logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौन जालौन मे गौशाला होने के बाबजूद सैंकड़ो आवारा गाय बछड़े साड़ क्यों? जिम्मेदारी किसकी नगर पालिका क्यों नहीं ले जा रही गौशाला मे.

1 hr ago
user_Kishan kumar
Kishan kumar
Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

जालौन जालौन मे गौशाला होने के बाबजूद सैंकड़ो आवारा गाय बछड़े साड़ क्यों? जिम्मेदारी किसकी नगर पालिका क्यों नहीं ले जा रही गौशाला मे.

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उरई में सिंघम अंदाज में सड़क पर उतरे अपर पुलिस अधीक्षक /बिना नंबर प्लेट दौड़ रही बुलेट समेत कई वाहनों की जांच /नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप* *उरई में एएसपी की सख्ती /वाहन चेकिंग अभियान में बिना नंबर प्लेट की बुलेट पकड़ी गई /यातायात नियम तोड़ने वालों पर एएसपी का शिकंजा सड़क पर उतरकर की सघन चेकिंग* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *उरई में सिंघम अंदाज में सड़क पर उतरे अपर पुलिस अधीक्षक /बिना नंबर प्लेट दौड़ रही बुलेट समेत कई वाहनों की जांच /नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप* *उरई में एएसपी की सख्ती /वाहन चेकिंग अभियान में बिना नंबर प्लेट की बुलेट पकड़ी गई /यातायात नियम तोड़ने वालों पर एएसपी का शिकंजा सड़क पर उतरकर की सघन चेकिंग* जनपद जालौन उरई में कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी स्वयं सड़क पर उतर आए उनके नेतृत्व में जिला परिषद के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया सड़क पर अचानक पुलिस की सख्ती देखकर वाहन चालकों में हड़कंप मच गया वहीं चेकिंग अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने एक-एक वाहन को रुकवाकर उसकी नंबर प्लेट वाहन के दस्तावेज ड्राइविंग लाइसेंस तथा अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच कराई आप को बता दें इसी दौरान पुलिस टीम ने एक बुलेट मोटरसाइकिल को रोका जिस पर आगे और पीछे दोनों तरफ नंबर प्लेट नहीं लगी थी चालक मौके पर वाहन के कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका इस पर पुलिस ने तत्काल मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर कोतवाली भिजवा दिया और उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी वहीं अभियान के दौरान यातायात प्रभारी वीर बहादुर सिंह ने भी अपनी टीम के साथ संदिग्ध वाहनों की गहन जांच की बिना हेलमेट बिना दस्तावेज यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले तथा संदिग्ध गतिविधियों में शामिल प्रतीत होने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही की गई इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने वैध दस्तावेज साथ रखने तथा नंबर प्लेट निर्धारित मानकों के अनुसार लगाने की हिदायत भी दी वहीं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने कहा कि सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर वाहन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा बिना नंबर प्लेट फर्जी नंबर संदिग्ध वाहनों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अपने वाहन के सभी दस्तावेज हमेशा साथ रखें जिससे अनावश्यक कार्यवाही से बचा जा सके बताया जा रहा है पुलिस की इस कार्यवाही से नियमों की अनदेखी कर सड़क पर वाहन दौड़ाने वालों में खलबली रही जबकि आम लोगों ने सड़क पर उतरकर स्वयं चेकिंग करने वाले अपर पुलिस अधीक्षक की सक्रिय कार्यशैली की सराहना की
    2
    उरई में सिंघम अंदाज में सड़क पर उतरे अपर पुलिस अधीक्षक /बिना नंबर प्लेट दौड़ रही बुलेट समेत कई वाहनों की जांच /नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप*

*उरई में एएसपी की सख्ती /वाहन चेकिंग अभियान में बिना नंबर प्लेट की बुलेट पकड़ी गई /यातायात नियम तोड़ने वालों पर एएसपी का शिकंजा सड़क पर उतरकर की सघन चेकिंग*

सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत 
समीर मंसूरी की कलम से 
🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ 
आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की  रिपोट 
खबरों का सिलसिला जारी 
*उरई में सिंघम अंदाज में सड़क पर उतरे अपर पुलिस अधीक्षक /बिना नंबर प्लेट दौड़ रही बुलेट समेत कई वाहनों की जांच /नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप*
*उरई में एएसपी की सख्ती /वाहन चेकिंग अभियान में बिना नंबर प्लेट की बुलेट पकड़ी गई /यातायात नियम तोड़ने वालों पर एएसपी का शिकंजा सड़क पर उतरकर की सघन चेकिंग*
जनपद जालौन उरई में कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी स्वयं सड़क पर उतर आए उनके नेतृत्व में जिला परिषद के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया सड़क पर अचानक पुलिस की सख्ती देखकर वाहन चालकों में हड़कंप मच गया वहीं चेकिंग अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने एक-एक वाहन को रुकवाकर उसकी नंबर प्लेट वाहन के दस्तावेज ड्राइविंग लाइसेंस तथा अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच कराई 
आप को बता दें इसी दौरान पुलिस टीम ने एक बुलेट मोटरसाइकिल को रोका जिस पर आगे और पीछे दोनों तरफ नंबर प्लेट नहीं लगी थी चालक मौके पर वाहन के कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका इस पर पुलिस ने तत्काल मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर कोतवाली भिजवा दिया और उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी वहीं अभियान के दौरान यातायात प्रभारी वीर बहादुर सिंह ने भी अपनी टीम के साथ संदिग्ध वाहनों की गहन जांच की बिना हेलमेट बिना दस्तावेज यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले तथा संदिग्ध गतिविधियों में शामिल प्रतीत होने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही की गई
इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने वैध दस्तावेज साथ रखने तथा नंबर प्लेट निर्धारित मानकों के अनुसार लगाने की हिदायत भी दी वहीं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने कहा कि सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर वाहन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा बिना नंबर प्लेट फर्जी नंबर संदिग्ध वाहनों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अपने वाहन के सभी दस्तावेज हमेशा साथ रखें जिससे अनावश्यक कार्यवाही से बचा जा सके
बताया जा रहा है पुलिस की इस कार्यवाही से नियमों की अनदेखी कर सड़क पर वाहन दौड़ाने वालों में खलबली रही जबकि आम लोगों ने सड़क पर उतरकर स्वयं चेकिंग करने वाले अपर पुलिस अधीक्षक की सक्रिय कार्यशैली की सराहना की
    user_Samir mansuri
    Samir mansuri
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    41 min ago
  • जालौन.. माधोगढ कोतवाली के ग्राम अहेता मे कबर बिज्जू निकलने से मचा हड़कंप. वन विभाग की टीम ने किया सफल रेसकिऊ
    1
    जालौन.. माधोगढ कोतवाली के ग्राम अहेता मे कबर बिज्जू  निकलने से मचा हड़कंप. वन विभाग की टीम ने किया सफल रेसकिऊ
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ढाई माह बाद भी नहीं बनी वार्ड नं. 9 की सड़क, बारिश में कीचड़ बना मुसीबत नगर पालिका की लिखित रिपोर्ट में निर्माण की जरूरत स्वीकार, फिर भी नहीं शुरू हुआ काम; वार्डवासियों ने प्रशासन से लगाई गुहार जालौन। नगर पालिका परिषद जालौन के वार्ड नं. 9 स्थित शाहगंज में सड़क निर्माण न होने से वार्डवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में कच्चा मार्ग कीचड़ और जलभराव से बदहाल हो गया है, जिससे पैदल राहगीरों के साथ वाहन चालकों को भी आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वार्डवासी मोहम्मद खालिद रहमानी ने बताया कि 5 जून 2026 को नगर पालिका परिषद जालौन की ओर से लिखित रिपोर्ट में इस कच्चे मार्ग पर सड़क निर्माण की आवश्यकता स्वीकार की गई थी। रिपोर्ट में आगामी बोर्ड बैठक में बजट स्वीकृत कराकर निर्माण कार्य शुरू कराने की बात कही गई थी। इसके बावजूद करीब ढाई माह बीतने के बाद भी सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। उन्होंने बताया कि बारिश के दौरान सड़क की स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। हाल ही में एक बीमार व्यक्ति को वाहन से अस्पताल ले जाने के दौरान सड़क की खराब स्थिति के कारण वाहन आगे नहीं बढ़ सका। इसके बाद एंबुलेंस बुलाकर मरीज को अस्पताल पहुंचाना पड़ा। इस घटना से सड़क की बदहाल स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। वार्डवासियों के मुताबिक, 18 जुलाई को तहसील दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष भी सड़क निर्माण को लेकर ज्ञापन दिया गया था, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि कुछ संबंधित कर्मचारियों द्वारा सड़क निर्माण की आवश्यकता नहीं होने की बात कही जा रही है, जबकि मौके की स्थिति इसके विपरीत है। वार्डवासियों ने नगर पालिका एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि सड़क की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण कराकर जल्द से जल्द बजट स्वीकृत कराया जाए और निर्माण कार्य शुरू किया जाए, ताकि बारिश के मौसम में लोगों को हो रही परेशानी से राहत मिल सके।
    1
    ढाई माह बाद भी नहीं बनी वार्ड नं. 9 की सड़क, बारिश में कीचड़ बना मुसीबत

