logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने मूरतगंज में आयोजित मेले का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS मूरतगंज/कौशाम्बी...रविवार को जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण द्वारा क्षेत्राधिकारी चायल के साथ थाना संदीपनघाट अंतर्गत कस्बा मूरतगंज में आयोजित मेले का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं पुलिस बल की ड्यूटी का जायजा लिया गया।मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल को पूरी सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा मेले के प्रमुख स्थानों, प्रवेश एवं निकास मार्गों तथा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

3 hrs ago
user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने मूरतगंज में आयोजित मेले का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS मूरतगंज/कौशाम्बी...रविवार को जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण द्वारा क्षेत्राधिकारी चायल के साथ थाना संदीपनघाट अंतर्गत कस्बा मूरतगंज में आयोजित मेले का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं पुलिस बल की ड्यूटी का जायजा लिया गया।मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल को पूरी सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा मेले के प्रमुख स्थानों, प्रवेश एवं निकास मार्गों तथा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन रुचि तिवारी के हमलावर अभी तक खुले में घूम रहे हैं...
    1
    स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन रुचि तिवारी के हमलावर अभी तक खुले में घूम रहे हैं...
    user_Journalist Shubham Pandey
    Journalist Shubham Pandey
    Media Consultant मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • कौशाम्बी। सिराथू तहसील क्षेत्र के कछुवा में NH-19 किनारे बने ट्रामा सेंटर की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि सेंटर पर डॉक्टर और फार्मासिस्ट की नियमित मौजूदगी नहीं रहती, जिससे सड़क हादसों में घायल मरीजों को इलाज के बजाय रेफर कर दिया जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि डॉक्टर मनमाने तरीके से आते-जाते हैं। हाल ही में सड़क हादसे में घायल एक मरीज घंटों अस्पताल में इलाज के इंतजार में पड़ा रहा, लेकिन मौके पर डॉक्टर मौजूद नहीं मिले। बताया गया कि फोर्थ क्लास कर्मचारी ने घायल की ड्रेसिंग कर उसे रेफर कर दिया। NH-19 पर आए दिन सड़क हादसे होते हैं। ऐसे में करोड़ों की लागत से बने ट्रामा सेंटर में ही यदि समय पर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध नहीं होगी तो गंभीर रूप से घायल मरीजों का इलाज कहां होगा? ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से मामले की जांच कर ट्रामा सेंटर में डॉक्टर और अन्य स्टाफ की नियमित तैनाती सुनिश्चित कराने की मांग की है। कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ सुबह की शुरुआत हो कौशांबी एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। हर दिन की ताज़ा खबरें, हर सुबह आपके घर तक।
    1
    कौशाम्बी। सिराथू तहसील क्षेत्र के कछुवा में NH-19 किनारे बने ट्रामा सेंटर की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि सेंटर पर डॉक्टर और फार्मासिस्ट की नियमित मौजूदगी नहीं रहती, जिससे सड़क हादसों में घायल मरीजों को इलाज के बजाय रेफर कर दिया जाता है।
ग्रामीणों का आरोप है कि डॉक्टर मनमाने तरीके से आते-जाते हैं। हाल ही में सड़क हादसे में घायल एक मरीज घंटों अस्पताल में इलाज के इंतजार में पड़ा रहा, लेकिन मौके पर डॉक्टर मौजूद नहीं मिले। बताया गया कि फोर्थ क्लास कर्मचारी ने घायल की ड्रेसिंग कर उसे रेफर कर दिया।
