logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

30 घंटे बाद शांत हुआ आक्रोश, मुकदमा दर्ज होने के बाद हुआ अंतिम संस्कार आंवला। करंट लगने से युवक रिंकू की मौत के मामले में परिजनों का गुस्सा आखिरकार 30 घंटे बाद शांत हुआ, जब पुलिस ने आरोपी किसान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद ही परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। बताया जाता है कि शनिवार भोर घर में शौचालय न होने के कारण रिंकू अपनी पत्नी शीला के साथ खेत की ओर गया था, जहां फसल की रखवाली के लिए लगाए गए प्रतिबंधित करंटयुक्त तार की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचा तो परिजन आरोपी किसान चंद्रपाल की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए और अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। रविवार सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया। इसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं गांव में अब भी इस बात को लेकर चर्चा है कि अगर मृतक के घर शौचालय होता, तो शायद यह दर्दनाक घटना टल सकती थी।

19 hrs ago
user_Journalist Aditya Bhardwaj
Journalist Aditya Bhardwaj
पत्रकार आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
19 hrs ago

30 घंटे बाद शांत हुआ आक्रोश, मुकदमा दर्ज होने के बाद हुआ अंतिम संस्कार आंवला। करंट लगने से युवक रिंकू की मौत के मामले में परिजनों का गुस्सा आखिरकार 30 घंटे बाद शांत हुआ, जब पुलिस ने आरोपी किसान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद ही परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। बताया जाता है कि शनिवार भोर घर में शौचालय न होने के कारण रिंकू अपनी पत्नी शीला के साथ खेत की ओर गया था, जहां फसल की रखवाली के लिए लगाए गए प्रतिबंधित करंटयुक्त तार की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचा तो परिजन आरोपी किसान चंद्रपाल की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए और अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। रविवार सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया। इसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं गांव में अब भी इस बात को लेकर चर्चा है कि अगर मृतक के घर शौचालय होता, तो शायद यह दर्दनाक घटना टल सकती थी।

  • user_Rajendra Singh No
    Rajendra Singh No
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश
    रिंकू की मौत करंट लगने जो हुई है,यह ह्रदय बिदारकहै ईश्वर से प्रार्थना है कि इस दुख की घड़ी मृत आत्मा को शान्ती प्रदान करे तथा उसके शोकाकुल परिवार को शान्ती परदान करें।आगे देखें.......... बीडीओ आलमपुर जाफराबाद, जिला बरेली रिंकू की मौत शौच को जाते समय करंट लगने से हो गई कयोंकि घर में शौचालय न होने के कारण तो सवाल उठना लाजमी कि बीडीओ साहब कहना है कि गांव ODF है। उकत गांव की जांच करायेंगे ।लेकिन अब सवाल बनता है कि बीडीओ साहब मृतक रिनकू के घर की जांच करायेंगे कि रिंकू घर शौचालय कयों नहीं बना ।लेकिन जांच सवयं नहीं करेंगे कयोंकि एक तरफ बीडीओ साहब की ड्रेस मैली होगी और दूसरी ओर बीडीओ साहब जिस भ्रष्टाचार की नींद में सो रहे हैं उस भ्रष्टाचार की पोल खुल जायेगी।कयोंकि एक रिनकू नहीं बल्कि गांव न जाने कितने गरीब रिंकू होंगे जिनके शौचालय व आवास नहीं बने होंगे।अब देखना होगा कि इस प्रकरण की ओर शाषन प्रशासन कितना ध्यान केंद्रित करता है। प्रेषक =राजेन्द्र सिंह यादव, भाजपा बूथ अध्यक्ष, ग्राम पृथ्वीपुर, विकास खंड आसफपुर, बदायूं,उत्तर प्रदेश मो0=9634613459
