logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रतापगढ़ के लालगंज तहसील में कार्यरत लेखपाल धीरज की दबंगई का एक मामला सामने आया है। ग्राम सभा चोप सिंह परगना रामपुर में स्थगन आदेश के बावजूद जबरन नाप-जोख किए जाने का स्थानीय लोग विरोध कर रहे थे। विरोध करने पर लेखपाल धीरज ने एक कास्तकार को जूता निकालकर मारने के लिए दौड़ा लिया। लेखपाल की इस दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है।

3 hrs ago
user_News
News
Mandi Agent इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

प्रतापगढ़ के लालगंज तहसील में कार्यरत लेखपाल धीरज की दबंगई का एक मामला सामने आया है। ग्राम सभा चोप सिंह परगना रामपुर में स्थगन आदेश के बावजूद जबरन नाप-जोख किए जाने का स्थानीय लोग विरोध कर रहे थे। विरोध करने पर लेखपाल धीरज ने एक कास्तकार को जूता निकालकर मारने के लिए दौड़ा लिया। लेखपाल की इस दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। ये शक्स वीडियो में प्रयागराज की जानी मानी हस्ती पूर्व सांसद कुं रेवती रमण सिंह और देश के प्रधानमंत्री मोदी को गाली सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। ये शक्स वीडियो में प्रयागराज की जानी मानी हस्ती पूर्व सांसद कुं रेवती रमण सिंह और देश के प्रधानमंत्री मोदी को गाली दे रहा है। जानकारी के अनुसार वीडियो में गाली देता हुआ दिखाई दे रहा शख्स कौंधियारा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा गौरा का बीरेंद्र सिंह पुत्र त्रियुगी उर्फ राम प्रसाद सिंह है।
    1
    सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। ये शक्स वीडियो में  प्रयागराज की जानी मानी हस्ती पूर्व सांसद कुं रेवती रमण सिंह और देश के प्रधानमंत्री मोदी को गाली
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। ये शक्स वीडियो में  प्रयागराज की जानी मानी हस्ती पूर्व सांसद कुं रेवती रमण सिंह और देश के प्रधानमंत्री मोदी को गाली दे रहा है। जानकारी के अनुसार वीडियो में गाली देता हुआ दिखाई दे रहा शख्स कौंधियारा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा गौरा का बीरेंद्र सिंह पुत्र त्रियुगी उर्फ राम प्रसाद सिंह है।
    user_SHISHIR GUPTA
    SHISHIR GUPTA
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    12 min ago
  • प्रयागराज थाना करेली अंतर्गत अकबरपुर पूरा मनोहरदास एक बाइक चोरी की घटना CCTV मे हुई कैद, चोरी की ये घटना 17 जून देर रात्रि की है, चोर ने हुलिया बदलने के लिये शर्ट पहनी फिर गल्ली के अंदर बाइक चोरी करने गया, सूत्रों के मुताबिक CCTV के आधार पर संदिग्ध की गिरफ़्तारी कर पुलिस जाँच कर रही है।
    1
    प्रयागराज 
थाना करेली अंतर्गत अकबरपुर पूरा मनोहरदास एक बाइक चोरी की घटना CCTV मे हुई कैद, चोरी की ये घटना 17 जून देर रात्रि की है, चोर ने हुलिया बदलने के लिये शर्ट पहनी फिर गल्ली के अंदर बाइक चोरी करने गया, सूत्रों के मुताबिक CCTV के आधार पर संदिग्ध की गिरफ़्तारी कर पुलिस जाँच कर रही है।
    user_Sanjay Lal
    Sanjay Lal
    Local News Reporter Allahabad, Prayagraj•
    32 min ago
  • मजदूर संघ ने अपनी हुंकार भरते हुए जोरदार हल्ला बोला है। इस विरोध प्रदर्शन के तहत संघ ने जिला अधिकारी (DM) को एक ज्ञापन भी सौंपा।
    1
    मजदूर संघ ने अपनी हुंकार भरते हुए जोरदार हल्ला बोला है। इस विरोध प्रदर्शन के तहत संघ ने जिला अधिकारी (DM) को एक ज्ञापन भी सौंपा।
    user_ASBABE HINDUSTAN  HINDUSTAN
    ASBABE HINDUSTAN HINDUSTAN
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    42 min ago
  • आज देश भाजपाई भ्रष्टाचार के कारण बड़े दुर्भाग्य का सामना कर रहा है। यह गंभीर आरोप लगाया गया है कि जहाँ कभी गाँव-गाँव में भगवान का स्तुति-गान गूँजता था, वहीं अब भगवान को धोखा देने वालों की निंदा गाथाएँ गाई जा रही हैं।
