logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बहरोड़ में मौसम विभाग का येलो एलर्ट 39 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान बहरोड़ में मौसम विभाग का येलो एलर्ट 39 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान बहरोड़ मौसम विभाग की और से बहरोड़ में आने वाले दिनों को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग की और से जारी चेतावनी के अनुसार क्षेत्र में आने वाले दिनों में तेज धूप के साथ ही तेज लू चलने की संभावना है।ऐसे में शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में तेज धूप के साथ ही गर्मी का मौसम देखने को मिला। एक सप्ताह में ही 9-10 डिग्री चढ़ा तापमान क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह के अंदर ही तापमान में बढ़ोतरी हुई है।जिसके कारण एक सप्ताह पहले जहाँ क्षेत्र में अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुँच गया था तो एक सप्ताह में ही अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया था।ऐसे में पिछले एक सप्ताह के दौरान क्षेत्र में अधिकतम तापमान में 9-10 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। आने वाले दिनों में 43 डिग्री सेल्सियस पार जाएगा तापमान वहीं मौसम विभाग की और से आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक बढ़ोतरी को लेकर चेतावनी जारी करने के साथ ही येलो अलर्ट जारी किया है।जिसके तहत आने वाले दिनों में क्षेत्र में अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की और वृद्धि हो सकती है। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।पिछले 3-4 दिनों से सोमवार को गर्मी से आमजन को पारे में आई कुछ गिरावट से राहत जरूर मिली है लेकिन तेज धूप लोगों को बीमार कर रही है। फोटो हाईवे पर सोमवार दोपहर को पसरा सन्नाटा

3 hrs ago
user_Pradeep Santoriya
Pradeep Santoriya
बहरोड़, अलवर, राजस्थान•
3 hrs ago
0611e495-7757-4628-b3bf-58d73a47f580

More news from Alwar and nearby areas
  • कोटपुतली-बहरोड़ जिले के नीमराना औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को एक बार फिर श्रमिक असंतोष खुलकर सामने आया। इंडियन और जापानी जोन की कंपनियों—हेलोज पैकेजिंग और एस्टमो—के बाहर बड़ी संख्या में मजदूर एकत्रित होकर वेतन वृद्धि की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन में सैकड़ों महिला श्रमिकों की भागीदारी भी देखने को मिली, जिससे आंदोलन ने व्यापक रूप ले लिया। इस दौरान कुछ समय के लिए सड़क जाम की स्थिति भी बन गई। मजदूरों ने नारेबाजी करते हुए कंपनी प्रबंधन के खिलाफ रोष जताया। उनका कहना है कि लंबे समय से वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, जबकि महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे उनके लिए परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है। श्रमिकों ने आरोप लगाया कि कई बार मांग उठाने के बावजूद प्रबंधन उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। नीमराना एसडीएम महेंद्र यादव और एडिशनल एसपी सुरेश खींची सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात पर नजर बनाए रखी। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की अपील की। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही नीमराना की निडेक कंपनी में भी मजदूरों ने वेतन वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया था। इसी को देखते हुए प्रशासन पहले से अलर्ट था और एस्टमो कंपनी के बाहर हुए प्रदर्शन में तुरंत कार्रवाई की गई। प्रदर्शन के दौरान कुछ श्रमिकों ने उग्र होने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए 6 लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया, लेकिन प्रशासन की तत्परता से स्थिति को जल्द ही नियंत्रण में कर लिया गया। श्रमिकों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन एहतियातन पुलिस बल तैनात है। यह घटना एक बार फिर औद्योगिक क्षेत्रों में बढ़ते श्रमिक असंतोष की ओर इशारा करती है, जिस पर समय रहते समाधान निकालना बेहद जरूरी हो गया है।
    4
    कोटपुतली-बहरोड़ जिले के नीमराना औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को एक बार फिर श्रमिक असंतोष खुलकर सामने आया। इंडियन और जापानी जोन की कंपनियों—हेलोज पैकेजिंग और एस्टमो—के बाहर बड़ी संख्या में मजदूर एकत्रित होकर वेतन वृद्धि की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन में सैकड़ों महिला श्रमिकों की भागीदारी भी देखने को मिली, जिससे आंदोलन ने व्यापक रूप ले लिया। इस दौरान कुछ समय के लिए सड़क जाम की स्थिति भी बन गई।
मजदूरों ने नारेबाजी करते हुए कंपनी प्रबंधन के खिलाफ रोष जताया। उनका कहना है कि लंबे समय से वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, जबकि महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे उनके लिए परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है। श्रमिकों ने आरोप लगाया कि कई बार मांग उठाने के बावजूद प्रबंधन उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है।
स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। नीमराना एसडीएम महेंद्र यादव और एडिशनल एसपी सुरेश खींची सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात पर नजर बनाए रखी। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की अपील की।
गौरतलब है कि दो दिन पहले ही नीमराना की निडेक कंपनी में भी मजदूरों ने वेतन वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया था। इसी को देखते हुए प्रशासन पहले से अलर्ट था और एस्टमो कंपनी के बाहर हुए प्रदर्शन में तुरंत कार्रवाई की गई।
प्रदर्शन के दौरान कुछ श्रमिकों ने उग्र होने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए 6 लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया, लेकिन प्रशासन की तत्परता से स्थिति को जल्द ही नियंत्रण में कर लिया गया।
श्रमिकों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन एहतियातन पुलिस बल तैनात है।
यह घटना एक बार फिर औद्योगिक क्षेत्रों में बढ़ते श्रमिक असंतोष की ओर इशारा करती है, जिस पर समय रहते समाधान निकालना बेहद जरूरी हो गया है।
    user_प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर Neemrana, Alwar•
    23 hrs ago
  • Post by Kotputli-Behror Breaking Live
    1
    Post by Kotputli-Behror Breaking Live
    user_Kotputli-Behror Breaking Live
    Kotputli-Behror Breaking Live
    Local News Reporter कोटपूतली, जयपुर, राजस्थान•
    29 min ago
  • Post by Om Parkash
    1
    Post by Om Parkash
    user_Om Parkash
    Om Parkash
    Local News Reporter अटेली, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    45 min ago
  • खैरथल तिजारा जिले से बड़ी खबर मुंडावर उपखंड क्षेत्र मेघाला परशुराम कुंड के पास पहाड़ी पर लगी भीषण आग हवा के कारण आग ने लिया विकराल रूप आग लगने से पहाड़ी पर वन संपदा जलकर हुई राख आग की सूचना के बाद वन विभाग की टीम पहुंची मौके पर आग बुझाने का प्रयास जारी पहाड़ी पर लगी भीषण आग के कारण दमकल की गाड़ियों मौके पर नहीं पहुंच सकी वन कर्मचारी पेड़ों के पत्तों से बुझा रहे है आग पहाड़ी पर आग लगने से सो हेक्टेयर में वन संपदा को हुआ नुकसान मुंडावर थाना पुलिस भी पहुंची मौके पर घटना का लिया जायजा
    1
    खैरथल तिजारा जिले से बड़ी खबर 
मुंडावर उपखंड क्षेत्र मेघाला  परशुराम कुंड के पास पहाड़ी पर लगी भीषण आग 
हवा के कारण आग ने लिया विकराल रूप 
आग लगने से पहाड़ी पर वन संपदा जलकर हुई राख 
आग की सूचना के बाद वन विभाग की टीम पहुंची मौके पर आग बुझाने का प्रयास जारी 
पहाड़ी पर लगी भीषण आग के कारण दमकल की गाड़ियों मौके पर नहीं पहुंच सकी 
वन कर्मचारी पेड़ों के पत्तों से बुझा रहे है आग 
पहाड़ी पर आग लगने से सो हेक्टेयर में वन संपदा को हुआ नुकसान 
मुंडावर थाना पुलिस भी पहुंची मौके पर घटना का लिया जायजा
    user_पत्रकार
    पत्रकार
    मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    1
    Post by संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    user_संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    पत्रकार खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by Salu sayer
    1
    Post by Salu sayer
    user_Salu sayer
    Salu sayer
    Singer खेतड़ी, झुंझुनू, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by Mahendergarh live
    1
    Post by Mahendergarh live
    user_Mahendergarh live
    Mahendergarh live
    News Anchor महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • Post by Kotputli-Behror Breaking Live
    1
    Post by Kotputli-Behror Breaking Live
    user_Kotputli-Behror Breaking Live
    Kotputli-Behror Breaking Live
    Local News Reporter कोटपूतली, जयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.