NH-19 पर आए दिन सड़क हादसे होते हैं। ऐसे में करोड़ों की लागत से बने ट्रामा सेंटर में ही यदि समय पर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध नहीं होगी तो गंभीर रूप से घायल मरीजों का इलाज कहां होगा? ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से मामले की जांच कर ट्रामा सेंटर में डॉक्टर और अन्य स्टाफ की नियमित तैनाती सुनिश्चित कराने की मांग की है।
कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़
सुबह की शुरुआत हो कौशांबी एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। हर दिन की ताज़ा खबरें, हर सुबह आपके घर तक।
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • ऊंचाहार में शुरू होने वाली कथा श्री शिव महापुराण अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पूज्य महराज पंडित प्रदीप मिश्रा जी आने वाली तारीख को लाखों की भीड़ जुटने की संभावना
    1
    ऊंचाहार में शुरू होने वाली कथा श्री शिव महापुराण अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पूज्य महराज पंडित प्रदीप मिश्रा जी 
आने वाली तारीख को लाखों की भीड़ जुटने की संभावना
    user_PATRKAR GYANU SONI
    PATRKAR GYANU SONI
    Media and information sciences faculty सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • जन्माष्टमी पर्व के शुभ अवसर पर पुलिस लाइन कौशाम्बी में आयोजित कार्यक्रम की मनमोहक झलकियां।
    1
    जन्माष्टमी पर्व के शुभ अवसर पर पुलिस लाइन कौशाम्बी में आयोजित कार्यक्रम की मनमोहक झलकियां।
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • मुख्यमंत्री का इशारा मिलते ही विधायक ने रखी जनता की बात,अविनाश द्विवेदी ने बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास और किसानों के मुआवजे की उठाई मांग मुख्यमंत्री का इशारा मिलते ही विधायक ने रखी जनता की बात,अविनाश द्विवेदी ने बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास और किसानों के मुआवजे की उठाई मांग चित्रकूट। बाढ़ प्रभावित चित्रकूट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हवाई सर्वेक्षण और स्थलीय निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने 800 प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री तथा आश्रयहीन परिवारों को आवासीय भूमि के आवंटन प्रमाण पत्र और राहत राशि वितरित की। कार्यक्रम में मऊ मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने मुख्यमंत्री समेत सभी अतिथियों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री की ओर से इशारा मिलने के बाद विधायक ने अपने संबोधन में क्षेत्र की समस्याएं प्रमुखता से रखीं। उन्होंने कहा कि बाढ़ की इस मुश्किल घड़ी में मुख्यमंत्री का प्रभावितों के बीच पहुंचना संवेदनशील सरकार का प्रमाण है। उन्हें अपने बीच पाकर जनता खुद को सुरक्षित और मजबूत महसूस कर रही है। विधायक ने बताया कि पैसनी और बरधा नदियों की उफनाती जलधारा से रामघाट सहित पाटी, जारो माफी, डोडामाफी, चमरहुआ, सकरहुआ, रानीपुर और कल्याणगढ़ समेत कई क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से बाढ़ में उजड़े परिवारों के पुनर्वास व मकानों के पुनर्निर्माण की मांग की। साथ ही बाढ़ से नष्ट हुई किसानों की फसलों और क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वे कराकर नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने का आग्रह किया। विधायक ने कहा कि सरकार राहत के साथ पुनर्निर्माण की दिशा में भी काम कर रही है। मुख्यमंत्री का दौरा बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए नई उम्मीद लेकर आया है।
    1
    मुख्यमंत्री का इशारा मिलते ही विधायक ने रखी जनता की बात,अविनाश द्विवेदी ने बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास और किसानों के मुआवजे की उठाई मांग
