पार्षदों ने काली पट्टी बांध कर किया विरोध प्रदर्शन प्रशासन के खिलाफ लगाए नारेबाजी भिंड। नगर पालिका में शहर की बिगड़ती व्यवस्थाओं को लेकर सोमवार को पार्षदों ने काली पट्टी बांधकर प्रभारी सीएमओ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पार्षदों का आरोप है कि नगर पालिका की व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं। सफाई, जल निकासी सहित शहर से जुड़ी कई समस्याओं का समय पर निराकरण नहीं हो पा रहा है।पार्षदों ने कहा कि प्रभारी सीएमओ नियमित रूप से कार्यालय नहीं आते हैं, जिसके चलते जनप्रतिनिधियों और शहरवासियों को समस्याओं के समाधान के लिए परेशान होना पड़ रहा है। नगर पालिका में अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण कामकाज प्रभावित हो रहा है। विरोध प्रदर्शन कर रहे पार्षदों ने कहा कि शहर की व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए स्थायी सीएमओ की नियुक्ति जरूरी है। जब तक नगर पालिका में परमानेंट सीएमओ की नियुक्ति नहीं होती, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। पार्षदों ने स्पष्ट कहा कि वे अपनी मांग को लेकर पीछे हटने वाले नहीं हैं और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।पार्षदों के इस विरोध प्रदर्शन से नगर पालिका में काफी देर तक माहौल गरम रहा। पार्षदों ने शासन-प्रशासन से जल्द स्थायी सीएमओ की नियुक्ति कर नगर पालिका की व्यवस्थाओं को सुचारु कराने की मांग की।

- सत्ता परिवर्तन यात्रा जिला औरैया से होते हुए बड़े भाई अक्षय कुमार जाटव जी के साथ में बहुजन नेता साथ में आओ का नारा देते हुए सत्ता परिवर्तन यात्रा जिला औरैया होते हुए बहुजन नेता साथ में आओ नारा लगाते हुए हमारे बड़े भाई अक्षय कुमार जाटव जी1
- पिनाहट चम्बल घाट पर सावन के दूसरे सोमबार को उमड़ी कावडियो की भीड़, गूंजे बम बम भोले के जयकारे, सुरक्षा पिनाहट चम्बल घाट पर सावन के दूसरे सोमबार को उमड़ी कावडियो की भीड़, गूंजे बम बम भोले के जयकारे, सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस रही तेनात, समाजसेवी द्वारा जगह जगह कराये गए भंडारे के आयोजन, स्वास्थ विभाग द्वारा लगाया गया शिविर1
- 🚨 अंबाह में जलभराव और सफाई व्यवस्था को लेकर AAP का प्रदर्शन, CMO को सौंपा ज्ञापन 📍 नगर में थोड़ी बारिश होते ही जलभराव की समस्या, सफाई व्यवस्था पर भी उठे सवाल अंबाह। नगर में जलभराव और साफ-सफाई की बदहाल व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी ने नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। पार्टी नेताओं ने नगर में थोड़ी सी बारिश होते ही विभिन्न वार्डों में जलभराव की स्थिति बनने और नियमित साफ-सफाई नहीं होने की समस्या को प्रमुखता से उठाया। AAP नेताओं ने नगर पालिका प्रशासन से जल निकासी की उचित व्यवस्था, नालियों की सफाई और नगर में नियमित साफ-सफाई कराने की मांग की। नेताओं का कहना है कि बारिश के दौरान जलभराव से आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है और कई स्थानों पर स्थिति गंभीर हो जाती है। ज्ञापन जिला सचिव अरविंद शर्मा के नेतृत्व में सौंपा गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण कुशवाहा, जिला सहसचिव रामवक्श सिंह तोमर, जिला उपाध्यक्ष हरभजन कुशवाहा, प्रदेश सचिव संदीप तोमर, प्रदेश सहसचिव जितेंद्र सकवार, जिला सचिव प्रयागराज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय सारवान, किसान विंग जिला अध्यक्ष गिरिराज कुशवाहा, जगदीश ओझा, रघुवीर खटीक, वरिष्ठ पदाधिकारी रणवीर उपाध्याय, प्रदेश सचिव वीरेंद्र नागोरिया, एससी विंग जिला अध्यक्ष सोनू नागोरिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा वार्ड के मनोज शर्मा, भोलेन्द्र सिंह, सूरज सिंह तोमर, विनीत शर्मा, जीतू तोमर, शुभम तोमर, श्यामू तोमर और शिवम सिंह तोमर सहित कई स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे। AAP नेताओं ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की कि जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कर नागरिकों को राहत दी जाए।3
