इंदौर जीपीओ से निकली तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंदौर जी.पी.ओ. से निकली तिरंगा यात्रा इंदौर, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज इंदौर जीपीओ कार्यालय से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ पोस्टमास्टर जनरल श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। तिरंगा यात्रा इंदौर जीपीओ कार्यालय से प्रारंभ होकर शिवाजी वाटिका होते हुए पुनः इंदौर जीपीओ कार्यालय पहुंची। यात्रा के दौरान डाक विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तिरंगा ध्वज के साथ उत्साहपूर्वक शामिल हुए तथा राष्ट्रप्रेम एवं एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर पोस्टमास्टर जनरल ने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, गौरव और एकता का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा जैसे आयोजन नागरिकों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान का स्मरण कराते हैं । तिरंगा यात्रा में डाक विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, एकता और कर्तव्य भावना को प्रोत्साहित करना रहा । वरिष्ठ पोस्टमास्टर इंदौर जी.पी.ओ. इंदौर ---------------------------------
इंदौर जीपीओ से निकली तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंदौर जी.पी.ओ. से निकली तिरंगा यात्रा इंदौर, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज इंदौर जीपीओ कार्यालय से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली
गई। यात्रा का शुभारंभ पोस्टमास्टर जनरल श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। तिरंगा यात्रा इंदौर जीपीओ कार्यालय से प्रारंभ होकर शिवाजी वाटिका होते हुए पुनः इंदौर जीपीओ कार्यालय पहुंची। यात्रा के दौरान डाक विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तिरंगा ध्वज के साथ उत्साहपूर्वक
शामिल हुए तथा राष्ट्रप्रेम एवं एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर पोस्टमास्टर जनरल ने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, गौरव और एकता का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा जैसे आयोजन नागरिकों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान
का स्मरण कराते हैं । तिरंगा यात्रा में डाक विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, एकता और कर्तव्य भावना को प्रोत्साहित करना रहा । वरिष्ठ पोस्टमास्टर इंदौर जी.पी.ओ. इंदौर ---------------------------------
- राजेंद्र नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ऑनलाइन सट्टे के मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार इंदौर.....अपडेट.... राजेंद्र नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई...... ऑनलाइन सट्टे के मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार..... कुल गिरफ्तारियां पहुंचीं 9...... इंदौर के राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने ड्रग्स तस्करी की जांच के दौरान सामने आए ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक इस पूरे प्रकरण में कुल 9 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है दरअसल इस हाई-प्रोफाइल मामले की शुरुआत एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण से हुई थी। पहले गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों से पूछताछ के दौरान मादक पदार्थ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को सप्लाई करने की बात सामने आई थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया। इसी दौरान जमीन की धोखाधड़ी, ऑनलाइन गैंबलिंग और सट्टे का नेटवर्क भी उजागर हुआ, जिसके आधार पर धोखाधड़ी और गैंबलिंग एक्ट की धाराओं में अलग प्रकरण दर्ज किया गया। जांच के दौरान पहले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। अब तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल डेटा और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तीन और आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 14 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियों, आर्थिक लेनदेन और नाना पटवारी सहित अन्य संभावित संलिप्त लोगों के संबंधों की गहन जांच कर रही है। वही दिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उनसे पूछताछ में यह बात सामने आई है कि एक ही व्यक्ति के द्वारा पिछले कुछ वर्षों में एक करोड रुपए इस ऑनलाइन गेमिंग में लगाए गए हैं, अनुमान लगाया जा सकता है कि यह पूरा ही ऑनलाइन सट्टे का नेटवर्क एक बड़ी आर्थिक अपराध को अंजाम देता था। वही इस मामले में डीसीपी का कहना है कि आगामी दिनों में पूरे ही मामले में और भी कई लोगों की गिरफ्तारियां हो सकती हैं।2
- इंदौर के नोवेल्टी मार्केट बेसमेंट में एक दुकान बड़ी अजीब बो गरीब नोवेल्टी मार्केट जेल रोड इंदौर के नोवेल्टी मार्केट के बेसमेंट में एक दुकान ऐसी जहां पर बल्ब से लेकर लाइट फोटो कैमरे वीडियो कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक पियानो मसाज की मशीन AC की मदरबोर्ड पावर सप्लाई ब्लूटूथ बर्ड्स पुराने से पुराने और नई से नई इलेक्ट्रॉनिक चीजों को रिपेयर करते हैं मुकेश भैया इनके दुकान का नाम है मुकेश इलेक्ट्रॉनिक उनके यहां देखने को मिलती है अजीबोगरीब नए और क्यों पुराने जमाने की इलेक्ट्रॉनिक आइटम अगर इन्होंने रिपेयरिंग के लिए यस कर दिया तो ठीक अगर नौ कर दिया तो वह चीज कहीं भी ठीक नहीं हो पाएगी यह इनकी खासियत है1
- कैलाश विजयवर्गी क्षेत्र के विधायक रमेश मेंदोला जी भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा जी पूर्व पार्षद चंदू शिंदे जी मुख्य रूप से उपस्थित थे यात्रा में बड़ी संख्या में देशभक्तों ने हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा की शान बढ़ाई इंडिया न्यूज़ 7 से पत्रकार राजेंद्र मालवीय कैलाश विजयवर्गी क्षेत्र के विधायक रमेश मेंदोला जी भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा जी पूर्व पार्षद चंदू शिंदे जी मुख्य रूप से उपस्थित थे यात्रा में बड़ी संख्या में देशभक्तों ने हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा की शान बढ़ाई इंडिया न्यूज़ 7 से पत्रकार राजेंद्र मालवीय1
- धीरेंद्र शास्त्री बागेश्वर धाम के छोटे भाई गांव वालों को छतरपुर में परेशान कर दिया है गुंडागिरी कर रहा डरा धमका के जमीन हत्या रहा शालिग्राम छतरपुर में धीरेंद्र शास्त्री का छोटा भाई है गांव वालों की छतरपुर में जमीन हथियाना का काम कर रहा बंदूक दिखाकर जमीन हत्या रहा शालिग्राम धीरेंद्र शास्त्री का छोटा भाई1
- मां जानकी ग्रुप द्वारा पदयात्रा निकाली गई यह यात्रा पिछले 13 वर्षों से निकल जा रही है मां जानकी ग्रुप द्वारा पदयात्रा निकाली गई यह यात्रा पिछले 13 वर्षों से निकल जा रही है इंदौर में आस्था और विश्वास का प्रतीक मां जानकी ग्रुप द्वारा पदयात्रा बड़ी धूमधाम से इंदौर की सड़कों में 13 वर्षों से लगातार निकल जा रही है आपसी भाईचारे के साथ1
- Indore: 120 CCTV और UPI Payment से खुला राज | Zomato Delivery Boy से लूट | Indore News1