नगर पालिका की लिखित रिपोर्ट में निर्माण की जरूरत स्वीकार, फिर भी नहीं शुरू हुआ काम; वार्डवासियों ने प्रशासन से लगाई गुहार
जालौन। नगर पालिका परिषद जालौन के वार्ड नं. 9 स्थित शाहगंज में सड़क निर्माण न होने से वार्डवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में कच्चा मार्ग कीचड़ और जलभराव से बदहाल हो गया है, जिससे पैदल राहगीरों के साथ वाहन चालकों को भी आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वार्डवासी मोहम्मद खालिद रहमानी ने बताया कि 5 जून 2026 को नगर पालिका परिषद जालौन की ओर से लिखित रिपोर्ट में इस कच्चे मार्ग पर सड़क निर्माण की आवश्यकता स्वीकार की गई थी। रिपोर्ट में आगामी बोर्ड बैठक में बजट स्वीकृत कराकर निर्माण कार्य शुरू कराने की बात कही गई थी। इसके बावजूद करीब ढाई माह बीतने के बाद भी सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।
उन्होंने बताया कि बारिश के दौरान सड़क की स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। हाल ही में एक बीमार व्यक्ति को वाहन से अस्पताल ले जाने के दौरान सड़क की खराब स्थिति के कारण वाहन आगे नहीं बढ़ सका। इसके बाद एंबुलेंस बुलाकर मरीज को अस्पताल पहुंचाना पड़ा। इस घटना से सड़क की बदहाल स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
वार्डवासियों के मुताबिक, 18 जुलाई को तहसील दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष भी सड़क निर्माण को लेकर ज्ञापन दिया गया था, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि कुछ संबंधित कर्मचारियों द्वारा सड़क निर्माण की आवश्यकता नहीं होने की बात कही जा रही है, जबकि मौके की स्थिति इसके विपरीत है।
वार्डवासियों ने नगर पालिका एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि सड़क की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण कराकर जल्द से जल्द बजट स्वीकृत कराया जाए और निर्माण कार्य शुरू किया जाए, ताकि बारिश के मौसम में लोगों को हो रही परेशानी से राहत मिल सके।
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • रिपोर्टर सत्येंद्र कुमार भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का जालौन में भव्य स्वागत, नगर जालौन इकाई के कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश जालौन। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के जनपद जालौन में प्रथम आगमन पर नगर जालौन इकाई के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नगर इकाई के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से डॉ. रोहित मिश्रा का स्वागत कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे और पूरे उत्साह के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजयुमो जिला अध्यक्ष लकी त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव (गोलू), मण्डल महामंत्री नदीगांव शिवम राजावत, युवा मोर्चा नगर महामंत्री सौरभ सेंगर सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने और युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने पर जोर दिया। नगर इकाई द्वारा किए गए भव्य स्वागत से कार्यकर्ताओं में उत्साह और संगठन के प्रति एकजुटता देखने को मिली।
    2
    रिपोर्टर सत्येंद्र कुमार 

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का जालौन में भव्य स्वागत, नगर जालौन इकाई के कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश

जालौन। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के जनपद जालौन में प्रथम आगमन पर नगर जालौन इकाई के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

नगर इकाई के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से डॉ. रोहित मिश्रा का स्वागत कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे और पूरे उत्साह के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

