*मानपुर क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई क्यों नहीं? एसडीएम और विभागीय कार्यप्रणाली पर उठे सवाल* *मानपुर* उमरिया। जिले के मानपुर जनपद पंचायत क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। नागरिकों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा अन्य मामलों में कार्रवाई तो की जा रही है, लेकिन गांव-गांव में खुलेआम हो रही अवैध शराब बिक्री और पाइकारी पर अब तक ठोस कदम नजर नहीं आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि हाल ही में क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल संबंधी मामलों पर एसडीएम स्तर से कार्रवाई की गई, जिसकी चर्चा भी रही। लेकिन दूसरी ओर मानपुर जनपद पंचायत अंतर्गत कई ग्राम पंचायतों में लंबे समय से अवैध शराब बिक्री जारी है, जिस पर जिम्मेदार विभागों की चुप्पी सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार हिरौली, बिजौरी, करौंदी टोला, दौड़का, भमराहा सहित कई ग्राम पंचायतों और मुख्य मार्ग से लगी दुकानों में खुलेआम अवैध शराब बेचे जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई स्थानों पर देर शाम तक शराब की बिक्री होती है, लेकिन न तो छापेमारी होती है और न ही कोई सख्त कार्रवाई दिखाई देती है। *क्यों नहीं हो रही अवैध शराब पर कार्यवाही* लोगों का कहना है कि एक ओर शासन नशा मुक्ति अभियान चलाकर युवाओं को जागरूक करने की बात करता है, वहीं दूसरी ओर गांवों में आसानी से उपलब्ध हो रही अवैध शराब युवाओं को नशे की ओर धकेल रही है। इससे सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा है और परिवारों में भी तनाव की स्थिति बन रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यदि समय रहते अवैध शराब कारोबार पर अंकुश नहीं लगाया गया तो आने वाले समय में यह समस्या और गंभीर हो सकती है। उनका कहना है कि गांवों में छोटे स्तर से शुरू हुआ यह कारोबार अब खुलेआम चलने लगा है। ग्रामीणों की मांग स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि— अवैध शराब बिक्री वाले स्थानों पर संयुक्त छापेमारी की जाए आबकारी विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग मिलकर कार्रवाई करें युवाओं को नशे से बचाने विशेष अभियान चलाया जाए दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और मानपुर क्षेत्र में बढ़ती अवैध शराब बिक्री पर कब तक प्रभावी रोक लगाई जाती है।

- Post by पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार1
- शहडोल-बुढार मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। इस घटना ने एक बार फिर इलाके में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।1
- शहडोल में ओवरलोड रेत वाहनों से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की सड़कें जर्जर हो गई हैं। ग्रामीणों ने अवैध रेत परिवहन पर रोक और सड़कों की मरम्मत की मांग करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।1
- शहडोल के अमेज़न डिलीवरी बॉयज़ ने अपनी परेशानियों को उजागर किया है। उनका कहना है कि उन्हें न तो पेट्रोल भत्ता मिलता है और न ही ई-पीएफ का लाभ, जबकि वे वेंडर के माध्यम से कंपनी के लिए काम करते हैं।1
- मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में बुढ़ार थाना प्रभारी पर एक ग्रामीण का गला दबाने और पत्रकारों से अभद्रता करने का आरोप लगा है। यह घटना एक सड़क दुर्घटना स्थल पर ग्रामीणों और पुलिस के बीच विवाद के दौरान हुई।1
- मलमाथर गांव में बिजली विभाग की टीम पर हमला, बकाया वसूली के दौरान हंगामा का वीडियो वायरल... गोहपारू क्षेत्र के मलमाथर गांव में बकाया बिजली बिल की वसूली करने पहुंची बिजली विभाग की टीम के साथ अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के दौरान गोहपारू जेई भी मौके पर मौजूद थे। विभागीय कर्मचारियों ने बताया कि संबंधित उपभोक्ताओं पर कई वर्षों से बिजली बिल बकाया था। विभाग द्वारा कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद जब बिल जमा नहीं किया गया, तब अधिकारियों के निर्देश पर बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई करने टीम गांव पहुंची थी। आरोप है कि इसी दौरान उपभोक्ताओं ने, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, विभागीय कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और विवाद बढ़ते-बढ़ते कथित तौर पर हमला कर दिया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले के बाद विभागीय कर्मचारियों में आक्रोश है और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जा रही है।2
- KAI MAHINO SE NALI SAF NAHI HUI 6 SE 7 MAHNE SE NALI SAAF NAHI HUI ISKE WAJAH SE PURE ILAKE ME MACCHAR KI SAMASYA OR BADBU KI SAMASYA HO RAHI HAI DHANPURI NAGARPALIKA WARD NO.3 SIDING ROAD KI NALI2
- Post by पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार1