विधायक अभिजीत शाह की कांवड़ यात्रा का शुभारंभ नागझिरी से विधायक अभिजीत शाह की कांवड़ यात्रा का शुभारंभ नागझिरी से हरदा में एक पवित्र और भव्य आयोजन हुआ, जिसमें विधायक अभिजीत शाह ने अपनी कांवड़ यात्रा की शुरुआत मकड़ाई किला स्थित नागझिरी से की। यह यात्रा न केवल श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि क्षेत्रवासियों के लिए सुख-समृद्धि और शांति की कामना का भी संदेश लेकर आई है। यात्रा के दौरान, विधायक शाह ने श्रद्धालुओं के साथ मिलकर भगवान श्री तिलभांडेश्वर महादेव का विधिवत जलाभिषेक किया। इस पावन अवसर पर उन्होंने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र की खुशहाली, समृद्धि और शांति की हार्दिक प्रार्थना की। यह कांवड़ यात्रा न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर थी, बल्कि समाज में एकजुटता और आस्था की भावना को भी प्रबल करती है। अभिजीत शाह के नेतृत्व में यह यात्रा श्रद्धालुओं के लिए एक प्रेरणा बन गई है। जैसे ही यात्रा आगे बढ़ेगी, हर हर महादेव और जय भोलेनाथ के उद्घोष पूरे क्षेत्र में गूंजेंगे, और श्रावण मास की महिमा सभी के दिलों में बस जाएगी। हर हर महादेव! जय भोलेनाथ
विधायक अभिजीत शाह की कांवड़ यात्रा का शुभारंभ नागझिरी से विधायक अभिजीत शाह की कांवड़ यात्रा का शुभारंभ नागझिरी से हरदा में एक पवित्र और भव्य आयोजन हुआ, जिसमें विधायक अभिजीत शाह ने अपनी कांवड़ यात्रा की शुरुआत मकड़ाई किला स्थित नागझिरी से की। यह यात्रा न केवल श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि क्षेत्रवासियों के लिए सुख-समृद्धि और शांति की कामना का भी संदेश लेकर आई है। यात्रा के दौरान, विधायक शाह ने श्रद्धालुओं के साथ मिलकर भगवान श्री तिलभांडेश्वर महादेव का विधिवत जलाभिषेक किया। इस पावन अवसर पर उन्होंने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र की खुशहाली, समृद्धि और शांति की हार्दिक प्रार्थना की। यह कांवड़ यात्रा न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर थी, बल्कि समाज में एकजुटता और आस्था की भावना को भी प्रबल करती है। अभिजीत शाह के नेतृत्व में यह यात्रा श्रद्धालुओं के लिए एक प्रेरणा बन गई है। जैसे ही यात्रा आगे बढ़ेगी, हर हर महादेव और जय भोलेनाथ के उद्घोष पूरे क्षेत्र में गूंजेंगे, और श्रावण मास की महिमा सभी के दिलों में बस जाएगी। हर हर महादेव! जय भोलेनाथ
- अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, ₹1.90 लाख नकद बरामद अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, ₹1.90 लाख नकद बरामद हरदा- कोतवाली थाना पुलिस ने ग्राम कोलवा में हुए परमानंद जाट हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹1,90,500 नकद राशि सहित वारदात में प्रयुक्त आलाजरार बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को लक्ष्मीनारायण जाट ने अपने भाई परमानंद जाट के अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर बंधक बनाए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 563/26 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। रातभर तलाश के बाद पुलिस को परमानंद जाट ग्राम कोलवा में भागीरथ जाट के खेत के किनारे नाले में गंभीर चोटों के साथ मिले। घटनास्थल पर कोतवाली पुलिस और एफएसएल टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। पीएम रिपोर्ट और परिजनों के कथनों सहित सामने आए साक्ष्यों के आधार पर मामले में हत्या समेत अन्य धाराओं का इजाफा किया गया। मोबाइल लोकेशन और CCTV से आरोपियों तक पहुंची पुलिस विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने मोबाइल टावर लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण किया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कमल पिता रामेश्वर निमोरे निवासी कोलवा, हरिओम पिता सूरजलाल पारधी निवासी ग्राम गूठानिया थाना रहटगांव और अक्षय पिता छोटे सिंह पारधी निवासी ग्राम गूठानिया थाना रहटगांव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। दो सोने की गिन्नियों का भी सामने आया मामला कोतवाली टीआई रोशन लाल भारती ने बताया कि पूछताछ के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि पूर्व में आरोपियों द्वारा मृतक को दो सोने की गिन्नियां दी गई थीं। इस बिंदु को भी पुलिस ने जांच में शामिल किया है। आरोपियों के कब्जे से ₹1,90,500 नकद राशि जब्त की