logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़। 2 गौकशी आरोपी गिरफ्तार, दोनों के पैर में गोली लगी। पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दबोचे गए आरोपी। बरेली के थाना भोजीपुरा क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात करीब 1:40 बजे मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि गौकशी के मामले में वांछित आरोपी जंगल में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ग्राम मझुआ गंगापुर के जंगल में पहुंची, जहां बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली आरक्षी विपिन के बाजू को छूते हुए निकल गई। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें मुख्य आरोपी शकील उर्फ मूंछ के दाहिने पैर में और उसके साथी सलीम उर्फ कलिया के बाएं पैर में गोली लग गई। दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 315 बोर के 2 अवैध तमंचे, कारतूस और गौकशी के उपकरण बरामद किए हैं। जबकि उनके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। घायल आरोपियों और पुलिसकर्मी को इलाज के लिए सीएचसी भोजीपुरा भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सलीम उर्फ कलिया के खिलाफ पहले से करीब 12 मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

17 hrs ago
user_SURAJ SAGAR
SURAJ SAGAR
Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़। 2 गौकशी आरोपी गिरफ्तार, दोनों के पैर में गोली लगी। पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दबोचे गए आरोपी। बरेली के थाना भोजीपुरा क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात करीब 1:40 बजे मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि गौकशी के मामले में वांछित आरोपी जंगल में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ग्राम मझुआ गंगापुर के जंगल में पहुंची, जहां बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली आरक्षी विपिन के बाजू को छूते हुए निकल गई। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें मुख्य आरोपी शकील उर्फ मूंछ के दाहिने पैर में और उसके साथी सलीम उर्फ कलिया के बाएं पैर में गोली लग गई। दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 315 बोर के 2 अवैध तमंचे, कारतूस और गौकशी के उपकरण बरामद किए हैं। जबकि उनके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। घायल आरोपियों और पुलिसकर्मी को इलाज के लिए सीएचसी भोजीपुरा भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सलीम उर्फ कलिया के खिलाफ पहले से करीब 12 मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कहाँ से ला रहे है इतनी मिट्टी खूब फल फुल रहा है इनका कारोबार aonla शहर की खबर वार्ड 14 में बिना नंबर के दौड़ रहे है ट्रैक्टर
    4
    कहाँ से ला रहे है इतनी मिट्टी 
खूब फल फुल रहा है इनका कारोबार 
aonla शहर की खबर 
वार्ड 14 में बिना नंबर के दौड़ रहे है ट्रैक्टर
    user_Vikram Singh
    Vikram Singh
    Local Politician आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बदायूं स्लग –बगुला नगला में भीषण आग, झोपड़ी समेत सारा सामान जलकर राख एंकर –मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बगुला नगला में एक झोपड़ी में भीषण आग लगने से पूरा सामान जलकर राख हो गया।बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम 7 बजे बगुला नगला निवासी माखन अपने पशुओं को चराकर वापस लौट रहे थे, तभी उन्होंने अपनी झोपड़ी में आग की लपटें उठती देखीं।शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन आग इतनी तेज थी कि झोपड़ी पूरी तरह जल गई।आग में गेहूं, भूसा, कृषि यंत्र, चारपाई, बिस्तर और अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया।घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था।पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मदद की मांग की है।
    2
    बदायूं 
स्लग –बगुला नगला में भीषण आग, झोपड़ी समेत सारा सामान जलकर राख
एंकर –मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बगुला नगला में एक झोपड़ी में भीषण आग लगने से पूरा सामान जलकर राख हो गया।बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम 7 बजे बगुला नगला निवासी माखन अपने पशुओं को चराकर वापस लौट रहे थे, तभी उन्होंने अपनी झोपड़ी में आग की लपटें उठती देखीं।शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन आग इतनी तेज थी कि झोपड़ी पूरी तरह जल गई।आग में गेहूं, भूसा, कृषि यंत्र, चारपाई, बिस्तर और अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया।घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था।पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मदद की मांग की है।
    user_Munendra Sharma
    Munendra Sharma
    Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बदायूं में एआरटीओ हरिओम गौतम पर गंभीर आरोप। ट्रक ड्राइवर और मीडिया से अभद्रता का आरोप, थप्पड़ मारने पर हंगामा,वाहन चेकिंग के दौरान ड्राइवर से मारपीट का वीडियो वायरल। वीडियो बनाने पर मीडिया कर्मियों से भी बदतमीजी के आरोप। एक महीने पहले भी मीडिया से विवाद में रहे थे एआरटीओ। हंगामा बढ़ता देख मौके से हटे अधिकारी,आशफपुर पुलिस चौकी के पास का बताया जा रहा मामला। कार्रवाई को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल
    1
    बदायूं में एआरटीओ हरिओम गौतम पर गंभीर आरोप। 
ट्रक ड्राइवर और मीडिया से अभद्रता का आरोप,
