम को भी सादगीपूर्ण रखने का फैसला लिया गया। अब शोक कार्यक्रम में केवल बूंदी, सब्जी और पूरी ही बनाई जाएगी, इसके अलावा अन्य मिठाइयों पर रोक रहेगी। साथ ही शोक बैठक में कपड़ों के लेन-देन पर भी पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है।बैठक में यह भी तय किया गया कि समाज की जाजम में नशा करके आने वाले व्यक्तियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। समाज ने स्पष्ट किया कि जो व्यक्ति इन नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके सामाजिक कार्यक्रमों में समाज के लोग शामिल नहीं होंगे।इस निर्णय को समाज में सुधार और सादगी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

on 12 March
user_प्रदीप कुमार डागा
प्रदीप कुमार डागा
नागौर, नागौर, राजस्थान•
on 12 March

प्रजापत समाज डोडियाना का बड़ा फैसला सामाजिक कुरीतियों पर कड़ा प्रहार,।समाज ने बनाए सख्त नियम सख्त प्रहार रियाँबड़ी (नागौर)। उपखण्ड क्षेत्र के ग्राम डोडियाना में प्रजापत समाज की बैठक का आयोजन किया गया,जिसमें समाज में बढ़ रही फिजूलखर्ची और सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में समाज के बुजुर्गों और युवाओं ने एकमत होकर विवाह व अन्य सामाजिक कार्यक्रमों को सादगीपूर्ण बनाने का संकल्प लिया।बैठक में तय किया गया कि शादी और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही हल्दी, मेहंदी और फ्लोर डांस जैसे आयोजनों पर भी पाबंदी लगाने का निर्णय लिया गया। समाज ने विवाह में सोने-चांदी की सीमा भी तय करते हुए कहा कि लड़के की शादी

में अधिकतम 5 तोला सोना और एक पाव चांदी ही दी जा सकेगी। इसके अलावा मौत-मरकट (शोक सभा) के कार्यक्रम को भी सादगीपूर्ण रखने का फैसला लिया गया। अब शोक कार्यक्रम में केवल बूंदी, सब्जी और पूरी ही बनाई जाएगी, इसके अलावा अन्य मिठाइयों पर रोक रहेगी। साथ ही शोक बैठक में कपड़ों के लेन-देन पर भी पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है।बैठक में यह भी तय किया गया कि समाज की जाजम में नशा करके आने वाले व्यक्तियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। समाज ने स्पष्ट किया कि जो व्यक्ति इन नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके सामाजिक कार्यक्रमों में समाज के लोग शामिल नहीं होंगे।इस निर्णय को समाज में सुधार और सादगी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • पादूकलां रोशन मीना पुलिस अधीक्षक नागौर के निर्देशन मेें अवैध बजरी खनन/परिवहन के विरूद्ध नागौर पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए दौराने गश्त सरहद जड़ाउकलां रोड़ से अवैध रूप से बजरी परिवहन करते हुए 07 डम्पर किये जब्त । अवैध बजरी खनन/परिवहन के विरूद्ध नागौर पुलिस द्वारा आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।
    1