मुख्यमंत्री का इशारा मिलते ही विधायक ने रखी जनता की बात,अविनाश द्विवेदी ने बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास और किसानों के मुआवजे की उठाई मांग
चित्रकूट। बाढ़ प्रभावित चित्रकूट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हवाई सर्वेक्षण और स्थलीय निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने 800 प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री तथा आश्रयहीन परिवारों को आवासीय भूमि के आवंटन प्रमाण पत्र और राहत राशि वितरित की।
कार्यक्रम में मऊ मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने मुख्यमंत्री समेत सभी अतिथियों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री की ओर से इशारा मिलने के बाद विधायक ने अपने संबोधन में क्षेत्र की समस्याएं प्रमुखता से रखीं। उन्होंने कहा कि बाढ़ की इस मुश्किल घड़ी में मुख्यमंत्री का प्रभावितों के बीच पहुंचना संवेदनशील सरकार का प्रमाण है। उन्हें अपने बीच पाकर जनता खुद को सुरक्षित और मजबूत महसूस कर रही है।
विधायक ने बताया कि पैसनी और बरधा नदियों की उफनाती जलधारा से रामघाट सहित पाटी, जारो माफी, डोडामाफी, चमरहुआ, सकरहुआ, रानीपुर और कल्याणगढ़ समेत कई क्षेत्र प्रभावित हुए हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री से बाढ़ में उजड़े परिवारों के पुनर्वास व मकानों के पुनर्निर्माण की मांग की। साथ ही बाढ़ से नष्ट हुई किसानों की फसलों और क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वे कराकर नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने का आग्रह किया।
विधायक ने कहा कि सरकार राहत के साथ पुनर्निर्माण की दिशा में भी काम कर रही है। मुख्यमंत्री का दौरा बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए नई उम्मीद लेकर आया है।
    user_Aman kesharwani
    Aman kesharwani
    JOURNALIST चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पक्ष, विपक्ष दोनों एक साथ मिलकर सवर्णों को अपराधी, शोषक बनाने में लगे हैं ! जबकि आप स्वतंत्र भारद्वाज वाले मामले को ही देख लीजिए ,20-25 लोग मिलकर स्वतंत्र भारद्वाज को पीट रहे हैं,और तमाम धाराएं लगाकर स्वतंत्र को जेल भी भेज दिया गया,गजब की व्यवस्था है देश में ,कोई आपको पीट कर एक रोने वाला विडियो बनाकर बता देगा मैं वंचित हूं तो उसके साथ पक्ष, विपक्ष दोनों खड़ा हो जाता है।
    1
    पक्ष, विपक्ष दोनों एक साथ मिलकर सवर्णों को अपराधी, शोषक बनाने में लगे हैं !

जबकि आप स्वतंत्र भारद्वाज वाले मामले को ही देख लीजिए ,20-25 लोग मिलकर स्वतंत्र भारद्वाज को पीट रहे हैं,और तमाम धाराएं लगाकर स्वतंत्र को जेल भी भेज दिया गया,गजब की व्यवस्था है देश में ,कोई आपको पीट कर एक रोने वाला विडियो बनाकर बता देगा मैं वंचित हूं तो उसके साथ पक्ष, विपक्ष दोनों खड़ा हो जाता है।
    user_Journalist Shubham Pandey
    Journalist Shubham Pandey
    Media Consultant मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सुई,हेयरपिन व चूड़ियों के टुकड़े निगलने से युवती की आंत में हुआ छेद,नारायण स्वरूप हॉस्पिटल के डाक्टरों ने बचाई जान अखाद्य वस्तुएं निगलने की असामान्य आदत को चिकित्सा विज्ञान में पिका कहा जाता है एक बार फिर नारायण स्वरूप हास्पिटल के डाक्टरों ने मरणासन्न स्थिति में पहुँची मरीज की बचाई जान ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक प्रयागराज.... एक अनोखा केस जहां एक युवती द्वारा सुई,हेयरपिन व चूड़ियों के टुकड़े निगलने का मामला नारायण स्वरूप हास्पिटल प्रयागराज में देखने को मिला। सुई,हेयरपिन व चूड़ियों के टुकड़े निगलने से युवती की आंत में छेद हो गया। धूमनगंज प्रयागराज स्थित नारायण स्वरूप हॉस्पिटल के डाक्टरों की टीम ने जटिल आपरेशन द्वारा उस युवती की जान बचाई है। एक बार फिर नारायण स्वरूप हास्पिटल के डाक्टरों ने मरणासन्न स्थिति में पहुँची मरीज की जान बचाई है। युवती विजमा देवी उम्र 24 वर्ष पत्नी बृजेश कुमार ग्राम नगरा चकिया, हतिगवां तहसील खागा फतेहपुर की निवासिनी है। गौरतलब हो कि मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण युवती में लंबे समय से सुई, हेयर-पिन तथा चूड़ियों के टुकड़े जैसी अखाद्य वस्तुएं निगलने की असामान्य आदत विकसित हो गई थी। चिकित्सा विज्ञान में इस प्रकार की समस्या को पिका कहा जाता है।