- वाराणसी से शुरू हुई सामाजिक परिवर्तन यात्रा, बहुजन एकता का दिया संदेश वाराणसी से शुरू हुई सामाजिक परिवर्तन यात्रा, बहुजन एकता का दिया संदेश वाराणसी। समतामूलक संघ (SMS) के बैनर तले सामाजिक परिवर्तन यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की शुरुआत संत रविदास जी की जन्मस्थली, वाराणसी से किए जाने की जानकारी पोस्टर के माध्यम से दी गई है। यह आयोजन 12 जुलाई 2026, रविवार को निर्धारित किया गया था। यात्रा के माध्यम से सामाजिक एकता, समानता और बहुजन समाज को संगठित करने का संदेश दिया गया। आयोजन से जुड़े पोस्टर में “अंबेडकरवादी नेता साथ आओ, छोड़ो अपना अहंकार, जोड़ो बहुजन समाज” तथा “अब एकता ही है बहुजन समाज का आधार” जैसे संदेश प्रमुखता से अंकित हैं। आयोजकों का उद्देश्य सामाजिक चेतना को मजबूत करना और बहुजन समाज के लोगों को एकजुट होकर सामाजिक परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना बताया गया है। यात्रा का संदेश: सामाजिक एकता, समानता और भाईचारे के साथ परिवर्तन की ओर कदम।1
- 🚨 वायरल वीडियो: मध्यान्ह भोजन के बाद बच्चों से धुलवाए जा रहे झूठे बर्तन! 📍 पोरसा के शासकीय प्राथमिक विद्यालय पूठा का मामला मुरैना/पोरसा। पोरसा तहसील के ग्राम पालिकापुरा स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय पूठा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में छोटे-छोटे बच्चे मध्यान्ह भोजन के बाद इस्तेमाल किए गए बर्तन खुद धोते हुए दिखाई दे रहे हैं। 🎥 वायरल वीडियो ने स्कूल की व्यवस्थाओं और जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिभावकों और ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों को विद्यालय में पढ़ाई के लिए भेजा जाता है, ऐसे में उनसे बर्तन धुलवाने जैसी गतिविधियां कराया जाना उचित नहीं है। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर नाराजगी भी सामने आ रही है। मामले की जानकारी सामने आने के बाद बीआरसी शैलेंद्र सिंह तोमर ने नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने मामले की जानकारी लेकर संबंधित जिम्मेदारों को नोटिस देने और जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही। ❓ अब सवाल यह है कि बच्चों से बर्तन क्यों धुलवाए जा रहे थे? ❓ क्या विद्यालय प्रबंधन को इसकी जानकारी थी? ❓ जांच के बाद जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होगी? ⚠️ नोट: यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। विभागीय जांच के बाद ही मामले की पूरी वास्तविकता स्पष्ट होगी।1
- आगरा ब्रेकिंग फर्जी कॉल सेंटर के बड़े खुलासे से मचा हड़कंप। सिक्योरिटी कंपनी में नौकरी के नाम पर करते थे ठगी। सोशल मीडिया पर फर्जी कंपनी के नाम से देते थे विज्ञापन। लोकल की रहने वाली दो लड़कियों को भी नौकरी पर रखा था। तीन चरणों में लोगों को ठगी के जाल में फंसाते थे आरोपी। पहले रजिस्ट्रेशन फीस, फिर पद के हिसाब से लेते थे रकम। आगरा ब्रेकिंग फर्जी कॉल सेंटर के बड़े खुलासे से मचा हड़कंप। सिक्योरिटी कंपनी में नौकरी के नाम पर करते थे ठगी। सोशल मीडिया पर फर्जी कंपनी के नाम से देते थे विज्ञापन। लोकल की रहने वाली दो लड़कियों को भी नौकरी पर रखा था। तीन चरणों में लोगों को ठगी के जाल में फंसाते थे आरोपी। पहले रजिस्ट्रेशन फीस, फिर पद के हिसाब से लेते थे रकम। फाइनल ज्वाइनिंग लेटर के नाम पर भी वसूली जाती थी रकम। देशभर से 100 से ज्यादा शिकायतें मिलने की बात सामने आई। 2500 से ज्यादा लोगों को ठगी का शिकार बनाने का दावा। दो करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी का हुआ खुलासा। रजिस्टर, 32 बैंक पासबुक, 28 एटीएम और 8 सिम बरामद। 12 QR कोड मिले, आरोपी बिहार और जौनपुर के बताए जा रहे। आगरा थाना ताजगंज क्षेत्र में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का पुलिस ने किया खुलासा,3