थप्पड़ मारने पर हंगामा,वाहन चेकिंग के दौरान ड्राइवर से मारपीट का वीडियो वायरल।
वीडियो बनाने पर मीडिया कर्मियों से भी बदतमीजी के आरोप।
एक महीने पहले भी मीडिया से विवाद में रहे थे एआरटीओ।
हंगामा बढ़ता देख मौके से हटे अधिकारी,आशफपुर पुलिस चौकी के पास का बताया जा रहा मामला।
कार्रवाई को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल
    user_Journalist Shivam Bhardwaj
    Journalist Shivam Bhardwaj
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • future University faridpur Bareilly/ event ka shubharambh kuchh is tarah/ Raunak se Roshan pandal hua/ aane walon ka Jan sailab dikha/ Bareilly mein bacchon ka confidence/
    1
    future University faridpur Bareilly/
event ka shubharambh kuchh is tarah/
Raunak se Roshan pandal hua/
aane walon ka Jan sailab dikha/
Bareilly mein bacchon ka confidence/
    user_Jalal News 901
    Jalal News 901
    Media and information sciences faculty बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बरेली। थाना फतेहगंज पश्चिमी #bareillypolice द्वारा गौकशी के अभियोग में वांछित 25000/रु0 के इनामिया अभियुक्त की पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में जानकारी देते श्री शिवम आशुतोष सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हाइवे।
    1
    बरेली। थाना फतेहगंज पश्चिमी #bareillypolice द्वारा गौकशी के अभियोग में वांछित 25000/रु0 के इनामिया अभियुक्त की पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में जानकारी देते श्री शिवम आशुतोष सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी  हाइवे।
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने प्रदेश के औद्योगिक कौशल और पहचान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश में चाहे कहीं भी चौका और छक्का लगे, लेकिन वह बल्ला उत्तर प्रदेश के मेरठ में ही बनता है। मुख्यमंत्री ने मेरठ की खेल सामग्री उद्योग की सराहना करते हुए कहा कि यहां निर्मित क्रिकेट बैट देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी गुणवत्ता के लिए प्रसिद्ध हैं। मेरठ का स्पोर्ट्स गुड्स इंडस्ट्री देश की अर्थव्यवस्था और युवाओं के रोजगार में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है, जिससे प्रदेश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
    2
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने प्रदेश के औद्योगिक कौशल और पहचान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश में चाहे कहीं भी चौका और छक्का लगे, लेकिन वह बल्ला उत्तर प्रदेश के मेरठ में ही बनता है।
मुख्यमंत्री ने मेरठ की खेल सामग्री उद्योग की सराहना करते हुए कहा कि यहां निर्मित क्रिकेट बैट देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी गुणवत्ता के लिए प्रसिद्ध हैं। मेरठ का स्पोर्ट्स गुड्स इंडस्ट्री देश की अर्थव्यवस्था और युवाओं के रोजगार में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि सरकार स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है, जिससे प्रदेश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
    user_Naveen Goswami
    Naveen Goswami
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • आवाला में अनैतिक रूप से ट्रालियां चल रही हैं बिना नंबर प्लेट के और मिट्टी ढोई जा रही है
    2
    आवाला में अनैतिक रूप से ट्रालियां चल रही हैं बिना नंबर प्लेट के और मिट्टी ढोई जा रही है
    user_Vikram Singh
    Vikram Singh
    Local Politician आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • अलीगढ़ जनपद के थाना अकराबाद क्षेत्र के ग्राम धौराई में 13 वर्षीय बालिका के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गांव के ही दो किशोर बालिका को बहला-फुसलाकर खेत में ले गए, जहां एक किशोर ने उसके साथ गलत कृत्य किया, जबकि दूसरे ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी इस वीडियो को वायरल करने की फिराक में थे, लेकिन समय रहते मामला पुलिस के संज्ञान में आ गया। पीड़िता पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपित किशोरों को हिरासत में ले लिया गया है। 👉 छर्रा क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार द्वारा दी गई वाइट
    2
    अलीगढ़ जनपद के थाना अकराबाद क्षेत्र के ग्राम धौराई में 13 वर्षीय बालिका के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गांव के ही दो किशोर बालिका को बहला-फुसलाकर खेत में ले गए, जहां एक किशोर ने उसके साथ गलत कृत्य किया, जबकि दूसरे ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी इस वीडियो को वायरल करने की फिराक में थे, लेकिन समय रहते मामला पुलिस के संज्ञान में आ गया।
पीड़िता पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपित किशोरों को हिरासत में ले लिया गया है।
👉 छर्रा क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार द्वारा दी गई वाइट
    user_Naveen Goswami
    Naveen Goswami
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बरेली के थाना नवाबगंज का मामला हत्या के आरोपियों के ऊपर कार्रवाई न करने पर पीड़ित ने लगाई इंसाफ की गुहार
    1
    बरेली के थाना नवाबगंज का मामला हत्या के आरोपियों के ऊपर कार्रवाई न करने पर पीड़ित ने लगाई इंसाफ की गुहार
    user_Sameer
    Sameer
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.