logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आकाशीय बिजली गिरने से मकान की छत में हुआ बड़ा छेद, बिजली उपकरण जले रायबरेली। सरेनी थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से हड़कंप मच गया। तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली एक पक्के मकान की छत पर जा गिरी। बिजली गिरने से छत में बड़ा छेद हो गया और उसमें कई जगह दरारें पड़ गईं। अचानक हुई इस घटना से घर में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आकाशीय बिजली गिरने के कारण मकान में लगे बिजली के उपकरण भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पानी की मोटर, बिजली के बोर्ड, पंखा समेत अन्य उपकरण जलकर नष्ट हो गए। तेज धमाके के कारण आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मकान की स्थिति का जायजा लिया और घटना की जानकारी अन्य लोगों को दी। ग्रामीणों के अनुसार, बिजली गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग सहम गए। गनीमत रही कि घटना के समय कोई व्यक्ति मकान की छत पर मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को हुए नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।

8 hrs ago
user_Deepak Kumar
Deepak Kumar
Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago
cca87594-1e72-4dab-acdd-4152ba99d87a

आकाशीय बिजली गिरने से मकान की छत में हुआ बड़ा छेद, बिजली उपकरण जले रायबरेली। सरेनी थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से हड़कंप मच गया। तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली एक पक्के मकान की छत पर जा गिरी। बिजली गिरने से छत में बड़ा छेद हो गया और उसमें कई जगह दरारें पड़ गईं। अचानक हुई इस घटना से घर में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आकाशीय बिजली गिरने के कारण मकान में लगे बिजली के उपकरण भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पानी की मोटर, बिजली के बोर्ड, पंखा समेत अन्य

517c50be-c7a2-447d-b804-63c2fd549934

उपकरण जलकर नष्ट हो गए। तेज धमाके के कारण आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मकान की स्थिति का जायजा लिया और घटना की जानकारी अन्य लोगों को दी। ग्रामीणों के अनुसार, बिजली गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग सहम गए। गनीमत रही कि घटना के समय कोई व्यक्ति मकान की छत पर मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को हुए नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Shailendra Gupta jansewak unchahar Jila Panchayat sadasya
    1
    Shailendra Gupta jansewak unchahar Jila Panchayat sadasya
    user_ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    Advertising Photographer ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • रायबरेली में तेज रफ्तार ट्रक खाई में पलटा, चालक-क्लीनर बाल-बाल बचे रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के देवागंज के पास बुधवार को तेज रफ्तार सीमेंट लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में सवार चालक और क्लीनर वाहन के अंदर फंस गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को बाहर निकालने के लिए राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक और क्लीनर को ट्रक से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे में दोनों को मामूली चोटें आईं, लेकिन गनीमत रही कि उनकी जान बच गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज गति से जा रहा था। देवागंज के पास अचानक अनियंत्रित होने के बाद वह सड़क किनारे गहरी खाई में जा पलटा। हादसे के दौरान ट्रक की चपेट में कोई राहगीर या दूसरा वाहन नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटाने की कार्रवाई शुरू की।
    1
    रायबरेली में तेज रफ्तार ट्रक खाई में पलटा, चालक-क्लीनर बाल-बाल बचे
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के देवागंज के पास बुधवार को तेज रफ्तार सीमेंट लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में सवार चालक और क्लीनर वाहन के अंदर फंस गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को बाहर निकालने के लिए राहत कार्य शुरू किया।