गई है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त आलाजरार भी बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आगे की कार्रवाई की गई। मामले में विवेचना जारी है। पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका अंधे कत्ल का 24 घंटे के भीतर खुलासा करने में निरीक्षक रोशन लाल भारती, निरीक्षक राम प्रसाद कवरेती, उप निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह भदौरिया, उप निरीक्षक अजय रघुवंशी, उप निरीक्षक संतोष रघुवंशी, आरक्षक प्रदीप मालवीय, आरक्षक रामनरेश, आरक्षक नीलेश पटेल और साइबर आरक्षक कमलेश परिहार की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।4
- कन्नौद: ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस; लोगों ने दिया अमन, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम! कन्नौद: ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस; लोगों ने दिया अमन, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम!1
- 12 फीट लंबा एवं 22 किलो ग्राम वजनी भारतीय अजगर इंडियन राक पाइथन पाया गया अजगर के खेत में होने से आसपास के ग्रामीण एवं कृषको में भय की स्थिति उत्पन्न हो गई ग्राम बुरुट में एक किसान के खेत से वन अमले ने 12 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू कर खिवनी अभ्यारण में छोड़ा कन्नौद! वन परिक्षेत्र कन्नौद अंतर्गत आने वाले ग्राम बुरुट में एक किसान के खेत मे मंगलवार को अजगर दिखाई दिया, जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई इसके बाद कन्नौद के वन अमले द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया गया मौके पर लगभग 12 फीट लंबा एवं 22 किलो ग्राम वजनी भारतीय अजगर इंडियन राक पाइथन पाया गया अजगर के खेत में होने से आसपास के ग्रामीण एवं कृषको में भय की स्थिति उत्पन्न हो गई वन परिक्षेत्र अधिकारी सृजन जाधव ने जानकारी देते हुए बताया कि वन विभाग की रेस्क्यू टीम द्वारा आवश्यक सुरक्षा सावधानी एंव निर्धारित रेस्क्यू प्रकिया का पालन करते हुए अजगर को सुरक्षित रूप से पकड़ा गया इसके बाद उसको प्राकृतिक आवासीय परिस्थितियों के अनुरूप खिवनी अभ्यारण के वन क्षेत्र में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया रेस्क्यू में वन परिक्षेत्र अधिकारी सृर्जन जाधव के मार्गदर्शन में कन्नौद के स्टाफ राधेश्याम नरगावे,कमल राणा, अनुराधा चौहान एवं सुरेंद्र घावरी का विशेष योगदान रहा3
- 100 लीटर हाथभट्टी कच्ची मदिरा एवं 800 किलो महुआ लहान जप्त कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा विगत 2 माह से अवैध हाथभट्टी कच्ची शराब के विक्रय, संग्रहण एवं मदिरा परिवहन के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर कठोर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी विभाग खण्डवा की टीम द्वारा बुधवार को ग्राम खिड़गांव, पिपलोदखास, कोठाघाट में मुखबिरों के माध्यम से सूचनाऐ एकत्रित कर दबिश दी गई। जिला आबकारी अधिकारी श्री विनय रंगशाही ने बताया कि दबिश की कार्यवाही में कुल 9 प्रकरण म. प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत पंजीबद्ध किये गयें। इस कार्यवाही में लगभग 100 लीटर हाथभट्टी कच्ची मदिरा एवं 800 कि.ग्रा. महुआ लहान जप्त किया गया। उन्होंने बताया कि जप्त की गई कच्ची शराब तथा महुआ लहान की अनुमानित कीमत लगभग रू. 95000/-है। आबकारी विभाग के विशेष दल द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर की जाती रहेंगी। आबकारी नियंत्रण कक्ष खण्डवा के प्रभारी अधिकारी श्री चंदन सिंह मीणा सहायक जिला आबकारी अधिकारी का मोबाइल नंबर 98270 04644 हैं। जिले में अवैध मदिरा विक्रय से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना उनके मोबाइल नंबर पर दी जा सकती है।2
- नर्मदा नदी ने लिया रौद्र रूप, लगातार बारिश से बढ़ा जलस्तर; कई इलाकों में जलभराव की स्थिति नर्मदा नदी ने लिया रौद्र रूप, लगातार बारिश से बढ़ा जलस्तर; कई इलाकों में जलभराव की स्थिति1
