Shuru
Apke Nagar Ki App…
शांतिभंग के मामले में अलग अलग स्थान से दो गिरफ्तार, भेजे गए न्यायालय बहराइच। खैरीघाट थाने की पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मंगलवार दोपहर गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने बताया कि मटेरा कला निवासी अमित पुत्र नरेंद्र तथा नकहा निवासी राज कुमार पुत्र मिश्रीलाल को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। इस दौरान महिला उप निरीक्षक काजल वर्मा, कांस्टेबल मित्रपाल सिंह और महिला कांस्टेबल आशा कुमारी मौजूद रहीं। पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
Anurag Sharma
शांतिभंग के मामले में अलग अलग स्थान से दो गिरफ्तार, भेजे गए न्यायालय बहराइच। खैरीघाट थाने की पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मंगलवार दोपहर गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने बताया कि मटेरा कला निवासी अमित पुत्र नरेंद्र तथा नकहा निवासी राज कुमार पुत्र मिश्रीलाल को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। इस दौरान महिला उप निरीक्षक काजल वर्मा, कांस्टेबल मित्रपाल सिंह और महिला कांस्टेबल आशा कुमारी मौजूद रहीं। पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के ललुही गांव में मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे अज्ञात कारणों से लगी आग ने एक घर को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय परिजन कुछ समझ पाते उससे पहले ही आग तेजी से फैल गई और पूरे मकान में फैलकर भारी नुकसान कर गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आसपास के अन्य घरों को बचाया जा सका। पीड़ित गुरदीन के अनुसार आग में एक बाइक, करीब तीन हजार रुपये नगद और पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। वहीं पास में बंधी एक गाय भी आग की चपेट में आकर झुलस गई, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही प्रधान प्रतिनिधि योगेश प्रताप सिंह उर्फ गोपी ने राजस्व टीम को अवगत कराया। क्षेत्रीय लेखपाल कौशलेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया और रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है। उन्होंने बताया कि जल्द ही पीड़ित परिवार को अहेतुक सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।4
- Post by MOHD NAIM KHAN3
- बहराइच: 'पटाखा' बुलेट और काली फिल्म वाली गाड़ियों पर पुलिस का एक्शन! अस्पताल चौराहे पर चला यातायात विभाग का चाबुक "बहराइच में सड़क पर नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों की अब खैर नहीं! बहराइच के अस्पताल चौराहे पर आज यातायात विभाग का विशेष चेकिंग अभियान चला, जिसने बुलेट सवारों और काली फिल्म (ब्लैक फिल्म) लगाकर चलने वाले कार चालकों में हड़कंप मचा दिया।" "क्षेत्राधिकारी यातायात (CO Traffic) और प्रभारी निरीक्षक यातायात की अगुवाई में यातायात पुलिस की पूरी टीम आज सड़क पर पूरी तरह मुस्तैद दिखी। इस अभियान का मुख्य निशाना वे 'पटाखा' बुलेट थे, जो मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर सड़कों पर ध्वनि प्रदूषण फैला रहे थे और आम जनता की शांति में खलल डाल रहे थे। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर ही इन बुलेट मोटरसाइकिलों को सीज कर दिया।" "इतना ही नहीं, नियमों को ताक पर रखकर काली फिल्म लगाकर चलने वाले चार पहिया वाहनों पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा। ऐसे वाहनों के चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट (MV Act) के तहत कड़ी कार्रवाई की गई और भारी जुर्माना लगाया गया।" "पुलिस प्रशासन का यह एक्शन उन लोगों के लिए एक कड़ा संदेश है, जो अपनी गाड़ियों को मॉडिफाई करवाकर सड़क पर दादागिरी दिखाते हैं। प्रशासन का स्पष्ट कहना है कि यातायात नियमों का उल्लंघन अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बहराइच पुलिस का यह 'सख्ती अभियान' आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा। अगर आप भी अपनी गाड़ी में मॉडिफाइड साइलेंसर या काली फिल्म का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सावधान हो जाएं, क्योंकि अगली बारी आपकी हो सकती है!" #Uppolice #BahraichPolice #BahraichPolice #UPPolice #BahraichPolice #loqnews_new #live_official_qadri_news_ #official_qadri_news_ #DMBahraich #bahraichup401
- ग्रामीणों के अनुसार, गांव में स्थापित 25 केवी का ट्रांसफार्मर खराब हो चुका है और बार-बार जल जा रहा है, जिसके चलते विद्युत जिला बहराइच ब्लॉक महसी ग्राम पंचायत बेलाश पुरवा BAKAINA रिपोर्ट आलोक कुमार मिश्रा1
- Post by आशीष मिश्र बहराइच1
- महसी/बहराइच में खैरीघाट थाने की पुलिस ने दहेज हत्या से संबंधित एक को किया गिरफ्तार भेजा न्यायालय3
- Post by Fariyad Ali1
- बहराइच। खैरीघाट थाने की पुलिस ने दहेज़ हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मंगलवार दोपहर गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मुंजहना गांव निवासी छोटकऊ पुत्र मुल्लू तथा मुन्ना लाल पुत्र छोटकऊ को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक लालधर प्रसाद, कांस्टेबल अविनाश कुशवाहा और प्रमोद वर्मा शामिल रहे। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ दहेज़ हत्या से संबंधित मामला दर्ज था, जिसकी जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।2