स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक और क्लीनर को ट्रक से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे में दोनों को मामूली चोटें आईं, लेकिन गनीमत रही कि उनकी जान बच गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज गति से जा रहा था। देवागंज के पास अचानक अनियंत्रित होने के बाद वह सड़क किनारे गहरी खाई में जा पलटा। हादसे के दौरान ट्रक की चपेट में कोई राहगीर या दूसरा वाहन नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटाने की कार्रवाई शुरू की।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ऊँचाहार: पानी की टंकी से इन्वर्टर-बैटरी चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल ऊँचाहार: पानी की टंकी से इन्वर्टर-बैटरी चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल ​ऊँचाहार (रायबरेली): स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जमालपुर मजरे सवैयाराजे गांव में पानी की टंकी से बैटरी और इन्वर्टर चोरी करने के मामले का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया पूरा सामान भी सफलतापूर्वक बरामद कर लिया है। ​मुख्य बातें और गिरफ्तार अभियुक्त: ​घटनास्थल: मामला ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर मजरे सवैयाराजे गांव का है, जहां स्थापित पानी की टंकी से यह चोरी की गई थी। ​गिरफ्तार आरोपी: पुलिस ने मुखबिर की सूचना और साक्ष्यों के आधार पर दो अभियुक्तों को दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बहादुरपुर मजरे मतरौली गांव निवासी सुनील उर्फ छोटू और दिलमनपुर गांव निवासी शिवा के रूप में हुई है। ​बरामदगी और कार्रवाई: पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से चोरी गए इन्वर्टर और बैटरी को बरामद कर लिया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया है। ​क्षेत्र में हो रही इस तरह की चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए कोतवाली पुलिस की यह एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। पुलिस की इस मुस्तैदी से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
    1
    ऊँचाहार: पानी की टंकी से इन्वर्टर-बैटरी चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
ऊँचाहार: पानी की टंकी से इन्वर्टर-बैटरी चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
​ऊँचाहार (रायबरेली):
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जमालपुर मजरे सवैयाराजे गांव में पानी की टंकी से बैटरी और इन्वर्टर चोरी करने के मामले का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया पूरा सामान भी सफलतापूर्वक बरामद कर लिया है।
​मुख्य बातें और गिरफ्तार अभियुक्त:
​घटनास्थल: मामला ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर मजरे सवैयाराजे गांव का है, जहां स्थापित पानी की टंकी से यह चोरी की गई थी।
​गिरफ्तार आरोपी: पुलिस ने मुखबिर की सूचना और साक्ष्यों के आधार पर दो अभियुक्तों को दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बहादुरपुर मजरे मतरौली गांव निवासी सुनील उर्फ छोटू और दिलमनपुर गांव निवासी शिवा के रूप में हुई है।
​बरामदगी और कार्रवाई: पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से चोरी गए इन्वर्टर और बैटरी को बरामद कर लिया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया है।
​क्षेत्र में हो रही इस तरह की चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए कोतवाली पुलिस की यह एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। पुलिस की इस मुस्तैदी से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
    user_Dhirendra Shukla
    Dhirendra Shukla
    ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • रक्षाबंधन पर योगी सरकार का बड़ा फैसला: 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त बस सफर, रक्षाबंधन पर साड़ी और मिठाई का तोहफा ऊंचाहार : रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश की माताओं और बहनों को एक बड़ा प्रशासनिक और भावनात्मक तोहफा दिया है। प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं—महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन—को आगे बढ़ाते हुए कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने प्रेस वार्ता में राज्य की महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की। ​प्रेस वार्ता की मुख्य बातें: ​मुफ्त बस यात्रा सुविधा: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु की माताओं और बहनों को अब निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। ​रक्षाबंधन पर विशेष उपहार: त्योहार के शुभ अवसर पर महिलाओं को सरकार की ओर से सम्मान और स्नेह के प्रतीक स्वरूप साड़ी एवं मिठाई भेंट की जाएगी। ​सुरक्षा