गणेश चतुर्थी को लेकर मेले का आयोजन, श्रद्धालुओं ने जमकर उठाया मेले का आनंद गणेश चतुर्थी को लेकर मेले का आयोजन, श्रद्धालुओं ने जमकर उठाया मेले का आनंद काशीचक गणेश चतुर्थी के अवसर पर काशीचक में श्री गणेश पूजा समिति के बैनर तले गणेश पूजन के साथ भव्य मेले का शुभारंभ हुआ। सोमवार को नवनिर्मित भव्य पूजा पंडाल में विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना और प्राण-प्रतिष्ठा कराई। पूजा के दौरान भजन-कीर्तन और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं की भीड़ से पूजा स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा। लोगों ने विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मेला समिति के अध्यक्ष अरुण सिंह, धर्मराज कुमार,शिवम, गुलशन,प्रिंस ,अमन, प्रहलाद, रणधीर कुमार , पप्लुश कुमार कुमार सहित अन्य ने बताया कि गणेश पूजन के साथ ही विशाल मेले का भी आयोजन किया गया है।मेले में श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बाहर से बुलाए गए कलाकारों द्वारा भक्ति जागरण, आकर्षक झांकी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। मेले में श्रद्धालुओं ने जमकर आकाश झूला के साथ जलेवी व मिठाई का मजा उठाएं वहीं बच्चों ने जमकर खिलौने की खरीदारी किया। मेले को देखते हुए थानाध्यक्ष गौतम कुमार , कुणाल कुमार पुलिस बल के साथ बाजार में फ़्लैग मार्च निकाला वहीं मेला क्षेत्र में भी सुरक्षा का चाक चौबंद इंतजाम किया था ।
गणेश चतुर्थी को लेकर मेले का आयोजन, श्रद्धालुओं ने जमकर उठाया मेले का आनंद गणेश चतुर्थी को लेकर मेले का आयोजन, श्रद्धालुओं ने जमकर उठाया मेले का आनंद काशीचक गणेश चतुर्थी के अवसर पर काशीचक में श्री गणेश पूजा समिति के बैनर तले गणेश पूजन के साथ भव्य मेले का शुभारंभ हुआ। सोमवार को नवनिर्मित भव्य पूजा पंडाल में विद्वान
पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना और प्राण-प्रतिष्ठा कराई। पूजा के दौरान भजन-कीर्तन और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं की भीड़ से पूजा स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा। लोगों ने विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मेला समिति के
अध्यक्ष अरुण सिंह, धर्मराज कुमार,शिवम, गुलशन,प्रिंस ,अमन, प्रहलाद, रणधीर कुमार , पप्लुश कुमार कुमार सहित अन्य ने बताया कि गणेश पूजन के साथ ही विशाल मेले का भी आयोजन किया गया है।मेले में श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बाहर से बुलाए गए कलाकारों द्वारा भक्ति जागरण, आकर्षक झांकी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए
जाएंगे। मेले में श्रद्धालुओं ने जमकर आकाश झूला के साथ जलेवी व मिठाई का मजा उठाएं वहीं बच्चों ने जमकर खिलौने की खरीदारी किया। मेले को देखते हुए थानाध्यक्ष गौतम कुमार , कुणाल कुमार पुलिस बल के साथ बाजार में फ़्लैग मार्च निकाला वहीं मेला क्षेत्र में भी सुरक्षा का चाक चौबंद इंतजाम किया था ।
- चेवाड़ा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया हरितालिका तीज।चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को हरितालिका तीज का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। चेवाड़ा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया हरितालिका तीज।चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को हरितालिका तीज का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। तीज को लेकर सुबह से ही महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। व्रती महिलाओं ने मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे विधि-विधान के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर पर्व संपन्न किया।हरितालिका तीज के अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से पूजा की और पति की लंबी आयु तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर तीज की कथा सुनी। पूजा के दौरान महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती के जयकारे लगाए, जिससे आसपास का माहौल भक्तिमय बना रहा। पर्व को लेकर सोमवार से ही महिलाओं में उत्साह का माहौल था। महिलाओं ने तीज के लिए आवश्यक पूजन सामग्री की खरीदारी की और मंगलवार सुबह निर्धारित समय पर पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाओं में पारंपरिक परिधान और श्रृंगार को लेकर भी विशेष उत्साह देखने को मिला।हरितालिका तीज के मौके पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा। महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद परिवार के सदस्यों ने भी महिलाओं को पर्व की बधाई दी।1