    पादूकलां रोशन मीना पुलिस अधीक्षक नागौर के निर्देशन मेें अवैध बजरी खनन/परिवहन के विरूद्ध नागौर पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए दौराने गश्त सरहद जड़ाउकलां रोड़ से अवैध रूप से बजरी परिवहन करते हुए 07 डम्पर  किये जब्त । अवैध बजरी खनन/परिवहन के विरूद्ध नागौर पुलिस द्वारा आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    नागौर, नागौर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • मूंडवा तहसील के संखवास में अक्षय तृतीया के अवसर पर संखवास के देवासी मौहल्ला स्थित महात्मा गांधी विद्यालय में भामाशाहों द्वारा बनाये जा रहे तीन कमरो की नींव का भूमिपूजन किया समाजसेवी महावीर जांगिङ ने बताया कि भामाशाह बंशीलाल देवासी ने विद्यालय परिसर के लिए अपना बेशकीमती 50×50 का भूखण्ड शिक्षार्थ दान में दिया इसी परिसर में भामाशाह भीखमचंद श्रीनारायण अटल की तरफ से दो कमरे मय बरामदा तथा भामाशाह पूर्व सरपंच अर्जुनराम ईनाणियां की तरफ से एक कमरा मय बरामदा का निर्माण किया जायेगा शाला प्राचार्य भंवरलाल कासनियां ने बताया कि आज के आर्थिक युग में बंशीलाल देवासी द्वारा शिक्षार्थ दी गई भूमि एवं भामाशाह भीखमचंद श्रीनारायण अटल द्वारा दो कमरे एवं अर्जुनराम ईनाणियां द्वारा एक कमरे का निर्माण करवाना प्रेरणादायक है भामाशाह श्रीनारायण अटल ने बताया कि महात्मा गांधी विद्यालय में विद्यार्थियों को बेहतरीन शिक्षा एवं संस्कारो के उत्तम निर्माण के साथ उनमें अनुशासन भी अच्छा मिलता है जो कि जगसराहनीय है इस मौके पर दानाराम देवासी महावीर सिंह चौहान तुलसीराम व्यास महावीर जांगिङ हनुमानसिंह बङगुर्जर महिपाल कुंकणा जयसिंह हसन खान हरिराम रिछपाल कंकङावा मुकेश डूंगरराम बावरी भूटाराम देवासी निरमा पिंकी चारण सहित ग्रामीण एवं विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा..
    1
    मूंडवा तहसील के संखवास में 
अक्षय तृतीया के अवसर पर संखवास के देवासी मौहल्ला स्थित महात्मा गांधी विद्यालय में भामाशाहों द्वारा बनाये जा रहे तीन कमरो की नींव का भूमिपूजन किया
समाजसेवी महावीर जांगिङ ने बताया कि भामाशाह बंशीलाल देवासी ने विद्यालय परिसर के लिए अपना बेशकीमती 50×50 का भूखण्ड शिक्षार्थ दान में दिया 
इसी परिसर में भामाशाह भीखमचंद श्रीनारायण अटल की तरफ से दो कमरे मय बरामदा तथा भामाशाह पूर्व सरपंच अर्जुनराम ईनाणियां की तरफ से एक कमरा मय बरामदा का निर्माण किया जायेगा 
शाला प्राचार्य भंवरलाल कासनियां ने बताया कि आज के आर्थिक युग में बंशीलाल देवासी द्वारा शिक्षार्थ दी गई भूमि एवं भामाशाह भीखमचंद श्रीनारायण अटल द्वारा दो कमरे एवं अर्जुनराम ईनाणियां द्वारा एक कमरे का निर्माण करवाना प्रेरणादायक है
भामाशाह श्रीनारायण अटल ने बताया कि महात्मा गांधी विद्यालय में विद्यार्थियों को बेहतरीन शिक्षा एवं संस्कारो के उत्तम निर्माण के साथ उनमें अनुशासन भी अच्छा मिलता है जो कि जगसराहनीय है
इस मौके पर दानाराम देवासी महावीर सिंह चौहान तुलसीराम व्यास महावीर जांगिङ हनुमानसिंह बङगुर्जर महिपाल कुंकणा जयसिंह हसन खान हरिराम रिछपाल कंकङावा मुकेश डूंगरराम बावरी भूटाराम देवासी निरमा पिंकी चारण सहित ग्रामीण एवं विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा..
    user_Nl Kadel
    Nl Kadel
    TV News Anchor मुंडवा, नागौर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • Post by रमेश सिंह
    1
    Post by रमेश सिंह
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    पत्रकार Merta, Nagaur•
    38 min ago
  • रियाँ बड़ी अटलपंत के तहत पूर्व में सी सी रोड़ एवम नाला निर्माण का कार्य सम्पूर्ण होने के परच्यात नालो को खुला रखने के कारण आज माल से लदा चौपहिया वहान नाले मे उतरने से  बड़ी दुर्घटना टली सार्वजनिक निर्माण विभाग की लापरवाही |
    4
    रियाँ बड़ी अटलपंत के तहत पूर्व में सी सी रोड़ एवम नाला निर्माण का कार्य सम्पूर्ण होने के परच्यात नालो को खुला रखने के कारण आज माल से लदा चौपहिया वहान नाले मे उतरने से  बड़ी दुर्घटना टली सार्वजनिक निर्माण विभाग की लापरवाही |
    user_CITY PRESS  RIYAN BARI
    CITY PRESS RIYAN BARI
    Video Creator रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • ब्यावर के बिजयनगर मे ं पुलिस के रोकने पर भी ट्रैक्टर चालक नही ं रुका, चलते हुए ट्रैक्टर मे ं बजरी खाली की
    1
    ब्यावर के बिजयनगर मे ं पुलिस के रोकने पर भी ट्रैक्टर चालक नही ं रुका, चलते हुए ट्रैक्टर मे ं बजरी खाली की
    user_Er Sunil Dagdi
    Er Sunil Dagdi
    Newspaper advertising department रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रियांबड़ी (नागौर) में राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार नामांकन वृद्धि और प्रवेशोत्सव अभियान के तहत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक छात्राओं को विद्यालय से जोड़ना और सरकारी शिक्षा योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना है। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि अभियान के तहत कुल 60 नए प्रवेश हुए हैं। इन नवप्रवेशी छात्राओं का स्वागत भी किया गया। रैली में छात्राओं ने गांव की गलियों में घूमकर शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के नारे लगाए और अभिभावकों से अपनी बालिकाओं को स्कूल भेजने का आग्रह किया। इस अवसर पर विद्यालय की मेधावी छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कक्षा 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। वहीं, कक्षा 12वीं कला संकाय की प्रतिभाशाली छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। रैली का शुभारंभ विद्यालय परिसर से हुआ, जिसे प्रधानाचार्य और स्कूल स्टाफ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अभिभावकों से संवाद किया और उन्हें सरकारी विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं तथा विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रधानाचार्य ने बताया कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता लगातार बेहतर हो रही है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से छात्राओं को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन करवाकर शिक्षा के इस अभियान को सफल बनाएं। अभियान के अंत में विद्यालय स्टाफ ने संकल्प लिया कि वे हर घर तक शिक्षा का संदेश पहुंचाएंगे, ताकि कोई भी बालिका शिक्षा से वंचित न रहे।
    1
    राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रियांबड़ी (नागौर) में राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार नामांकन वृद्धि और प्रवेशोत्सव अभियान के तहत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक छात्राओं को विद्यालय से जोड़ना और सरकारी शिक्षा योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना है।
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि अभियान के तहत कुल 60 नए प्रवेश हुए हैं। इन नवप्रवेशी छात्राओं का स्वागत भी किया गया। रैली में छात्राओं ने गांव की गलियों में घूमकर शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के नारे लगाए और अभिभावकों से अपनी बालिकाओं को स्कूल भेजने का आग्रह किया।
इस अवसर पर विद्यालय की मेधावी छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कक्षा 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। वहीं, कक्षा 12वीं कला संकाय की प्रतिभाशाली छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।
रैली का शुभारंभ विद्यालय परिसर से हुआ, जिसे प्रधानाचार्य और स्कूल स्टाफ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अभिभावकों से संवाद किया और उन्हें सरकारी विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं तथा विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
प्रधानाचार्य ने बताया कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता लगातार बेहतर हो रही है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से छात्राओं को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन करवाकर शिक्षा के इस अभियान को सफल बनाएं।
अभियान के अंत में विद्यालय स्टाफ ने संकल्प लिया कि वे हर घर तक शिक्षा का संदेश पहुंचाएंगे, ताकि कोई भी बालिका शिक्षा से वंचित न रहे।
    user_Vishnaram saini
    Vishnaram saini
    Court reporter रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • बीकानेर पत्रकार इकबाल खान: बीकानेर में मंगलवार सुबह एक युवक का शव घर में फंदे पर लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 9 बजे मोहता सराय क्षेत्र स्थित नायकों का बास में विक्रम (पुत्र राजू राम) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर झूलता मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सदस्य एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे और सहयोग किया।वहीं गंगाशहर पुलिस थाना की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    बीकानेर  पत्रकार इकबाल खान: बीकानेर में मंगलवार सुबह एक युवक का शव घर में फंदे पर लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार आज  सुबह करीब 9 बजे मोहता सराय क्षेत्र स्थित नायकों का बास में विक्रम (पुत्र राजू राम) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर झूलता मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए।
सूचना पर ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सदस्य एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे और सहयोग किया।वहीं गंगाशहर पुलिस थाना की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    1 hr ago
  • नावां सिटी/मारोठ थाना क्षेत्र के ग्रामीणों ने आज नावां एसडीएम कार्यालय के बाहर जानलेवा हमले के आरोपियो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष धरने पर बैठे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक उनका धरना अनिश्चितकालीन जारी रहेगा।ग्रामीणों के अनुसार घटना 4 अप्रैल की रात करीब 9:15 बजे की है। भीवपुरा निवासी शिशपाल अपने साथी के साथ स्विफ्ट कार से पचकोड़िया से लौट रहे थे। रास्ते में बोलेरो वाहन ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि वाहन से उतरे कुछ लोगों ने धारदार हथियारों व सरियों से शिशपाल पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसके सिर, पैर व कंधे पर गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने आए साथी के साथ भी मारपीट की गई। घायल शिशपाल को पहले रेनवाल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर किया गया। वर्तमान में उसका उपचार जारी है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले में मारोठ थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धरना स्थल पर मारोठ पुलिस तैनात है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। गिरफ्तारी होने के बाद ही ग्रामीणो ने धरना उठाने की बात कही है और धरना अनवरत जारी है। कुचामन सीओ मुकेश चौधरी मौके पर पहुचे जहां पीड़ित परिवार से धरना समाप्त करने की समझाइस की लेकिन पीड़ित परिवार ने जब तक गिरफतारी नही होती तब तक धरना नही उठाने की बात पीड़ित परिवार द्वारा कही गई है। SDM कार्यालय के मुख्य गेट पर पीड़ित परिवार के महिला पुरुष दोपहर 1 बजे से बैठे हुए है।
    2
    नावां सिटी/मारोठ थाना क्षेत्र के ग्रामीणों ने आज नावां एसडीएम कार्यालय के बाहर जानलेवा हमले के आरोपियो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर  धरना प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष धरने पर बैठे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक उनका धरना अनिश्चितकालीन जारी रहेगा।ग्रामीणों के अनुसार घटना 4 अप्रैल की रात करीब 9:15 बजे की है। भीवपुरा निवासी शिशपाल अपने साथी के साथ स्विफ्ट कार से पचकोड़िया से लौट रहे थे। रास्ते में बोलेरो वाहन ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि वाहन से उतरे कुछ लोगों ने धारदार हथियारों व सरियों से शिशपाल पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसके सिर, पैर व कंधे पर गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने आए साथी के साथ भी मारपीट की गई। घायल शिशपाल को पहले रेनवाल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर किया गया। वर्तमान में उसका उपचार जारी है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
मामले में मारोठ थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धरना स्थल पर मारोठ पुलिस तैनात है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। गिरफ्तारी होने के बाद ही ग्रामीणो ने धरना उठाने की बात कही है और धरना अनवरत जारी है। कुचामन सीओ मुकेश चौधरी मौके पर पहुचे जहां पीड़ित परिवार से धरना समाप्त करने की समझाइस की लेकिन पीड़ित परिवार ने जब तक गिरफतारी नही होती तब तक धरना नही उठाने की बात पीड़ित परिवार द्वारा कही गई है। SDM कार्यालय के मुख्य गेट पर पीड़ित परिवार के महिला पुरुष दोपहर 1 बजे से बैठे हुए है।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    नागौर, नागौर, राजस्थान•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.