logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

थाना बनकटा पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम में वांछित 1 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बनकटा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर सोहनपुर अन्डरपास के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

1 hr ago
user_Pradeep srivastv
Pradeep srivastv
देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

थाना बनकटा पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम में वांछित 1 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बनकटा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर सोहनपुर अन्डरपास के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • दुदही के मंथन संस्कार एकेडमी में भव्य वार्षिकोत्सव 🎉 | पाई दिवस पर बच्चों की शानदार प्रस्तुतियाँ दुदही (कुशीनगर) स्थित मंथन संस्कार एकेडमी (CBSE Oriented School) में शनिवार को वार्षिकोत्सव एवं पाई दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। 🎉 कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि माननीय फूल बदन कुशवाहा ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए तकनीकी शिक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया। पूर्व विधायक नंदकिशोर मिश्र, आनंद सिंह कुशवाहा सहित कई गणमान्य अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित रहे। बच्चों द्वारा प्रस्तुत नाटक, एकांकी और रंगारंग नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय परिवार, शिक्षकों और अभिभावकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 👏 📍 स्थान: मंथन संस्कार एकेडमी, लाल बहादुर शास्त्री नगर, दुदही, कुशीनगर 👉 वीडियो को Like 👍 Share 🔁 और Channel Subscribe 🔔 जरूर करें #ManthanSanskarAcademy #Dudahi #Kushinagar #AnnualFunction #PiDay #SchoolAnnualDay #CBSESchool #StudentPerformance #UPNews #Education #SchoolEvent #CulturalProgram #IndiaSchool #AnnualDay2026
    1
    दुदही के मंथन संस्कार एकेडमी में भव्य वार्षिकोत्सव 🎉 | पाई दिवस पर बच्चों की शानदार प्रस्तुतियाँ
दुदही (कुशीनगर) स्थित मंथन संस्कार एकेडमी (CBSE Oriented School) में शनिवार को वार्षिकोत्सव एवं पाई दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। 🎉
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि माननीय फूल बदन कुशवाहा ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए तकनीकी शिक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया।
पूर्व विधायक नंदकिशोर मिश्र, आनंद सिंह कुशवाहा सहित कई गणमान्य अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित रहे। बच्चों द्वारा प्रस्तुत नाटक, एकांकी और रंगारंग नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय परिवार, शिक्षकों और अभिभावकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 👏
📍 स्थान: मंथन संस्कार एकेडमी, लाल बहादुर शास्त्री नगर, दुदही, कुशीनगर
👉 वीडियो को Like 👍 Share 🔁 और Channel Subscribe 🔔 जरूर करें
#ManthanSanskarAcademy
#Dudahi
#Kushinagar
#AnnualFunction
#PiDay
#SchoolAnnualDay
#CBSESchool
#StudentPerformance
#UPNews
#Education
#SchoolEvent
#CulturalProgram
#IndiaSchool
#AnnualDay2026
    user_Times Update
    Times Update
    Media Consultant कुशी नगर, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कुशीनगर। हाटा के देवरिया मोड़ पर शनिवार को हाटा-देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया। कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे और हाटा विधायक मोहन वर्मा ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। करीब 17.80 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क की चौड़ाई 7 मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर की जाएगी। सड़क के दोनों किनारों पर डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ीकरण किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सड़क बनने से हाटा से देवरिया तक आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
    1
    कुशीनगर। हाटा के देवरिया मोड़ पर शनिवार को हाटा-देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया। कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे और हाटा विधायक मोहन वर्मा ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। करीब 17.80 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क की चौड़ाई 7 मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर की जाएगी। सड़क के दोनों किनारों पर डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ीकरण किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सड़क बनने से हाटा से देवरिया तक आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
    user_श्रवण कुमार मद्धेशिया
    श्रवण कुमार मद्धेशिया
    Local News Reporter Hata, Kushi Nagar•
    19 hrs ago
  • Post by Namrata Shukla
    1
    Post by Namrata Shukla
    user_Namrata Shukla