    7 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बरेली के बिहारीपुर कलोरान स्थित ज़ीनत कॉन्वेंट स्कूल में आज एक शानदार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रिजल्ट और इनाम देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल के मैनेजर डा. क़दीर अहमद, प्रिंसिपल सबा खान, वाइस प्रिंसिपल शिफ़ा ख़ानम समेत स्कूल स्टाफ और अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों में मिनल मोईन, कशिश मेहरोत्रा, अनमता कुर्रेशी, फरहान, रीचा, फलक, शफ़क, अनमता खान, सुम्बुल, खुशबू, अलीशा, आरज़ू, आफरीन, सानिआ, रेशु टंडन, उज़्मा, अरीना, ज़ैनब और सानिया मिर्ज़ा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। स्कूल की मालिक हज्जन ज़ाहिदा बानो ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि मेहनत और लगन से ही सफलता हासिल होती है और ऐसे कार्यक्रम बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम के अंत में मैनेजर डा. क़दीर अहमद ने सभी अभिभावकों, शिक्षकों और छात्रों का दिल से शुक्रिया अदा किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 🎤 रिपोर्ट: शाहाबुद्दीन | हिन्दुस्तान खबर
    1
    बरेली के बिहारीपुर कलोरान स्थित ज़ीनत कॉन्वेंट स्कूल में आज एक शानदार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रिजल्ट और इनाम देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर स्कूल के मैनेजर डा. क़दीर अहमद, प्रिंसिपल सबा खान, वाइस प्रिंसिपल शिफ़ा ख़ानम समेत स्कूल स्टाफ और अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मेधावी छात्रों में मिनल मोईन, कशिश मेहरोत्रा, अनमता कुर्रेशी, फरहान, रीचा, फलक, शफ़क, अनमता खान, सुम्बुल, खुशबू, अलीशा, आरज़ू, आफरीन, सानिआ, रेशु टंडन, उज़्मा, अरीना, ज़ैनब और सानिया मिर्ज़ा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
स्कूल की मालिक हज्जन ज़ाहिदा बानो ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि मेहनत और लगन से ही सफलता हासिल होती है और ऐसे कार्यक्रम बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम के अंत में मैनेजर डा. क़दीर अहमद ने सभी अभिभावकों, शिक्षकों और छात्रों का दिल से शुक्रिया अदा किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
🎤 रिपोर्ट: शाहाबुद्दीन | हिन्दुस्तान खबर
    user_शाहबुद्दीन
    शाहबुद्दीन
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • नमस्कार दोस्तों आप देख रहे हैं जनपद न्यूज 24 यूपी से बड़ी खबर ब्रेकिंग न्यूज़ | कमर्शियल गैस पर सरकार का बड़ा फैसला देश में गैस सप्लाई को लेकर चल रही चुनौतियों के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर में 20% अतिरिक्त आवंटन को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद अब होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और इंडस्ट्रियल यूनिट्स को राहत मिलने की उम्मीद है, जो लंबे समय से गैस की कमी से जूझ रहे थे। बताया जा रहा है कि पहले से दिए गए कोटे के साथ अब कुल आवंटन लगभग 50% तक पहुंच गया है, जिससे सप्लाई स्थिति बेहतर हो सकती है। लेकिन इस राहत के साथ सरकार ने एक बड़ा संकेत भी दिया है। सरकार ने साफ कर दिया है कि कमर्शियल यूजर्स को अब PNG यानी पाइप गैस अपनाने की दिशा में बढ़ना होगा। कई राज्यों में तो कमर्शियल गैस लेने के लिए PNG कनेक्शन या रजिस्ट्रेशन को जरूरी किया जा रहा है, जिससे साफ है कि सरकार धीरे-धीरे सिलेंडर से पाइप गैस की ओर शिफ्ट करना चाहती है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इससे गैस की सप्लाई स्थिर होगी लागत में नियंत्रण आएगा और लॉन्ग टर्म में सिस्टम ज्यादा सुरक्षित और पारदर्शी बनेगा हालांकि, छोटे व्यापारियों और ढाबा संचालकों के लिए यह फैसला राहत के साथ-साथ एक नई चुनौती भी बन सकता है। उत्तर प्रदेश की छोटी बड़ी खबर देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर व सब्सक्राइब करें और बैल आइकन घंटी जरूर दबाए जिससे उत्तर प्रदेश की छोटी बड़ी खबर छूट न जाए जनपद न्यूज 24 यूपी
