नरसिंहपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 15 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड का खुलासा किया है। ऑनलाइन गेमिंग और बैंक खातों के जरिए ठगी करने वाले गिरोह के 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। नरसिंहपुर पुलिस ने तकनीकी जांच और बैंक खातों की पड़ताल के बाद साइबर अपराधियों के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। आरोपियों ने करीब 180 म्यूल अकाउंट्स के जरिए करोड़ों रुपये का अवैध लेन-देन किया। साइबर अपराधी लोगों को छोटे आर्थिक लाभ का लालच देकर उनके बैंक खाते, एटीएम और पासबुक ले लेते थे और इन्हीं खातों का उपयोग ऑनलाइन गेमिंग व साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने में करते थे। पुलिस ने स्टेशनगंज, ठेमी, गाडरवारा और करेली थाना क्षेत्र से कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस ने पिछले एक साल में कार्रवाई करते हुए 53 लाख रुपये पीड़ितों को वापस भी दिलाए हैं।
नरसिंहपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 15 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड का खुलासा किया है। ऑनलाइन गेमिंग और बैंक खातों के जरिए ठगी करने वाले गिरोह के 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। नरसिंहपुर पुलिस ने तकनीकी जांच और बैंक खातों की पड़ताल के बाद साइबर अपराधियों के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। आरोपियों ने करीब 180 म्यूल अकाउंट्स के जरिए करोड़ों रुपये का अवैध लेन-देन किया। साइबर अपराधी लोगों को छोटे आर्थिक लाभ का लालच देकर उनके बैंक खाते, एटीएम और पासबुक ले लेते थे और इन्हीं खातों का उपयोग ऑनलाइन गेमिंग व साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने में करते थे। पुलिस ने स्टेशनगंज, ठेमी, गाडरवारा और करेली थाना क्षेत्र से कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस ने पिछले एक साल में कार्रवाई करते हुए 53 लाख रुपये पीड़ितों को वापस भी दिलाए हैं।
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- नरसिंहपुर पुलिस ने ग्राम रातिकरार में हुई महिला की सनसनीखेज 'अंधी हत्या' की गुत्थी को महज 36 घंटों के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद इरशाद (33 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।बीती 10 मार्च को वंदना ठाकुर का शव खून से लथपथ हालत में एक खेत में मिला था। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की।जांच में सामने आया कि करीब 15 दिन पहले एक सामाजिक पंचायत में आरोपी का मृतिका से विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने महिला को घर में अकेला पाकर डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी और शव को खेत में फेंक दिया। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतिका का मोबाइल एक चलते ऑटो में फेंक दिया था, लेकिन पुलिस की सूझबूझ से वह पकड़ा गया करेली थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नाकर हिंगवे और उनकी टीम ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और डंडा बरामद कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।1