परिजनों के अनुसार युवती कुछ समय से लगातार कमजोर होती जा रही थी और उसका वजन भी काफी कम हो गया था। स्थिति गंभीर होने पर उसे नारायण स्वरूप हॉस्पिटल लाया गया। अस्पताल में एक्स-रे एवं सीटी स्कैन जांच कराई गई, जिसमें पेट और आंतों के भीतर कई नुकीली धातु की वस्तुएं दिखाई दीं। इनमें से कुछ वस्तुएं आंत की दीवार को छेदकर पेट के अन्य हिस्सों तक पहुंच गई थीं। एक नुकीली वस्तु ने दाहिने गुर्दे के आसपास भी गंभीर चोट पहुंचाई थी। आंत में छेद होने के कारण पेट में संक्रमण फैलने और मरीज की जान जाने का गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया था।मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों की बहुविषयक टीम ने तत्काल ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। ऑपरेशन के दौरान पेट तथा आंतों से कई सुइयां, हेयर-पिन और चूड़ी के तीन नुकीले टुकड़े सावधानीपूर्वक निकाले गए। आंत में हुए छेद एवं क्षतिग्रस्त हिस्सों का उपचार किया गया। संक्रमण से मरीज की जान बचाने और आंत को ठीक होने का समय देने के लिए अस्थायी रूप से मल त्याग का रास्ता पेट से बाहर बनाया गया।यह जटिल ऑपरेशन डॉ. राजीव सिंह, डॉ. शेफाली चंद्रा, डॉ. विशाल केवलानी, डॉ. प्रभात पांडे तथा डॉ. अमन की टीम ने सफलतापूर्वक किया। ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन जय प्रकाश और पीयूष पटेल ने भी प्रक्रिया में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। ऑपरेशन के साथ-साथ मरीज की मानसिक स्वास्थ्य समस्या के उपचार पर भी विशेष ध्यान दिया गया। मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. संतोष केसरवानी की निगरानी में मरीज की काउंसलिंग एवं आवश्यक उपचार शुरू किया गया। चिकित्सकों के अनुसार अब मरीज की स्थिति स्थिर है, वह सामान्य रूप से भोजन लेने लगी है और उसके व्यवहार एवं मानसिक स्वास्थ्य में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। भविष्य में ऐसी वस्तुएं दोबारा निगलने से रोकने के लिए उसकी नियमित मानसिक स्वास्थ्य निगरानी और पारिवारिक सहयोग जारी रखा जाएगा। नारायण स्वरूप हॉस्पिटल के निदेशक एवं वरिष्ठ सर्जन डॉ. राजीव सिंह ने बताया, “यह अत्यंत दुर्लभ और जोखिमपूर्ण मामला था। नुकीली वस्तुओं के कारण आंत में कई स्थानों पर चोट और छेद हो गए थे तथा पेट के अन्य अंगों को भी नुकसान पहुंचने का खतरा था। समय पर जांच, तत्काल ऑपरेशन और सर्जरी, एनेस्थीसिया तथा मानसिक रोग विशेषज्ञों के समन्वित प्रयास से मरीज की जान बचाई जा सकी।” उन्होंने कहा कि पिका केवल खाने की गलत आदत नहीं, बल्कि कई बार मानसिक स्वास्थ्य समस्या, तनाव, पारिवारिक परिस्थितियों अथवा पोषण संबंधी कमी से जुड़ा व्यवहार हो सकता है। यदि कोई बच्चा या वयस्क मिट्टी, कांच, धातु, सुई, बाल, कपड़ा, प्लास्टिक या अन्य अखाद्य वस्तुएं खाता या निगलता दिखाई दे तो इसे छिपाना या डांटना नहीं चाहिए। ऐसे व्यक्ति को तत्काल चिकित्सक एवं मानसिक रोग विशेषज्ञ के पास ले जाना चाहिए। नारायण स्वरूप हॉस्पिटल की टीम ने इस दुर्लभ और गंभीर मामले में सफल उपचार को चिकित्सा विज्ञान, टीमवर्क तथा समय पर लिए गए निर्णय की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। यहां मरीज के परिजन का मो नंबर 8853300429, 9005935764 दिया गया है।
    1
    सुई,हेयरपिन व चूड़ियों के टुकड़े निगलने से युवती की आंत में हुआ छेद,नारायण स्वरूप हॉस्पिटल के डाक्टरों ने बचाई जान 