कार्यक्रम में भाजयुमो जिला अध्यक्ष लकी त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव (गोलू), मण्डल  महामंत्री  नदीगांव शिवम राजावत, युवा मोर्चा नगर महामंत्री सौरभ सेंगर सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने और युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने पर जोर दिया। नगर इकाई द्वारा किए गए भव्य स्वागत से कार्यकर्ताओं में उत्साह और संगठन के प्रति एकजुटता देखने को मिली।
    user_Satyendra kumar
    Satyendra kumar
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • जालौन में शुक्रवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। किसान मान सिंह अपने खेत में फसल को आवारा पशुओं से बचाने के लिए तार लगाने हेतु खंभा गाड़ रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। कुठौंद क्षेत्र निवासी 57 वर्षीय मान सिंह पुत्र भुलई शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे अपने खेत पर गए थे। वह फसलों को आवारा पशुओं से बचाने के लिए खेत की घेराबंदी कर रहे थे। इसी बीच मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। दोपहर करीब 12 बजे तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में मान सिंह आ गए।
    1
    जालौन में शुक्रवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। किसान मान सिंह अपने खेत में फसल को आवारा पशुओं से बचाने के लिए तार लगाने हेतु खंभा गाड़ रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

कुठौंद क्षेत्र निवासी 57 वर्षीय मान सिंह पुत्र भुलई शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे अपने खेत पर गए थे। वह फसलों को आवारा पशुओं से बचाने के लिए खेत की घेराबंदी कर रहे थे। इसी बीच मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। दोपहर करीब 12 बजे तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में मान सिंह आ गए।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • डीएम ने मेडिकल कॉलेज में परखी स्वास्थ्य सेवाएं, दवा वितरण व्यवस्था जांची उरई, जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने शुक्रवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण कर ओपीडी, इमरजेंसी और दवा वितरण काउंटरों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और दवा वितरण व्यवस्था का रैंडम सत्यापन करते हुए अधिकारियों व चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कोंच ब्लॉक के ग्राम भदारी निवासी मंजू देवी से जिलाधिकारी ने बातचीत कर उपचार और दवा उपलब्धता की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने मरीज की पर्ची के आधार पर पुरुष और महिला दवा वितरण काउंटर पर स्वयं रैंडम जांच कराई, जिसमें चिकित्सक द्वारा लिखी गई सभी दवाएं अस्पताल से उपलब्ध मिलीं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि किसी भी मरीज को बाहर से दवा खरीदने की नौबत नहीं आनी चाहिए। इसके बाद डीएम इमरजेंसी वार्ड पहुंचे और भर्ती करीब 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला एवं पुरुष मरीज का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि बुजुर्ग मरीजों के उपचार, खान-पान और देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मरीज के साथ मानवीय और संवेदनशील व्यवहार किया जाए तथा पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जाए।
    1
    डीएम ने मेडिकल कॉलेज में परखी स्वास्थ्य सेवाएं, दवा वितरण व्यवस्था जांची


उरई, जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने शुक्रवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण कर ओपीडी, इमरजेंसी और दवा वितरण काउंटरों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और दवा वितरण व्यवस्था का रैंडम सत्यापन करते हुए अधिकारियों व चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कोंच ब्लॉक के ग्राम भदारी निवासी मंजू देवी से जिलाधिकारी ने बातचीत कर उपचार और दवा उपलब्धता की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने मरीज की पर्ची के आधार पर पुरुष और महिला दवा वितरण काउंटर पर स्वयं रैंडम जांच कराई, जिसमें चिकित्सक द्वारा लिखी गई सभी दवाएं अस्पताल से उपलब्ध मिलीं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि किसी भी मरीज को बाहर से दवा खरीदने की नौबत नहीं आनी चाहिए।
इसके बाद डीएम इमरजेंसी वार्ड पहुंचे और भर्ती करीब 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला एवं पुरुष मरीज का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि बुजुर्ग मरीजों के उपचार, खान-पान और देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मरीज के साथ मानवीय और संवेदनशील व्यवहार किया जाए तथा पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जाए।
    user_प्रदीप महतवानी
    प्रदीप महतवानी
    Local News Reporter Jalaun, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.