- 15 करोड़ के 'म्यूल अकाउंट' गिरोह का भंडाफोड़, 17 आरोपी जेल भेजे गए नरसिंहपुर। ऑनलाइन गेमिंग, साइबर फ्रॉड और सेक्सटॉर्शन जैसे अपराधों के लिए बैंक खातों को किराये पर देने वाले एक बड़े नेटवर्क को नरसिंहपुर पुलिस ने ध्वस्त कर दिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में हुई इस कार्यवाही में अब तक 15 करोड़ रुपये के अवैध लेनदेन का खुलासा हुआ है। लालच देकर खुलवाते थे खाते पुलिस की जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी गरीब और भोले-भाले लोगों को थोड़े से पैसों का लालच देकर उनके बैंक खाते, एटीएम और पासबुक हासिल कर लेते थे। इन खातों (म्यूल अकाउंट्स) का उपयोग बाहरी राज्यों से संचालित ऑनलाइन गेमिंग और साइबर ठगी की रकम को छिपाने और ट्रांसफर करने के लिए किया जा रहा था। अब तक करीब 15 करोड़ रुपये का अवैध ट्रांजेक्शन उजागर। जिले में 180 खातों को म्यूल अकाउंट के रूप में चिन्हित किया गया, जिनमें से 35 खाते बंद कराए जा चुके हैं। वही पुलिस के द्वारा 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।1
- धूम्रपान निषेध दिवस. रेलवे हॉस्पिटल नरसिंहपुर /पिपरिया. रेलवे चिकित्सक डॉक्टर आर आर कुर्रे ने बताया कि. धूम्रपान. फेफड़ों के लिए. कैंसर होने का प्रमुख कारणों में से एक है. धूम्रपान से धूम्रपान करने वाले व्यक्ति के. फेफड़ों में कार्बन के कण पर जमा होते ही हैं. तथा उसके स्मोक सामने वाले अन्य व्यक्तियों को भी प्रभावित करता है. जिसे हम एक्टिव एंड पैसिव स्मोकिंग कहते हैं. एक्टिव धूम्रपान करने वाले स्वयं व्यक्ति. तथा पेशीव अन्य व्यक्ति जो प्रभावित होते हैं. तंबाकू जिसमें निकोटिन रहता है. बीड़ी तंबाकू सीक्रेट. नाक के फेफड़े को खराब करता है बल्कि अन्य भाग को भी प्रभावित करता है. निकोटीन कि लत. से छुटकारा पाने. एवं स्वस्थ जिंदगी जीने के लिए यह कार्यक्रम किया गया. हम जितने जल्दी धूम्रपान छोड़ेंगे उतना जल्दी हमारा शरीर स्वस्थ रहेगा. एवं यह डिपेंड करता है कि आप कितने समय तक धूम्रपान और कितनी बार. कितनी मात्रा में धूम्रपान करते हैं. कुछ ही हफ्तों में आपका फेफड़ा स्वस्थ होने लगता है.. सिर्फ हर तीन दिन के अंदर ही आपका श्वसन नलिकाएं. मैं सुधार होने लगते हैं.. धूम्रपान के साथ-साथ वायु प्रदूषण भी. फेफड़ों को प्रभावित करता है... धूम्रपान छोड़ने के लिए हमें. मां से मजबूत होना पड़ेगा. योग एक्सरसाइज.संतुलित भोजन. अच्छे व्यक्ति के आदर्श. दवा एवं थेरेपी के द्वारा निकोटिन से निजात पाया जा सकता है. जिसे निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी भी कहते हैं. निकोटीन फेफड़ों के अलावा. ब्लड वेसल्स आंख दांत. को भी प्रभावित करता है.. जिसमें फेफड़ों के कैंसर रोग हार्ट एवं ब्रेन का स्ट्रोक. सीओपीडी यानी क्रॉनिक ऑब्स्ट्रक्टिव पलमोनरी डिजीज. होता है. अतः आज ही तंबाकू छोड़ें. धूम्रपान बंद कर दें.. तंबाकू से नाता तोड़ो सुखी जीवन से नाता जोड़ो. हम सब ने ठाना है तंबाकू को जड़ से मिटाना है.. रेलवे चिकित्सक डॉक्टर आर आर कुर्रे ने. सभी रेलवे कर्मचारी एवं उसके परिजन अधिकारियों को. तंबाकू के दुष्प्रभाव.के बारे मे जागरूक किया एवं सभी रेलवे कर्मचारियों को.. प्लेटफॉर्म में यात्रियों को भी. कुली वेंडर को. धूम्रपान नहीं करने के लिए संकल्प दिलाया गया. रेलवे चिकित्सक डॉक्टर आर आर कुर्रे पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर.4
- Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली1
- मोदी की तरह मोहन यादव ने किसानों के दो किस्त 4000 रुपए अभी तक नहीं दी है सरकार ?1
- Post by Shrikant Dubay पत्रकार1
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- अपना तन मन धन जीवन न्यौछावर करने वाले मान.श्री यादवेन्द्र सिंह जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि1