जन सेवा के लिए जिला प्रशासन 24 घंटे तत्पर : डीसी कैप्टन मनोज कुमार उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन का एकमात्र लक्ष्य जन सेवा है और इसके लिए हम सब 24 घंटे तत्पर हैं। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए जिले में लगातार समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। डीसी आज लघु सचिवालय के मीटिंग हॉल में आयोजित जन समाधान शिविर के बाद उपस्थित अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। इस शिविर के दौरान कुल 82 नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा, जिन पर उपायुक्त ने संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि प्रशासन के सभी अंग एक ग्रुप की भांति जन सेवा के लिए समर्पित हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक की समस्या का सही और पारदर्शी तरीके से समाधान करना हम सबकी नैतिक और प्रशासनिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को सचेत किया कि सरकार इन समाधान शिविरों को लेकर बेहद गंभीर है और स्वयं मुख्यमंत्री लगातार इनकी प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं। ऐसे में जन शिकायतों के निवारण में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिविर के दौरान पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने भी मौजूद रहकर पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की गहनता से सुनवाई की और मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में एसडीएम अनिरुद्ध यादव, डीएमसी रणवीर सिंह तथा नगराधीश डॉ. मंगल सेन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
जन सेवा के लिए जिला प्रशासन 24 घंटे तत्पर : डीसी कैप्टन मनोज कुमार उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन का एकमात्र लक्ष्य जन सेवा है और इसके लिए हम सब 24 घंटे तत्पर हैं। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए जिले में लगातार समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। डीसी आज लघु सचिवालय के मीटिंग हॉल में आयोजित जन समाधान शिविर के बाद उपस्थित अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। इस शिविर के दौरान कुल 82
नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा, जिन पर उपायुक्त ने संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि प्रशासन के सभी अंग एक ग्रुप की भांति जन सेवा के लिए समर्पित हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक की समस्या का सही और पारदर्शी तरीके से समाधान करना हम सबकी नैतिक और प्रशासनिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को सचेत किया कि सरकार इन समाधान शिविरों को लेकर
बेहद गंभीर है और स्वयं मुख्यमंत्री लगातार इनकी प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं। ऐसे में जन शिकायतों के निवारण में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिविर के दौरान पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने भी मौजूद रहकर पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की गहनता से सुनवाई की और मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में एसडीएम अनिरुद्ध यादव, डीएमसी रणवीर सिंह तथा नगराधीश डॉ. मंगल सेन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।