    Namrata Shukla
    बरहज, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी के निर्देशन में अपराध/अपराधियों केविरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम अपर पुलिस अधीक्षक अनुप कुमारके पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र सिंह के कुशल निर्देशन में रविवार को थाना घोसी पुलिस टीम द्वारा जरिये मुखबिर की सूचना पर मुजार बुजुर्ग मोड के पास एक संदिग्ध व्यक्ति कही भगाने के फिराक में है। सूचना मिलने के उपरांत बोझी चौकी प्रभारी हरेन्द्र कुशवाहा अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुँच संदीप राजभर पुत्र विरेन्द्र राजभर निवासी नेवादा गोपालपुर हडही थाना मधुबन जिला मऊ उम्र करीब 19 वर्ष के कब्जे एक अदद देशी तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ एक अदद मोबाईल व सिम के साथ बरामद कर गिरफ्तार किया गया। घोसी कोतवाली पुलिस ने उक्त अभियुक्त के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय चालान किया।
    3
    मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ  इलामारन जी के निर्देशन में अपराध/अपराधियों केविरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम अपर पुलिस अधीक्षक  अनुप कुमारके पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी घोसी  जितेन्द्र सिंह के कुशल निर्देशन में रविवार को थाना घोसी पुलिस टीम द्वारा जरिये मुखबिर की सूचना पर मुजार बुजुर्ग मोड के पास एक संदिग्ध व्यक्ति कही भगाने के फिराक में है। सूचना मिलने के उपरांत बोझी चौकी प्रभारी  हरेन्द्र कुशवाहा अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुँच  संदीप राजभर पुत्र विरेन्द्र राजभर निवासी नेवादा गोपालपुर हडही थाना मधुबन जिला मऊ उम्र करीब 19 वर्ष के कब्जे एक अदद देशी तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ एक अदद मोबाईल व सिम के साथ बरामद कर गिरफ्तार किया गया। घोसी कोतवाली पुलिस ने उक्त अभियुक्त के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय चालान किया।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    23 min ago
  • Post by Abc Hindustan
    1
    Post by Abc Hindustan
    user_Abc Hindustan
    Abc Hindustan
    News Anchor Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के उमा नगर मोहल्ले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है यहां कथित तौर पर “ड्रैकुला गैंग” का आतंक बताया जा रहा है मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि गैंग के सदस्य नाबालिग बच्चों को धमकाकर उनसे खून निकलवाते हैं और उसे बेच देते हैं, मामले की शिकायत लेकर पीड़ित बच्चों के अभिभावक पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के पास पहुंचे हैं । पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है । अभिभावकों का आरोप है कि गैंग के सदस्य बच्चों से पैसे मांगते हैं पैसा नहीं देने पर उन्हें डराकर खून देने के लिए मजबूर किया जाता है बच्चों का कहना है कि असलहे के डर से उनका खून देवरिया चैरिटेबल ट्रस्ट सोनू घाट में ब्लड बैंक में ले जाकर खून निकलवाया जाता बताया जा रहा है कि यह मामला कई दिनों से चल रहा था, लेकिन हाल ही में बच्चों ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी इसके बाद मोहल्ले के लोग एकजुट होकर एसपी कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई की मांग की । फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है इस गैंग की ठीक से जांच हो जाए कई लोग चंगुल में आ सकते हैं इस तरह का खून चुसवा गैंग काफी सक्रिय है इस पूरे मामले पर पुलिस कुछ लोगों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है !
    4
    उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के उमा नगर मोहल्ले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है यहां कथित तौर पर “ड्रैकुला गैंग” का आतंक बताया जा रहा है मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि गैंग के सदस्य नाबालिग बच्चों को धमकाकर उनसे खून निकलवाते हैं और उसे बेच देते हैं, मामले की शिकायत लेकर पीड़ित बच्चों के अभिभावक पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के पास पहुंचे हैं । पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है ।
अभिभावकों का आरोप है कि गैंग के सदस्य बच्चों से पैसे मांगते हैं पैसा नहीं देने पर उन्हें डराकर खून देने के लिए मजबूर किया जाता है बच्चों का कहना है कि असलहे के डर से उनका खून देवरिया चैरिटेबल ट्रस्ट सोनू घाट में ब्लड बैंक में ले जाकर खून निकलवाया जाता  
बताया जा रहा है कि यह मामला कई दिनों से चल रहा था, लेकिन हाल ही में बच्चों ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी इसके बाद मोहल्ले के लोग एकजुट होकर एसपी कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई की मांग की ।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है इस गैंग की ठीक से जांच हो जाए कई लोग चंगुल में आ सकते हैं इस तरह का खून चुसवा गैंग  काफी सक्रिय है इस पूरे मामले पर पुलिस कुछ लोगों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है !
