पुसेड़ा में महिला चौपाल: जागरूकता की पहल, हेल्पलाइन नंबरों और योजनाओं की दी जानकारी बिलग्राम (हरदोई)। थाना बिलग्राम क्षेत्र के ग्राम पुसेड़ा में 31 मार्च 2026 को महिलाओं की चौपाल आयोजित कर उन्हें जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं के प्रति सचेत करना रहा। चौपाल में महिला आरक्षी आरती और महिला आरक्षी शक्ति चौहान ने महिलाओं को 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1076, 112 (आपातकालीन सेवा) और 101 (फायर सेवा) जैसे महत्वपूर्ण टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को बताया कि किसी भी समस्या या आपात स्थिति में इन नंबरों का निःसंकोच उपयोग करें। इसके साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर महिलाओं को उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस टीम ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और समाज में अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस दौरान का. अतुल चौधरी सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी से कार्यक्रम सफल रहा।
पुसेड़ा में महिला चौपाल: जागरूकता की पहल, हेल्पलाइन नंबरों और योजनाओं की दी जानकारी बिलग्राम (हरदोई)। थाना बिलग्राम क्षेत्र के ग्राम पुसेड़ा में 31 मार्च 2026 को महिलाओं की चौपाल आयोजित कर उन्हें जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके
अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं के प्रति सचेत करना रहा। चौपाल में महिला आरक्षी आरती और महिला आरक्षी शक्ति चौहान ने महिलाओं को 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1076, 112 (आपातकालीन सेवा) और 101 (फायर सेवा) जैसे महत्वपूर्ण टोल फ्री नंबरों की जानकारी
दी। उन्होंने महिलाओं को बताया कि किसी भी समस्या या आपात स्थिति में इन नंबरों का निःसंकोच उपयोग करें। इसके साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर महिलाओं को उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया
गया। पुलिस टीम ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और समाज में अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस दौरान का. अतुल चौधरी सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी से कार्यक्रम सफल रहा।
- सरकारी आदेश बनाम जमीनी हकीकत: सवाजपुर में किसकी चलेगी?, "SDM सवायजपुर या थाना अरवल" हरदोई जनपद की सवाजपुर तहसील अंतर्गत कटरी इब्राहिमपुर में ग्राम समाज की भूमि को लेकर विवाद ने प्रशासनिक तंत्र को कटघरे में खड़ा कर दिया है। राजस्व अभिलेखों में दर्ज उक्त भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने और वहां खड़ी गेहूं की फसल को राजकीय कोष में जमा कराने के स्पष्ट निर्देश उप जिलाधिकारी सवाजपुर द्वारा जारी किए गए थे। आदेश के अनुपालन हेतु ग्राम पंचायत रामपुर मझियारा के प्रधान को विधिवत सुपुर्दगी भी दी गई, ताकि सरकारी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और उपज से प्राप्त धनराशि ग्राम विकास कार्यों में उपयोग हो। सूत्रों के अनुसार लाखों रुपये मूल्य की अनुमानित गेहूं की फसल को लेकर कुछ दबंग तत्वों द्वारा व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है। आरोप है कि न केवल प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी की जा रही है, बल्कि खुले तौर पर उच्चाधिकारियों के निर्देशों को न मानने की बातें भी कही जा रही हैं। यह स्थिति शासन की साख पर सीधा प्रश्नचिह्न लगाती है। मामले में सबसे गंभीर सवाल थाना अरवल की भूमिका को लेकर उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि सूचना दिए जाने के बावजूद अपेक्षित पुलिस कार्रवाई नहीं हुई। जब उप जिलाधिकारी, नायब तहसीलदार, कानूनगो और लेखपाल स्तर से स्पष्ट निर्देश जारी हो चुके हैं, तो उनका पालन सुनिश्चित कराना किसकी जिम्मेदारी है? क्या राजस्व और पुलिस विभाग के बीच समन्वय की कमी से अतिक्रमणकारियों का मनोबल बढ़ रहा है? यह प्रकरण केवल एक खेत या फसल का नहीं, बल्कि प्रशासनिक आदेशों की प्रभावशीलता और कानून के शासन की कसौटी है। यदि सरकारी भूमि की उपज राजकीय कोष तक नहीं पहुंचती, तो इसका सीधा असर ग्राम पंचायत की वित्तीय स्थिति और विकास योजनाओं पर पड़ेगा। अब निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं। क्या आदेशों को धरातल पर लागू कर जवाबदेही तय की जाएगी, या फिर सरकारी निर्देश कागजों तक सीमित रहेंगे? कटरी इब्राहिमपुर का यह विवाद प्रशासन के लिए सचमुच अग्निपरीक्षा बनता दिख रहा है।1
- ट्रेन भाग 21
- कन्नौज में देर रात अचानक मौसम का बदला मिजाज,तेज आंधी के साथ हुई बारिश में गिरे ओलो ने किसानों की बढ़ाई मुश्किल, अचानक बिन मौसम हुई बरसात में गिरे ओले, खेत में खड़ी आलू और गेहूं की फसल में भारी नुकसान।1
- यूपी के कन्नौज जिले (सौरिख थाना क्षेत्र) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। काशीराम कॉलोनी, आजाद नगर में एक फास्ट फूड की दुकान पर कुछ शराब के नशे में धुत युवकों ने जमकर तांडव मचाया। दुकानदार निरपेन्द्र कुमार शर्मा उर्फ अन्नू के साथ न सिर्फ गाली-गलौज और बेरहमी से मारपीट की गई, बल्कि उनकी दुकान में भारी तोड़फोड़ कर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना देकर थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। क्या यूपी में दबंगों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं? पुलिस इन फरार आरोपियों को कब तक सलाखों के पीछे पहुंचाएगी?1
- Jay shri ram🙏🙏🙏🙏1
- (जागो न्यूज) हरदोई जनपद के देहात क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत गुरूगुज्जा में आज एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहां सदस्य दुर्वेश कुशवाहा आजाद, अध्यक्ष दिव्यांग युवा शक्ति संगठन के नेतृत्व में एक नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और आंखों से संबंधित समस्याओं का समय रहते निदान करना था। शिविर में राम भरोसे आर्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेत्र चिकित्सालय की अनुभवी टीम ने भाग लिया, जिसका नेतृत्व एमबीबीएस, एमएस सर्जन डॉ. अनुज सिंह कुशवाहा ने किया। टीम द्वारा ग्रामीणों की निःशुल्क आंखों की जांच की गई और उन्हें आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने शिविर में पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई। कई मरीजों में दृष्टि दोष, मोतियाबिंद और अन्य नेत्र संबंधी समस्याएं पाई गईं, जिनके उपचार के लिए उन्हें आगे की चिकित्सा सलाह दी गई। जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, कि इस प्रकार के शिविर उनके लिए अत्यंत लाभकारी हैं, क्योंकि गांव में इस तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से उपलब्ध नहीं हो पातीं। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिल सके और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़े। नेत्र शिविर में डॉक्टर अनुज सिंह कुशवाहा जी की प्रशिक्षित टीम के डॉक्टर आकिल इदरीशी, डॉ० हरिपाल मौर्य,डॉ० कपिल मौर्य ने तमाम मरीजों की आंखों का परीक्षण कर निःशुल्क उपचार सलाह व आंखों के ड्रॉप वितरण किए।1
- आस्था की अलौकिक छटा से सराबोर हुआ सुन्नी गांव का प्राचीन मंदिर ✨ ✍️ सुधीर अवस्थी ‘परदेशी’ …………………………………..........… हरदोई जनपद के बघौली थाना क्षेत्र के सुन्नी गांव में स्थित प्राचीन माँ महिषासुर मर्दिनी मंदिर में सुबह के समय भक्तिभाव से ओतप्रोत मनमोहक दृश्य देखने को मिला। सूर्योदय से पहले ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां विधिवत पूजा-अर्चना और भोले बाबा के श्रृंगार ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। मंदिर में गूंजती घंटियों और मंत्रोच्चार के बीच ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पूरा परिसर दिव्यता में लीन हो गया हो। उपस्थित श्रद्धालुओं ने इस पावन क्षण को अपने जीवन का सौभाग्य बताया और माँ के दरबार में अपनी आस्था प्रकट की। स्थानीय लोगों के अनुसार यह प्राचीन धाम क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं के साथ आते हैं और मां की कृपा से उनकी इच्छाएं पूर्ण होने की मान्यता है।1
- सीट पर बैठने को लेकर ट्रेन में महिलाओं का हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा1