रतनगढ़ माता धाम मार्ग पर निर्माणाधीन गेट बना हादसे का कारण, ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप पुष्पांजलि टुडे संवाददाता बेताल सिंह गौड़ दतिया। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल रतनगढ़ माता धाम जाने वाले मार्ग पर भगुवापुरा पंचायत क्षेत्र में निर्माणाधीन स्वागत गेट अब श्रद्धालुओं के लिए खतरे का कारण बनता जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया है कि भगुवापुरा से रतनगढ़ माता धाम के लिए बनाया जा रहा गेट लंबे समय से अधूरा पड़ा हुआ है और उसकी स्थिति बेहद जर्जर हो चुकी है।ग्रामीणों का कहना है कि गेट में जगह-जगह दरारें दिखाई दे रही हैं तथा ऊपर लगी टाइल्स और अन्य निर्माण सामग्री लगातार नीचे गिर रही है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु इस मार्ग से माता रानी के दर्शन करने गुजरते हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में भारी लापरवाही एवं घटिया गुणवत्ता की सामग्री उपयोग किए जाने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत के चलते निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप नहीं किया गया। निर्माण शुरू होने के बाद से ही कार्य बंद पड़ा हुआ है और गेट कमजोर स्थिति में खड़ा है।ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले चरोखरा गांव में भी रतनगढ़ माता मार्ग पर बनाया गया स्वागत गेट निर्माण की खराब गुणवत्ता के कारण गिर चुका है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया। अब भगुवापुरा का यह गेट भी उसी स्थिति में पहुंच गया है।स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन से मांग की है कि तत्काल निर्माणाधीन गेट की तकनीकी जांच कराई जाए, दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए मजबूत एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।
रतनगढ़ माता धाम मार्ग पर निर्माणाधीन गेट बना हादसे का कारण, ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप पुष्पांजलि टुडे संवाददाता बेताल सिंह गौड़ दतिया। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल रतनगढ़ माता धाम जाने वाले मार्ग पर भगुवापुरा पंचायत क्षेत्र में निर्माणाधीन स्वागत गेट अब श्रद्धालुओं के लिए खतरे का कारण बनता जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया है कि भगुवापुरा से रतनगढ़ माता धाम के लिए बनाया जा रहा गेट लंबे समय से अधूरा पड़ा हुआ है और उसकी स्थिति बेहद जर्जर हो चुकी है।ग्रामीणों का कहना है कि गेट में जगह-जगह दरारें दिखाई दे रही हैं तथा ऊपर लगी टाइल्स और अन्य निर्माण सामग्री लगातार नीचे गिर रही है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु इस मार्ग से माता रानी के दर्शन करने गुजरते हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में भारी लापरवाही एवं घटिया गुणवत्ता की सामग्री उपयोग किए जाने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत के चलते निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप नहीं किया गया। निर्माण शुरू होने के बाद से ही कार्य बंद पड़ा हुआ है और गेट कमजोर स्थिति में खड़ा है।ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले चरोखरा गांव में भी रतनगढ़ माता मार्ग पर बनाया गया स्वागत गेट निर्माण की खराब गुणवत्ता के कारण गिर चुका है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया। अब भगुवापुरा का यह गेट भी उसी स्थिति में पहुंच गया है।स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन से मांग की है कि तत्काल निर्माणाधीन गेट की तकनीकी जांच कराई जाए, दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए मजबूत एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।
