logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का जिले में दो अप्रैल से पांच अप्रैल तक भ्रमण केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया का जिले में भ्रमण 02 अप्रैल से 05 अप्रैल तक -- केन्‍द्रीय संचार एवं पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा क्षेत्रीय सांसद श्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया 02 अप्रैल 2026 से 05 अप्रैल 2026 तक अशोकनगर जिले के भ्रमण पर रहेगें। जारी कार्यक्रम अनुसार केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया 02 अप्रैल को सायं 07.15 बजे भोपाल से प्रस्‍थान कर रात्रि 10.45 बजे अशोकनगर आयेगें एवं रात्रि विश्राम करेगें। इसी प्रकार केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया 03 अप्रैल 2026 को प्रात:11 बजे कजराई पहुंचेगें एवं ब्रिज एवं पंचायत भवन का लोकार्पण करेंगें। दोपहर 12.35 बजे ग्राम सीगोन,दोपहर 01.15 बजे ग्राम गरेठी में स्‍थानीय भ्रमण में भाग लेगें। दोपहर 02 बजे पिपरई पहुंचेगें एवं पिपरई में जनसुनवाई कार्यक्रम में भाग लेगें। अपरान्‍ह 04.15 बजे ग्राम शुक्‍लापुरी पहुंचेगे एवं स्‍थानीय भ्रमण में भाग लेगें। सायं 05 बजे नगर परिषद मैदान मुंगावली पहुंचेगें एवं विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्‍यास करेगें। सायं 06.15 बजे से सायं 07.10 बजे तक मुंगावली में स्‍थानीय भ्रमण करेगें। सायं 07.50 बजे बंगला चौराहा पहुंचकर स्‍थानीय भ्रमण करेगें। रात्रि 08.45 बजे शांतिनाथ मंदिर अशोकनगर पहुंचकर स्‍थानीय भ्रमण करेगें एवं रात्रि 09.40 बजे सर्किट हाउस अशोकनगर पहुंचेगें एवं रात्रि विश्राम करेगें। केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया 04 अप्रैल 2026 को प्रात:10 बजे सर्किट हाउस अशोकनगर से प्रस्‍थान कर प्रात 10.45 बजे कचनार पहुंचेगे एवं जनसुनवाई कार्यक्रम में भाग लेगें। साथ ही दोपहर 12.45 बजे से दोपहर 01.30 बजे तक स्‍कूल चलो अभियान के तहत किट का वितरण कार्यक्रम में भाग लेगें। दोपहर 02 बजे से दोपहर 02.25 बजे तक अशोकनगर में स्‍थानीय भ्रमण करेगें। दोपहर 02.30 बजे जिला अस्‍पताल तथा दोपहर 02.30 बजे से दोपहर 03 बजे तक नये जिला अस्‍पताल का स्‍थल निरीक्षण करेगें। दोपहर 3.05 बजे तहसील भवन अशोकनगर का लोकार्पण ,दोपहर 04.15 बजे से कलेक्‍ट्रेट में डीवीएमसी की बैठक लेगें। सायं 06.15 बजे से कलेक्‍ट्रेट में प्रेसवार्ता करेगें। सायं 06.45 बजे से सायं 07 बजे तक स्‍थानीय भ्रमण करेगें। तत्‍पश्‍चात सर्किट हाउस अशोकनगर पहुचेगें एवं रात्रि विश्राम करेगें। इसी प्रकार केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया 05 अप्रैल को प्रात: 11 बजे जनपद ग्राउण्‍ड अशोकनगर पहुचेगें एवं हितग्राही सम्‍मेलन में भाग लेगें। दोपहर 12.45 बजे ग्राम सारसखेडी पहुंचकर स्‍थानीय भ्रमण करेगें। दोपहर 01.15 बजे से दोपहर 03.15 बजे जनपद पंचायत ईसागढ़ ग्राउण्‍ड में जनसुनवाई कार्यक्रम में भाग लेगें। दोपहर 03.30 बजे जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत फूक बावडी में श्रमदान कार्यक्रम में भाग लेगें। दोपहर 04 बजे से सायं 05.15 बजे तक प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गृह प्रवेश एवं पीएम आवासों की स्‍वीकृति पत्रों का वितरण करेगें। सायं 05.15 बजे ईसागढ़ से शिवपुरी के लिए प्रस्‍थान करेगें। Jyotiraditya M Scindia #AshokNagar

1 hr ago
user_रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
