logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पेड़ों को राखी बांधकर रक्षा का संकल्प लिया, साथ में फौजी को भी राखी बांधी *पेड़ों को राखी बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प* गया जी से राजेश कुमार 25/08/2026 गया। जिले के ओटीए ग्राउंड में रक्षाबंधन के अवसर पर राखी उत्सव बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अनोखे आयोजन में स्कूली बच्चों, महिलाओं और बच्चियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण प्रेमी सैनिकों को राखी बांधी गई और उन्हें मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी गईं। आयोजन का सबसे आकर्षक और संदेशपूर्ण पहलू पेड़-पौधों को राखी बांधना रहा। महिलाओं एवं बच्चियों ने पौधों को राखी बांधकर उनके संरक्षण और सुरक्षा का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी रक्षा और खुशहाली की कामना करती है, उसी तरह पेड़-पौधे भी हमारे जीवन की रक्षा करते हैं। इसलिए उनकी सुरक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस मौके पर महिलाओं और बच्चियों ने शपथ लेते हुए कहा कि वे पेड़-पौधों को कभी नुकसान नहीं पहुंचाएंगी तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करेंगी। साथ ही आसपास के लोगों को भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए जागरूक करेंगी। कार्यक्रम के माध्यम से रक्षाबंधन के पर्व को 6 वर्षों से लगातार पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए समाज को एक सुंदर संदेश दिया गया। आयोजन में मौजूद लोगों ने कहा कि यदि हर व्यक्ति एक पौधे को अपना भाई या परिवार का सदस्य मानकर उसकी रक्षा का संकल्प ले, तो पर्यावरण को बेहतर और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित बनाया जा सकता है।

2 days ago
user_Dhirendra Kumar Verma
Dhirendra Kumar Verma
वजीरगंज, गया, बिहार•
2 days ago
02500491-3c01-49e6-abab-9a621c7b488e

पेड़ों को राखी बांधकर रक्षा का संकल्प लिया, साथ में फौजी को भी राखी बांधी *पेड़ों को राखी बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प* गया जी से राजेश कुमार 25/08/2026 गया। जिले के ओटीए ग्राउंड में रक्षाबंधन के अवसर पर राखी उत्सव बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अनोखे आयोजन में स्कूली बच्चों, महिलाओं और बच्चियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण प्रेमी सैनिकों को राखी बांधी गई और उन्हें मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी गईं। आयोजन का सबसे आकर्षक और संदेशपूर्ण पहलू पेड़-पौधों को राखी बांधना रहा। महिलाओं एवं बच्चियों ने पौधों को राखी बांधकर उनके संरक्षण और सुरक्षा का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी रक्षा और खुशहाली की कामना करती है, उसी तरह पेड़-पौधे भी हमारे जीवन की रक्षा करते हैं। इसलिए उनकी सुरक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस मौके पर महिलाओं और बच्चियों ने शपथ लेते हुए कहा कि वे पेड़-पौधों को कभी नुकसान नहीं पहुंचाएंगी तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करेंगी। साथ ही आसपास के लोगों को भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए जागरूक करेंगी। कार्यक्रम के माध्यम से रक्षाबंधन के पर्व को 6 वर्षों से लगातार पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए समाज को एक सुंदर संदेश दिया गया। आयोजन में मौजूद लोगों ने कहा कि यदि हर व्यक्ति एक पौधे को अपना भाई या परिवार का सदस्य मानकर उसकी रक्षा का संकल्प ले, तो पर्यावरण को बेहतर और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित बनाया जा सकता है।

More news from Wazirganj and nearby areas
