बुंदेला सरकार के जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद। दतिया के बुंदेला सरकार धाम, भांडेर रोड जिला दतिया में बुंदेला सरकार के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विशेष दिव्य दरबार, विशाल भंडारे एवं मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन का आयोजन पीठाधीश्वर श्री नरेंद्र महाराज जी के नेतृत्व में श्रद्धा एवं भव्यता के साथ किया गया। जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित विशेष दिव्य दरबार में हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तजन पहुंचे। श्रद्धालुओं ने बुंदेला सरकार के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की।इसी अवसर पर बुंदेला सरकार मंदिर के निर्माण हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया। मंदिर निर्माण के शुभारंभ को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। उपस्थित भक्तों ने मंदिर निर्माण को बुंदेला सरकार की कृपा एवं आशीर्वाद का शुभ प्रतीक बताते हुए हर्ष व्यक्त किया कार्यक्रम में विशेष संत श्री श्री 108 जानकी दास महाराज बरा सरकार जी का पावन आगमन हुआ। उनके आगमन से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं आनंद का वातावरण बना रहा। संत श्री जानकी दास महाराज जी ने श्रद्धालुओं को आशीर्वचन प्रदान किए तथा सभी के सुख, शांति एवं मंगल की कामना की।इस अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे धाम परिसर में भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।बुंदेला सरकार धाम ट्रस्ट द्वारा प्रत्येक वर्ष जन्मोत्सव के अवसर पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी परंपरा के तहत इस वर्ष भी विशेष दिव्य दरबार, विशाल भंडारे एवं मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक ट्रस्ट अध्यक्ष श्री जीतू कुशवाहा, ट्रस्ट सचिव एडवोकेट श्री सत्येन्द्र दिसोरिया सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाई।
बुंदेला सरकार के जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद। दतिया के बुंदेला सरकार धाम, भांडेर रोड जिला दतिया में बुंदेला सरकार के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विशेष दिव्य दरबार, विशाल भंडारे एवं मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन का आयोजन पीठाधीश्वर श्री नरेंद्र महाराज जी के नेतृत्व में श्रद्धा एवं भव्यता के साथ किया गया। जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित विशेष दिव्य दरबार में हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तजन पहुंचे। श्रद्धालुओं ने बुंदेला सरकार के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की।इसी अवसर पर बुंदेला सरकार मंदिर के निर्माण हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया। मंदिर निर्माण के शुभारंभ को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। उपस्थित भक्तों ने मंदिर निर्माण को बुंदेला सरकार की कृपा एवं आशीर्वाद का शुभ प्रतीक बताते हुए हर्ष व्यक्त किया कार्यक्रम में विशेष संत श्री श्री 108 जानकी दास महाराज बरा सरकार जी का पावन आगमन हुआ। उनके आगमन से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं आनंद का वातावरण बना रहा। संत श्री जानकी दास महाराज जी ने श्रद्धालुओं को आशीर्वचन प्रदान किए तथा सभी के सुख, शांति एवं मंगल की कामना की।इस अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे धाम परिसर में भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।बुंदेला सरकार धाम ट्रस्ट द्वारा प्रत्येक वर्ष जन्मोत्सव के अवसर पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी परंपरा के तहत इस वर्ष भी विशेष दिव्य दरबार, विशाल भंडारे एवं मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक ट्रस्ट अध्यक्ष श्री जीतू कुशवाहा, ट्रस्ट सचिव एडवोकेट श्री सत्येन्द्र दिसोरिया सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाई।