और सम्मान प्राथमिकता: कैबिनेट मंत्री ने जोर देकर कहा कि योगी सरकार के लिए प्रदेश की नारियों की सुविधा, स्वावलंबन और सुरक्षा सर्वोपरि है। ​कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार लगातार ऐसे कदम उठा रही है जिससे माताओं-बहनों का जीवन आसान और स्नेह के प्रतीक स्वरूप साड़ी एवं मिठाई भेंट की जाएगी। ​सुरक्षा और सम्मान प्राथमिकता: कैबिनेट मंत्री ने जोर देकर कहा कि योगी सरकार के लिए प्रदेश की नारियों की सुविधा, स्वावलंबन और सुरक्षा सर्वोपरि है। ​कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार लगातार ऐसे कदम उठा रही है जिससे माताओं-बहनों का जीवन आसान और गरिमापूर्ण बन सके। उम्रदराज महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा शुरू होने से उन्हें आवागमन में बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी। ​सरकार के इस फैसले से पूरे प्रदेश की महिलाओं में खुशी की लहर है और इसे रक्षाबंधन के अवसर पर सरकार का एक अनूठा और सराहनीय उपहार माना जा रहा है।
    1
    रक्षाबंधन पर योगी सरकार का बड़ा फैसला: 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त बस सफर, रक्षाबंधन पर साड़ी और मिठाई का तोहफा


ऊंचाहार : रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश की माताओं और बहनों को एक बड़ा प्रशासनिक और भावनात्मक तोहफा दिया है। प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं—महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन—को आगे बढ़ाते हुए कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने प्रेस वार्ता में राज्य की महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की।
​प्रेस वार्ता की मुख्य बातें:
​मुफ्त बस यात्रा सुविधा: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु की माताओं और बहनों को अब निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी।
​रक्षाबंधन पर विशेष उपहार: त्योहार के शुभ अवसर पर महिलाओं को सरकार की ओर से सम्मान और स्नेह के प्रतीक स्वरूप साड़ी एवं मिठाई भेंट की जाएगी।
​सुरक्षा और सम्मान प्राथमिकता: कैबिनेट मंत्री ने जोर देकर कहा कि योगी सरकार के लिए प्रदेश की नारियों की सुविधा, स्वावलंबन और सुरक्षा सर्वोपरि है।
​कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार लगातार ऐसे कदम उठा रही है जिससे माताओं-बहनों का जीवन आसान और स्नेह के प्रतीक स्वरूप साड़ी एवं मिठाई भेंट की जाएगी।
​सुरक्षा और सम्मान प्राथमिकता: कैबिनेट मंत्री ने जोर देकर कहा कि योगी सरकार के लिए प्रदेश की नारियों की सुविधा, स्वावलंबन और सुरक्षा सर्वोपरि है।
​कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार लगातार ऐसे कदम उठा रही है जिससे माताओं-बहनों का जीवन आसान और गरिमापूर्ण बन सके। उम्रदराज महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा शुरू होने से उन्हें आवागमन में बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी।
​सरकार के इस फैसले से पूरे प्रदेश की महिलाओं में खुशी की लहर है और इसे रक्षाबंधन के अवसर पर सरकार का एक अनूठा और सराहनीय उपहार माना जा रहा है।
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • ऊंचाहार में 11 से 17 सितंबर तक भव्य 'शिव महापुराण कथा' का आयोजन, भूमि पूजन संपन्न,,,, ऊंचाहार (रायबरेली) क्षेत्र में अध्यात्म और आस्था का महापर्व शुरू होने जा रहा है। लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर स्थित चडराई टोल प्लाजा के समीप आगामी 11 सितंबर से 17 सितंबर तक भव्य 'शिव महापुराण कथा' का आयोजन किया जाएगा। इस सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में बुधवार को प्रातः 10:00 बजे कथा स्थल पर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वैदिक आचार्यों द्वारा कराए गए देव आह्वान और पूजन के दौरान कैबिनेट मंत्री व ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय की धर्मपत्नी श्रीमती नीलम पांडेय ने मुख्य यजमान के रूप में शिरकत की। पूजन के दौरान भू-देवताओं और मां भगवती का ध्यान करते हुए आगामी कथा समारोह के निर्विघ्न, भव्य एवं सफल आयोजन के लिए प्रार्थना की गई। पूजन के दौरान पूरा पांडाल "ॐ नमः शिवाय" और "हर-हर महादेव" के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। भूमि पूजन के इस पावन अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निगोहा प्रधान वा मंत्री प्रतिनिधि आशीष तिवारी, भाजपा नेता अभिलाष चंद कौशल, रज्जन दुबे, शिवपूजन दिवेदी, प्रमोद सिंह (फौजी), हर्षवर्धन द्विवेदी, प्रांजल पांडेय, अनिल पांडेय, अभिषेक पांडेय, आदर्श मिश्रा, देवकरन सिंह, जयप्रकाश तिवारी, डॉ. दिवाकर त्रिपाठी, बबलू मिश्रा, शिवपूजन पांडे एवं अरुण पांडेय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग व श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजन समिति एवं उपस्थित अतिथियों ने समस्त रायबरेली व ऊंचाहार क्षेत्रवासियों से भावुक अपील की है कि वे 11 से 17 सितंबर तक आयोजित होने वाले इस दिव्य अनुष्ठान में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करें और धर्म लाभ अर्जित करें।