    user_Pradeep srivastv
    Pradeep srivastv
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • जौनपुर से जिला ब्यूरो अमन विश्वकर्मा की रिर्पोट थाना क्षेत्र बिसवां के अंतर्गत सरैया बारा सिंघा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 मोटरसाईकिल सवार बुरी तरह से लोग घायल हो गए. जिन्हें एम्बुलेंस की मदद से सी एच सी सांडा लाया गया जिसमें आदेश उम्र 15वर्ष पुत्र वीरेंद्र गिरी, गुड्डू उम्र 30वर्ष पुत्र रामकुमार निवासी दुधगढ़ मडोर थाना सकरन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया तथा घायल ललित गिरी उम्र 32 वर्ष निवासी बड्डूपुर जिला बाराबंकी की गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय उपचार हेतु भेजा गया। वहीं मृतकों का बिसवां एस आई फूल चंद्र सरोज, कल्याण सिंह सहित पुलिस चौकी सांडा के कांस्टेबल राहुल सिसोदिया, मुकेश यादव, विकास कुमार मौके पर पहुँच शवों को कब्जे में ले पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार घायल ललित गिरी निवासी बड्डू पुर जिला बाराबंकी के घर कल 15तारीख को बहन की शादी है जोकि उसी उपलक्ष्य में निमंत्रण लेकर अपनी बड़ी बहन दुधगढ़ थाना सकरन आया हुआ था यहीं से आज दिनांक 14.03.2026 समय तकरीबन 12बजे अपने भांजे आदेश व बहनोई गुड्डू के साथ एक ही बाइक up 34M 5419 से वापस जाते समय करीब 12बजे सरैया बारासिंघा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से उक्त दुर्घटना हुई इस सम्बन्ध में एस आई फूलचंद्र सरोज से बात की गई तो बताया गया कि घटना के कारणों के बिंदुओं की जाँच पर जा रही है स्थिति स्पष्ट होने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
    2
    जौनपुर से जिला ब्यूरो अमन विश्वकर्मा की रिर्पोट 
थाना क्षेत्र बिसवां के अंतर्गत सरैया बारा सिंघा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 मोटरसाईकिल सवार बुरी तरह से लोग घायल हो गए. जिन्हें एम्बुलेंस की मदद से सी एच सी सांडा लाया गया जिसमें आदेश उम्र 15वर्ष पुत्र वीरेंद्र गिरी, गुड्डू उम्र 30वर्ष पुत्र रामकुमार निवासी दुधगढ़ मडोर थाना सकरन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया तथा घायल ललित गिरी उम्र 32 वर्ष निवासी बड्डूपुर जिला बाराबंकी की गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय उपचार हेतु भेजा गया। वहीं मृतकों का बिसवां एस आई फूल चंद्र सरोज, कल्याण सिंह सहित पुलिस चौकी सांडा के कांस्टेबल राहुल सिसोदिया, मुकेश यादव, विकास कुमार मौके पर पहुँच शवों को कब्जे में ले पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार घायल ललित गिरी निवासी बड्डू पुर जिला बाराबंकी के घर कल 15तारीख को बहन की शादी है जोकि उसी उपलक्ष्य में निमंत्रण लेकर अपनी बड़ी बहन दुधगढ़ थाना सकरन आया हुआ था यहीं से आज दिनांक 14.03.2026 समय तकरीबन 12बजे अपने भांजे आदेश व बहनोई गुड्डू के साथ एक ही बाइक up 34M 5419 से वापस जाते समय करीब 12बजे सरैया बारासिंघा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से उक्त दुर्घटना हुई इस सम्बन्ध में एस आई फूलचंद्र सरोज से बात की गई तो बताया गया कि घटना के कारणों के बिंदुओं की जाँच पर जा रही है स्थिति स्पष्ट होने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
    user_Times Update
    Times Update
    Media Consultant कुशी नगर, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by RISHI RAI
    1
    Post by RISHI RAI
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    44 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.