ब्लड प्रेशर और डायबिटीज हैं किडनी के सबसे बड़े दुश्मन — डॉ. सौम्या गुप्ता प्रयागराज। World Kidney Day के अवसर पर मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से संबद्ध Swaroop Rani Nehru Hospital में किडनी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर नेफ्रोलॉजी विभाग की सहायक आचार्य डॉ. सौम्या गुप्ता ने कहा कि उच्च रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) और डायबिटीज किडनी के सबसे बड़े दुश्मन हैं। यदि इन बीमारियों को समय रहते नियंत्रित न किया जाए तो धीरे-धीरे किडनी की कार्यक्षमता कम होने लगती है और कई मामलों में मरीज को डायलिसिस की आवश्यकता तक पड़ सकती है। डॉ. गुप्ता ने बताया कि किडनी शरीर का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग है, जो रक्त को शुद्ध करने, शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने तथा शरीर में तरल और खनिजों के संतुलन को बनाए रखने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में बड़ी संख्या में किडनी से संबंधित रोगियों का उपचार किया जाता है तथा जरूरतमंद मरीजों को डायलिसिस सहित आधुनिक उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। *किडनी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य* सामान्य व्यक्ति की दोनों किडनियों का कुल वजन लगभग 250–300 ग्राम होता है। किडनी प्रतिदिन लगभग 180 लीटर रक्त को फिल्टर करती है। *भारत में अनुमानतः* हर 10 में से 1 व्यक्ति किसी न किसी स्तर पर क्रॉनिक किडनी डिजीज (CKD) से प्रभावित है। लगभग 60 प्रतिशत किडनी रोगों का कारण डायबिटीज और उच्च रक्तचाप होता है। शुरुआती अवस्था में किडनी रोग के लक्षण स्पष्ट नहीं होते, इसलिए नियमित जांच बेहद जरूरी है। *किडनी को स्वस्थ रखने के लिए सलाह* ब्लड प्रेशर और शुगर की नियमित जांच कराएं नमक और जंक फूड का सेवन कम करें पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं बिना चिकित्सकीय सलाह के दर्द निवारक दवाइयों का अधिक उपयोग न करें नियमित व्यायाम और संतुलित जीवनशैली अपनाएं डॉ. सौम्या गुप्ता ने आम जनता से अपील की कि किडनी को स्वस्थ रखने के लिए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और संतुलित जीवनशैली को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

- Post by AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS1
- Post by हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन1
- Post by गुरु ज्ञान1
- Post by JGE News1
- प्रयागराज के खुलदाबाद के रोशन बाग़ बाज़ार बना अराजकता का अड्डा। छेड़खानी एवं चोरी करने वाले युवक सक्रिय, एक युवक क़ो लोगो नें लड़की क़ो बैड टच करने पर पकड़ा खुलदाबाद पुलिस क़ो सौंपा1
- जमीन कब्जाने के विवाद में व्यापार मंडल के नेता की पिटाई,हास्पिटल में भर्ती स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के बेड पर लेटा यह शख्स अपनी किस्मत को कोस रहा है,आरोप है कि जमीनी विवाद में दबंगों की पिटाई से घायल अवस्था में हास्पिटल में भर्ती हैं जिसका इलाज चल रहा है। मामला प्रयागराज नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत का है जहां जमीन कब्जाने के विवाद को लेकर पीड़ित की तरफ से आरोप लगाया जा रहा है कि क्षेत्र के दबंगों द्वारा एक शख्स का मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित आशीष जायसवाल व्यापार मंडल के अध्यक्ष हैं जिनकी पिटाई की गई है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम झौंसी बी.जी. आशापुर, थाना नवाबगंज निवासी आशीष कुमार जायसवाल के अनुसार उनके पिता उमाशंकर जायसवाल व चाचा विनोद कुमार की जमीन आराजी संख्या 1503 पर न्यायालय सिविल जज (सीनियर डिवीजन) प्रयागराज द्वारा स्थगन आदेश (स्टे) पारित है। इसके बावजूद कुछ लोग जबरन जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। आरोप है कि 8 मार्च 2026 को लगभग 11:45 बजे राज केसरवानी, अमित मिश्रा उर्फ सोनू सहित कई लोग मजदूरों के साथ जमीन पर पहुंच गए और उनकी पुस्तैनी जमीन पर निर्माण कार्य शुरू करने लगे। पीड़ित पक्ष द्वारा विरोध करने पर उन्हें और उनके भाई को मारा पिटा गया,ऐसे में पुलिस को सूचना दी गई जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवाकर और सभी को हटाकर शांति व्यवस्था बनाकर चली गई। लेकिन पीड़ित आशीष का आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद दबंगों ने फिर से अपने 10-15 साथियों के साथ मौके पर पहुंचकर दोबारा से निर्माण कार्य शुरू करवा दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने अवैध असलहा निकालकर धमकी दी और पीड़ित के भाई मनीष कुमार को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद ईंट-पत्थरों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे मनीष के माता-पिता को भी आरोपियों ने धक्का देकर गिरा दिया और गाली-गलौज करते हुए मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल मनीष कुमार को परिजनों ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने नवाबगंज पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की अब ऐसे में खाकी पर ही सवालिया निशान के आरोप लग रहे हैं मामले में पुलिस की लीपापोती से दुखी पीड़ित आशीष जायसवाल ने प्रदेश के मुखिया सीएम योगी से न्याय दिलाने की गुहार लगा रहे हैं क्योंकि प्रयागराज में उनकी कोई सुनने वाला नही। बाइट... पीड़ित,आशीष जायसवाल,अध्यक्ष,व्यापार मंडल,नवाबगंज,प्रयागराज।2
- Post by AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS1
- Post by हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन1
- Post by गुरु ज्ञान1