  • वज़ीरगंज मे रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौ/त, सुरक्षा को लेकर उठे गंभीर सवाल वज़ीरगंज मे रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौ/त, सुरक्षा को लेकर उठे गंभीर सवाल वजीरगंज, गया | 27 अगस्त 2026 वजीरगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक रेल हादसे में 45 वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान हेमजा गांव निवासी बिंदु देवी, पति भरत यादव के रूप में हुई है। हादसा रेलवे पोल संख्या 103/13 एवं 103/14 के समीप हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से मृतका के परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूजा के लिए निकली थीं, रास्ते में हुआ हादसा स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, बिंदु देवी गुरुवार को अपने घर से निकली थीं। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि वह लाइनेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जा रही थीं। इसी दौरान रेलवे ट्रैक के समीप वह ट्रेन की चपेट में आ गईं। ट्रेन की टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, वह रेलवे ट्रैक के पास किस परिस्थिति में पहुंचीं और हादसा वास्तव में कैसे हुआ, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस हादसे की सूचना मिलने के बाद वजीरगंज थाना की गश्ती टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। गश्ती टीम में शामिल ASI सरजू प्रसाद सिंह ने मौके का जायजा लिया और घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई। महिला की पहचान होने के बाद पुलिस ने उनके परिजनों को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतका का मायका दक्खिनगांव गांव, थाना वजीरगंज बताया गया है। वहीं, पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों को भी घटना की जानकारी दे दी। ASI सरजू प्रसाद सिंह के अनुसार, रेलवे पोल संख्या 103/13 एवं 103/14 के पास एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। प्रथम दृष्टया महिला के लाइनेश्वर महादेव की ओर पूजा करने जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। एक हादसा, लेकिन समाज के लिए बड़ा संदेश यह घटना केवल एक परिवार के लिए अपूरणीय क्षति नहीं है, बल्कि रेलवे ट्रैक और उसके आसपास अनावश्यक आवाजाही को लेकर भी गंभीर संदेश देती है। रेलवे ट्रैक आम रास्ता नहीं है। ट्रेन कुछ ही सेकंड में घटनास्थल तक पहुंच जाती है और कई बार सामने मौजूद व्यक्ति को संभलने या हटने का मौका तक नहीं मिलता। ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर लोग रेलवे ट्रैक को शॉर्टकट या आने-जाने के रास्ते के रूप में इस्तेमाल करते हैं। धार्मिक स्थलों, खेतों या आसपास के गांवों तक पहुंचने के लिए ट्रैक पार करने की आदत भी कई जगह देखने को मिलती है। ऐसी लापरवाही कभी-कभी पूरे परिवार की खुशियां छीन लेती है। इस घटना से यह संदेश भी स्पष्ट है कि रेलवे ट्रैक पर चलते समय या उसे पार करते समय किसी भी तरह की जल्दबाजी जानलेवा साबित हो सकती है। परिवार के सदस्यों को भी बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को रेलवे ट्रैक के खतरों के प्रति जागरूक करना चाहिए। सुरक्षा के प्रति जागरूक होना जरूरी रेलवे प्रशासन और स्थानीय प्रशासन की जिम्मेदारी है कि जहां ग्रामीण आबादी रेलवे लाइन के आसपास रहती है, वहां लोगों को लगातार जागरूक किया जाए। यदि किसी स्थान पर लोग नियमित रूप से रेलवे ट्रैक पार करते हैं, तो वहां सुरक्षित आवागमन के लिए वैकल्पिक रास्ते, फुटओवर ब्रिज, अंडरपास या अन्य आवश्यक व्यवस्था पर भी विचार किया जाना चाहिए। वहीं आम लोगों की भी जिम्मेदारी है कि वे रेलवे ट्रैक को रास्ता न समझें और किसी भी परिस्थिति में अपनी जान जोखिम में न डालें। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ बिंदु देवी की मौत ने उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। एक महिला के अचानक चले जाने से परिवार के सामने भावनात्मक पीड़ा के साथ-साथ भविष्य की कई चुनौतियां भी खड़ी हो गई हैं। फिलहाल पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिला रेलवे ट्रैक तक किन परिस्थितियों में पहुंचीं और हादसा किस प्रकार हुआ। यह घटना एक बार फिर हमें याद दिलाती है कि जिंदगी अनमोल है। कुछ मिनट बचाने के लिए रेलवे ट्रैक का रास्ता चुनना कभी भी जिंदगी भर का दुख दे सकता है। इसलिए सावधानी बरतें, रेलवे ट्रैक से दूरी बनाए रखें और अपने साथ-साथ अपने परिवार को भी सुरक्षित रखें।
    1
    वज़ीरगंज मे रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौ/त, सुरक्षा को लेकर उठे गंभीर सवाल
वज़ीरगंज मे रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौ/त, सुरक्षा को लेकर उठे गंभीर सवाल
वजीरगंज, गया | 27 अगस्त 2026
वजीरगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक रेल हादसे में 45 वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान हेमजा गांव निवासी बिंदु देवी, पति भरत यादव के रूप में हुई है। हादसा रेलवे पोल संख्या 103/13 एवं 103/14 के समीप हुआ।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से मृतका के परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पूजा के लिए निकली थीं, रास्ते में हुआ हादसा
स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, बिंदु देवी गुरुवार को अपने घर से निकली थीं। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि वह लाइनेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जा रही थीं। इसी दौरान रेलवे ट्रैक के समीप वह ट्रेन की चपेट में आ गईं।
ट्रेन की टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, वह रेलवे ट्रैक के पास किस परिस्थिति में पहुंचीं और हादसा वास्तव में कैसे हुआ, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
हादसे की सूचना मिलने के बाद वजीरगंज थाना की गश्ती टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। गश्ती टीम में शामिल ASI सरजू प्रसाद सिंह ने मौके का जायजा लिया और घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई।
महिला की पहचान होने के बाद पुलिस ने उनके परिजनों को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतका का मायका दक्खिनगांव गांव, थाना वजीरगंज बताया गया है। वहीं, पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों को भी घटना की जानकारी दे दी।
ASI सरजू प्रसाद सिंह के अनुसार, रेलवे पोल संख्या 103/13 एवं 103/14 के पास एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। प्रथम दृष्टया महिला के लाइनेश्वर महादेव की ओर पूजा करने जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
एक हादसा, लेकिन समाज के लिए बड़ा संदेश
यह घटना केवल एक परिवार के लिए अपूरणीय क्षति नहीं है, बल्कि रेलवे ट्रैक और उसके आसपास अनावश्यक आवाजाही को लेकर भी गंभीर संदेश देती है। रेलवे ट्रैक आम रास्ता नहीं है। ट्रेन कुछ ही सेकंड में घटनास्थल तक पहुंच जाती है और कई बार सामने मौजूद व्यक्ति को संभलने या हटने का मौका तक नहीं मिलता।
ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर लोग रेलवे ट्रैक को शॉर्टकट या आने-जाने के रास्ते के रूप में इस्तेमाल करते हैं। धार्मिक स्थलों, खेतों या आसपास के गांवों तक पहुंचने के लिए ट्रैक पार करने की आदत भी कई जगह देखने को मिलती है। ऐसी लापरवाही कभी-कभी पूरे परिवार की खुशियां छीन लेती है।
इस घटना से यह संदेश भी स्पष्ट है कि रेलवे ट्रैक पर चलते समय या उसे पार करते समय किसी भी तरह की जल्दबाजी जानलेवा साबित हो सकती है। परिवार के सदस्यों को भी बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को रेलवे ट्रैक के खतरों के प्रति जागरूक करना चाहिए।
सुरक्षा के प्रति जागरूक होना जरूरी
रेलवे प्रशासन और स्थानीय प्रशासन की जिम्मेदारी है कि जहां ग्रामीण आबादी रेलवे लाइन के आसपास रहती है, वहां लोगों को लगातार जागरूक किया जाए। यदि किसी स्थान पर लोग नियमित रूप से रेलवे ट्रैक पार करते हैं, तो वहां सुरक्षित आवागमन के लिए वैकल्पिक रास्ते, फुटओवर ब्रिज, अंडरपास या अन्य आवश्यक व्यवस्था पर भी विचार किया जाना चाहिए।
वहीं आम लोगों की भी जिम्मेदारी है कि वे रेलवे ट्रैक को रास्ता न समझें और किसी भी परिस्थिति में अपनी जान जोखिम में न डालें।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
बिंदु देवी की मौत ने उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। एक महिला के अचानक चले जाने से परिवार के सामने भावनात्मक पीड़ा के साथ-साथ भविष्य की कई चुनौतियां भी खड़ी हो गई हैं।
फिलहाल पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिला रेलवे ट्रैक तक किन परिस्थितियों में पहुंचीं और हादसा किस प्रकार हुआ।
यह घटना एक बार फिर हमें याद दिलाती है कि जिंदगी अनमोल है। कुछ मिनट बचाने के लिए रेलवे ट्रैक का रास्ता चुनना कभी भी जिंदगी भर का दुख दे सकता है। इसलिए सावधानी बरतें, रेलवे ट्रैक से दूरी बनाए रखें और अपने साथ-साथ अपने परिवार को भी सुरक्षित रखें।
    user_हेमन्त कुमार  सिंह
    हेमन्त कुमार सिंह
    जनहित मे समर्पित Wazirganj•
    8 hrs ago