    1
    ऊंचाहार में 11 से 17 सितंबर तक भव्य 'शिव महापुराण कथा' का आयोजन, भूमि पूजन संपन्न,,,, 
ऊंचाहार (रायबरेली) क्षेत्र में अध्यात्म और आस्था का महापर्व शुरू होने जा रहा है। लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर स्थित चडराई टोल प्लाजा के समीप आगामी 11 सितंबर से 17 सितंबर तक भव्य 'शिव महापुराण कथा' का आयोजन किया जाएगा। इस सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में बुधवार को प्रातः 10:00 बजे कथा स्थल पर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
वैदिक आचार्यों द्वारा कराए गए देव आह्वान और पूजन के दौरान  कैबिनेट मंत्री व ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय की धर्मपत्नी श्रीमती नीलम पांडेय ने मुख्य यजमान के रूप में शिरकत की। पूजन के दौरान भू-देवताओं और मां भगवती का ध्यान करते हुए आगामी कथा समारोह के निर्विघ्न, भव्य एवं सफल आयोजन के लिए प्रार्थना की गई। पूजन के दौरान पूरा पांडाल "ॐ नमः शिवाय" और "हर-हर महादेव" के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया।
भूमि पूजन के इस पावन अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निगोहा प्रधान वा मंत्री प्रतिनिधि आशीष तिवारी, भाजपा नेता अभिलाष चंद कौशल, रज्जन दुबे, शिवपूजन दिवेदी, प्रमोद सिंह (फौजी), हर्षवर्धन द्विवेदी, प्रांजल पांडेय, अनिल पांडेय, अभिषेक पांडेय, आदर्श मिश्रा, देवकरन सिंह, जयप्रकाश तिवारी, डॉ. दिवाकर त्रिपाठी, बबलू मिश्रा, शिवपूजन पांडे एवं अरुण पांडेय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग व श्रद्धालु मौजूद रहे।
आयोजन समिति एवं उपस्थित अतिथियों ने समस्त रायबरेली व ऊंचाहार क्षेत्रवासियों से भावुक अपील की है कि वे 11 से 17 सितंबर तक आयोजित होने वाले इस दिव्य अनुष्ठान में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करें और धर्म लाभ अर्जित करें।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
    14 hrs ago
  • सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मरीजों का इलाज और डिलीवरी से लेकर ऑपरेशन तक की व्यवस्था होने का दावा किया जा रहा है। मौके पर सुविधाओं और बेड की कमी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की अनुमति और पंजीकरण को लेकर भी जांच की मांग है। अब देखना होगा कि वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग क्या कार्रवाई करता है। ऐसी खबरों को देखने के लिए जुड़े रहिए कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ कौशाम्बी। मूरतगंज कस्बे के भरवारी रोड पर दुकान के अंदर कथित नर्सिंग होम संचालित होने का मामला सामने आया है।
    1
    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मरीजों का इलाज और डिलीवरी से लेकर ऑपरेशन तक की व्यवस्था होने का दावा किया जा रहा है। मौके पर सुविधाओं और बेड की कमी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की अनुमति और पंजीकरण को लेकर भी जांच की मांग है। अब देखना होगा कि वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग क्या कार्रवाई करता है। ऐसी खबरों को देखने के लिए जुड़े रहिए कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ
कौशाम्बी। मूरतगंज कस्बे के भरवारी रोड पर दुकान के अंदर कथित नर्सिंग होम संचालित होने का मामला सामने आया है।
    user_HEMRAJ MAURYA
    HEMRAJ MAURYA
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • हथगांव सहित ब्लॉक क्षेत्र में निकले ईद-मिलादुन्नबी के जुलूस, जगह-जगह उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम हथगांव। ईद-मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को हथगांव नगर सहित ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अकीदत और उत्साह के साथ जुलूस निकाले गए। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने शामिल होकर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस दौरान अमन, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया गया। हथगांव नगर में जुलूस मो. कैफी, मुन्ना कुरैशी व मेंहदी हसन की देखरेख में निकाला गया। दोपहर एक बजे जयचंदी मस्जिद से जुलूस शुरू हुआ। मुख्य मार्ग से होते हुए जुलूस सब्जी मंडी, अयोध्या बाजार और सद्दाम नगर पहुंचा। इसके बाद श्री गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक के पास स्थित चौराहे से होकर ब्लॉक कार्यालय और सीएचसी होते हुए पावर हाउस के सामने पहुंचा, जहां करीब तीन बजे जुलूस का समापन हुआ। यहां समाजसेवियों की ओर से लंगर की भी व्यवस्था की गई थी। ब्लॉक क्षेत्र के छिवलहा में गोपू हाफिज, पनहा में मौलाना कमरुद्दीन, शाहपुर में समी प्रधान, रायपुर मुआरी में अशफाक अहमद, अकबरपुर चौराई में जागा तारीक, मंगरेमऊ में हरान प्रधान, बंदीपुर (राजापुर कस्बा) में मो. समी, पैगम्बरपुर में शकील अहमद तथा खालिसपुर में शाहिद अली की देखरेख में जुलूस निकाला गया। इसके अलावा चक इटैली और पट्टीशाह में भी जुलूस निकाला गया। ईद-मिलादुन्नबी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस की याद में मनाया जाता है। इस अवसर पर लोग मिलाद, नात और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर उनके जीवन एवं शिक्षाओं को याद करते हैं। जुलूस के माध्यम से अमन, इंसानियत, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया जाता है। सुरक्षा व्यवस्था रही मुस्तैद जुलूसों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था की गई। प्रमुख मार्गों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे और जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था पर भी नजर रखी गई। आयोजकों और जिम्मेदार लोगों ने भी जुलूस को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग किया। सभी स्थानों पर जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए।
    4
    हथगांव सहित ब्लॉक क्षेत्र में निकले ईद-मिलादुन्नबी के जुलूस, जगह-जगह उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम
हथगांव। ईद-मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को हथगांव नगर सहित ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अकीदत और उत्साह के साथ जुलूस निकाले गए। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने शामिल होकर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस दौरान अमन, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया गया।
हथगांव नगर में जुलूस मो. कैफी, मुन्ना कुरैशी व मेंहदी हसन की देखरेख में निकाला गया। दोपहर एक बजे जयचंदी मस्जिद से जुलूस शुरू हुआ। मुख्य मार्ग से होते हुए जुलूस सब्जी मंडी, अयोध्या बाजार और सद्दाम नगर पहुंचा। इसके बाद श्री गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक के पास स्थित चौराहे से होकर ब्लॉक कार्यालय और सीएचसी होते हुए पावर हाउस के सामने पहुंचा, जहां करीब तीन बजे जुलूस का समापन हुआ। यहां समाजसेवियों की ओर से लंगर की भी व्यवस्था की गई थी।
ब्लॉक क्षेत्र के छिवलहा में गोपू हाफिज, पनहा में मौलाना कमरुद्दीन, शाहपुर में समी प्रधान, रायपुर मुआरी में अशफाक अहमद, अकबरपुर चौराई में जागा तारीक, मंगरेमऊ में हरान प्रधान, बंदीपुर (राजापुर कस्बा) में मो. समी, पैगम्बरपुर में शकील अहमद तथा खालिसपुर में शाहिद अली की देखरेख में जुलूस निकाला गया। इसके अलावा चक इटैली और पट्टीशाह में भी जुलूस निकाला गया।
ईद-मिलादुन्नबी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस की याद में मनाया जाता है। इस अवसर पर लोग मिलाद, नात और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर उनके जीवन एवं शिक्षाओं को याद करते हैं। जुलूस के माध्यम से अमन, इंसानियत, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया जाता है।
सुरक्षा व्यवस्था रही मुस्तैद
जुलूसों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था की गई। प्रमुख मार्गों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे और जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था पर भी नजर रखी गई। आयोजकों और जिम्मेदार लोगों ने भी जुलूस को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग किया। सभी स्थानों पर जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए।
    user_Devendra Kumar Soni
    Devendra Kumar Soni
