आरी गांव की बदहाली पर श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत का हल्ला बोल, 15 दिन में सुधार नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी धौलपुर। जिले के आरी गांव में जर्जर विद्यालय भवन, शिक्षकों की भारी कमी, बंद पड़ी पेयजल योजना और खस्ताहाल सड़कों जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत संगठन ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन के जिलाध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार के नेतृत्व में ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर प्रशासनिक अनदेखी पर कड़ा विरोध जताया गया। जिलाध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार ने आरी गांव पहुंचकर विद्यालय सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपखंड अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को स्कूल परिसर में बुलाकर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराया और शीघ्र समाधान की मांग की। सुखवेन्द्र सिंह परमार ने कहा कि बच्चों के भविष्य और ग्रामीणों के अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि विद्यालय में पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति की जाए, जर्जर भवन की मरम्मत कराई जाए, पेयजल व्यवस्था सुचारु की जाए तथा गांव की खराब सड़कों का शीघ्र सुधार कराया जाए। उन्होंने प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि निर्धारित अवधि के भीतर समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कार्रवाई शुरू नहीं की गई, तो श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत ग्रामीणों के साथ मिलकर आरी गांव में उग्र आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति की पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
आरी गांव की बदहाली पर श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत का हल्ला बोल, 15 दिन में सुधार नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी धौलपुर। जिले के आरी गांव में जर्जर विद्यालय भवन, शिक्षकों की भारी कमी, बंद पड़ी पेयजल योजना और खस्ताहाल सड़कों जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत संगठन ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन के जिलाध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार के नेतृत्व में ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर प्रशासनिक अनदेखी पर कड़ा विरोध
जताया गया। जिलाध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार ने आरी गांव पहुंचकर विद्यालय सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपखंड अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को स्कूल परिसर में बुलाकर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराया और शीघ्र समाधान की मांग की। सुखवेन्द्र सिंह परमार ने कहा कि बच्चों के भविष्य और ग्रामीणों के अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि विद्यालय में पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति की जाए, जर्जर भवन की
मरम्मत कराई जाए, पेयजल व्यवस्था सुचारु की जाए तथा गांव की खराब सड़कों का शीघ्र सुधार कराया जाए। उन्होंने प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि निर्धारित अवधि के भीतर समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कार्रवाई शुरू नहीं की गई, तो श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत ग्रामीणों के साथ मिलकर आरी गांव में उग्र आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति की पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
- gaon kachhiyara Bidar. tahsil rajakheda. post sikrauda. jila dhalpur1
- गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धा के साथ हुए महा प्रसादी वितरण भंडारे, जगह-जगह आयोजित हुए कार्यक्रम अंचल के संत शिरोमणि परमहंस बाबा लोचन दास जी महाराज, संत महामंडलेश्वर श्री ऋषि महाराज जी, थरा तपोभूमि संत बालक दास जी महाराज, आदि के अखाड़े पर सुबह से ही सेवकों की कतार, अम्बाह : — गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और भक्ति के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गये। कई स्थानों पर संत-महात्माओं का पूजन, चरण वंदन तथा आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। गुरु वह दीपक हैं जो अज्ञान के अंधकार को मिटाकर जीवन को नई दिशा देते हैं। गुफा आश्रम, महासुख का पुरा, अम्बाह में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री ऋषि महाराज आश्रम पर बहुत भारी संख्या में भक्तों के आवागमन से सुबह से आश्रम में गुरु भक्तों ने गुरु ऋषि महाराज जी का पूजन व मालाओं से अभिनन्दन कर चरणामृत लेकर ग्रहण किया और विशाल अन्नपूर्णा भंडारा में सहयोग किया और श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी ग्रहण किया इस अवसर पर जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया, वहीं जिसमें लालजीत पुरा स्थिति लोचन दास जी महाराज के मंदिर मार्ग पर थरा के युवा समाजसेवियों के द्वारा अन्नकूट का प्रसादी का वितरण कर सेवा कार्य किया गया जिसमें थरा के कुशवाहा समाज की अहम् भूमिका रही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। भक्तों ने गुरु परंपरा के महत्व को याद करते हुए अपने गुरुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। धार्मिक स्थलों पर भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और सत्संग के कार्यक्रम देर तक चलते रहे। आयोजकों ने बताया कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति में गुरु के सम्मान और ज्ञान परंपरा के प्रति समर्पण का पर्व है, जिसे श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक मनाया2
- धौलपुर के लाल ब्रजराज सिंह लक्खा का नया भजन "ज़रा पर्दा हटा पुजारी" हुआ रिलीज़, सावन में भक्तों को मिला भक्ति का अनुपम उपहार धौलपुर की पावन धरती से निकले सुप्रसिद्ध भजन गायक एवं टी-सीरीज कलाकार ब्रजराज सिंह लक्खा का नया भक्ति भजन "ज़रा पर्दा हटा पुजारी" सावन के पावन अवसर पर रिलीज़ हो गया है। श्याम भक्ति की दुनिया में अपनी मधुर आवाज़ और भावपूर्ण प्रस्तुतियों से लाखों श्रद्धालुओं के हृदय में विशेष स्थान बनाने वाले धौलपुर के इस गौरव ने एक बार फिर अपनी भक्ति-रस से ओत-प्रोत प्रस्तुति से सभी भक्तों का मन मोह लिया है। सभी श्रद्धालुओं एवं संगीत प्रेमियों से विनम्र आग्रह है कि इस सुंदर भजन को अवश्य सुनें, अधिक से अधिक साझा करें तथा अपने स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाओं से भाई ब्रजराज सिंह लक्खा जी का उत्साहवर्धन करें। धौलपुर के लाल को अनंत शुभकामनाएँ। प्रभु श्री श्याम एवं भोलेनाथ की कृपा आप पर सदैव बनी रहे और आपकी मधुर भक्ति स्वर-सेवा निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करती रहे।1
- अम्बाह क्षेत्र में किसानों को समय पर खाद नहीं मिलने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खाद वितरण केंद्रों पर सुबह से लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन कई किसानों को घंटों इंतजार के बाद भी खाद नहीं मिल पा रहा है। इससे खरीफ फसलों की बुवाई और फसल की देखभाल प्रभावित हो रही है। किसानों का कहना है कि पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए और वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जाए, ताकि सभी किसानों को बिना परेशानी के समय पर खाद मिल सके। किसानों ने प्रशासन और सरकार से तत्काल खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश जारी किया-👇1
- बाड़ी शहर के टोटरी मोड़ पर मजदूर की मौत, गले में फंदा लगाकर कमरे में लटका मिला शव, बाड़ी शहर के टोटरी मोड़ पर मजदूर की मौत, गले में फंदा लगाकर कमरे में लटका मिला शव, आर्थिक तंगी बताया जा रहा कारण, सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस, शव को रखवाया अस्पताल की मोर्चरी में, रोहतक भारत सिंह कोली के परिजन करते है नागौर में मजदूरी, कई दिनों से नहीं मिला था काम ऐसे में बताया गया तनाव में, फिलहाल पुलिस कर रही है परिजनों का इंतजार, परिजनों के आने पर कराया जाएगा पोस्टमार्टम, कोतवाली थाना अधिकारी महेंद्र कुमार शर्मा ने दी जानकारी।1