पत्रकार अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का जिले में दो अप्रैल से पांच अप्रैल तक भ्रमण केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया का जिले में भ्रमण 02 अप्रैल से 05 अप्रैल तक -- केन्‍द्रीय संचार एवं पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा क्षेत्रीय सांसद श्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया 02 अप्रैल 2026 से 05 अप्रैल 2026 तक अशोकनगर जिले के भ्रमण पर रहेगें। जारी कार्यक्रम अनुसार केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया 02 अप्रैल को सायं 07.15 बजे भोपाल से प्रस्‍थान कर रात्रि 10.45 बजे अशोकनगर आयेगें एवं रात्रि विश्राम करेगें। इसी प्रकार केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया 03 अप्रैल 2026 को प्रात:11 बजे कजराई पहुंचेगें एवं ब्रिज एवं पंचायत भवन का लोकार्पण करेंगें। दोपहर 12.35 बजे ग्राम सीगोन,दोपहर 01.15 बजे ग्राम गरेठी में स्‍थानीय भ्रमण में भाग लेगें। दोपहर 02 बजे पिपरई पहुंचेगें एवं पिपरई में जनसुनवाई कार्यक्रम में भाग लेगें। अपरान्‍ह 04.15 बजे ग्राम शुक्‍लापुरी पहुंचेगे एवं स्‍थानीय भ्रमण में भाग लेगें। सायं 05 बजे नगर परिषद मैदान मुंगावली पहुंचेगें एवं विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्‍यास करेगें। सायं 06.15 बजे से सायं 07.10 बजे तक मुंगावली में स्‍थानीय भ्रमण करेगें। सायं 07.50 बजे बंगला चौराहा पहुंचकर स्‍थानीय भ्रमण करेगें। रात्रि 08.45 बजे शांतिनाथ मंदिर अशोकनगर पहुंचकर स्‍थानीय भ्रमण करेगें एवं रात्रि 09.40 बजे सर्किट हाउस अशोकनगर पहुंचेगें एवं रात्रि विश्राम करेगें। केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया 04 अप्रैल 2026 को प्रात:10 बजे सर्किट हाउस अशोकनगर से प्रस्‍थान कर प्रात 10.45 बजे कचनार पहुंचेगे एवं जनसुनवाई कार्यक्रम में भाग लेगें। साथ ही दोपहर 12.45 बजे से दोपहर 01.30 बजे तक स्‍कूल चलो अभियान के तहत किट का वितरण कार्यक्रम में भाग लेगें। दोपहर 02 बजे से दोपहर 02.25 बजे तक अशोकनगर में स्‍थानीय भ्रमण करेगें। दोपहर 02.30 बजे जिला अस्‍पताल तथा दोपहर 02.30 बजे से दोपहर 03 बजे तक नये जिला अस्‍पताल का स्‍थल निरीक्षण करेगें। दोपहर 3.05 बजे तहसील भवन अशोकनगर का लोकार्पण ,दोपहर 04.15 बजे से कलेक्‍ट्रेट में डीवीएमसी की बैठक लेगें। सायं 06.15 बजे से कलेक्‍ट्रेट में प्रेसवार्ता करेगें। सायं 06.45 बजे से सायं 07 बजे तक स्‍थानीय भ्रमण करेगें। तत्‍पश्‍चात सर्किट हाउस अशोकनगर पहुचेगें एवं रात्रि विश्राम करेगें। इसी प्रकार केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया 05 अप्रैल को प्रात: 11 बजे जनपद ग्राउण्‍ड अशोकनगर पहुचेगें एवं हितग्राही सम्‍मेलन में भाग लेगें। दोपहर 12.45 बजे ग्राम सारसखेडी पहुंचकर स्‍थानीय भ्रमण करेगें। दोपहर 01.15 बजे से दोपहर 03.15 बजे जनपद पंचायत ईसागढ़ ग्राउण्‍ड में जनसुनवाई कार्यक्रम में भाग लेगें। दोपहर 03.30 बजे जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत फूक बावडी में श्रमदान कार्यक्रम में भाग लेगें। दोपहर 04 बजे से सायं 05.15 बजे तक प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गृह प्रवेश एवं पीएम आवासों की स्‍वीकृति पत्रों का वितरण करेगें। सायं 05.15 बजे ईसागढ़ से शिवपुरी के लिए प्रस्‍थान करेगें। Jyotiraditya M Scindia #AshokNagar

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • एमपी में मौसम का मिजाज: बारिश और ओले का अलर्ट मध्य प्रदेश में आज मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। आज प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में तेज हवाओं (50 किमी/घंटा) के साथ बारिश की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आ रही नमी के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
    1
    एमपी में मौसम का मिजाज: बारिश और ओले का अलर्ट
मध्य प्रदेश में आज मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। आज प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में तेज हवाओं (50 किमी/घंटा) के साथ बारिश की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आ रही नमी के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