    Credit reporting agency खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • लखनऊ में त्योहार से पहले FSDA का बड़ा एक्शन, नकली खोया और तेल से भरे वाहन सीज लखनऊ में त्योहार से पहले FSDA का बड़ा एक्शन, नकली खोया और तेल से भरे वाहन सीज ​लखनऊ: त्योहारों के सीजन को देखते हुए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ एक बहुत बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीमों ने शहर के विभिन्न इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर नकली और जहरीले खाद्य पदार्थों का एक बहुत बड़ा जखीरा पकड़ा है। इस अचानक हुई कार्रवाई से मिलावट करने वाले कारोबारियों में भारी हड़कंप मच गया है। ​दुबग्गा और पारा में एक साथ छापेमारी ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, FSDA की टीमों ने दुबग्गा और पारा थाना क्षेत्रों में एक साथ संयुक्त रूप से बड़ी छापेमारी की। इस दौरान दुबग्गा इलाके में जहरीला खोया लदी हुई एक संदिग्ध गाड़ी को पकड़ा गया। इसके अलावा, कार्रवाई के दौरान कई अन्य ट्रकों से भारी मात्रा में नकली खोया और मिलावटी तेल बरामद किया गया, जिन्हें तुरंत प्रभाव से सीज कर दिया गया है। ​तस्करी और मिलावट के इस खेल में सिर्फ मिठाइयां और तेल ही नहीं, बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले हानिकारक चूरन से भरे वाहनों पर भी विभाग ने अपना हंटर चलाया है। इन सभी वाहनों को कब्जे में लेकर पुलिस थानों में खड़ा कराया गया है। ​नमूनों की जांच के बाद होगी कठोर कार्रवाई ​सूचना मिलते ही FSDA के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और पूरी मुस्तैदी के साथ जांच कार्य में जुट गए। अधिकारियों ने थानों में खड़ी की गई गाड़ियों से विभिन्न खाद्य पदार्थों और मिठाइयों के नमूने (सैंपल) सुरक्षित एकत्र कर लिए हैं। ​विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बरामद सभी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की प्रयोगशाला में गहन जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट में यदि सामग्रियां मानकों पर खरी नहीं उतरती हैं, तो उन्हें पूरी तरह से नष्ट कर दिया जाएगा। साथ ही, इस गोरखधंधे में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी, ताकि आम जनता के जीवन और स्वास्थ्य से कोई खिलवाड़ न कर सके।
    1
    लखनऊ में त्योहार से पहले FSDA का बड़ा एक्शन, नकली खोया और तेल से भरे वाहन सीज
लखनऊ में त्योहार से पहले FSDA का बड़ा एक्शन, नकली खोया और तेल से भरे वाहन सीज
​लखनऊ: त्योहारों के सीजन को देखते हुए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ एक बहुत बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीमों ने शहर के विभिन्न इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर नकली और जहरीले खाद्य पदार्थों का एक बहुत बड़ा जखीरा पकड़ा है। इस अचानक हुई कार्रवाई से मिलावट करने वाले कारोबारियों में भारी हड़कंप मच गया है।
​दुबग्गा और पारा में एक साथ छापेमारी
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, FSDA की टीमों ने दुबग्गा और पारा थाना क्षेत्रों में एक साथ संयुक्त रूप से बड़ी छापेमारी की। इस दौरान दुबग्गा इलाके में जहरीला खोया लदी हुई एक संदिग्ध गाड़ी को पकड़ा गया। इसके अलावा, कार्रवाई के दौरान कई अन्य ट्रकों से भारी मात्रा में नकली खोया और मिलावटी तेल बरामद किया गया, जिन्हें तुरंत प्रभाव से सीज कर दिया गया है।
​तस्करी और मिलावट के इस खेल में सिर्फ मिठाइयां और तेल ही नहीं, बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले हानिकारक चूरन से भरे वाहनों पर भी विभाग ने अपना हंटर चलाया है। इन सभी वाहनों को कब्जे में लेकर पुलिस थानों में खड़ा कराया गया है।
​नमूनों की जांच के बाद होगी कठोर कार्रवाई
​सूचना मिलते ही FSDA के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और पूरी मुस्तैदी के साथ जांच कार्य में जुट गए। अधिकारियों ने थानों में खड़ी की गई गाड़ियों से विभिन्न खाद्य पदार्थों और मिठाइयों के नमूने (सैंपल) सुरक्षित एकत्र कर लिए हैं।
​विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बरामद सभी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की प्रयोगशाला में गहन जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट में यदि सामग्रियां मानकों पर खरी नहीं उतरती हैं, तो उन्हें पूरी तरह से नष्ट कर दिया जाएगा। साथ ही, इस गोरखधंधे में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी, ताकि आम जनता के जीवन और स्वास्थ्य से कोई खिलवाड़ न कर सके।
    user_Dhirendra Shukla
    Dhirendra Shukla
    ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.