Shuru
Apke Nagar Ki App…
बेगूसराय- खोदाबंदपुर थाना की पुलिस ने 250 किलो चोरी किये गए लोहे के रड के साथ 03 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी खोदाबंदपुर थाना की पुलिस ने बारा गांव में बन रहे सरकारी पंचायत भवन से 250 किलो लोहे का रोड चोरी करने मामले में 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी गुरुवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में एसपी ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अपराध कर्मियों के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत मो सलमान, मो अरवल एवं मोहम्मद नियाज को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
Ranjan Kumar
बेगूसराय- खोदाबंदपुर थाना की पुलिस ने 250 किलो चोरी किये गए लोहे के रड के साथ 03 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी खोदाबंदपुर थाना की पुलिस ने बारा गांव में बन रहे सरकारी पंचायत भवन से 250 किलो लोहे का रोड चोरी करने मामले में 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी गुरुवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में एसपी ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अपराध कर्मियों के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत मो सलमान, मो अरवल एवं मोहम्मद नियाज को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
More news from Bihar and nearby areas
- 👉 #बिहार में अजीब मौसम! 15 अप्रैल सुबह 6 बजे घना कुहासा 😱 | April में Fog का कहर आज 15 अप्रैल 2026 की सुबह बिहार में मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह 6 बजे घना कुहासा देखने को मिला, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। अप्रैल के महीने में इस तरह का कुहासा आमतौर पर देखने को नहीं मिलता, जिससे यह मौसम बदलाव चर्चा का विषय बन गया है। क्या यह जलवायु परिवर्तन (Climate Change) का असर है या फिर मौसम का सामान्य बदलाव? जानिए पूरी जानकारी इस वीडियो में। 📍 लोकेशन: बिहार 🕕 समय: सुबह 6 बजे 👉 ऐसे ही ताजा मौसम अपडेट और खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें।1
- Post by India khabar Begusarai.4
- Post by गौरव कुमार पत्रकार बखरी बेगूसर2
- बेगूसराय सिविल कोर्ट में बाबा भीम राव अम्बेडकर 135 वी जयंती मनाई गई जयंती मे उपस्थित सभी अधिवक्ता मौजूद रहे बैठक मे उपस्थित दीपक कुमार सिन्हा, राजीव रंजन, प्रभाकर कुमार, रणजीत कुमार सिन्हा, ओर तमाम चैनल के बुद्धिजीवी पत्रकार लोग उपस्थित थे4
- कार्यालय कक्ष में एसपी मनीष ने जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान कुल 20 फरियादियों की फरियाद सुनी. इस बात की जानकारी सोमवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एक-एक फरियादियों की फरियाद सुनते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारी को मामलों के निष्पादन के लिए निर्देशित किया. इस मौके पर एसपी ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके लिए सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र के गंभीर मामलों का लगातार अवलोकन करने का निर्देश दिया है.1
- *अम्बेडकर जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, संविधान निर्माता को किया नमन* _उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरा में आयोजित हुई संकल्प सभा_ _14 अप्रैल 2026 | गौरा, बिहार_ भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर की 135वीं जयंती देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहेब को नमन किया। उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरा परिसर में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संकल्प सभा का आयोजन किया गया। *संकल्प सभा के मुख्य वक्तव्य* *प्रधानाध्यापिका रंजू कुमारी* ने सभा की अध्यक्षता करते हुए कहा, "14 अप्रैल 1891 को महू में जन्मे डॉ. अम्बेडकर भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार, पहले कानून मंत्री और महान समाज सुधारक थे। उन्होंने छुआछूत और जातिगत भेदभाव के विरुद्ध आजीवन संघर्ष किया। ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो’ का संदेश देकर उन्होंने वंचित वर्ग को अधिकारों के प्रति जागरूक किया।" *जिला माध्यमिक शिक्षक संघ शैक्षिक परिषद के जिला संयोजक अविनाश शास्त्री* ने कहा, "समता, स्वतंत्रता और बंधुता के संवैधानिक मूल्यों को अपनाना ही बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि है।" *वरीय शिक्षिका मधु कुमारी* ने कहा, "शिक्षा की जिद उनमें इतनी थी कि अपमानों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। वे पहले दलित बने जिन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से डॉक्टरेट की उपाधियाँ प्राप्त कीं। उन्होंने अपनी क्रांति हथियारों से नहीं बल्कि कलम से लड़ी। ‘मूकनायक’ पत्रिका और ‘महाड़ सत्याग्रह’ के जरिए दलितों को सार्वजनिक तालाब से पानी पीने का हक दिलाया।" *माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रखंड सचिव रवि कुमार* ने बाबा साहेब के विचार रखे: "शिक्षा शेरनी का दूध है, जो इसे पिएगा वह दहाड़ेगा। लोकतंत्र केवल वकीलों का दस्तावेज नहीं है, यह जीवन जीने का एक माध्यम है।" *शिक्षक धर्मवीर कुमार, शशि साकेत, कृष्ण कन्हैया, राम कैलाश दास, मंजय कुमार, अमितेश कुमार* ने कहा कि बाबा साहेब महिला सशक्तिकरण के पुरजोर समर्थक थे। उनके शब्द दोहराए: "मैं किसी समुदाय की प्रगति को उस समुदाय की महिलाओं द्वारा की गई प्रगति से मापता हूँ। मैं ऐसे धर्म को मानता हूँ जो स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा सिखाता है। गुलाम को अहसास दिला दो कि वह गुलाम है, फिर वह खुद अपनी बेड़ियाँ तोड़ देगा।" इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने भी बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और अम्बेडकर जयंती संकल्प सभा के रूप में मनाई।4
- बलिया थाना अध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया बलिया पुलिस के द्वारा लखमीनिया पुस्तकालय के समीप से हत्या के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत हेतु बेगूसराय जेल भेजा गया है1
- सम्राटचौधरी CM बनेंगे कि कल तक फिर BJP करेगा खेला? बिहार की राजनीति में नया तूफान–RSSपर सियासी वार Mobile Tv Network1