    user_Ravindra
    Ravindra
    Singer अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    15 min ago
  • *संस्कृत विद्यालय में अनेकों पद पर हुई नियुक्तियाँ* अशोकनगर। बड़ा मंदिर के नाम से अति प्रसिद्ध ख्यातिनाम मल्हारगढ़ में विगत दिवस गरिमामयी ढंग से संस्कृत विद्यालय में शिक्षक एवं अन्य पदों पर नियुक्तियां की गई है। यह सभी नियुक्तियाँ और पदोन्नति श्रीमद जगतगुरु निंबार्काचार्य पीठाधिपति केशवबाचार्य श्री राम गोपालाचार्य जी द्वारा की गई है।जिसमें पंडित आशीष शर्मा को संस्कृत विद्यालय में कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया एवं पंडित अभिषेक शर्मा को शिक्षक के पद पर नियुक्त किया गया वही रितेश कुमार को विद्यालय का प्रभारी बनाया गया। आपको बता दें कि यहां पर जो भी विद्यार्थी रहते हैं है उनके रहने खाने की व्यवस्था मंदिर प्रशासन की ओर से महाराज जी के सानिध्य में ही की जाती है। जगत गुरु श्री महाराज के द्वारा समय-समय पर ऐसे ही विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जाते हैं मुंगावली के आस आस पास के क्षेत्र में आये दिन धार्मिक कार्यक्रम आयोजन महराज जी के नेतृत्व में होते रहते है। चारों ओर महाराज के कार्यों की सराहना भी सुनी जाती रही है लोगों का कहना है कि मल्हारगड़ एक धार्मिक तीर्थ स्थान होकर सिद्ध क्षेत्र भी है। मल्हार गड़ के बड़ा मन्दिर में जाकर जो भी मन्नत मांगी जाती है वह हमेशा पूरी होती है महाराज जी कि ऐसी महीमा है, अत्यंत सरल हृदय के मालिक श्री राम गोपाल दास जी महाराज द्वारा भी सभी को स्नेह किया जाता है और यही कारण है कि लोग मल्हारगढ़ मंदिर से दिन पर दिन जुड़ते ही जा रहे हैं।
    1
    *संस्कृत विद्यालय में अनेकों पद पर हुई नियुक्तियाँ*
अशोकनगर। बड़ा मंदिर के नाम से अति प्रसिद्ध ख्यातिनाम मल्हारगढ़ में विगत दिवस गरिमामयी ढंग से संस्कृत विद्यालय में शिक्षक एवं अन्य पदों पर नियुक्तियां की गई है। यह सभी नियुक्तियाँ और पदोन्नति श्रीमद जगतगुरु निंबार्काचार्य पीठाधिपति केशवबाचार्य श्री राम  गोपालाचार्य जी द्वारा की गई है।जिसमें पंडित आशीष शर्मा को संस्कृत विद्यालय में कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया एवं पंडित अभिषेक शर्मा को शिक्षक  के पद पर नियुक्त किया गया वही रितेश कुमार को विद्यालय का प्रभारी बनाया गया। आपको बता दें कि यहां पर जो भी विद्यार्थी रहते हैं है उनके रहने खाने की व्यवस्था मंदिर प्रशासन की ओर से महाराज जी के सानिध्य में ही की जाती है। जगत गुरु श्री महाराज के द्वारा समय-समय पर ऐसे ही विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जाते हैं मुंगावली के आस आस पास के क्षेत्र  में आये दिन धार्मिक कार्यक्रम आयोजन महराज जी के नेतृत्व में होते रहते है। चारों ओर महाराज के कार्यों की सराहना भी सुनी जाती रही है लोगों का कहना है कि मल्हारगड़ एक धार्मिक तीर्थ स्थान होकर सिद्ध क्षेत्र भी है। मल्हार गड़ के बड़ा मन्दिर में जाकर जो भी मन्नत मांगी जाती है वह हमेशा पूरी होती है महाराज जी कि ऐसी महीमा है, अत्यंत सरल हृदय के मालिक श्री राम गोपाल दास जी महाराज द्वारा भी सभी को स्नेह किया जाता है और यही कारण है कि लोग मल्हारगढ़ मंदिर से दिन पर दिन जुड़ते ही जा रहे हैं।
    user_रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
    रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
