Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुशीनगर विकास खंड विशुनपुरा के ग्राम पंचायत चैती मुसहरी के अंबेडकर चौराहा पर अज्ञात कारणों से लगी आग
Dileep sharma Patrakar
कुशीनगर विकास खंड विशुनपुरा के ग्राम पंचायत चैती मुसहरी के अंबेडकर चौराहा पर अज्ञात कारणों से लगी आग
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कुशीनगर 👉 *रिजर्व पुलिस लाइन्स कुशीनगर में प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों के दीक्षान्त परेड सम्पन्न* जनपद कुशीनगर रिजर्व पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों का प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि *पुलिस उपमहानिरीक्षक सी.आई.डी., लखनऊ अशोक कुमार(iv)* द्वारा पुलिस अधीक्षक कुशीनगर * केशव कुमार* के उपस्थिति में दीक्षांत परेड का मान-प्रणाम ग्रहण किया गया व दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया गया । *मा0 मुख्यमंत्री जी का संबोधन* 📍 इस अवसर पर *मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी* द्वारा वर्चुअल माध्यम से प्रदेशभर में प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले लगभग 60,000 प्रशिक्षुओं को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रदान की। तत्पश्चात मुख्य अतिथि अशोक कुमार(iv) तथा पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार द्वारा रिक्रूट आरक्षियों को ईमानदारी एवं परिश्रम का पाठ पढाते हुए बताया कि पुलिस बल का हिस्सा बनने के बाद आपकी समाज और देश के प्रति जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। जीवन में अनुशासन सफलता का मूल मंत्र है । साथ ही साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। *उल्लेखनीय तथ्य* 💡 पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण, लखनऊ द्वारा 21 जुलाई 2025 को प्रदेश के 112 प्रशिक्षण केंद्रों में करीब 60,000 प्रशिक्षुओं का आधारभूत प्रशिक्षण शुरू कराया गया था। इसी क्रम में जनपद कुशीनगर में पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार के कुशल निर्देशन में कुल 395 रिक्रूट आरक्षियों ने प्रशिक्षण निदेशालय द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आंतरिक एवं बाह्य विषयों का प्रशिक्षण पूरा किया। प्रशिक्षण के दौरान शारीरिक दक्षता, कानून की जानकारी, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की क्षमता, हथियार संचालन, ड्रिल और अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया गया। आर0टी0सी कुशीनगर में अन्तः विषयों हेतु 03 निरीक्षक, 04 उपनिरीक्षक व 01 कम्प्यूटर अध्यापक तथा बाह्य विषयों हेतु 14 आई0टी0आई0 व 07 पी0टी0आई0 द्वारा प्रशिक्षण कार्य सम्पादित किया गया। *पुरस्कार एवं सम्मान:* 🏅 1- अन्तः कक्ष परीक्षा के सभी समूहों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षु- *कुंवर प्रताप सिंह* 2- बाह्य कक्ष परीक्षा के सभी समूहों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षु- *आनन्द कुमार यादव* 3- सर्वांग सर्वोत्तम प्रशिक्षु- *कुंवर प्रताप सिंह* प्रशिक्षण के दौरान आंतरिक एवं बाह्य विषयों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तथा सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले रिक्रूट आरक्षी कुंवर प्रताप सिंह और आनन्द कुमार यादव सहित अन्य प्रशिक्षुओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। *परेड कमांडर के रूप में:* • प्रथम परेड कमांडर: रिक्रूट आरक्षी विवेक यादव • द्वितीय परेड कमांडर: रिक्रूट आरक्षी नवीन प्रताप सिंह • तृतीय परेड कमांडर: रिक्रूट आरक्षी शिवम वर्मा *पद एवं गोपनीयता की शपथ:* 👮♂️ समारोह के अंतिम चरण में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा सभी रिक्रूट आरक्षियों को देश की सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा की पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के उपरांत टोलियों ने गौरवपूर्ण तरीके से प्रस्थान किया। *प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत जनपद कुशीनगर से 395 रिक्रूट आरक्षी तथा अन्य प्रशिक्षण संस्थानों से प्राप्त लगभग 243 महिला एवं 543 पुरुष रिक्रूट आरक्षी सहित कुल 1181 रिक्रूट आरक्षियों को आज ही व्यवहारिक प्रशिक्षण हेतु जनपद के विभिन्न थानों पर नियुक्त किया जाएगा।* इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा, क्षेत्राधिकारी कसया श्री कुन्दन कुमार सिंह , क्षेत्राधिकारी लाइन श्री जयन्त यादव, प्रतिसार निरीक्षक मनोज कुमार, आरटीसी प्रभारी उ0नि0 रामकुमार आत्रेय, प्रशिक्षकगण, प्रशिक्षुओं के अभिभावक सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।1