  • मोहम्मद साहब की मनाई गई यौमे पैदाइश,मरहबा से गूंजता रहा गांव शहर रिपोर्टर : इम्तियाज फोनवेल की खास रिपोर्ट । फोटो : स्टार न्यूज़ बिहार बिहार : नवादा खबर। पैगंबर ए इस्लाम हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश का पर्व ईद मिलाद उन नबी रबिउल अव्वल की 12 तारीख यानी 26 अगस्त 2026 बुधवार को बड़े शान ओ शौकत से मनाई गई। नवादा जिले केअकबरपुर,रजौली सिरदला, हिसुआ,नारदीगंज,गोविंदपुर कौवाकोल, मेसकौर नरहट छोटी शेखपूरा समेत नवादा जिले भर के दर्जनों गांव में इस मौके पर जुलूस- ए- मोहम्मदी निकाला गया। छोटी शेखपुरा में अकीदतमंदों ने इस्लामिक झंडा व तिरंगा गाजे बाजे के साथ जुलूस में लहरा रहा था । जुलूस के दौरान अकीदतमंदों के लबों पर सरकार को आमद मरहबा, हुजूर की आमद मरहबा के साथ दरूदे ए मुस्तफा का नारे गूंज रहा था। तिरंगे व हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे से छोटी शेखपुरा पैगंबरमय हो गये। इस मौके पर मोहम्मद फैयाज मोहम्मद सोहेल, मोहम्मद शाहबाज, सोनू , राजा अरबाज, परवेज ,समी, अली, फैजुन इरफान, अकबर राजा, मुन्नू समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे।
    1
    मोहम्मद साहब की मनाई गई यौमे   पैदाइश,मरहबा से गूंजता रहा गांव शहर
रिपोर्टर : इम्तियाज फोनवेल की खास रिपोर्ट ।
फोटो : स्टार न्यूज़ बिहार
बिहार : नवादा खबर। पैगंबर ए इस्लाम हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश का पर्व ईद मिलाद उन नबी रबिउल अव्वल की 12 तारीख यानी 26 अगस्त 2026 बुधवार को बड़े शान ओ शौकत से मनाई गई। नवादा जिले केअकबरपुर,रजौली सिरदला, हिसुआ,नारदीगंज,गोविंदपुर कौवाकोल, मेसकौर नरहट छोटी शेखपूरा समेत नवादा जिले भर के दर्जनों गांव में इस मौके पर जुलूस- ए- मोहम्मदी निकाला गया। छोटी शेखपुरा में  अकीदतमंदों ने इस्लामिक झंडा व तिरंगा गाजे बाजे  के साथ जुलूस में लहरा रहा था । जुलूस के दौरान अकीदतमंदों के लबों पर सरकार को आमद मरहबा, हुजूर की आमद मरहबा के साथ दरूदे ए मुस्तफा का नारे गूंज रहा था। तिरंगे व हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे से  छोटी शेखपुरा पैगंबरमय  हो गये। इस मौके पर मोहम्मद फैयाज मोहम्मद सोहेल, मोहम्मद शाहबाज,  सोनू , राजा अरबाज, परवेज ,समी, अली, फैजुन इरफान, अकबर राजा, मुन्नू
समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे।
    user_Imtiyaj A Fonwel
    Imtiyaj A Fonwel
    हिसुआ, नवादा, बिहार•
    13 hrs ago
  • गया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हजारों लीटर महुआ शराब बरामद। गया जी। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खरहरी गांव के पहाड़ी इलाके में पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हजारों लीटर महुआ शराब बरामद की है। थाना अध्यक्ष को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम में एएसआई कमल किशोर, एएसआई अमित कुमार, एएसआई धर्मेंद्र कुमार सहित पांच पुलिस जवान शामिल थे। पुलिस टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, पुलिस को देखकर शराब के धंधे में शामिल लोग पहाड़ की ओर भागने लगे। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस जवानों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि जवानों ने जूते खोलकर पानी और कीचड़ में उतरकर भाग रहे लोगों का पीछा किया। कार्रवाई के दौरान अभियुक्त उमेश मांझी को गिरफ्तार किया गया। मौके से हजारों लीटर महुआ शराब, एक ग्लैमर बाइक, 10 बड़े डेकचा, 10 बोरा कोयला और 5 गैलन शराब बरामद की गई। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ कर रही है और शराब के इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। रिपोर्ट: Ashutosh Kumar | गयाजी
    1
    गया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हजारों लीटर महुआ शराब बरामद।
गया जी। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खरहरी गांव के पहाड़ी इलाके में पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हजारों लीटर महुआ शराब बरामद की है।
थाना अध्यक्ष को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम में एएसआई कमल किशोर, एएसआई अमित कुमार, एएसआई धर्मेंद्र कुमार सहित पांच पुलिस जवान शामिल थे।
पुलिस टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, पुलिस को देखकर शराब के धंधे में शामिल लोग पहाड़ की ओर भागने लगे। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस जवानों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि जवानों ने जूते खोलकर पानी और कीचड़ में उतरकर भाग रहे लोगों का पीछा किया।