- वरिष्ठ गौ सेवक स्वास्तिक शर्मा की ओर से बस स्टैंड पर निशुल्क त्याग लगाई गई बस स्टैंड पर हजारों लोगों की प्यास बुझाई गई आपको बता देना निशुल्क प्यार लगाकर सॉन्ग वह सेवक ने मानव का धर्म निभाया1
- ग्वालियर में नगर निगम की लापरवाही का खौफनाक मामला! वार्ड 10 घासमंडी की पानी की टंकी में एक मरा हुआ सांप मिला ग्वालियर में नगर निगम की लापरवाही का खौफनाक मामला! वार्ड 10 घासमंडी की पानी की टंकी में एक मरा हुआ सांप मिला। इस टंकी से आसपास के इलाके के करीब 19,000 लोग रोजाना पानी पी रहे थे। जब लोगों ने बदबू पर शिकायत की तो टंकी खोलकर देखा तो अंदर सांप तैरता मिला। युवकों ने लकड़ी की मदद से सांप को बाहर निकाला — पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इलाके में आक्रोश है, लोग नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं #Gwalior #GwaliorNews #NagarNigam #WaterTank #SandhyaSamachar1
- आम आदमी पार्टी ने ही शुरुआत की काम की राजनीति -:अभिलाख सिंह कुशवाह आज दिनांक 10 /05/2026 को मालनपुर गोहद विधानसभा शीतला कॉलोनी आरके पब्लिक स्कूल मैं प्रदेश सचिव श्री राजकुमार सिंह राजावत जी के नेतृत्व में स्वागत समारोह रखा गया जिसमें प्रदेश सचिव राजकुमार सिंह राजावत जी द्वारा सभी जिले एवं प्रदेश के पदाधिकारी को फूल माला पहनकर स्वागत किया जिसमें मुख्य अतिथि भिंड जिला अध्यक्ष माननीय अभिलाख सिंह कुशवाह जी रहे हैं एवं मंच पर रामाखियार सिंह गुर्जर जी, वकील गुर्जर जी, महिला विंग नगर अध्यक्ष शकुंतला तोमर जी एवं वरिष्ठ ग्रामवासी उपस्थित रहे। मंच का संचालन डॉक्टर जनक सिंह जी ने किया तथा अतिथियों का स्वागत दीवान सिंह गुर्जर जी, विक्रम सिंह गुर्जर जी ब दिलीप बाल्मीकि जी ने किया। सभा में बोलते हुए प्रदेश सचिव राजकुमार सिंह राजावत जी ने कहा आने वाले नगर निकाय चुनाव में सभी को मिलजुल कर चुनाव लड़ना है एवं अपने प्रत्याशियों को जितना है और किस तरह संगठन को मजबूत करना है इसके लिए मंत्र दिया। इस मौके पर जिले एवं प्रदेश के पदाधिकारी प्रदेश प्रवक्ता विवेक शर्मा जी, प्रदेश उपाध्यक्ष एससी विंग अशोक सिंह जी, प्रदेश प्रवक्ता सत्यवीर स्थापक जी, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आबिद अली जी, प्रदेश संयुक्त सचिव किस विंग धर्मेंद्र तोमर जी, प्रदेश सचिव महेश करारिया जी एवं जिला सचिव राजेश शाक्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।1
- ग्वालियर में महाराज वाड़ा पर भगवान श्री परशुराम विराट चल समारोह 2026 भव्यता के साथ मनाया गया ग्वालियर के महाराज बाड़ा का वह दृश्य वाकई अद्भुत रहा है भगवान श्री परशुराम विराट चल समारोह 2026 के अवसर पर जिस तरह संतों और साधुओं का जमावड़ा हुआ, उसने ग्वालियर की इस ऐतिहासिक धरोहर को सचमुच 'संतों की नगरी' में बदल दिया। महाराज बाड़ा, जो अपनी सात अलग-अलग वास्तुशिल्प शैलियों के लिए जाना जाता है, जब ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों का केंद्र बनता है, तो उसकी भव्यता और भी बढ़ जाती है। साधु-संतों का सानिध्य: बाड़ा पर जब विभिन्न अखाड़ों और मठों के संत जुटते हैं, तो वह न केवल एक जुलूस होता है बल्कि धर्म और संस्कृति का जीवंत संगम बन जाता है।ग्वालियर हमेशा से अपनी परंपराओं के लिए प्रसिद्ध रहा है, और इस तरह के 'विराट चल समारोह' शहर की धार्मिक एकजुटता को दर्शाते हैं। "अग्रतः चतुरो वेदाः पृष्ठतः सशरं धनुः । इदं ब्राह्मं इदं क्षात्रं शापादपि शरादपि ॥" (अर्थात: जिनके आगे चारों वेद हैं और पीछे धनुष-बाण, यानी जो ज्ञान और शक्ति दोनों के पुंज हैं, ऐसे भगवान परशुराम को नमन।) विशाल 'विराट चल समारोह' के सफल आयोजन में ग्वालियर पुलिस और जिला प्रशासन की भूमिका वाकई काबिले तारीफ है महाराज बाड़ा जैसे व्यस्त इलाके में जहाँ सात सड़कों का संगम होता है, हजारों की भीड़ हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे1