    पत्रकार अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • 🕯️ विनम्र श्रद्धांजलि 🕯️ नई सराय के पास ग्राम बीसोर निवासी स्व. गोविंद जी (पुत्र श्री मोतीलाल सफेरा) का सड़क हादसे में हुआ असामयिक एवं दर्दनाक निधन अत्यंत दुखद है। इस अपूरणीय क्षति पर दिवंगत के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि ग्रुप की ओर से गहरी शोक संवेदना व्यक्त की जाती है। इस दुःखद घड़ी में, श्री बबलू प्रजापति जी (पूर्व सरपंच प्रतिनिधि, मढ़ी) के द्वारा पांचवा पोस्टमार्टम नंबर के साथ ही, साडोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से दिवंगत के निवास स्थान तक सव को वाहन से पहुंचाने की सम्पूर्ण व्यवस्था श्री बबलू प्रजापति जी द्वारा की जाएगी। एवं अहिरवार समाज संघ की ओर से बॉडी टूल किट की व्यवस्था भी की जा रही है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति 🙏
    4
    🕯️ विनम्र श्रद्धांजलि 🕯️
नई सराय के पास ग्राम बीसोर निवासी
स्व. गोविंद जी (पुत्र श्री मोतीलाल सफेरा)
का सड़क हादसे में हुआ असामयिक एवं दर्दनाक निधन अत्यंत दुखद है।
इस अपूरणीय क्षति पर दिवंगत के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि ग्रुप की ओर से गहरी शोक संवेदना व्यक्त की जाती है।
इस दुःखद घड़ी में,
श्री बबलू प्रजापति जी (पूर्व सरपंच प्रतिनिधि, मढ़ी)
के द्वारा पांचवा पोस्टमार्टम नंबर के 
साथ ही,
साडोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से दिवंगत के निवास स्थान तक सव को वाहन से पहुंचाने की सम्पूर्ण व्यवस्था श्री बबलू प्रजापति जी द्वारा की जाएगी।
एवं अहिरवार समाज संघ की ओर से बॉडी टूल किट की व्यवस्था भी की जा रही है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति 🙏
    user_रवि मोहने पार्षद
    रवि मोहने पार्षद
    Youth Social Services Organisation Shadhora, Ashoknagar•
    20 hrs ago
  • जनसुनवाई शिकायत पर कार्रवाई, मनमानी करने वाले रोजगार सहायक की सेवाएं समाप्त लाडली बहना योजना में स्वेच्छाचारिता पर जिला पंचायत सीईओ ने की बर्खास्तगी शिवपुरी, जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत के आधार पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत भयावन, जनपद पंचायत पिछोर के रोजगार सहायक एवं प्रभारी सचिव को पद से बर्खास्त कर उसकी संविदा सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भयावन निवासी नेहा चौधरी द्वारा जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि रोजगार सहायक द्वारा जानबूझकर लाडली बहना योजना से उनका नाम हटा दिया गया, जिससे वे योजना के लाभ से वंचित हो गईं। कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ द्वारा मामले की जांच कराई गई। शिकायत के परीक्षण हेतु जनपद स्तर पर सेक्टर प्रभारी एवं प्रभारी खंड पंचायत अधिकारी द्वारा संयुक्त जांच की गई, जिसका प्रतिवेदन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत पिछोर द्वारा जिला पंचायत सीईओ को प्रस्तुत किया गया। जांच में यह तथ्य सामने आया कि संबंधित रोजगार सहायक पवन कर्ण द्वारा हितग्राही का नाम अपनी आईडी से हटाया गया था। रोजगार सहायक द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया तथा जांच में कार्य में स्वेच्छाचारिता, लापरवाही एवं गंभीर अनुशासनहीनता प्रमाणित हुई। उक्त कृत्य के कारण हितग्राही योजना के लाभ से वंचित हुई। उपरोक्त तथ्यों के आधार पर जिला पंचायत सीईओ द्वारा संबंधित रोजगार सहायक की संविदा सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के आदेश जारी किए गए हैं।
    1
    जनसुनवाई शिकायत पर कार्रवाई, मनमानी करने वाले रोजगार सहायक की सेवाएं समाप्त
लाडली बहना योजना में स्वेच्छाचारिता पर जिला पंचायत सीईओ ने की बर्खास्तगी
शिवपुरी, 
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत के आधार पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत भयावन, जनपद पंचायत पिछोर के रोजगार सहायक एवं प्रभारी सचिव को पद से बर्खास्त कर उसकी संविदा सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भयावन निवासी नेहा चौधरी द्वारा जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि रोजगार सहायक द्वारा जानबूझकर लाडली बहना योजना से उनका नाम हटा दिया गया, जिससे वे योजना के लाभ से वंचित हो गईं। कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ द्वारा मामले की जांच कराई गई।
शिकायत के परीक्षण हेतु जनपद स्तर पर सेक्टर प्रभारी एवं प्रभारी खंड पंचायत अधिकारी द्वारा संयुक्त जांच की गई, जिसका प्रतिवेदन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत पिछोर द्वारा जिला पंचायत सीईओ को प्रस्तुत किया गया। जांच में यह तथ्य सामने आया कि संबंधित रोजगार सहायक पवन कर्ण द्वारा हितग्राही का नाम अपनी आईडी से हटाया गया था।
रोजगार सहायक द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया तथा जांच में कार्य में स्वेच्छाचारिता, लापरवाही एवं गंभीर अनुशासनहीनता प्रमाणित हुई। उक्त कृत्य के कारण हितग्राही योजना के लाभ से वंचित हुई। उपरोक्त तथ्यों के आधार पर जिला पंचायत सीईओ द्वारा संबंधित रोजगार सहायक की संविदा सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के आदेश जारी किए गए हैं।
    user_Sunil Lodhi Patrakar pichhor
    Sunil Lodhi Patrakar pichhor
    खनियाधाना, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • लोकल न्यूज़ *बीना में स्मार्ट मीटर, फिक्स चार्ज और गैस कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस का* *अंबेडकर चौक पर नारेबाजी कर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन* लक्ष्मण सिंह राजपूत की रिपोर्ट बीना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां स्मार्ट मीटर, फिक्स चार्ज और बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में विरोध जताते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। बीना में स्मार्ट मीटर, फिक्स चार्ज और गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। अंबेडकर चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ता ममता अहिरवार ने मिट्टी के चूल्हे पर चाय बनाकर सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लगातार बढ़ती महंगाई और बिजली दरों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। स्मार्ट मीटर और फिक्स चार्ज के नाम पर जनता से अतिरिक्त वसूली की जा रही है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नए तहसीलदार हेमराज मेहर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर मांग की कि बढ़ी हुई दरों को वापस लिया जाए और आम जनता को राहत दी जाए। “बिजली, गैस और महंगाई ने जनता का जीना मुश्किल कर दिया है, सरकार तुरंत राहत दे नहीं तो आंदोलन और तेज होगा।” कुल मिलाकर बीना में यह प्रदर्शन सरकार के खिलाफ बढ़ते जनआक्रोश का संकेत है, जो आने वाले समय में और तेज हो सकता है। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व मंत्री प्रभू सिंह ठाकुर, इंदर सिंह यादव, महेंद्र कुमार नवैया, प्रमोद राय,राजा राम अहिरवार, बलराम अहिरवार,उमा नवैया, कृष्ण किथोरिया, ममता अहिरवार, शिवानी अहिरवार , मोहिनी कश्यप , सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता
    1
    लोकल न्यूज़ 
*बीना में स्मार्ट मीटर, फिक्स चार्ज और गैस कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस का*
*अंबेडकर चौक पर नारेबाजी कर  तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन* 
लक्ष्मण सिंह राजपूत की रिपोर्ट
बीना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, 
जहां स्मार्ट मीटर, फिक्स चार्ज और बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में विरोध जताते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
बीना में स्मार्ट मीटर, फिक्स चार्ज और गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। अंबेडकर चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ता ममता अहिरवार ने मिट्टी के चूल्हे पर चाय बनाकर सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लगातार बढ़ती महंगाई और बिजली दरों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। स्मार्ट मीटर और फिक्स चार्ज के नाम पर जनता से अतिरिक्त वसूली की जा रही है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नए तहसीलदार हेमराज मेहर को राज्यपाल के नाम  ज्ञापन सौंपकर मांग की कि बढ़ी हुई दरों को वापस लिया जाए और आम जनता को राहत दी जाए।
