आगरा के विकास, जल संरक्षण और किसानों के मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलीं डॉ. मंजू भदौरिया फतेहाबाद: जनपद के विकास, जल संकट, किसानों की समस्याओं और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह के साथ लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर विस्तृत ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने आगरा जनपद की कई महत्वपूर्ण समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके समाधान के लिए शीघ्र कार्रवाई की मांग की। मुख्यमंत्री ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया। डॉ. मंजू भदौरिया ने बताया कि आगरा जनपद में जल जीवन मिशन योजना अभी पूरी तरह संचालित नहीं हो पाई है, जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या बनी हुई है। उन्होंने मांग की कि जब तक यह योजना पूरी तरह लागू नहीं हो जाती, तब तक जिला पंचायत को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत गांवों में सबमर्सिबल पंप, पानी की टंकियां और पाइप लाइन के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराने की अनुमति दी जाए। साथ ही सौर ऊर्जा से संचालित जल मीनारें स्थापित करने की भी अनुमति देने की मांग की। जल संरक्षण के विषय को उठाते हुए उन्होंने उटंघन नदी में जल संचयन की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके लिए फतेहाबाद तहसील के रेहावली गांव के पास जल निकास द्वार युक्त बांध बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया। उनका कहना था कि राजस्थान के करौली क्षेत्र से आने वाली इस नदी में पर्याप्त जलराशि रहती है, जिसे बांध बनाकर संचित किया जा सकता है। इससे भूजल स्तर में सुधार होगा और बाह तथा फतेहाबाद क्षेत्र के गांवों को सिंचाई और पेयजल के लिए लाभ मिलेगा। उन्होंने फतेहपुर सीकरी i क्षेत्र के ऐतिहासिक तेरह मोरी बांध और खानुआ बांध की जर्जर स्थिति की ओर भी मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया। उनका कहना था कि इन बांधों का जीर्णोद्धार होने से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और फतेहपुर सीकरी के पीछे जल संचयन होने से पर्यटन की दृष्टि से भी आकर्षक दृश्य विकसित हो सकेगा। जनपद में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए डॉ. भदौरिया ने लगभग 100 एकड़ भूमि में औषधि उद्योग पार्क स्थापित करने का प्रस्ताव भी रखा। उनका कहना था कि इससे गैर-प्रदूषणकारी उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल सकेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने विकास खंड शमशाबाद की ग्राम पंचायत कौलारा कलां में बने बहु-प्राविधिक महाविद्यालय में शीघ्र कक्षाएं शुरू कराने की मांग रखी। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय भवन कई वर्ष पहले बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन अभी तक वहां पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी है, जिससे भवन धीरे-धीरे क्षतिग्रस्त होने लगा है। पशुपालन से जुड़ी समस्याओं को उठाते हुए उन्होंने शमशाबाद विकास खंड के कुर्रा चित्रपुर और मझारा गांवों में दो नए पशु चिकित्सालय स्थापित करने तथा फतेहाबाद क्षेत्र के पशु अस्पतालों में नियमित चिकित्सकों की तैनाती कराने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने यमुना नदी के संरक्षण के लिए नदी से गाद की सफाई कराने, गंदे नालों को बंद कर शोधन व्यवस्था से जोड़ने, दिल्ली और हरियाणा से आने वाले प्रदूषित पानी को रोकने तथा आगरा के मलजल शोधन संयंत्र को सुचारु रूप से संचालित करने की मांग भी रखी। साथ ही ताजमहल के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में प्रस्तावित बैराज के निर्माण का मुद्दा भी मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया। सड़क सुविधा को बेहतर बनाने के लिए उन्होंने शमशाबाद-आगरा मार्ग (बड़ागांव) से शमशाबाद-फतेहाबाद मार्ग (जारौली टीला) तक लगभग तीन किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव रखा। इससे आसपास के सैकड़ों गांवों को आवागमन में सुविधा मिल सकेगी। किसानों की समस्याओं को उठाते हुए उन्होंने बताया कि आगरा में आलू की खेती बड़े पैमाने पर होती है, लेकिन वर्तमान में बाजार में आलू की कीमतें लागत से भी कम मिल रही हैं। उन्होंने आलू का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1500 रुपये प्रति क्विंटल तय करने, बाजार हस्तक्षेप योजना लागू करने, निर्यात और परिवहन पर सहायता देने तथा शीतगृहों के बिजली बिल में राहत देने की मांग की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया।

- अमेरिका–इजरायल द्वारा ईरान पर हमले के बाद दुनिया भर में असर दिखने लगा है। अब गैस सिलेंडर की बुकिंग 21–25 दिन बाद ही होगी और कीमत भी बढ़ गई है। क्या यह आने वाली बड़ी आर्थिक परेशानी का संकेत है?1
- कशिश चौधरी 11 मार्च 2026 को सिरसागंज में तीज महोत्सव में भाग लेंगी। वह अपनी टीम के साथ रागिनी गायन और नौटंकी प्रस्तुत करेंगी। यह महोत्सव 6 मार्च से 20 मार्च तक चल रहा है, जिसमें देश भर के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां दे रहे हैं ¹।1
- Post by Akash Rathore7
- जिला धौलपुर के विधानसभा क्षेत्र राजाखेड़ा गांव बिचपुरी में गांव मैं पानी के निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण गांव के लोगों द्वारा उपयोग के बाद गंदा पानी रास्ते में ही इकट्ठा होता रहता है वह कीचड़ सहित गंदा पानी एक ही जगह इकट्ठा होने से गांव के नागरिक महिला पुरुष बुजुर्ग एवं स्कूल जाने वाले बच्चे गंदे पानी में होकर निकलते हैं जिन्हें हर दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है स्वच्छ भारत स्वच्छ गांव अभियान के तहत गांव के नागरिक प्रशासन अधिकारियों से पानी के निकासी के लिए मांग करते हैं4
- फिरोजाबाद जिले के थाना नारखी क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव आसनपुर खेरिया में आलू की खुदाई के दौरान ट्रैक्टर से गिरकर 2 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 1 बजे गांव आसनपुर खेरिया में खेत पर ट्रैक्टर से आलू खुदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर पर बैठा 2 साल का मासूम बालक अचानक नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन घबराकर बच्चे को तुरंत फिरोजाबाद के सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।1
- Post by लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)1
- फिरोजाबाद पुलिस का कमाल! 60 खोए मोबाइल बरामद, लोगों को लौटाई खुशियां।1
- कानपुर में जिस वीडियो की चर्चा हो रही है, वह दरअसल सरकारी (नजूल) जमीन पर कब्जे के आरोप से जुड़ा मामला है। इसमें कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय के बेटे अमित पांडेय उर्फ बंटी पांडेय का नाम सामने आया है।1