- जिला अस्पताल रविंद्र नगर मे आज चार दिनों से एक्सरे मशीन मे अचानक शार्ट सर्किट से आग लगने के कारण खराब हो गया आज चार दिनों से मरीज परेशान है आज दिनांक 26.04.2026 बाहर से सायरिक्स कंपनी के इंजीनियर को बुला कर रिपेयर किया जा रहा है आसा है की कल दिनांक 27.04.2026. दिन सोमवार से पुनः एक्सरे मशीन ठीक हो जायेगा और एक्सरे का काम पुनः चालू हो जायेगा एक्सरे मशीन खराब होने से हॉस्पिटल कर्मचारियों को कितना दिक्क़तो का समना करना पड़ता है ये तो वही बताएंगे एक्सरे मशीन कब तक बन के तैयार हो जायेगा क्या कहना है मोके पर मौजूद रहे एक्सरे टेक्निसीयन का सुने उन्ही के जुबानी क्या कुछ बताया रज्जत मिश्रा एक्सरे लेब टेकनिशियन ने4
- Post by V k chaubey पड़रौना कुशीनगर1
- 🔴भूख से पहले अपमान परोसा गया: हाटा तहसील की संवेदनहीन तस्वीर 🔴 जनगणना ट्रेनिंग में शर्मनाक लापरवाही, शिक्षक हुए आहत 🔴युगान्धर टाइम्स व्यूरो कुशीनगर। दोपहर का समय, भूख से व्याकुल शिक्षक और सामने कचरे की गाड़ी से उतरते खाने के डिब्बे यह दृश्य किसी बदइंतजामी का नहीं, बल्कि खुलेआम अपमान का प्रतीक है। वजह जिन शिक्षकों के कंधों पर देश के भविष्य को गढ़ने की जिम्मेदारी है, उन्हें इस तरह का “सम्मान” देना न सिर्फ शर्मनाक है, बल्कि जिम्मेदार व प्रशासनिक सोच पर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है। चौकिए मत जनाब, यह किसी फिल्म का दृश्य या उपन्यास की कहानी नही है, बल्कि जनपद के हाटा तहसील में राष्ट्रीय कार्यक्रम जनगणना को सकुशल संपादित करने के लिए प्रशिक्षण दे रहे शिक्षको की खुलेआम अपमान की जीता जागता तस्वीर है। यहां प्रशिक्षण के नाम पर जो नजारे सामने आया है उसने “व्यवस्था” शब्द को ही मजाक बना दिया। जनगणना को लेकर आयोजित शिक्षकों की ट्रेनिंग उस समय विवादों में घिर गई, जब प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों के लिए दोपहर का भोजन जिस वाहन से लाया गया, वह नगरपालिका की कचरा ढोने वाली गाड़ी निकली। इस घटना ने न केवल शिक्षकों की गरिमा को ठेस पहुंचाई है, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्थाओं की पोल भी खोल कर रख दी है। ट्रेनिंग में शामिल शिक्षकों ने जब देखा कि उनका भोजन उसी गाड़ी से उतारा जा रहा है, जिसका उपयोग आमतौर पर कचरा ढोने के लिए किया जाता है, तो उनमें आक्रोश फैल गया। “समाज के निर्माता” कहे जाने वाले शिक्षकों के साथ ऐसा व्यवहार न केवल अपमानजनक है, बल्कि यह दर्शाता है कि जिम्मेदार अधिकारी ट्रेनिंग दे रहे शिक्षको की भूमिका और सम्मान को लेकर कितने संवेदनहीन हैं। 🔴 कचरा लंच की जिम्मेदारी कौन लेगा? सवाल सीधा है क्या प्रशासन के पास एक ढंग की गाड़ी तक नहीं है? या फिर उनके नजर मे समाज निर्माता कहे जाने वाले शिक्षको के प्रति तनिक भी सम्मान नही है जो उन्हे इतना “हल्का” समझ लिया गया कि कचरा गाड़ी में खाना रखकर परोसा गया। मामला सिर्फ अपमान तक सीमित नहीं है। यह सीधे-सीधे स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। जिस वाहन में सड़ी-गली चीजें ढोई जाती हैं, उसमें भोजन लाना किसी भी मानक से अपराध से कम नहीं। ऐसे में अधिकारी यह बताने की जहमत उठाएंगे कि इस “कचरा लंच” की जिम्मेदारी कौन लेगा?जनगणना जैसे राष्ट्रीय स्तर के काम की तैयारी अगर ऐसे हो रही है, तो फिर आंकड़ों की विश्वसनीयता पर भरोसा कैसे किया जाए? जब ट्रेनिंग ही कचरे के स्तर पर होगी, तो परिणाम क्या होगा, यह समझना मुश्किल नहीं। 🔴 दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग शिक्षकों ने इस पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यह सिर्फ एक चूक नहीं, बल्कि उनकी गरिमा और स्वास्थ्य के साथ किया गया गंभीर खिलवाड़ है, जिसे किसी भी सूरत में नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है। अन्य मामलो की तरह यह मामला भी फाइलों में दब जाएगा, या फिर जिम्मेदारों पर कार्रवाई कर नजीर प्रस्तुत किया जायेगा।1
- 🚨 महाराजगंज में वनकर्मियों की दबंगई! युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल जगपुर वीट पकड़ी रेंज की वन चौकी पर एक युवक को पकड़कर पीटने का आरोप वनकर्मियों पर लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में आक्रोश फैल गया है। 👉 लोगों ने निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। Public maharajganj #Maharajganj #UPNews #Breakin1
- पुलिसकर्मी का गुंडागर्दी देखिए वर्दी में किस प्रकार गाली दे रहा है?1
- *कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया विकासखंड के मठिया आलम गांव में सड़क घोटाला! एक ही सड़क कागजों में कई बार बनी, 17 लाख रुपए डकारे आखिर क्यों जांच के दौरान किया गया हंगामा जांच क्यों कर दी गई बाधित क्या ग्राम विकास अधिकारी को अपने ही फसने का लग रहा था डर*1
- Post by V k chaubey पड़रौना कुशीनगर1
- वकील साहब बोल दिए बहुत ही बड़ी बात देखिए वीडियो को। पूरा1