    1
    आज देश भाजपाई भ्रष्टाचार के कारण बड़े दुर्भाग्य का सामना कर रहा है। यह गंभीर आरोप लगाया गया है कि जहाँ कभी गाँव-गाँव में भगवान का स्तुति-गान गूँजता था, वहीं अब भगवान को धोखा देने वालों की निंदा गाथाएँ गाई जा रही हैं।
    user_पवन कुमार पाल पत्रकार
    पवन कुमार पाल पत्रकार
    Farmer इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • प्रयागराज के नवाबगंज थाना पुलिस ने पुलिस आयुक्त और अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत, गैंगस्टर एक्ट से संबंधित एक वांछित अभियुक्त अंकित कुमार गौतम, पुत्र फूलचन्द्र, निवासी कटरा कौडिहार, थाना नवाबगंज को 18 जून 2026 को नवाबगंज थाना क्षेत्र के मादूपुर रामनगर के पास से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल (वाहन संख्या-UP70 GB 7120) और एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर बरामद किया गया। यह मोटरसाइकिल थाना मऊआइमा में पंजीकृत एक चोरी के मामले से संबंधित है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त अंकित कुमार गौतम एक संगठित गिरोह का सदस्य है, जिसका गैंग लीडर छैला बाबू सरोज, पुत्र स्वर्गीय सुरेश सरोज, निवासी बरेज श्रंगवेरपुर, थाना नवाबगंज है। यह गिरोह अपने आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए भारतीय दण्ड विधान के अध्याय-16, 17 व 22 में वर्णित अपराधों को अंजाम देने का आदी है। अभियुक्त अपने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर विभिन्न थाना क्षेत्रों से दुकानों और सार्वजनिक स्थलों से वाहनों की चोरी कर उनके इंजन और चेसिस नंबर बदलकर बेचते हैं, जिससे अवैध तरीके से धन अर्जित करते हैं। अभियुक्तों के खिलाफ थाना नवाबगंज पर मु0अ0सं0-175/2026 धारा-2/3 उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम पहले से ही पंजीकृत है। मौजूदा गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर, थाना नवाबगंज पर मु0अ0सं0-234/2026 धारा-317(2)/347 भा0न्या0सं0 व 3/25 आयुध अधिनियम के तहत एक और अभियोग पंजीकृत किया गया है, जिस पर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त अंकित कुमार गौतम का एक लंबा आपराधिक इतिहास है, जिसमें हत्या के प्रयास, चोरी, वाहनों की चोरी और अवैध हथियार रखने जैसे कुल 12 मामले प्रयागराज कमिश्नरेट के विभिन्न थानों जैसे नवाबगंज, फाफामऊ, कर्नलगंज और हंडिया में दर्ज हैं।
    1
    प्रयागराज के नवाबगंज थाना पुलिस ने पुलिस आयुक्त और अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत, गैंगस्टर एक्ट से संबंधित एक वांछित अभियुक्त अंकित कुमार गौतम, पुत्र फूलचन्द्र, निवासी कटरा कौडिहार, थाना नवाबगंज को 18 जून 2026 को नवाबगंज थाना क्षेत्र के मादूपुर रामनगर के पास से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल (वाहन संख्या-UP70 GB 7120) और एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर बरामद किया गया। यह मोटरसाइकिल थाना मऊआइमा में पंजीकृत एक चोरी के मामले से संबंधित है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त अंकित कुमार गौतम एक संगठित गिरोह का सदस्य है, जिसका गैंग लीडर छैला बाबू सरोज, पुत्र स्वर्गीय सुरेश सरोज, निवासी बरेज श्रंगवेरपुर, थाना नवाबगंज है। यह गिरोह अपने आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए भारतीय दण्ड विधान के अध्याय-16, 17 व 22 में वर्णित अपराधों को अंजाम देने का आदी है। अभियुक्त अपने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर विभिन्न थाना क्षेत्रों से दुकानों और सार्वजनिक स्थलों से वाहनों की चोरी कर उनके इंजन और चेसिस नंबर बदलकर बेचते हैं, जिससे अवैध तरीके से धन अर्जित करते हैं। अभियुक्तों के खिलाफ थाना नवाबगंज पर मु0अ0सं0-175/2026 धारा-2/3 उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम पहले से ही पंजीकृत है।