    2
    नमस्कार दोस्तों आप देख रहे हैं जनपद न्यूज 24 यूपी से बड़ी खबर 
ब्रेकिंग न्यूज़ | कमर्शियल गैस पर सरकार का बड़ा फैसला देश में गैस सप्लाई को लेकर चल रही चुनौतियों के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर में 20% अतिरिक्त आवंटन को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद अब होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और इंडस्ट्रियल यूनिट्स को राहत मिलने की उम्मीद है, जो लंबे समय से गैस की कमी से जूझ रहे थे। बताया जा रहा है कि पहले से दिए गए कोटे के साथ अब कुल आवंटन लगभग 50% तक पहुंच गया है, जिससे सप्लाई स्थिति बेहतर हो सकती है। लेकिन इस राहत के साथ सरकार ने एक बड़ा संकेत भी दिया है।
सरकार ने साफ कर दिया है कि कमर्शियल यूजर्स को अब PNG यानी पाइप गैस अपनाने की दिशा में बढ़ना होगा। कई राज्यों में तो कमर्शियल गैस लेने के लिए PNG कनेक्शन या रजिस्ट्रेशन को जरूरी किया जा रहा है, जिससे साफ है कि सरकार धीरे-धीरे सिलेंडर से पाइप गैस की ओर शिफ्ट करना चाहती है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इससे गैस की सप्लाई स्थिर होगी
लागत में नियंत्रण आएगा और लॉन्ग टर्म में सिस्टम ज्यादा सुरक्षित और पारदर्शी बनेगा हालांकि, छोटे व्यापारियों और ढाबा संचालकों के लिए यह फैसला राहत के साथ-साथ एक नई चुनौती भी बन सकता है। उत्तर प्रदेश की छोटी बड़ी खबर देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर व सब्सक्राइब करें और बैल आइकन घंटी जरूर दबाए जिससे उत्तर प्रदेश की छोटी बड़ी खबर छूट न जाए जनपद न्यूज 24 यूपी
    user_Naveen Goswami
    Naveen Goswami
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बरेली। थाना इज्जतनगर पुलिस ने ग्राम फरीदापुर चौधरी में नाले में मिले गौवंशीय अवशेषों के मामले का सफल अनावरण करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के कब्जे से अवैध असलहे, कारतूस एवं गौकशी में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद किए गए हैं। लेकिन पुलिस का गुडवर्क होने के बावजूद भी मीडिया को दूर रखा गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है जो आरोपियों का वीडियो फोटो हम जारी करेंगे उसी को फ्लैश किया जाएगा और मीडिया दूर रहेगी , इस मुठभेड़ को लेकर मामला संदिग्ध दिखाई दे रहा है। पुलिस ने 24 घंटा के अंदर मुठभेड़ में तीन आरोपी पकड़ लिए सवाल यह है कि गोकशी करते समय क्यों नहीं पकड़ पाई पुलिस क्या पुलिस गश्त नहीं कर रही थी। मामला यह है कि कि 21 व 22 मार्च 2026 को फरीदापुर चौधरी क्षेत्र के नाले में प्लास्टिक के बोरे में गौवंशीय पशुओं के अवशेष मिले थे। पशु चिकित्सक द्वारा जांच हेतु नमूने लिए गए थे। इस मामले में थाना इज्जतनगर पर मु0अ0सं0 230/26 धारा 3/8 गौवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया था। दिनांक 23 मार्च 2026 की रात्रि में पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश में क्षेत्र में दबिश दे रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सिद्धार्थ नगर स्थित केन्द्रीय विद्यालय के पास संदिग्धों की चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया। इस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, जिसमें कांस्टेबल राहुल कुमार घायल हो गए। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में तीनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए और मौके से गिरफ्तार कर लिए गए। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान असलम पुत्र अब्दुल, जीशान पुत्र असलम (उम्र 26 वर्ष) निवासीगण फरीदापुर चौधरी तथा नासिर पुत्र रहमतुल्लाह (उम्र 30 वर्ष) निवासी परतापुर चौधरी थाना इज्जतनगर के रूप में हुई है। अभियुक्तों के कब्जे से 3 अवैध तमंचे, 3 जिंदा कारतूस, 6 खोखा कारतूस (.315 बोर), गौकशी के उपकरण, एक स्प्लेंडर बाइक एवं दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस पार्टी पर फायरिंग के संबंध में भी अलग से अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। घायल तीनों आरोपियों एवं घायल पुलिसकर्मी को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। मुख्य आरोपी असलम के विरुद्ध पूर्व में गौवध व आर्म्स एक्ट के पांच मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
    1
    बरेली। थाना इज्जतनगर पुलिस ने ग्राम फरीदापुर चौधरी में नाले में मिले गौवंशीय अवशेषों के मामले का सफल अनावरण करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के कब्जे से अवैध असलहे, कारतूस एवं गौकशी में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद किए गए हैं। लेकिन पुलिस का गुडवर्क होने के बावजूद भी मीडिया को दूर रखा गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है जो आरोपियों का  वीडियो फोटो हम जारी करेंगे उसी को फ्लैश किया जाएगा और मीडिया दूर रहेगी , इस मुठभेड़ को लेकर मामला संदिग्ध दिखाई दे रहा है। पुलिस ने 24 घंटा के अंदर मुठभेड़ में तीन आरोपी पकड़ लिए सवाल यह है कि गोकशी करते समय क्यों नहीं पकड़ पाई पुलिस क्या पुलिस गश्त नहीं कर रही थी।
मामला यह है कि कि 21 व 22 मार्च 2026 को फरीदापुर चौधरी क्षेत्र के नाले में प्लास्टिक के बोरे में गौवंशीय पशुओं के अवशेष मिले थे। पशु चिकित्सक द्वारा जांच हेतु नमूने लिए गए थे। इस मामले में थाना इज्जतनगर पर मु0अ0सं0 230/26 धारा 3/8 गौवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया था।
दिनांक 23 मार्च 2026 की रात्रि में पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश में क्षेत्र में दबिश दे रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सिद्धार्थ नगर स्थित केन्द्रीय विद्यालय के पास संदिग्धों की चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया। इस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, जिसमें कांस्टेबल राहुल कुमार घायल हो गए।
पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में तीनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए और मौके से गिरफ्तार कर लिए गए। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान असलम पुत्र अब्दुल, जीशान पुत्र असलम (उम्र 26 वर्ष) निवासीगण फरीदापुर चौधरी तथा नासिर पुत्र रहमतुल्लाह (उम्र 30 वर्ष) निवासी परतापुर चौधरी थाना इज्जतनगर के रूप में हुई है।
अभियुक्तों के कब्जे से 3 अवैध तमंचे, 3 जिंदा कारतूस, 6 खोखा कारतूस (.315 बोर), गौकशी के उपकरण, एक स्प्लेंडर बाइक एवं दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस पार्टी पर फायरिंग के संबंध में भी अलग से अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
घायल तीनों आरोपियों एवं घायल पुलिसकर्मी को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। मुख्य आरोपी असलम के विरुद्ध पूर्व में गौवध व आर्म्स एक्ट के पांच मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • 1000 साल पुराने सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पावन अवशेष 6 अप्रैल को बरेली नाथ नगरी बाबा त्रिवटी नाथ मंदिर पहुंचेंगे बरेली। नाथ नगरी बरेली 6 अप्रैल 2026 को एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक पल की साक्षी बनने जा रही है। देशव्यापी यात्रा के अंतर्गत सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के 