Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुरक्षा अभियान के तहत स्टेशन चौराहे मे अभी 20चालानी कार्यवाही हुई जिसमे हेलमेट, बीमा, पल्यूशन, लाइसेंस चेकिंग
पत्रकारिता
सुरक्षा अभियान के तहत स्टेशन चौराहे मे अभी 20चालानी कार्यवाही हुई जिसमे हेलमेट, बीमा, पल्यूशन, लाइसेंस चेकिंग
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- अज्ञात कारण से गाड़ी मे लगी आग उमरिया लालपुर नेशनल हाईवे मे खड़ी टाटा इंट्रा मैजिक मे अचानक आग लग गई गाड़ी खड़े -खडे राख मे तब्दील हो गई1
- 💫(आशुतोष त्रिपाठी/ जनचिंगारी-उमरिया) 👉-अपने बाघों को लेकर पूरी दुनिया भर में मशहूर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से आज़ शुक्रवार को एक बाघिन का सुरक्षित रेस्क्यू कर मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व-राजस्थान के लिए रवाना किया गया है।बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व प्रबंधन द्वारा पनपथा परिक्षेत्र के जगुआ बीट से तकरीबन 3-4 वर्ष की आयु की इस बाघिन का सफलतापूर्वक रेस्क्यू करने के पश्चात वन्य प्राणी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उक्त बाघिन के स्वास्थ्य का भलीभांति परीक्षण हुआ जिसमें वह पूर्णरूपेण स्वस्थ पाई गई,आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे सुरक्षित रूप से रेडियो कॉलर पहनाकर निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार अनिवार्य जैविक सैंपलिंग भी की गई तदोपरान्त बाघिन को वन्यजीव संरक्षण एवं प्रबंधन के दृष्टिकोण से राजस्थान के मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिज़र्व भेजा गया।निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए उक्त बाघिन को बांधवगढ़ से सुरक्षित रूप से रवाना कर दिया गया है। विदित हो कि इसके पूर्व भी बांधवगढ़ से एक बाघ और बाघिन को उड़ीसा के सतकोशिया भेजा गया था किंतु यह परीक्षण पूर्णरूपेण असफल रहा था जहां एक बाघ की मौत हो गई थी दूसरे के शिकार की आशंका के मद्देनजर उसे पुनः मध्यप्रदेश के किसी अभ्यारण में शिफ्ट कर दिया गया था,ऐसे में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से अंतर राज्यीय बाघ प्रतिस्थापन के तहत आज मुकुंदरा हिल्स राजस्थान भेजी गई इस बाघिन कि इस प्रक्रिया की सफलता के बारे में फिलहाल अभी कुछ भी कहना लाज़मी नहीं।2
- राहुल सिंह राणा, 9407812522, 6260146722 सोहागपुर, शहडोल। सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम छतवई से लापता युवक अशोक सिंह की लाश उसके घर के पास स्थित नाले में तैरती हुई मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही सोहागपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अशोक सिंह 17 फरवरी से अचानक लापता हो गया था। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने 21 फरवरी को सोहागपुर थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को ग्रामीणों ने घर के पास नाले में एक शव तैरता देखा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, जहां उसकी पहचान अशोक सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। वहीं, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- अभिनय विश्वकर्मा का रीठी थाने पर औचक धावा: ब्लैक स्पॉट पर कड़े निर्देश, फरियादियों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं कटनी | जिले की पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा शुक्रवार को अचानक रीठी थाने पहुँचे। एसपी के औचक निरीक्षण से महकमे में हलचल मच गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जनता की शिकायतों में लापरवाही अब किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं होगी। 🔍 थाने की व्यवस्था का गहन परीक्षण एसपी ने रिकॉर्ड रूम, हवालात, मालखाना और परिसर की साफ-सफाई का बारीकी से निरीक्षण किया। सीसीटीवी कैमरों को हर समय सक्रिय रखने के निर्देश बंदियों के मानवाधिकारों का पालन सुनिश्चित करने की हिदायत लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर जोर उन्होंने स्टाफ से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं भी जानीं और समाधान का आश्वासन दिया। 🚦 डांग चौराहा और जमुनिया मोड़ बने फोकस क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों को गंभीरता से लेते हुए एसपी स्वयं डांग चौराहा और जमुनिया मोड़ जैसे चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर पहुँचे। निरीक्षण के बाद सुरक्षा बढ़ाने के सख्त निर्देश जारी किए। ✔ सुरक्षा के लिए दिए गए प्रमुख निर्देश: रंबल स्ट्रिप/स्पीड ब्रेकर लगाकर वाहनों की रफ्तार नियंत्रित की जाए चेतावनी एवं सूचनात्मक बोर्ड तत्काल लगाए जाएं स्ट्रीट लाइट की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ⚖ जनता के प्रति संवेदनशीलता, अपराधियों पर सख्ती एसपी विश्वकर्मा ने स्पष्ट कहा, “थाने में आने वाले हर फरियादी की शिकायत प्राथमिकता से दर्ज और निराकृत हो। पारदर्शिता और संवेदनशीलता पुलिस की पहचान होनी चाहिए।” उन्होंने दो टूक कहा कि पुलिस का व्यवहार जनता के प्रति विनम्र और अपराधियों के प्रति सख्त होना चाहिए। 📌 संदेश साफ है रीठी थाने के औचक निरीक्षण ने यह संकेत दे दिया है कि जिले में अब ड्यूटी में ढिलाई नहीं चलेगी और सड़क सुरक्षा से लेकर फरियादियों की सुनवाई तक हर स्तर पर जवाबदेही तय होगी।1
- Post by Sourabh Shrivastava1
- 💥💥💥💥💥चलिये चले जगत जननी आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी 💫💫💫💫💫💫के साथ होली खेलने🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻 हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी माँ विंध्यवासनी के दरवार में 🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔दिनांक 02/03/2026 दिन सोमवार को रात्रि 07:00 बजे माँ विंध्यवासनी के दरवार मैं होली महोत्सव एवम दिव्य महाआरती 💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥का आयोजन किया जाता है आप सभी भक्तवृन्द 🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚माँ विंध्यवासनी की इस महाआरती में सम्मिलित होकर🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹 माँ विंध्यवासनी के साथ होली खेलकर महाआरती का पुण्यलाभ प्राप्त 🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿कर माँ विंध्यवासनी के दिव्यस्वरूप का दर्शन कर माँ विंध्यवासनी का शुभाशीष 🙌🙌🙌🙌🙌🙌🙌🙌🙌🙌🙌🙌प्राप्त करें🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻 आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर निमिहा मोहल्ला कटनी मध्यप्रदेश🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹इस बार स्नान दान पूर्णिमा को चंद्र ग्रहण लगने के कारण महाआरती व्रत पूर्णिमा को ही होगी2
- बच्चों के भविष्य ,सरकारी राशि के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : श्रीकांत चतुर्वेदी शासकीय स्कूलों में संगठित अपराध का मामला उठाया। मैहर । मप्र विधानसभा सत्र के दौरान शासकीय स्कूलों में हो रहे व्यापक भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सरकार का ध्यान आकृष्ट कर सदन के पटल पर जनहित की बात रखी। मैहर विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी ने मैहर जिले के शासकीय प्राथमिक ,माध्यमिक,हाई स्कूल एवं हाई सेकेंडरी स्कूलों को प्रतिवर्ष दी जाने वाली स्कूल मेंटेनेंस राशि, भवन निर्माण, शौचालय निर्माण, सहित विभिन्न मदों की राशि में हुए व्यापक भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जनता में इस संगठित अपराध एवं नियम विरुद्ध कार्य से असंतोष व्याप्त है। 22 लोगों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज हुई है। नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़ ना हो साथ ही सरकारी राशि का दुरुपयोग भी ना हो इसके सभी प्रयास शासन स्तर पर कराए जाने की आवश्यकता है। इस विषय को विधानसभा में ध्यानाकर्षण के माध्यम से उठाया। इस पर स्कूल शिक्षा मंत्री ने सदन में बताया कि मैहर जिले में इस तरह की विसंगति पाए जाने पर कलेक्टर द्वारा जांच कराई गई और 17 कर्मचारियों व्याख्याता से लेकर चपरासी तक के विरुद्ध पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिन ठेकेदारों के द्वारा काम नहीं किया गया है और फर्जी बिल लगाकर भुगतान हुए हैं उनके खिलाफ भी कार्यवाही होगी। आरआरसी जारी होगी दोषियों पर सख्त वैधानिक कार्यवाही का आश्वासन दिया। विधायक मैहर विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी ने पूरक प्रश्न के माध्यम से सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि मैहर जिले के एक ब्लॉक में ऐसा हुआ है तो मध्य प्रदेश के अन्य ब्लॉकों में क्या स्थिति होगी। वर्षों से एक ही स्थान पर अधिकारी जमे हुए है। शिक्षा का माफिया राज संचालित है, जब एक ब्लॉक में चार करोड़ का घोटाला हुआ है तो पूरे प्रदेश की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। शिक्षा के मंदिर में शाला भवनों के रखरखाव, उनकी सुरक्षा व मरम्मत की जो राशि स्कूलों को दी जा रही है उसमें राज्य,जिला एवं ब्लाक के अधिकारियों के द्वारा मिली भगत से बंदरबाट कर आर्थिक संगठित अपराध किया जा रहा है। इन सब अनियमितता के चलते बच्चों का शिक्षण प्रभावित हो रहा है। बच्चे जिस कक्ष में अध्यनरत हैं उनमें उसे स्तर की योग्यता नहीं पाई जा रही है। विधायक श्री चतुर्वेदी ने बताया कि प्रदेश के सभी स्कूलों में अभियान चलाकर इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हो। स्कूल शिक्षा मंत्री ने सदन में कहा कि प्रदेश में अनियमितता की जानकारी मिलेगी उसकी जांच कराकर दोषियों पर आवश्यक कार्रवाई करेंगे। विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी ने कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी पारदर्शिता के साथ नई शिक्षा नीति को दृढ़ता से लागू करवा रहे हैं ऐसे में हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है कि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो और उन्हें गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्राप्त हो। यह केवल कागजों में ना हो वरन स्कूली बच्चों के आचरण और उनके व्यक्तित्व में भी दिखाई दे।1
- अज्ञात कारण से गाड़ी मे लगी आग उमरिया लालपुर नेशनल हाईवे मे खड़ी टाटा इंट्रा मैजिक मे अचानक आग लग गई गाड़ी खड़े -खडे राख मे तब्दील हो गई1