भिलाई के श्याम नगर में सूने मकान में हुई चोरी का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा: नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, एलईडी टीवी, होम थिएटर और लाखों रुपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद, आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया भिलाई/दुर्ग। दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र में लंबे समय से अनसुलझी चोरी का मामला अब पुलिस की सतर्कता और संयुक्त कार्रवाई के बाद सुलझ गया है। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया है। घटना का पूरा विवरण शिकायतकर्ता यू. येल्लमा (50), श्याम नगर तेलगू मोहल्ला, कैम्प-02 की रहने वाली, ने बताया कि 8 फरवरी 2026 को परिवार सहित विशाखापट्टनम गई थीं। घर लौटने पर उन्होंने पाया कि घर का ताला टूट चुका है और अंदर से एलईडी टीवी, होम थिएटर, सोने-चांदी के आभूषण सहित कई कीमती सामान गायब थे। इस गंभीर मामला को देखते हुए छावनी पुलिस और ACCU टीम ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की। आरोपी गिरफ्तार, चोरी स्वीकार जांच में संदेहास्पद गतिविधियों की पहचान के बाद पुलिस ने विवेक मिश्रा (20) निवासी शास्त्री नगर कैम्प-01 और एस. जगन (19) निवासी सुंदर नगर कैम्प-01 को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने की बात स्वीकार की। साथ ही, मामले में एक नाबालिग की भी संलिप्तता सामने आई। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। चोरी का बरामद सामान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 45 हजार रुपए मूल्य का सामान जब्त किया। बरामद सामान में शामिल हैं: एलईडी टीवी होम थिएटर चांदी के आभूषण पीतल के बर्तन पुलिस की सतर्कता और संदेश छावनी पुलिस ने बताया कि इस प्रकार की चोरी की घटनाओं में सतर्कता और तेजी से जांच महत्वपूर्ण होती है। आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी का बरामद होना यह संदेश देता है कि किसी भी अपराध को अंजाम देने वाले सुरक्षित नहीं हैं।

- अधिक ईंट जब्त, मचा हड़कंप बलौदाबाजार, 29 मार्च 2026। जिले में अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत राजस्व विभाग की टीम ने तहसील पलारी अंतर्गत ग्राम धमनी में अवैध चिमनी लाल ईंट भट्ठे पर छापा मारकर 10 लाख से अधिक ईंट जब्त की है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसीलदार पलारी के नेतृत्व में गठित राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर विस्तृत जांच की। जांच में पाया गया कि भट्ठा बिना वैध अनुमति के संचालित किया जा रहा था। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कुल 9,05,000 पक्की ईंटें एवं 1,25,000 कच्ची ईंटें जब्त कीं। जब्त ईंटों को नियमानुसार भट्ठा संचालक के सुपुर्द कर आगे की विधिसम्मत कार्यवाही शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई को प्रशासन की सख्ती और सतर्कता का स्पष्ट संकेत माना जा रहा है। अधिकारियों ने साफ किया है कि जिले में कहीं भी अवैध रूप से ईंट भट्ठा संचालन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पर्यावरणीय नियमों की अनदेखी और राजस्व हानि को रोकने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। जांच अभियान तेज, कार्रवाई जारी जिला प्रशासन द्वारा सभी तहसीलों में व्यापक स्तर पर जांच अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जहां भी अनियमितता या अवैध संचालन पाए जाएंगे, वहां तत्काल जब्ती, जुर्माना और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पर्यावरण और राजस्व दोनों की सुरक्षा पर फोकस अवैध ईंट भट्ठे न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि पर्यावरण पर भी गंभीर प्रभाव डालते हैं। ऐसे में प्रशासन की यह कार्रवाई पर्यावरण संरक्षण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। संदेश साफ—नियमों का उल्लंघन नहीं होगा बर्दाश्त इस सख्त कार्रवाई के बाद प्रशासन ने भट्ठा संचालकों को स्पष्ट संदेश दिया है कि बिना अनुमति संचालन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तय है। आने वाले दिनों में ऐसे और भी बड़े खुलासे और कार्रवाइयों की संभावना जताई जा रही है।1
- गैस एजेंसी में में गड़बड़ी कार्यवाही की मांग1
- कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार जिले में अवैध ईंट भट्ठा संचालन की जांच एवं कार्यवाही राजस्व की टीम द्वारा की जा रही है। इसी कड़ी में तहसील पलारी अंतर्गत ग्राम धमनी में अवैध रूप से संचालित चिमनी लाल ईंट भट्ठी से 10 लाख 30 हजार ईंट जब्त किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसीलदार पलारी के नेतृत्व में राजस्व की टीम ने ग्राम धमनी में अवैध रूप से संचालित चिमनी लाल ईंट भट्ठी से 905000 पक्का ईंट एवं 125000 कच्चा ईंट जप्त कर ईंट भट्टा संचालक के सुपुर्द कर कार्यवाही किया गया।1