1000 वर्षों से संरक्षित पावन अवशेष बरेली पहुंचेंगे। यह यात्रा देश के कई राज्यों से गुजरते हुए 30 मार्च को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी और झांसी, कानपुर, आगरा, मथुरा, वृंदावन, मेरठ, गजरौला, मुरादाबाद, प्रयागराज व वाराणसी होते हुए बरेली पहुंचेगी। इन अवशेषों को जनवरी 2025 में परंपरा के अंतिम संरक्षक सीतारामन शास्त्री द्वारा बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर को सौंपा गया था। महाशिवरात्रि 2025 पर इनका सार्वजनिक अनावरण किया गया। इतिहास के अनुसार, 1026 ईस्वी में महमूद गजनवी के आक्रमण के बाद मंदिर के पवित्र अवशेषों को पुजारियों ने गुप्त रूप से सुरक्षित रखा, जो पीढ़ी दर पीढ़ी संरक्षित होते रहे। इस आयोजन को भारतीय सांस्कृतिक चेतना और आध्यात्मिक पुनर्जागरण का प्रतीक माना जा रहा है। शहर में इसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। इस मौके पर श्वेता कुनार, रीना अग्रवाल, सौरभ मेहरोत्रा, गोपाल शरण अग्रवाल, अशोक भसीन, पार्थ कुनार, अमित नारनौली, मोहित सांगवानी , संदीप अरोरा, राजेश तुलासियान आदि
    1
    1000 साल पुराने सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पावन अवशेष 6 अप्रैल को बरेली नाथ नगरी  बाबा त्रिवटी नाथ मंदिर पहुंचेंगे
बरेली। नाथ नगरी बरेली 6 अप्रैल 2026 को एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक पल की साक्षी बनने जा रही है। देशव्यापी यात्रा के अंतर्गत सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के 1000 वर्षों से संरक्षित पावन अवशेष बरेली पहुंचेंगे।
यह यात्रा देश के कई राज्यों से गुजरते हुए 30 मार्च को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी और झांसी, कानपुर, आगरा, मथुरा, वृंदावन, मेरठ, गजरौला, मुरादाबाद, प्रयागराज व वाराणसी होते हुए बरेली पहुंचेगी।
इन अवशेषों को जनवरी 2025 में परंपरा के अंतिम संरक्षक सीतारामन शास्त्री द्वारा बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर को सौंपा गया था। महाशिवरात्रि 2025 पर इनका सार्वजनिक अनावरण किया गया।
इतिहास के अनुसार, 1026 ईस्वी में महमूद गजनवी के आक्रमण के बाद मंदिर के पवित्र अवशेषों को पुजारियों ने गुप्त रूप से सुरक्षित रखा, जो पीढ़ी दर पीढ़ी संरक्षित होते रहे।
इस आयोजन को भारतीय सांस्कृतिक चेतना और आध्यात्मिक पुनर्जागरण का प्रतीक माना जा रहा है। शहर में इसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। इस मौके पर श्वेता कुनार, रीना अग्रवाल, सौरभ मेहरोत्रा, गोपाल शरण अग्रवाल, अशोक भसीन, पार्थ कुनार, अमित नारनौली, मोहित सांगवानी , संदीप अरोरा, राजेश तुलासियान आदि
    user_Bareilly ki halchal
    Bareilly ki halchal
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Man ki dard bhari Dastan/ bete ke liye Insaaf Ki guhar/ beta ICU Mein Bharti/ man ne bataya Apne shabdon mein kya kuchh hua/ Parivar ko mil rahi dhamkiyan/ prathna Patra ke sath guhar/
    1
    Man ki dard bhari Dastan/
bete ke liye Insaaf Ki guhar/
beta ICU Mein Bharti/
man ne bataya Apne shabdon mein kya kuchh hua/
Parivar ko mil rahi dhamkiyan/
prathna Patra ke sath guhar/
    user_Jalal News 901
    Jalal News 901
    Media and information sciences faculty बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बदायूं बिल्सी तेज रफ़्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है एक बाद एक एक्सीडेंटों की तस्वीरें सामने आ रही हैं ऐसा ही एक मामला सामने आया है , जहाँ पर बदायूं ज़िले के बिल्सी क्षेत्र के निकट फ्यूचर लीडर्स स्कूल के पास स्कूटी पर आ रहे दो लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया इस हादसे में एक की मौत हो गई जबकि एक के मामूली चोटें आई हैं , युवक की पहचान उल्लिया बहटा के रूप मैं की गई है फिलहाल इस हादसे से परिवार मैं मातम पसरा हुआ है वहीं पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की पड़ताल शुरू कर दी है