अखाद्य वस्तुएं निगलने की असामान्य आदत को चिकित्सा विज्ञान में पिका कहा जाता है
एक बार फिर नारायण स्वरूप हास्पिटल के डाक्टरों ने मरणासन्न स्थिति में पहुँची मरीज की बचाई जान 
ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक 
प्रयागराज.... एक अनोखा केस जहां एक युवती द्वारा सुई,हेयरपिन व चूड़ियों के टुकड़े निगलने का मामला नारायण स्वरूप हास्पिटल प्रयागराज में देखने को मिला। 
सुई,हेयरपिन व चूड़ियों के टुकड़े निगलने से युवती की आंत में छेद हो गया। धूमनगंज प्रयागराज स्थित नारायण स्वरूप हॉस्पिटल के डाक्टरों की टीम ने जटिल आपरेशन द्वारा उस युवती की जान बचाई है।
एक बार फिर नारायण स्वरूप हास्पिटल के डाक्टरों ने मरणासन्न स्थिति में पहुँची मरीज की जान बचाई है।
युवती विजमा देवी उम्र 24 वर्ष पत्नी बृजेश कुमार ग्राम नगरा चकिया, हतिगवां  तहसील खागा फतेहपुर की निवासिनी है। गौरतलब हो कि मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण युवती में लंबे समय से सुई, हेयर-पिन तथा चूड़ियों के टुकड़े जैसी अखाद्य वस्तुएं निगलने की असामान्य आदत विकसित हो गई थी। चिकित्सा विज्ञान में इस प्रकार की समस्या को पिका कहा जाता है।परिजनों के अनुसार युवती कुछ समय से लगातार कमजोर होती जा रही थी और उसका वजन भी काफी कम हो गया था। स्थिति गंभीर होने पर उसे नारायण स्वरूप हॉस्पिटल लाया गया। अस्पताल में एक्स-रे एवं सीटी स्कैन जांच कराई गई, जिसमें पेट और आंतों के भीतर कई नुकीली धातु की वस्तुएं दिखाई दीं। इनमें से कुछ वस्तुएं आंत की दीवार को छेदकर पेट के अन्य हिस्सों तक पहुंच गई थीं। एक नुकीली वस्तु ने दाहिने गुर्दे के आसपास भी गंभीर चोट पहुंचाई थी। आंत में छेद होने के कारण पेट में संक्रमण फैलने और मरीज की जान जाने का गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया था।मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों की बहुविषयक टीम ने तत्काल ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। ऑपरेशन के दौरान पेट तथा आंतों से कई सुइयां, हेयर-पिन और चूड़ी के तीन नुकीले टुकड़े सावधानीपूर्वक निकाले गए। आंत में हुए छेद एवं क्षतिग्रस्त हिस्सों का उपचार किया गया। संक्रमण से मरीज की जान बचाने और आंत को ठीक होने का समय देने के लिए अस्थायी रूप से मल त्याग का रास्ता पेट से बाहर बनाया गया।यह जटिल ऑपरेशन डॉ. राजीव सिंह, डॉ. शेफाली चंद्रा, डॉ. विशाल केवलानी, डॉ. प्रभात पांडे तथा डॉ. अमन की टीम ने सफलतापूर्वक किया। ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन जय प्रकाश और पीयूष पटेल ने भी प्रक्रिया में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
ऑपरेशन के साथ-साथ मरीज की मानसिक स्वास्थ्य समस्या के उपचार पर भी विशेष ध्यान दिया गया। मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. संतोष केसरवानी की निगरानी में मरीज की काउंसलिंग एवं आवश्यक उपचार शुरू किया गया। चिकित्सकों के अनुसार अब मरीज की स्थिति स्थिर है, वह सामान्य रूप से भोजन लेने लगी है और उसके व्यवहार एवं मानसिक स्वास्थ्य में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। भविष्य में ऐसी वस्तुएं दोबारा निगलने से रोकने के लिए उसकी नियमित मानसिक स्वास्थ्य निगरानी और पारिवारिक सहयोग जारी रखा जाएगा।
नारायण स्वरूप हॉस्पिटल के निदेशक एवं वरिष्ठ सर्जन डॉ. राजीव सिंह ने बताया, “यह अत्यंत दुर्लभ और जोखिमपूर्ण मामला था। नुकीली वस्तुओं के कारण आंत में कई स्थानों पर चोट और छेद हो गए थे तथा पेट के अन्य अंगों को भी नुकसान पहुंचने का खतरा था। समय पर जांच, तत्काल ऑपरेशन और सर्जरी, एनेस्थीसिया तथा मानसिक रोग विशेषज्ञों के समन्वित प्रयास से मरीज की जान बचाई जा सकी।”
उन्होंने कहा कि पिका केवल खाने की गलत आदत नहीं, बल्कि कई बार मानसिक स्वास्थ्य समस्या, तनाव, पारिवारिक परिस्थितियों अथवा पोषण संबंधी कमी से जुड़ा व्यवहार हो सकता है। यदि कोई बच्चा या वयस्क मिट्टी, कांच, धातु, सुई, बाल, कपड़ा, प्लास्टिक या अन्य अखाद्य वस्तुएं खाता या निगलता दिखाई दे तो इसे छिपाना या डांटना नहीं चाहिए। ऐसे व्यक्ति को तत्काल चिकित्सक एवं मानसिक रोग विशेषज्ञ के पास ले जाना चाहिए।
नारायण स्वरूप हॉस्पिटल की टीम ने इस दुर्लभ और गंभीर मामले में सफल उपचार को चिकित्सा विज्ञान, टीमवर्क तथा समय पर लिए गए निर्णय की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। यहां मरीज के परिजन का मो नंबर 8853300429, 9005935764 दिया गया है।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • प्रयागराज। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर प्रयागराज में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मिशन 2027 को लेकर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि डॉ. विजय प्रताप, पूर्व सदस्य विधान परिषद एवं मुख्य जोन इंचार्ज प्रयागराज-मिर्जापुर मंडल रहे। बैठक में अमरेंद्र बहादुर भारती, जगन्नाथ पाल और प्रयागराज मंडल के मुख्य जोन प्रभारी राजू गौतम समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष टीएन जैसल, मंडल प्रभारी आरके गौतम, राजेश तिवारी, आलोक चौधरी सहित जिला कमेटी, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा अध्यक्ष, वामसेफ और बीबीएफ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी शामिल हुए। बैठक में मिशन 2027 को सफल बनाने के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया गया। कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ सुबह की शुरुआत हो कौशांबी एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। हर दिन की ताज़ा खबरें, हर सुबह आपके घर तक।
    1
    प्रयागराज। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर प्रयागराज में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मिशन 2027 को लेकर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई।
मुख्य अतिथि डॉ. विजय प्रताप, पूर्व सदस्य विधान परिषद एवं मुख्य जोन इंचार्ज प्रयागराज-मिर्जापुर मंडल रहे। बैठक में अमरेंद्र बहादुर भारती, जगन्नाथ पाल और प्रयागराज मंडल के मुख्य जोन प्रभारी राजू गौतम समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष टीएन जैसल, मंडल प्रभारी आरके गौतम, राजेश तिवारी, आलोक चौधरी सहित जिला कमेटी, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा अध्यक्ष, वामसेफ और बीबीएफ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
बैठक में मिशन 2027 को सफल बनाने के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया गया।
कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़
सुबह की शुरुआत हो कौशांबी एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। हर दिन की ताज़ा खबरें, हर सुबह आपके घर तक।
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • रेस्क्यू किए गए छात्रों को अस्पताल ले जाया जा रहा है स्थिति बहुत डरावनी है अब तक 6 छात्रों को निकाला जा चुका है ईश्वर घायलों की रक्षा करें. रेस्क्यू किए गए छात्रों को अस्पताल ले जाया जा रहा है स्थिति बहुत डरावनी है अब तक 6 छात्रों को निकाला जा चुका है ईश्वर घायलों की रक्षा करें.
    1
    रेस्क्यू किए गए छात्रों को अस्पताल ले जाया जा रहा है

स्थिति बहुत डरावनी है

अब तक 6 छात्रों को निकाला जा चुका है

ईश्वर घायलों की रक्षा करें.
रेस्क्यू किए गए छात्रों को अस्पताल ले जाया जा रहा है
स्थिति बहुत डरावनी है
अब तक 6 छात्रों को निकाला जा चुका है
ईश्वर घायलों की रक्षा करें.
    user_शिव सागर मौर्य
    शिव सागर मौर्य
    Media company चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.