- शौर्य चक्र विजेता शहीद अनूप शर्मा की पुण्य तिथि पर किया गया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन जिला सैनिक कल्याण अधिकारी से लेकर प्रशासनिक अधिकारी जनप्रतिनिधि रहे नदारद। समाज सेवी किरण दद्दा ने 31 हजार रुपए मौके पर दिए। पूर्व सैनिकों ने 51 हजार रुपए देने की घोषणा। पूर्व सैनिक हरिदास देपुरिया पत्नी हत्या को लेकर 1 जून से एस पी ऑफिस पर आमरण अनशन। भिंड के अटेर विधान सभा अंतर्गत ग्राम बडेरी में शौर्य चक्र विजेता अमर शहीद अनूप शर्मा की रविवार को सोलहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर भूतपूर्व सैनिकों, युवा नौजवान साथियों ग्रामीणों द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से उपस्थित समाज सेवी किरण दद्दा ने अमर शहीद को श्रद्धा सुमन अर्पित किए साथ ही अमर शहीद के पिता रामशंकर शर्मा और माताजी राजिंद्री देवी का शॉल और श्रीफल देकर सम्मान किया.। इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन जिला संयोजक सुनील फौजी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि इस अवसर पर पूरे जिले भर से सैकड़ों भूतपूर्व सैनिक इकट्ठे हुए। शहीद स्मारक निर्माण को लेकर समाज सेवी किरण दद्दा ने मौके पर ही 31 हजार रुपए शहीद के पिताजी को सौंपे। सूबेदार मेजर सुरेश सिंह तोमर ने 25 हजार रुपए और सूबेदार मेजर शिव बहादुर भदोरिया ने 25 हजार रुपए देने की घोषणा की। इस मौके पर समस्त भूतपूर्व सैनिकों ने श्रम दान करने की घोषणा की। युवा समाज सेवी आदेश मिश्रा, समाज सेवी सुबोध तिवारी ने कहा सैकड़ों युवाओं के साथ शहीद स्मारक निर्माण में सहयोग करेंगे , समाज सेवी किरण दद्दा ने सैनिकों के साथ मिलकर पूरे जिले में शहीदों के स्मारक निर्माण में मदद की बात कही, इस अवसर पर हुई पंचायत में शहीद स्मारक के निर्माण के अलावा पूर्व सैनिक हरिदास देपुरिया की पत्नी की हत्या के मामले को लेकर 1 जून से एस पी ऑफिस पर आमरण अनशन करने का निर्णय लिया गया कार्यक्रम का संचालन भूतपूर्व सैनिक क्यारीपुरा पूर्व सरपंच महिपाल सिंह भदौरिया ने किया इस अवसर पर उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों समाज सेवियों में सूबेदार मेजर राम अवतार सिंह परमार, सूबेदार मेजर सुरेश सिंह तोमर सूबेदार मेजर शिव बहादुर भदोरिया, कैप्टन अर्जुन यादव, संजय भदौरिया ,सुनील चौधरी ,कमलेश त्रिपाठी , रमेश दुबे , राजबहादुर सिंह यादव,सूबेदार अरुण शर्मा जोरी कोतवाल, कैप्टन विशाल सिंह भदौरिया, कैप्टन कालीचरण शर्मा,सूबेदार कपिल शर्मा,सूबेदार राजेश शर्मा,सूबेदार सीताराम शर्मा,गिर्राज शर्मा , सूबेदार रिपुदुमन सिंह भदौरिया,सूबेदार सुखदेव सिंह भदौरिया, अनिरुद्ध सिंह भदौरिया, रामजीलाल शर्मा, सूबेदार कैलाश सिंह भदौरिया,सूबेदार सुरेंद्र शर्मा कोषड, सूबेदार वेदप्रकाश शर्मा ,बिल्लू यादव नालीपुरा, सूबेदार मेजर राजपाल सिंह, गोपाल शर्मा बरोही , बिनोद थापक , राजा भैया पाल , अरविंद शर्मा दतावली, विनोद दीक्षित, सूबेदार जितेंद्र सिंह तोमर, शुभम पचौरी प्रदीप सिंह राजावत आदि सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की।1