    4
    बदायूं बिल्सी 
तेज रफ़्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है एक बाद एक एक्सीडेंटों की तस्वीरें सामने आ रही हैं ऐसा ही एक मामला सामने आया है , जहाँ पर बदायूं ज़िले के बिल्सी क्षेत्र के निकट फ्यूचर लीडर्स स्कूल के पास स्कूटी पर आ रहे दो लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया इस हादसे में एक की मौत हो गई जबकि एक के मामूली चोटें आई हैं , युवक की पहचान उल्लिया बहटा के रूप मैं की गई है 
फिलहाल इस हादसे से परिवार मैं मातम पसरा हुआ है वहीं पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की पड़ताल शुरू कर दी है
    user_Vivek Chauhan reporters
    Vivek Chauhan reporters
    Actor बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बरेली में सनराइज अस्पताल कांड अब एक परिवार की लड़ाई से निकलकर जनआंदोलन का रूप ले चुका है। इंसाफ की मांग को लेकर चल रहे धरने में अब कई बड़े संगठन खुलकर सामने आ गए हैं, जिससे साफ है कि यह मुद्दा अब जनता बनाम सिस्टम की लड़ाई बन चुका है। सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में चल रहा धरना लगातार मजबूत हो रहा है और प्रशासन की चुप्पी अब लोगों के गुस्से को और भड़का रही है। यादव महासभा के कई बड़े पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर समर्थन दिया। वहीं विश्व हिंदू महासंघ के नीरज सैनी और किसान एकता मंच की ओर से ममता मौर्य भी धरना स्थल पहुंचे और परिवार के साथ खड़े होने का ऐलान किया। अब खबर है कि कल किसान एकता संघ के करण सिंह यादव भी समर्थन देने पहुंचेंगे, जिससे आंदोलन और तेज होने की पूरी संभावना है। इस बीच मामला तब और गंभीर हो गया जब सीएमओ के बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया। विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी नीरज सैनी के मुताबिक सीएमओ ने दावा किया कि परिवार कार्रवाई नहीं चाहता और उसने लिखित में कुछ दिया है। लेकिन पीड़ित परिवार ने इस बात को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया और सीएमओ गलत बयानबाजी कर रहे हैं। यही वह बिंदु है जहां से प्रशासन की भूमिका पर सबसे बड़े सवाल खड़े होते हैं। क्या सच को दबाने की कोशिश हो रही है? क्या अपराध को कागजों में दबाकर आरोपियों को बचाने की रणनीति बनाई जा रही है? जिस मामले में मेडिकल बोर्ड दोष तय कर चुका है, वहां कार्रवाई के बजाय ऐसे बयान देना सीधे-सीधे प्रशासनिक नीयत पर शक पैदा करता है। आरोप तो यहां तक लग रहे हैं कि पूरा स्वास्थ्य विभाग ही आरोपियों को बचाने में लगा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक यादव महासभा आज शाम को सीएमओ से मुलाकात करेगी, जिसके बाद बड़े आंदोलन का ऐलान हो सकता है। चेतावनी साफ है अगर दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो सड़कों से लेकर दफ्तरों तक घेराव होगा। परिवार का साफ कहना है कि जब तक आरोपी डॉक्टर रेहान अहमद और मैनेजर सोहेल खान की गिरफ्तारी नहीं होती, अस्पताल को सील कर उच्चस्तरीय जांच शुरू नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा। मेडिकल रिपोर्ट में दोष तय, घोटाले की पुष्टि, बढ़ता जनसमर्थन इसके बावजूद कार्रवाई शून्य। यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि प्रशासनिक नाकामी और संवेदनहीनता की चरम स्थिति है। अब सवाल यही है क्या सिस्टम सच में न्याय देगा, या फिर यह मामला भी फाइलों में दबा दिया जाएगा?