“बिजली, गैस और महंगाई ने जनता का जीना मुश्किल कर दिया है, सरकार तुरंत राहत दे नहीं तो आंदोलन और तेज होगा।”
कुल मिलाकर बीना में यह प्रदर्शन सरकार के खिलाफ बढ़ते जनआक्रोश का संकेत है, जो आने वाले समय में और तेज हो सकता है। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व मंत्री प्रभू सिंह ठाकुर, इंदर सिंह यादव, महेंद्र कुमार नवैया, प्रमोद राय,राजा राम अहिरवार, बलराम अहिरवार,उमा नवैया, कृष्ण किथोरिया, ममता अहिरवार, शिवानी अहिरवार , मोहिनी कश्यप , सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता
    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • लोकेशन :-बीना रिपोर्टर:- राकेश सेन बीना (सागर) ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बीना द्वारा पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों, अनियमित आपूर्ति और उत्पन्न हो रही किल्लत, शासन द्वारा बार-बार एम एस पी तारीख बढ़ाने से किसान परेशान है, एवं स्मार्ट मीटर, फिक्स चार्ज, बिजली दरों की वृद्धि को लेकर नायव तहसीलदार हेमराज सिंह मैहर को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार की नीतियों पर तीखे सवाल खड़े किए तथा शीघ्र राहत प्रदान करने की मांग की। पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में स्पष्ट अंतर दिखाई देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपलब्धियों और विदेश नीति का बखान करती है, वहीं दूसरी ओर देश का आम नागरिक पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत और लगातार बढ़ती कीमतों से परेशान है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस आमजन के जीवन की बुनियादी आवश्यकताएं हैं, जिनकी उपलब्धता में कमी और मूल्य वृद्धि ने आम लोगों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इंदर यादव बिजली दरों में वृद्धि को लेकर सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यह निर्णय पूरी तरह से जनविरोधी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एक ओर “सबका साथ, सबका विकास” का नारा देती है, लेकिन दूसरी ओर लगातार बढ़ती बिजली दरें आम जनता और छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही हैं। शहर अध्यक्ष अनुराग ठाकुर कहा कि बिजली दरों में वृद्धि का सीधा असर घरेलू उपभोक्ताओं, किसानों एवं औद्योगिक क्षेत्र पर पड़ेगा, जिससे उत्पादन लागत बढ़ेगी और महंगाई में और इजाफा होगा। अशोक परिहार ने आज की अर्थव्यवस्था और आम नागरिक दोनों के लिए चिंताजनक है। उन्होंने सरकार से मांग की कि बिजली दरों में की गई वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए तथा आमजन को राहत देने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष उमा नवैया ने कहा कि सिलेंडर की कमी के कारण घर-घर की रसोई प्रभावित हो रही है और लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रमोद राय ने कहा होटलों, कैंटीनों और विवाह स्थलों पर कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित होने से वहां कार्यरत हजारों मजदूरों की आजीविका पर सीधा असर पड़ा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति चिंताजनक हो गई है। राजाराम अहिरवार ने कहा सरकार से इस गंभीर स्थिति पर तत्काल हस्तक्षेप करने और व्यवस्था सुधारने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति सुचारू नहीं की गई और बिजली दरों में राहत नहीं दी गई, तो कांग्रेस पार्टी व्यापक जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी और सड़कों पर उतरकर जनता