- भ्रष्टाचार, अपराध, बेरोजगारी और गरीबी में बिहार सबसे अव्वल। डबल इंजन बिहार के लिए ट्रबल इंजन साबित हुआ। बाढ़ प्रभावित लोगों को केंद्र से कोई मदद नहीं। बिहार की वित्तीय स्थिति बेहद ख़राब। सम्राट चौधरी ने आकस्मिक निधि कर्मचारियों को तनख़्वाह बांटने में खर्च की, इसलिए आपदा के समय बाढ़ पीड़ितों को कोई राहत और सहायता नहीं। भ्रष्टाचार, अपराध, बेरोजगारी और गरीबी में बिहार सबसे अव्वल। डबल इंजन बिहार के लिए ट्रबल इंजन साबित हुआ। बाढ़ प्रभावित लोगों को केंद्र से कोई मदद नहीं। बिहार की वित्तीय स्थिति बेहद ख़राब। सम्राट चौधरी ने आकस्मिक निधि कर्मचारियों को तनख़्वाह बांटने में खर्च की, इसलिए आपदा के समय बाढ़ पीड़ितों को कोई राहत और सहायता नहीं। #TejashwiYadav #RJD #Bihar #news1
- भ्रष्टाचार, अपराध, बेरोजगारी और गरीबी में बिहार सबसे अव्वल। डबल इंजन बिहार के लिए ट्रबल इंजन साबित हुआ। बाढ़ प्रभावित लोगों को केंद्र से कोई मदद नहीं। बिहार की वित्तीय स्थिति बेहद ख़राब। सम्राट चौधरी ने आकस्मिक निधि कर्मचारियों को तनख़्वाह बांटने में खर्च की, इसलिए आपदा के समय बाढ़ पीड़ितों को कोई राहत और सहायता नहीं।1
- सती स्थान पर अनोखे अर्धनारीश्वर रूप में विराजे गणपति, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु बिहारशरीफ के मथुरिया मोहल्ला स्थित प्रसिद्ध सती स्थान परिसर में गणेश पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। इस वर्ष यहां भगवान गणेश की प्रतिमा को अनोखे अर्धनारीश्वर स्वरूप में तैयार किया गया है। प्रतिमा में भगवान शिव और माता पार्वती के स्वरूप का सुंदर समन्वय देखने को मिल रहा है। वहीं भगवान गणेश को वृषभ पर विराजमान दिखाया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सती स्थान पर पहले गणेश जी की प्रतिमा ‘बुढ़वा गणेश’ के नाम से स्थापित की जाती थी। इस बार युवाओं और नए कार्यकर्ताओं की पहल से प्रतिमा को आकर्षक नए स्वरूप में स्थापित किया गया है। प्रतिमा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार सती स्थान प्राचीन आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां गणेश पूजा के साथ अनंत पूजा में भी श्रद्धालु शामिल होते हैं।1
- नवादा के सिरदला थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय प्रिंस कुमार की मौत के मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद मंगलवार शाम सिरदला थाना पुलिस नाद गांव के नाद टांड़पर पहुंची। थानाध्यक्ष विनय कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों के घरों पर कोर्ट का इश्तहार चिपकाया और पूरे गांव में ढोल बजाकर माइकिंग कराई। पुलिस के अनुसार अनुज राजवंशी, विक्की राजवंशी, रंगीला राजवंशी और संतोष राजवंशी के खिलाफ कोर्ट की प्रक्रिया के तहत यह कार्रवाई की गई है। माइकिंग के जरिए आरोपियों को कोर्ट में पेश होने की सूचना दी गई, वहीं ग्रामीणों से भी आरोपियों के बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करने की अपील की गई। आपको बता दें कि 21 अगस्त को बढ़ीबिगहा और नाद गांव के बीच पटवन के पानी को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद 16 वर्षीय प्रिंस कुमार की मौत आहर में डूबने से हो गई थी। मृतक के परिजनों और मारपीट में घायल शिवकुमार यादव ने आरोप लगाया था कि प्रिंस के साथ मारपीट कर उसकी हत्या की गई और बाद में शव को आहर के गहरे पानी में फेंक दिया गया। इस मामले में मृतक के पिता के आवेदन पर सिरदला थाना में कांड संख्या 251/26 दर्ज किया गया था। पुलिस ने पहले एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया था, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। नवादा के सिरदला थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय प्रिंस कुमार की मौत के मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद मंगलवार शाम सिरदला थाना पुलिस नाद गांव के नाद टांड़पर पहुंची। थानाध्यक्ष विनय कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों के घरों पर कोर्ट का इश्तहार चिपकाया और पूरे गांव में ढोल बजाकर माइकिंग कराई। पुलिस के अनुसार अनुज राजवंशी, विक्की राजवंशी, रंगीला राजवंशी और संतोष राजवंशी के खिलाफ कोर्ट की प्रक्रिया के तहत यह कार्रवाई की गई है। माइकिंग के जरिए आरोपियों को कोर्ट में पेश होने की सूचना दी गई, वहीं ग्रामीणों से भी आरोपियों के बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करने की अपील की गई। आपको बता दें कि 21 अगस्त को बढ़ीबिगहा और नाद गांव के बीच पटवन के पानी को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद 16 वर्षीय प्रिंस कुमार की मौत आहर में डूबने से हो गई थी। मृतक के परिजनों और मारपीट में घायल शिवकुमार यादव ने आरोप लगाया था कि प्रिंस के साथ मारपीट कर उसकी हत्या की गई और बाद में शव को आहर के गहरे पानी में फेंक दिया गया। इस मामले में मृतक के पिता के आवेदन पर सिरदला थाना में कांड संख्या 251/26 दर्ज किया गया था। पुलिस ने पहले एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया था, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।1
- आग से बचने के लिए महिला ने तीसरी मंजिल की खिड़की/वेंटिलेटर जैसी जगह से नीचे छलांग लगाई.... #ख़बरें Tv: बच्चों को पहले बचाया: आग इतनी भीषण थी कि महिला ने पहले अपने बच्चों को खिड़की से नीचे खड़े लोगों की तरफ सुरक्षित फेंका या नीचे उतारा और उसके बाद खुद अपनी जान बचाने के लिए नीचे छलांग लगा दी। आसपास के लोगों की मदद: नीचे खड़े स्थानीय लोगों ने सीढ़ी, रस्सी और कपड़ों की मदद से ऊंचाई से कूदने वाले लोगों को बचाने और उन्हें संभालने का प्रयास किया। घायल: इस हादसे में महिला और बच्चों समेत कई लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।1
- 🚨 प्रशांत किशोर का बड़ा बयान! प्रशांत किशोर ने मुसलमानों को लेकर एक अहम अपील की है। उनके बयान के बाद राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। 🎥 VIDEO में सुनिए—प्रशांत किशोर ने क्या अपील की? 🚨 प्रशांत किशोर का बड़ा बयान! प्रशांत किशोर ने मुसलमानों को लेकर एक अहम अपील की है। उनके बयान के बाद राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। 🎥 VIDEO में सुनिए—प्रशांत किशोर ने क्या अपील की? आप प्रशांत किशोर के इस बयान को कैसे देखते हैं? COMMENT में अपनी राय बताएं। 👉 ऐसी हर बड़ी और ताज़ा खबर के लिए Bihar Sharif Times को FOLLOW करें। #prashantkishor #pk #biharpolitics #biharnews #politics1
- बरबीघा में झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत, धान की फसल को मिला पानी बरबीघा में झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत, धान की फसल को मिला पानी बरबीघा क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे अचानक जमकर बारिश हुई। बारिश से पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिली। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया और तापमान में भी गिरावट महसूस की गई। बारिश से सबसे अधिक राहत किसानों को मिली है। धान के खेतों में पानी पहुंचने से किसानों को पटवन की सुविधा मिली। जिन खेतों में धान की फसल को पानी की जरूरत थी, वहां बारिश का पानी फसल के लिए काफी उपयोगी साबित हुआ। किसानों ने बताया कि बारिश होने से खेतों में नमी बनी रहेगी और पटवन पर होने वाला खर्च भी कुछ हद तक कम होगा।मंगलवार दोपहर बारिश शुरू होते ही बाजार और सड़कों पर लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई। कई लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों और अन्य स्थानों पर रुक गए। वहीं, बारिश थमने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। लंबे समय से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों ने बारिश को लेकर खुशी जताई। स्थानीय किसानों के अनुसार, धान की फसल के लिए इस समय बारिश काफी महत्वपूर्ण है। खेतों में पर्याप्त नमी रहने से फसल को फायदा मिलेगा। हालांकि, किसानों ने बताया कि आगे भी समय-समय पर अच्छी बारिश होने से धान की फसल को बेहतर लाभ मिल सकता है।1