मौजूदा गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर, थाना नवाबगंज पर मु0अ0सं0-234/2026 धारा-317(2)/347 भा0न्या0सं0 व 3/25 आयुध अधिनियम के तहत एक और अभियोग पंजीकृत किया गया है, जिस पर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त अंकित कुमार गौतम का एक लंबा आपराधिक इतिहास है, जिसमें हत्या के प्रयास, चोरी, वाहनों की चोरी और अवैध हथियार रखने जैसे कुल 12 मामले प्रयागराज कमिश्नरेट के विभिन्न थानों जैसे नवाबगंज, फाफामऊ, कर्नलगंज और हंडिया में दर्ज हैं।
    user_News
    News
    Mandi Agent इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • फतेहपुर जनपद के असोथर थाना क्षेत्र के सरकण्डी गांव में 24 वर्षीय अतुल तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, कुसियापुर गांव के पास देर रात अतुल एक जेसीबी की चपेट में आ गए थे, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, इस मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब मृतक के परिजनों ने इसे मात्र एक हादसा मानने से इनकार कर दिया। मृतक के बड़े भाई राहुल तिवारी ने आरोप लगाया है कि गांव के ही एक व्यक्ति पर उनके भाई के लगभग साढ़े तीन लाख रुपये बकाया थे और रुपये के लेन-देन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद हो चुका था। परिजनों का दावा है कि घटना वाली रात अतुल को किसी बहाने से बुलाया गया था और फिर कुछ लोगों ने मिलकर जेसीबी से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। परिजनों ने इस मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर, पुलिस का कहना है कि वे मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    3
    फतेहपुर जनपद के असोथर थाना क्षेत्र के सरकण्डी गांव में 24 वर्षीय अतुल तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, कुसियापुर गांव के पास देर रात अतुल एक जेसीबी की चपेट में आ गए थे, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हालांकि, इस मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब मृतक के परिजनों ने इसे मात्र एक हादसा मानने से इनकार कर दिया। मृतक के बड़े भाई राहुल तिवारी ने आरोप लगाया है कि गांव के ही एक व्यक्ति पर उनके भाई के लगभग साढ़े तीन लाख रुपये बकाया थे और रुपये के लेन-देन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद हो चुका था। परिजनों का दावा है कि घटना वाली रात अतुल को किसी बहाने से बुलाया गया था और फिर कुछ लोगों ने मिलकर जेसीबी से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। परिजनों ने इस मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

दूसरी ओर, पुलिस का कहना है कि वे मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Ashvani
    Ashvani
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन से पहले प्रयागराज में एक विवादित पोस्टर चर्चा का विषय बन गया है। इस पोस्टर में राहुल गांधी को 'भारत का सुप्रीम लीडर' बताया गया है, जिसके चलते सोशल मीडिया पर एक बड़ी बहस छिड़ गई है। यह पोस्टर स्थानीय कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला ने जारी किया है, जिसमें राहुल गांधी के जन्मदिन को धूमधाम से मनाने की अपील की गई है। पोस्टर में राहुल गांधी को 'सत्य के पथिक', 'जन-जन के नेता' और 'भारत का गर्व' जैसे शब्दों से भी संबोधित किया गया है।
    1
    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन से पहले प्रयागराज में एक विवादित पोस्टर चर्चा का विषय बन गया है। इस पोस्टर में राहुल गांधी को 'भारत का सुप्रीम लीडर' बताया गया है, जिसके चलते सोशल मीडिया पर एक बड़ी बहस छिड़ गई है।

यह पोस्टर स्थानीय कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला ने जारी किया है, जिसमें राहुल गांधी के जन्मदिन को धूमधाम से मनाने की अपील की गई है। पोस्टर में राहुल गांधी को 'सत्य के पथिक', 'जन-जन के नेता' और 'भारत का गर्व' जैसे शब्दों से भी संबोधित किया गया है।
    user_Arvind singh kumar
    Arvind singh kumar
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी का बड़ा तूफान खड़ा हो गया है, जहाँ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख और प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर के एक दावे ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। राजभर का कहना है कि समाजवादी पार्टी में जल्द ही "महाटूट" होने वाली है और इसके चलते कई नेता भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं। उन्होंने यहाँ तक दावा किया है कि रामगोपाल यादव ने केंद्रीय नेतृत्व को एक गोपनीय पत्र भेजा है, जिसमें समाजवादी पार्टी के नाराज नेताओं के नाम शामिल हैं।
    1
    उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी का बड़ा तूफान खड़ा हो गया है, जहाँ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख और प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर के एक दावे ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। राजभर का कहना है कि समाजवादी पार्टी में जल्द ही "महाटूट" होने वाली है और इसके चलते कई नेता भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं।

उन्होंने यहाँ तक दावा किया है कि रामगोपाल यादव ने केंद्रीय नेतृत्व को एक गोपनीय पत्र भेजा है, जिसमें समाजवादी पार्टी के नाराज नेताओं के नाम शामिल हैं।
    user_पवन कुमार पाल पत्रकार
    पवन कुमार पाल पत्रकार
    Farmer इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.