की आवाज बुलंद करेगी। ज्ञापन का वाचन पूर्व मंत्री प्रभु सिंहठाकुर ने वाचन किया गया इस मौके पर विशेष रूप से, शशि मोहन तिवारी, अशोक परिहार, उमा महेंद्र नवैया, निर्भय सिंह ठाकुर, विनोद पोरिया, नरेंद्र सिंह ठाकुर, प्रमोद राय, एडवोकेट कृष्णा, शिवानी बौद्ध, एड मोहिनी कश्यप, केथोरिया, मोतीलाल अहिरवार, एडवोकेट राजाराम अहिरवार ,रामकिशन अहिरवार, जन्नू लाल राय, बलराम अहिरवार,पी पी नायक, सतीश तिवारी,ओ पी लरोठ, ममता अहिरवार, विक्रांत गोलंदाज, सुरेश सेन, शहजाद खान, अशोक सेन, सलीम खान, सुरेश तिवारी नाही, कल्याण सिंह, शिवकुमार चढ़ार, शेर सिंह, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ओम प्रकाश पासु ने किया।
    4
    लोकेशन :-बीना
रिपोर्टर:- राकेश सेन 
बीना (सागर) ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बीना द्वारा पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों, अनियमित आपूर्ति और उत्पन्न हो रही किल्लत, शासन द्वारा बार-बार एम एस पी तारीख बढ़ाने से किसान परेशान है, एवं स्मार्ट मीटर, फिक्स चार्ज, बिजली दरों की वृद्धि को लेकर नायव  तहसीलदार हेमराज सिंह मैहर को ज्ञापन सौंपा गया।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार की नीतियों पर तीखे सवाल खड़े किए तथा शीघ्र राहत प्रदान करने की मांग की। 
पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में स्पष्ट अंतर दिखाई देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपलब्धियों और विदेश नीति का बखान करती है, वहीं दूसरी ओर देश का आम नागरिक पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत और लगातार बढ़ती कीमतों से परेशान है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस आमजन के जीवन की बुनियादी आवश्यकताएं हैं, जिनकी उपलब्धता में कमी और मूल्य वृद्धि ने आम लोगों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इंदर यादव बिजली दरों में वृद्धि को लेकर सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यह निर्णय पूरी तरह से जनविरोधी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एक ओर “सबका साथ, सबका विकास” का नारा देती है, लेकिन दूसरी ओर लगातार बढ़ती बिजली दरें आम जनता और छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही हैं।
शहर अध्यक्ष अनुराग ठाकुर कहा कि बिजली दरों में वृद्धि का सीधा असर घरेलू उपभोक्ताओं, किसानों एवं औद्योगिक क्षेत्र पर पड़ेगा, जिससे उत्पादन लागत बढ़ेगी और महंगाई में और इजाफा होगा। 
अशोक परिहार ने आज की अर्थव्यवस्था और आम नागरिक दोनों के लिए चिंताजनक है। उन्होंने सरकार से मांग की कि बिजली दरों में की गई वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए तथा आमजन को राहत देने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं। 
जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष उमा नवैया ने कहा कि सिलेंडर की कमी के कारण घर-घर की रसोई प्रभावित हो रही है और लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। 
प्रमोद राय ने कहा होटलों, कैंटीनों और विवाह स्थलों पर कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित होने से वहां कार्यरत हजारों मजदूरों की आजीविका पर सीधा असर पड़ा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति चिंताजनक हो गई है। 
राजाराम अहिरवार ने कहा सरकार से इस गंभीर स्थिति पर तत्काल हस्तक्षेप करने और व्यवस्था सुधारने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति सुचारू नहीं की गई और बिजली दरों में राहत नहीं दी गई, तो कांग्रेस पार्टी व्यापक जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी और सड़कों पर उतरकर जनता की आवाज बुलंद करेगी। 