- श्रावण के चौथे सोमवार पर निकली बाबा भोलेनाथ की शाही अंतिम पालकी, गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण पर निकले भगवान भोलेनाथ, 30 से अधिक आकर्षक प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रही श्रावण मास के चतुर्थ एवं अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर नगर में भगवान भोलेनाथ की शाही अंतिम पालकी यात्रा निकाली गई। प्राचीन गणेश मंदिर से शाम 6 बजे प्रारंभ हो कर पालकी नगर के प्रमुख मार्गों से गाजे-बाजे और धार्मिक प्रस्तुतियों के साथ निकली। यात्रा में विभिन्न कलाकारों द्वारा करीब 30 आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई। जगह-जगह श्रद्धालुओ ने भगवान भोलेनाथ की पालकी का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया और प्रसादी का वितरण भी किया। हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष नारायण भूरु मुकाती ने बुधवारा में भव्य स्वागत किया l पालकी में कड़ाबीन, ऊंटों की सवारी,घोड़ों की सवारी,अज्जू का बैंड, गोरिल्ला-पांडा-मोटू-पतलू, ढोल, चार बड़े भूत, लॉंग मैन, मुबारिक भाई का बैंड, सलीम भाई सितारा जान, आधोरी, बाहुबली शिवाजी, चार बंदर, राधा-कृष्ण की तीन झांकियां, मोर नृत्य, काली माता नृत्य, चार लड़कों की गंगा आरती,महाबली हनुमानजी, तिरुपति जी और साउंड प्रमुख आकर्षण रहें। इसके अलावा राजस्थान की ग्रुप प्रस्तुति, नर्सिंग अवतार, बैंड नंबर, बरगी 10-10 डमरू के साथ झांझ पार्टी, राजू भाई की गाड़ी, दादा गुरु बग्गी, उज्जैन की शाही पालकी तथा आष्टा महाकाल पालकी भी यात्रा में शामिल रही। इन प्रस्तुतियों के साथ कलाकार ने पूरे यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं का मनोरंजन करते हुए धार्मिक माहौल बनाए रखा। प्राचीनतम गणेश मंदिर से प्रारंभ हुई। भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार कर उन्हें साफा बांधा। संध्याकालीन आरती पंडित हेमंत गिरी महाराज एवं गणेश मंदिर प्रमुख पंडित बैरागी ने सकल समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह आदि की उपस्थिति में धार्मिक विधि-विधान से कराई। इसके बाद पालकी बुधवारा राम मंदिर पर भक्तिभाव के साथ आरती हुई । यहां से भगवान भोलेनाथ की शाही पालकी गल चौराहा, सुभाष चौक, गंज चौराहा होते हुए सिकंदर बाजार पहुंchi इसके बाद बड़ा बाजार स्थित गणेश मंदिर पर पालकी पहुंची l जगह-जगहअंतिम शाही सवारी को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह दिखा। यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर भगवान भोलेनाथ की पालकी का पुष्पवर्षा से स्वागत किया। भक्तों द्वारा प्रसादी का वितरण भी किया गया। गाजे-बाजे, धार्मिक झांकियों, नृत्य प्रस्तुतियों और आकर्षक सवारियों के साथ निकली शाही पालकी ने नगर में श्रावण मास के अंतिम सोमवार को भक्तिमय वातावरण बना दिया l1
- रामदेवरा यात्रियों के लिए हर जगह रामरसोड़े का किया जाता है आयोजन ।ईस वर्ष ग्राम घटीया गयासुर,मुरादपुर,सिंगावदा,अनखेली के समस्त ग्रामिणो, द्वारा रामरसोड़े का किया गया आयोजन रामदेवरा यात्रियों के लिए हर जगह रामरसोड़े का किया जाता है आयोजन ।ईस वर्ष ग्राम घटीया गयासुर,मुरादपुर,सिंगावदा,अनखेली के समस्त ग्रामिणो, द्वारा रामरसोड़े का किया गया आयोजन1
- भक्ति भाव और विशाल भंडारे के साथ हुआ नर्मदा पुराण का समापन विशाल भंडारे के साथ हुआ नर्मदा पुराण का समापन हरदा/टिमरनी- स्थानीय नर्मदा भवन में पिछले सात दिनों से लगातार चल रही संगीतमय नर्मदा पुराण कथा का बुधवार को धार्मिक श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ समापन हुआ। कथा के अंतिम दिन आयोजित विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की। कथा के दौरान कथावाचक पंडित अनिल पगारे ने श्रद्धालुओं को मां नर्मदा की महिमा, धार्मिक महत्व और नर्मदा तट की आध्यात्मिक परंपराओं से अवगत कराया। कथा के दौरान नर्मदा जी के भजनों और धार्मिक प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। सात दिनों तक नर्मदा भवन में चले इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। कथा के समापन अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं पूर्णाहुति की गई। इसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन के समापन पर श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और सभी के कल्याण की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान नर्मदा भवन ‘हर-हर नर्मदे’ के जयघोष से गूंजता रहा। इस आयोजन को सफल बनाने में राजेंद्र काशिव, सतीश जोशी ,राजेंद्र उपाध्याय , मनोहर बरसले ,अशोक पगारे, नरेंद्र सिटोंके, राकेश पाराशर, बंटी बिल्लौरे, अरुण गुहा,संजय पाराशर, अनूप बिल्लौरे ,अशोक बिल्लौरे दीपक शांडिल्य एवं मुकेश शांडिल्य का विशेष सहयोग रहा2