    1
    बरेली में सनराइज अस्पताल कांड अब एक परिवार की लड़ाई से निकलकर जनआंदोलन का रूप ले चुका है। इंसाफ की मांग को लेकर चल रहे धरने में अब कई बड़े संगठन खुलकर सामने आ गए हैं, जिससे साफ है कि यह मुद्दा अब जनता बनाम सिस्टम की लड़ाई बन चुका है। सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में चल रहा धरना लगातार मजबूत हो रहा है और प्रशासन की चुप्पी अब लोगों के गुस्से को और भड़का रही है।
यादव महासभा के कई बड़े पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर समर्थन दिया। वहीं विश्व हिंदू महासंघ के नीरज सैनी और किसान एकता मंच की ओर से ममता मौर्य भी धरना स्थल पहुंचे और परिवार के साथ खड़े होने का ऐलान किया। अब खबर है कि कल किसान एकता संघ के करण सिंह यादव भी समर्थन देने पहुंचेंगे, जिससे आंदोलन और तेज होने की पूरी संभावना है।
इस बीच मामला तब और गंभीर हो गया जब सीएमओ के बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया। विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी नीरज सैनी के मुताबिक सीएमओ ने दावा किया कि परिवार कार्रवाई नहीं चाहता और उसने लिखित में कुछ दिया है। लेकिन पीड़ित परिवार ने इस बात को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया और सीएमओ गलत बयानबाजी कर रहे हैं।
यही वह बिंदु है जहां से प्रशासन की भूमिका पर सबसे बड़े सवाल खड़े होते हैं। क्या सच को दबाने की कोशिश हो रही है? क्या अपराध को कागजों में दबाकर आरोपियों को बचाने की रणनीति बनाई जा रही है? जिस मामले में मेडिकल बोर्ड दोष तय कर चुका है, वहां कार्रवाई के बजाय ऐसे बयान देना सीधे-सीधे प्रशासनिक नीयत पर शक पैदा करता है। आरोप तो यहां तक लग रहे हैं कि पूरा स्वास्थ्य विभाग ही आरोपियों को बचाने में लगा हुआ है।
सूत्रों के मुताबिक यादव महासभा आज शाम को सीएमओ से मुलाकात करेगी, जिसके बाद बड़े आंदोलन का ऐलान हो सकता है। चेतावनी साफ है अगर दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो सड़कों से लेकर दफ्तरों तक घेराव होगा।
परिवार का साफ कहना है कि जब तक आरोपी डॉक्टर रेहान अहमद और मैनेजर सोहेल खान की गिरफ्तारी नहीं होती, अस्पताल को सील कर उच्चस्तरीय जांच शुरू नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा।
मेडिकल रिपोर्ट में दोष तय, घोटाले की पुष्टि, बढ़ता जनसमर्थन इसके बावजूद कार्रवाई शून्य। यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि प्रशासनिक नाकामी और संवेदनहीनता की चरम स्थिति है। अब सवाल यही है क्या सिस्टम सच में न्याय देगा, या फिर यह मामला भी फाइलों में दबा दिया जाएगा?
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • दातागंज तहसील में तहसीलदार और अधिवक्ता के के बीच चल रही नोंकझों को लेकर आज महिला अधिवक्ता आशा दीक्षित ने पेट्रोल छिड़क कर आत्महत्या की कोशिश की जिसको लेकर सहयोगी अधिवक्ताओं ने पेट्रोल की बोतल को छीन कर समझा बूझकर मामले को शांत किया वहीं महिला अधिवक्ता आशा दीक्षित का आरोप है कि दातागंज तहसील के तहसीलदार ने उनके साथ आद्रता की जिसको लेकर वह काफी परेशान है वहीं उन्होंने यह भी कहा है कि यदि दातागंज तहसील के तहसीलदार का यहां से ट्रांसफर नहीं हुआ तो वह आगे भी यह कदम उठा सकती हैं और इसके जिम्मेदार दातागंज तहसीलदार होंगे
    2
    दातागंज तहसील में तहसीलदार और अधिवक्ता के के बीच चल रही नोंकझों को लेकर आज महिला अधिवक्ता आशा दीक्षित ने पेट्रोल छिड़क कर आत्महत्या की कोशिश की जिसको लेकर सहयोगी अधिवक्ताओं ने पेट्रोल की बोतल को छीन कर समझा बूझकर मामले को शांत किया वहीं महिला अधिवक्ता आशा दीक्षित का आरोप है कि दातागंज तहसील के तहसीलदार ने उनके साथ आद्रता की जिसको लेकर वह काफी परेशान है वहीं उन्होंने यह भी कहा है कि यदि दातागंज तहसील के तहसीलदार का यहां से ट्रांसफर नहीं हुआ तो वह आगे भी यह कदम उठा सकती हैं और इसके जिम्मेदार दातागंज तहसीलदार होंगे
    user_Satish Saxena
    Satish Saxena
    Budaun, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार बरेली से रिपोर्ट जनपद बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट और घर से निकालने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार, अलोकनगर निवासी गीता का विवाह लगभग दो वर्ष पूर्व शाहजहांपुर जनपद के तिलहर थाना क्षेत्र के निजामगंज निवासी रामगोपाल के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। पीड़िता के परिजनों ने अपनी हैसियत के अनुसार शादी में 15 से 20 लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन ससुराल पक्ष दहेज से संतुष्ट नहीं था और लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग करता रहा। पीड़िता का आरोप है कि 21 मार्च 2026 की शाम करीब 5 बजे पति रामगोपाल, सास रंजनीशा, ससुर रमनपाल और देवर कृष्ण गोपाल ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसके पास मौजूद स्त्रीधन छीनकर उसे घर से निकाल दिया। साथ ही आरोपियों ने पांच लाख रुपये नकद और बुलेट मोटरसाइकिल लाने पर ही घर में रखने की धमकी दी। मारपीट में पीड़िता को गंभीर चोटें आई हैं। वह अपनी एक माह की बच्ची के साथ मायके में रह रही है और बेहद परेशान है। पीड़िता ने एसएसपी से मांग की है कि थाना इज्जतनगर पुलिस को तत्काल एफआईआर दर्ज करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाएं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
    1
    दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
बरेली से रिपोर्ट
जनपद बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट और घर से निकालने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार, अलोकनगर निवासी गीता का विवाह लगभग दो वर्ष पूर्व शाहजहांपुर जनपद के तिलहर थाना क्षेत्र के निजामगंज निवासी रामगोपाल के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। पीड़िता के परिजनों ने अपनी हैसियत के अनुसार शादी में 15 से 20 लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन ससुराल पक्ष दहेज से संतुष्ट नहीं था और लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग करता रहा।
पीड़िता का आरोप है कि 21 मार्च 2026 की शाम करीब 5 बजे पति रामगोपाल, सास रंजनीशा, ससुर रमनपाल और देवर कृष्ण गोपाल ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसके पास मौजूद स्त्रीधन छीनकर उसे घर से निकाल दिया। साथ ही आरोपियों ने पांच लाख रुपये नकद और बुलेट मोटरसाइकिल लाने पर ही घर में रखने की धमकी दी।
मारपीट में पीड़िता को गंभीर चोटें आई हैं। वह अपनी एक माह की बच्ची के साथ मायके में रह रही है और बेहद परेशान है।
पीड़िता ने एसएसपी से मांग की है कि थाना इज्जतनगर पुलिस को तत्काल एफआईआर दर्ज करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाएं।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
    user_अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    मीडिया में ज्यादा काम किया है बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.