कार्रवाई के दौरान अभियुक्त उमेश मांझी को गिरफ्तार किया गया। मौके से हजारों लीटर महुआ शराब, एक ग्लैमर बाइक, 10 बड़े डेकचा, 10 बोरा कोयला और 5 गैलन शराब बरामद की गई।
पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ कर रही है और शराब के इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
रिपोर्ट: Ashutosh Kumar | गयाजी
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    51 min ago
  • मा मंत्री सूक्ष्म लघु मध्यम भारत सरकार जीतन राम मांझी द्वारा अपने विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार एवं वर्कशॉप आनंद पैलेस टिकारी में आगमन के समय का दृश्य l
    1
    मा मंत्री सूक्ष्म लघु मध्यम भारत सरकार जीतन राम मांझी द्वारा अपने विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार एवं वर्कशॉप आनंद पैलेस टिकारी में आगमन के समय का दृश्य l
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    2 hrs ago
  • भीषण त्रासदी में अपनी जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए- डा मनीष पंकज मिश्रा तिब्बत सीमा से लगे नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में बुधवार को आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। अचानक आई बाढ़ और तेज जलप्रवाह के कारण बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। इस प्राकृतिक आपदा में कई भारतीय नागरिकों के भी लापता होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि लापता भारतीयों में कुछ श्रद्धालु कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे थे, जो अचानक आई भीषण बाढ़ की चपेट में आ गए और उनके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। इस हृदयविदारक घटना ने देशभर के लोगों को गहरे शोक और चिंता में डाल दिया है।इस भीषण प्राकृतिक आपदा में लोगों के लापता होने और कई लोगों के जान गंवाने की सूचना से हर कोई दुखी है। संकट की इस घड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने लापता भारतीय नागरिकों तथा उनके परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना एवं सहानुभूति व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अपनों के लापता होने का दर्द अत्यंत पीड़ादायक और असहनीय है। इस कठिन समय में हम सभी प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि लापता सभी भारतीय श्रद्धालुओं की शीघ्र सकुशल वापसी हो। डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने इस भीषण त्रासदी में अपनी जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा में अपनों को खोने वाले परिवारों का दुःख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। ऐसी विपरीत परिस्थितियों में मानवता और संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने भगवान विष्णु से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रभु इस कठिन घड़ी में शोकाकुल परिवारों को यह अपार दुःख और कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
    1
    भीषण त्रासदी में अपनी जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए- डा मनीष पंकज मिश्रा 
तिब्बत सीमा से लगे नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में बुधवार को आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। अचानक आई बाढ़ और तेज जलप्रवाह के कारण बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। इस प्राकृतिक आपदा में कई भारतीय नागरिकों के भी लापता होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि लापता भारतीयों में कुछ श्रद्धालु कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे थे, जो अचानक आई भीषण बाढ़ की चपेट में आ गए और उनके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। इस हृदयविदारक घटना ने देशभर के लोगों को गहरे शोक और चिंता में डाल दिया है।इस भीषण प्राकृतिक आपदा में लोगों के लापता होने और कई लोगों के जान गंवाने की सूचना से हर कोई दुखी है। संकट की इस घड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने लापता भारतीय नागरिकों तथा उनके परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना एवं सहानुभूति व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अपनों के लापता होने का दर्द अत्यंत पीड़ादायक और असहनीय है। इस कठिन समय में हम सभी प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि लापता सभी भारतीय श्रद्धालुओं की शीघ्र सकुशल वापसी हो।
डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने इस भीषण त्रासदी में अपनी जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा में अपनों को खोने वाले परिवारों का दुःख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। ऐसी विपरीत परिस्थितियों में मानवता और संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना हम सभी का कर्तव्य है।
उन्होंने भगवान विष्णु से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रभु इस कठिन घड़ी में शोकाकुल परिवारों को यह अपार दुःख और कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
    user_Dhiraj KumarGupta repoter
    Dhiraj KumarGupta repoter
    Local News Reporter गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    8 hrs ago
  • नवादा में प्रश्न पत्र वायरल मामले में शिक्षिका गिरफ्तार
    1
    नवादा में प्रश्न पत्र वायरल मामले में शिक्षिका गिरफ्तार
    user_S BIHAR NEWS 12
    S BIHAR NEWS 12
    Chef Nardiganj, Nawada•
    8 hrs ago
  • सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार एम एस एम ई विकास कार्यालय पटना के द्वारा आनंद पैलेस टिकारी में राष्ट्रीय सेमिनार एवं वर्कशॉप का आयोजन किया गया l
    1
    सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार एम एस एम ई विकास कार्यालय पटना के द्वारा आनंद पैलेस टिकारी में राष्ट्रीय सेमिनार एवं वर्कशॉप का आयोजन किया गया l
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    5 hrs ago
  • हुलासगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर एवं तीरा गांव में करेंट के चपेट में आने से एक किशोरी तथा एक बालक की हुई मौत करंट की चपेट में आने से किशोरी की मौत हुलासगंज। थाना क्षेत्र के दो भिन्न भिन्न गांवों में करेंट लगने से दो लोगों की मौत होने की खबर है।सुबह में पहली घटना मिर्जापुर गांव की है जंहा बारह बर्षीयकिशोरी की मौत हुई तथा दस बजे के आसपास तीरा गांव में चाय वर्षीय बालक की मौत करेंट के चपेट में आने से हो गई।मिर्जापुर गांव में गुरुवार को विद्युत करंट की चपेट में आने से एक बारह बर्षीयकिशोरी अनुष्का की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। बताया जाता है कि किशोरी घर के बगल में स्थित ट्रांसफार्मर के पास किसी काम से गयी थी। किसी तरह वह करेंट के चपेट में आ गई।बगल के खेत में काम कर रहे लोगों के शोर मचाने पर ग्रामीण एवं परिजन घटना स्थल पर पंहुच आनन फानन में हुलास गंज सीएचसी में भर्ती कराया। लेकिन डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी हुलासगंज पुलिस को दे दी गई है। वंही दूसरी घटना तीरा गांव की है जंहा चार बर्षीय आर्यन पिता परमानन्द यादव घर में ही करेंट के चपेट में आ गया। तुरंत हुलास गंज सीएचसी में लाया गया लेकिन इलाज के दौरान दम तोड दिया।
    1
    हुलासगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर एवं तीरा गांव में करेंट के चपेट में आने से एक किशोरी तथा एक बालक की हुई मौत 
करंट की चपेट में आने से किशोरी की मौत
हुलासगंज। थाना क्षेत्र के दो भिन्न भिन्न गांवों में करेंट लगने से दो लोगों की मौत होने की खबर है।सुबह में पहली घटना मिर्जापुर गांव की है जंहा बारह बर्षीयकिशोरी की मौत हुई तथा दस बजे के आसपास तीरा गांव में चाय वर्षीय बालक की मौत करेंट के चपेट में आने से हो गई।मिर्जापुर गांव में गुरुवार को विद्युत करंट की चपेट में आने से एक बारह बर्षीयकिशोरी अनुष्का की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।
बताया जाता है कि किशोरी घर के बगल में स्थित ट्रांसफार्मर के पास किसी काम से गयी थी। किसी तरह वह करेंट के चपेट में आ गई।बगल के खेत में काम कर रहे लोगों के शोर मचाने पर ग्रामीण एवं परिजन घटना स्थल पर पंहुच आनन फानन में हुलास गंज सीएचसी में भर्ती कराया। लेकिन डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी हुलासगंज पुलिस को दे दी गई है।
वंही दूसरी घटना तीरा गांव की है जंहा चार बर्षीय आर्यन पिता परमानन्द यादव घर में ही करेंट के चपेट में आ गया। तुरंत हुलास गंज सीएचसी में लाया गया लेकिन इलाज के दौरान दम तोड दिया।
    user_मनोज कुमार
    मनोज कुमार
    पत्रकार हुलासगंज, जहानाबाद, बिहार•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.