- भिंड 17 बटालियन के कमांडेंट IPS आशुतोष बागरी का बुरहानपुर तबादला हो गया है। उनके सम्मान में बुद्धाहाउस में फेयरवेल पार्टी आयोजित की गई, जहाँ पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा अपनी धर्मपत्नी के साथ उपस्थित रहे।1
- छतरपुर के बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम टोरिया में देर रात दबंगों ने कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया, छतरपुर के बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम टोरिया में देर रात दबंगों ने कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया,आरोपियों ने घर में घुसकर परिजनों से मारपीट की और युवक को पीटते हुए अपने साथ ले गए,घटना के बाद युवक गांव के बाहर लहूलुहान हालत में मिला,घटना टोरिया पावर हाउस के पास की है,पीड़ित दीपक नामदेव के घर देर रात दबंग अमित यादव, मुकेश, सुरेंद्र यादव और इंदा यादव समेत अन्य लोग पहुंचे,आरोपियों ने घर में घुसकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर परिजनों के साथ मारपीट की,इसके बाद आरोपियों ने दीपक नामदेव को बेरहमी से पीटते हुए अपने साथ अगवा कर लिया,परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए,कुछ देर बाद युवक गांव के बाहर लहूलुहान हालत में मिला,उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे,परिजनों ने तुरंत बमीठा थाना पुलिस को सूचना दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया,"रात में अमित यादव, मुकेश, सुरेंद्र और इंदा यादव 8-10 लोगों के साथ घर में घुस आए,मुझे और घरवालों को बहुत मारा, घसीटते हुए अपने साथ ले गए। रास्ते में भी पीटते रहे। फिर गांव के बाहर फेंककर भाग गए।",बमीठा थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अमित यादव, मुकेश, सुरेंद्र यादव और इंदा यादव के खिलाफ अपहरण, घर में घुसकर मारपीट, जान से मारने की धमकी समेत BNS की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।4
- पुरानी परंपराओं को सहेजना बहुत जरूरी- घनश्याम सिंह, पूर्व विधायक पुरानी परंपराओं को सहेजना बहुत जरूरी- घनश्याम सिंह, पूर्व विधायक ग्राम बिल्हेटी में जगदम्बा मंदिर प्रांगण में मेला पर हुआ का शुभारंभ दतिया। पुरानी परंपराओं को सहेजना बहुत जरूरी है, ग्राम बिल्हेटी में आयोजित कार्यक्रम के लिए आयोजन समिति धन्यवाद की पात्र हैं। यह विचार सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने ग्राम बिल्हेटी में जगदम्बा मंदिर पर आयोजित विशाल मेला का बतौर मुख्यातिथि फीता काटकर शुभारंभ कार्यक्रम कर कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जो देश अपनी प्राचीन परंपराओं,सभ्यता,संस्कृति और इतिहास को भूल जाता हैं वह नष्ट हो जाता है। हमें आने वाली पीढ़ी को भी अपनी पुरातन संस्कृति से परिचित कराना हैं और ऐसे आयोजन इस कार्य में प्रमुख भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर माता प्रांगण में जबारों का प्रदर्शन, नृत्य, गायन हुआ तथा कवियत्री पूजा सिंह द्वारा माता के भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के आरंभ में मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष भगवत सिंह गुर्जर पूर्व सरपंच, उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह गुर्जर, मंत्री आशुतोष श्रीवास्तव,राजकुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार राज, नीरज पांचाल, कुंजीलाल पांचाल, सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, रामहजूर गुर्जर आदि ने श्री सिंह का फूल मालाएं पहनाकर तिलक कर एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत सम्मान किया।1