ज्ञापन का वाचन पूर्व मंत्री प्रभु सिंहठाकुर ने वाचन किया गया इस मौके पर विशेष रूप से, शशि मोहन तिवारी, अशोक परिहार, उमा महेंद्र नवैया, निर्भय सिंह ठाकुर, विनोद पोरिया, नरेंद्र सिंह ठाकुर, प्रमोद राय, एडवोकेट कृष्णा, शिवानी बौद्ध, एड  मोहिनी कश्यप, केथोरिया, मोतीलाल अहिरवार, एडवोकेट राजाराम अहिरवार
,रामकिशन अहिरवार, जन्नू लाल राय, बलराम अहिरवार,पी पी नायक, सतीश तिवारी,ओ पी लरोठ,
ममता अहिरवार, विक्रांत गोलंदाज, सुरेश सेन, शहजाद खान, अशोक सेन, सलीम खान, सुरेश तिवारी नाही, कल्याण सिंह, शिवकुमार चढ़ार, शेर सिंह, आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन ओम प्रकाश पासु ने किया।
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • महरौनी, ललितपुर महरौनी तहसील के ग्राम छायन में एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जब पड़ोसी जिले टीकमगढ़ से आए करीब 21 आरोपियों ने गांव में धावा बोल दिया। आरोपियों ने एक घर में घुसकर जमकर मारपीट की, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घटना के दौरान ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए एकजुट होकर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन स्थिति का फायदा उठाकर कई आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तेजी से कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि 15 आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। इस घटना के बाद गांव में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है। पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
    1
    महरौनी, ललितपुर
महरौनी तहसील के ग्राम छायन में एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जब पड़ोसी जिले टीकमगढ़ से आए करीब 21 आरोपियों ने गांव में धावा बोल दिया। आरोपियों ने एक घर में घुसकर जमकर मारपीट की, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
घटना के दौरान ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए एकजुट होकर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन स्थिति का फायदा उठाकर कई आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तेजी से कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि 15 आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
इस घटना के बाद गांव में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
    user_पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
    पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
    Media house ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • स्कूल चलें हम' अभियान की तैयारियां तेज कल यानी 1 अप्रैल से शुरू होने वाले 'स्कूल चलें हम' अभियान के लिए आज प्रदेश भर के शिक्षा केंद्रों में अंतिम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं इस राज्य स्तरीय अभियान का उद्घाटन करेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी स्कूलों में बच्चों का नामांकन बढ़ाना और शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना है। जिलों के कलेक्टरों को इसके सफल क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए हैं।
    1
    स्कूल चलें हम' अभियान की तैयारियां तेज
कल यानी 1 अप्रैल से शुरू होने वाले 'स्कूल चलें हम' अभियान के लिए आज प्रदेश भर के शिक्षा केंद्रों में अंतिम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं इस राज्य स्तरीय अभियान का उद्घाटन करेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी स्कूलों में बच्चों का नामांकन बढ़ाना और शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना है। जिलों के कलेक्टरों को इसके सफल क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए हैं।
    user_Ravindra
    Ravindra
    Singer अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    29 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.