- रायपुर। विधानसभा रोड जीरो प्वाइंट के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां डीआई (छोटा मालवाहक वाहन) और ट्रेलर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर, डीआई वाहन के ऊपर चढ़ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, दोनों वाहनों के चालक घटना के बाद मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गए। हादसे के चलते सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई और जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित कर यातायात व्यवस्था बहाल करने में जुट गई है। साथ ही पुलिस द्वारा मामले की जांच और वाहन चालकों की तलाश की जा रही है।5
- रायपुर जिले के धरसीवां क्षेत्र के सिलयारी में भारत गैस एजेंसी में बड़ा खुलासा हुआ है। संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735 ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गैस सिलेंडर में 2 से 3 किलो तक कम गैस भरी जा रही है। इस मामले में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। क्या यह गैस घोटाला है? क्या प्रशासन करेगा जांच? वीडियो को अंत तक जरूर देखें। 📍 स्थान: सिलयारी, धरसीवां (रायपुर, छत्तीसगढ़) #GasScam #BharatGas #RaipurNews #CGNews #GasCylinder #BreakingNews #Chhattisgarh #HindiNews2
- मानस केटरिंग सर्विस बिल्हा बिलासपुर छत्तीसगढ़1
- एयरपोर्ट चौक के पास नौसीखिया नाबालिक कार चालक ने बाइक चालक को लिया चपेट में चकरभाठा थाना का मामला आज सोमवार की सुबह 10:00 ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार आज सोमवार की सुबह 8:30 करीब एक नाबालिक कार चालक कर से क्रिकेट खेलने एयरपोर्ट चौक के पास मैदान में आया था जो शायद कार को चलाना भी सीख रहा था इस दौरान चकरभाठा बस्ती की ओर से एक 15 वर्षीय बालक कम खोजने की तलाश में बाइक क्रमांक cg 10 एम 3130 चकरभाठा मार्केट की ओर जा रहा था जिसे एयरपोर्ट चौक चकरभाठा के पास सामने से आ रहे एक नाबालिक कार चालक के द्वारा ठोकर मार कर एक्सीडेंट कर दिया गया जिसकी वजह से बाइक चालक नाम आकाश पिता रामकिशन उम्र 15 वर्ष के करीब पता ग्राम धमनी को चोटे आई है जिसे आटो से घर भेज दिया गया एवं आरोपी कार चालक कार छोड़कर वहां से फरार हो गया जिसके बाद काफी देर तक कार और बाइक घटना स्थल पर पड़ी रही 10.30 बजे तक पुलिस के आने का इंतजार किया जा रहा था आपको बता दें कि क्षेत्र में कई लापरवाह माता-पिता अपने नाबालिक बच्चों को लाड प्यार के चक्कर में बाइक स्कूटी एवं कर की चाबी दे देते हैं और वह यह भूल जाते हैं कि किसी बड़ी दुर्घटना में उनके दिल के टुकड़े की जान भी जा सकती है और उनके लाडले की लापरवाही की वजह से किसी अन्य की भी जान जा सकती है जिसका खामियाजा माता-पिता को ही भुगतना पड़ेगा लेकिन उसके बाद भी आज के जमाने के कुछ लापरवाह माता-पिता इस बात को भूल जाते हैं और अपने नाबालिक बच्चों को जिद करने पर कार बाइक स्कूटी की चाबी दे देते हैं इसके बाद नाबालिक बच्चे जब वाहन चलते हैं तो उन्हें यह लगता है कि यह सड़क भी उनके बाप की है वह अनियंत्रित हाई इस्पिड में वाहन चलाते हैं जिसकी वजह से वह खुद तो दुर्घटना के शिकार होते ही है लेकिन अन्य आम लोगों को भी ठोकर मार कर एक्सीडेंट कर देते हैं जिसकी वजह से आम लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता है आपने देखा भी होगा चकरभाठा एयरपोर्ट से मार्केट के बीच में सुबह दोपहर शाम कई नाबालिक बालक बालिका वाहन चलाते नजर आते हैं जिन पर चकरभाठा पुलिस और यातायात पुलिस को उचित कार्रवाई करने की आवश्यकता है क्योंकि बच्चे नाबालिक है तो उन पर कार्यवाही नहीं हो सकती लेकिन उनके माता-पिता और वाहन पर तो कार्यवाही की जा सकती है ताकि आने वाले समय में इस तरह के किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके1
- आज शाम 7 बजे जानकारी अनुसार प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध क्र.136/2026 धारा 296,351(2),115(2),109(1) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। कि प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना पलारी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी जितेन्द्र वर्मा को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा गाली-गलौच करने से मना करने की बात को लेकर, आवेश में आकर प्रार्थी पर लोहे की हंसिया से वार कर प्रार्थी को चोंट पहुंचाना स्वीकार किया गया1