Shuru
Apke Nagar Ki App…
पाइप लाइन ठीक करते समय मजदूर मलवे मे दवा अलीगढ़ के रेलवे रोड का मामला
UttarPradeski takat newspaper
पाइप लाइन ठीक करते समय मजदूर मलवे मे दवा अलीगढ़ के रेलवे रोड का मामला
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जालौन में देखने को मिला दबंग पड़ोसियों का कहर, दबंग पड़ोसियों ने महिला के साथ बेरहमी से की जमकर मारपीट, पड़ोसी युवती ने महिला को सड़क पर पटक-पटककर लात-घूसों से बेरहमी से पीटा, पड़ोसियों की मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुई महिला जिला अस्पताल रेफर, मासूम बच्चों के सामने मां को सड़क पर गिराकर पीटते रहे दबंग पड़ोसी और बिलखते रहे बच्चे, दबंगों की गई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की मामले की जांच पड़ताल, जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के मरगाया गांव का मामला।1
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भगत सिंह नगर में एक युवक और युवती के प्रेम प्रसंग के चलते घर से चले जाने के बाद दोनों परिवारों के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई, जिसके बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। घटना के बाद लड़के पक्ष की ओर से आरोप लगाया गया कि मारपीट के दौरान उनके परिजनों को निर्वस्त्र किया गया। इस आरोप को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में निर्वस्त्र करने का आरोप प्रथम दृष्टया असत्य पाया गया है। हालांकि दोनों पक्षों के बीच मारपीट की पुष्टि होने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच अभी जारी है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर निष्पक्ष रूप से आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद ने शनिवार दोपहर 3 बजे जानकारी देते हुए बताया कि मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सामान्य है।1
- नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको होशियार और खबरदार करती खबर दिखाने जा रहे हैं जिसमें कुछ सावधानियां बरतें और सुरक्षित रहे देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से1
- जालौन में दहशत का LIVE VIDEO वायरल, मासूम को छीनने की कोशिश, महिलाओं से मारपीट का आरोप जालौन। सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम जखा में दबंगई और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ बेरहमी से मारपीट की, एक मासूम बच्चे को छीनकर जान से मारने की धमकी दी और सोने के आभूषण लूट लिए। घटना के वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़िता भूरी देवी का आरोप है कि दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर उनका सिर फोड़ दिया, जबकि उनकी बहू गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार का कहना है कि हमलावरों ने बच्चे को छीनने की कोशिश कर पूरे परिवार को आतंकित किया। मामले में सबसे बड़ा सवाल पुलिस कार्रवाई पर उठ रहा है। पीड़िता का आरोप है कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद पुलिस ने केवल एनसीआर दर्ज कर मामले को हल्का करने की कोशिश की। साथ ही बहू का समुचित मेडिकल परीक्षण तक नहीं कराया गया और सही धाराओं में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी अब भी खुलेआम जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिससे परिवार भय के साये में जीने को मजबूर है। मामला अब उत्तर प्रदेश सरकार के जनसुनवाई पोर्टल तक पहुंच गया है, जहां पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है। वायरल वीडियो और गंभीर आरोपों के बीच यह घटना पुलिस कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर रही है। अब देखना होगा कि क्या पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा या दबंगई के आगे कानून बेबस नजर आएगा।1
- थाना रुरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सटीक पर दो शातिर चोरों नरेन्द्र चौहान पुत्र ओमप्रकाश चौहान निवासी विजयनगर थाना गजनेर जनपद कानपुर देहात व अमन कटियार पुत्र रवीन्द्र कटियार निवासी रानीपुर हरिहरपुर थाना सिकन्दरा जनपद कानपुर देहात को अमौली ठाकुरान चौराहा से करीब 300 मीटर पहले थाना क्षेत्र रूरा से एक लोडर पिकअप वाहन, एक आला नकब, सात रिंच पाना, एक कटर, एक अवैध तमंचा अधिया 12 बोर, एक मिस कारतूस 12 बोर एवं एक जिंदा कारतूस 12 बोर एवं जामा तलाशी से 20,850 रूपये एवं एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया ।थाना पुलिस सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।1
- Post by UttarPradeski takat newspaper1
- जालौन में किसान ने खेत पर पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या, बबूल के पेड़ से लटकता मिला 45 बर्षीय किसान रामपाल के शव, किसान का शव खेत पर लटकता देख ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, घटना के समय परिवार के सभी सदस्य गए थे शादी समारोह में शामिल होने, घर मे अकेला था किसान, रात में खेत की ओर जाकर उठाया कदम, किसान की मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस सुसाइड के कारणों का पता लगाने में जुटी, जालौन के कैलिया थाना क्षेत्र के सामी गांव की घटना।1
- Post by Bheem rajawat 96288004581