- : तीन साल बाद भी अचल सिंह दांगी की प्रतिमा स्थापना नहीं, सैकड़ों समाजजन नगर परिषद पहुंचे, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन भांडेर नगर के सरसई चौराहे पर महापुरुष अचल सिंह दांगी की प्रतिमा स्थापना का काम करीब तीन साल बाद भी शुरू नहीं हुआ। मंगलवार शाम दांगी समाज के सैकड़ों लोग नगर परिषद पहुंचे और सीएमओ राधेरमन यादव को ज्ञापन सौंपकर जल्द प्रतिमा स्थापना कराने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि पूर्व विधायक रक्षा संतराम सरौनिया ने 2 नवंबर 2022 को भांडेर नगर के विभिन्न स्थानों पर महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित कराने के लिए नगर परिषद को प्रस्ताव दिया था। इसके बाद नगर परिषद ने टेंडर प्रक्रिया पूरी की। सबसे कम बोली आने पर ठेकेदार आदेश कुमार को 15 सितंबर 2023 को कार्यादेश क्रमांक 1551 जारी किया गया था। इसके बावजूद सरसई चौराहे पर प्रतिमा स्थापना का काम शुरू नहीं हुआ। समाजजनों ने देरी का कारण बताते हुए ठेकेदार पर कार्रवाई की जानकारी मांगी। दांगी समाज युवा शक्ति संगठन ने जल्द काम शुरू कराने की मांग की।1
- थाना सरसई के गैरइरादतन हत्या के प्रयास के दस-दस हजार रूपये के फरार दो आरोपियो को किया गिरफ्तार श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री मयूर खण्डेवाल के निर्देशन में एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मंजीत सिह चावला व एसडीओपी महोदय भांडेर श्री पूनमचन्द्र यादव के मार्गदर्शन में थाना सरसई पुलिस द्वारा अप.क्र. 11/26 धारा 110,296(b), 351(3), 3(5) BNS इजाफा 25,27 आर्म्स एक्ट के फरार आरोपियो विक्की उर्फ विक्रम सिह यादव नि0 धमना व मनीष यादव नि0 निचरौली हाल दिनारा रोड दतिया, जिनकी गिरफ्तारी पर श्रीमान द्धारा दस-दस हजार रूपये का ईनाम घोषित था, को गिरफ्तार किया एवं आरोपी मनीष यादव से घटना मे प्रयुक्त एक 315 बोर की रायफल मय एक खाली खोखा जप्त किया गया । *घटना विवरण -* दिनांक 29/06/26 को फरियादी जगदीश यादव नि0 धमना ने हमराह अपने भतीजे युवराज यादव केउपस्थित थाना आकर अनावेदक विक्रम उर्फ विक्की यादव, रवि यादव ,राघव यादव, सौरभ यादव, रामगुलाम यादव एवं अन्य व्यकित द्धारा मकान निर्माण कार्य को लेकर गंदी-2 गालिया देकर बंदूक व रायफलो से फायरिंग करने एवं जान से माने की धमकी देने के संबंध मे रिर्पोट की थी थाना सरसई के गैरइरादतन हत्या के प्रयास के दस-दस हजार रूपये के फरार दो आरोपियो को किया गिरफ्तार श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री मयूर खण्डेवाल के निर्देशन में एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मंजीत सिह चावला व एसडीओपी महोदय भांडेर श्री पूनमचन्द्र यादव के मार्गदर्शन में थाना सरसई पुलिस द्वारा अप.क्र. 11/26 धारा 110,296(b), 351(3), 3(5) BNS इजाफा 25,27 आर्म्स एक्ट के फरार आरोपियो विक्की उर्फ विक्रम सिह यादव नि0 धमना व मनीष यादव नि0 निचरौली हाल दिनारा रोड दतिया, जिनकी गिरफ्तारी पर श्रीमान द्धारा दस-दस हजार रूपये का ईनाम घोषित था, को गिरफ्तार किया एवं आरोपी मनीष यादव से घटना मे प्रयुक्त एक 315 बोर की रायफल मय एक खाली खोखा जप्त किया गया । *घटना विवरण -* दिनांक 29/06/26 को फरियादी जगदीश यादव नि0 धमना ने हमराह अपने भतीजे युवराज यादव केउपस्थित थाना आकर अनावेदक विक्रम उर्फ विक्की यादव, रवि यादव ,राघव यादव, सौरभ यादव, रामगुलाम यादव एवं अन्य व्यकित द्धारा मकान निर्माण कार्य को लेकर गंदी-2 गालिया देकर बंदूक व रायफलो से फायरिंग करने एवं जान से माने की धमकी देने के संबंध मे रिर्पोट की थी । जिस पर से उक्त आरोपियो के विरूध्द थाना सरसई मे अप.क्र. 11/26 धारा 110,296(b),351(3) ,3(5) BNS का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया । *पुलिस की कार्यवाही* अपराध गंभीर होने से थाना सरसई पुलिस द्वारा आज दिनांक 01/09/26 को बैदा नहर की पुलिया ग्राम बैदा से आरोपी विक्रम उर्फ विक्की पुत्र सुखनंदन यादव उम्र 39 साल नि0 धमना व मनीष पुत्र विनोद यादव उम्र 20 साल नि0 निचरौली थाना सिविल लाईन हाल दिनारा रोड राधा बिहार कालोनी दतिया को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी मनीष यादव से घटना मे प्रयुक्त एक 315 बोर की रायफल मय एक 315 बोर के खाली खोखा के जप्त की गई । आरोपीगणो को JR पर न्यायालय पेश किया गया । पूर्व में 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। *सराहनीय भूमिका* उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सरसई उनि. आकाश संसिया व प्रआर. 479 जाहर सिह, आर0 45 गौरव ग्वाला,आर0 150 दीपक यादव व आर0 850 धर्मेन्द्र प्रजापति की अहम भूमिका रही हैं ।2
- पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई में पहुंचे फरियादी, एएसपी ने सुनीं शिकायतें दतिया में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए आवेदकों की शिकायतें सुनीं। जनसुनवाई में जमीन विवाद, मारपीट, घरेलू विवाद और साइबर फ्रॉड से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। एएसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों से मामलों की जानकारी ली और शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीओपी सहित विभिन्न थानों के थाना प्रभारी मौजूद रहे।1
- मां पीतांबरा एवं वनखंडेश्वर मंदिर में पिछले 3-4 वर्षों में श्रद्धालुओं की संख्या 3 से 4 गुना बढ़ी है। विशेषकर शनिवार को बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन, पुलिस, राजस्व विभाग, पुजारियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन एवं दर्शन के लिए साधकों को वहां बैठने से मना किया गया है। साधना के लिए अलग स्थल की आवश्यकता पर सहमति बनी है। वहीं पुजारियों की नियमित पूजा-अर्चना यथावत जारी रहेगी। मंदिर में पारदर्शिता के लिए दान पेटी रखी जाएगी, जिसे 5-6 लोगों की उपस्थिति में सीसीटीवी की निगरानी में खोला जाएगा। दान की राशि के लिए एसडीएम एवं पुजारी के संयुक्त हस्ताक्षर से बैंक खाता खोला जाएगा और राशि का रख-रखाव संयुक्त रूप से किया जाएगा। श्री वनखंडेश्वर शिवलिंग के क्षीण को देखते हुए प्रतिदिन एक ही अभिषेक होगा। अभिषेक में केमिकल का उपयोग नहीं किया जाएगा।विशेष पर्वों पर अतिरिक्त अभिषेक के लिए एसडीएम की पूर्व अनुमति आवश्यक होगी। सभी व्यवस्थाओं पर प्रशासन, पुलिस, राजस्व अधिकारियों, पुजारियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहमति व्यक्त की है। उद्देश्य यही है कि प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सुगम दर्शन का अधिक से अधिक अवसर मिले। — कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े मां पीतांबरा एवं वनखंडेश्वर मंदिर में पिछले 3-4 वर्षों में श्रद्धालुओं की संख्या 3 से 4 गुना बढ़ी है। विशेषकर शनिवार को बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन, पुलिस, राजस्व विभाग, पुजारियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन एवं दर्शन के लिए साधकों को वहां बैठने से मना किया गया है। साधना के लिए अलग स्थल की आवश्यकता पर सहमति बनी है। वहीं पुजारियों की नियमित पूजा-अर्चना यथावत जारी रहेगी। मंदिर में पारदर्शिता के लिए दान पेटी रखी जाएगी, जिसे 5-6 लोगों की उपस्थिति में सीसीटीवी की निगरानी में खोला जाएगा। दान की राशि के लिए एसडीएम एवं पुजारी के संयुक्त हस्ताक्षर से बैंक खाता खोला जाएगा और राशि का रख-रखाव संयुक्त रूप से किया जाएगा। श्री वनखंडेश्वर शिवलिंग के क्षीण को देखते हुए प्रतिदिन एक ही अभिषेक होगा। अभिषेक में केमिकल का उपयोग नहीं किया जाएगा।विशेष पर्वों पर अतिरिक्त अभिषेक के लिए एसडीएम की पूर्व अनुमति आवश्यक होगी। सभी व्यवस्थाओं पर प्रशासन, पुलिस, राजस्व अधिकारियों, पुजारियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहमति व्यक्त की है। उद्देश्य यही है कि प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सुगम दर्शन का अधिक से अधिक अवसर मिले। — कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े1
- शादी के नाम पर 4.10 लाख की ठगी, लुटेरी दुल्हन समेत 3 गिरफ्तार दमोह। दमोह देहात पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कथित लुटेरी दुल्हन खुशबू राजपूत समेत नर्मदा पटेल और मालती पटेल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक बांसा तारखेड़ा निवासी दिनेश विश्वकर्मा से 20 अप्रैल को खुशबू की शादी कराकर 1.70 लाख रुपये नकद और करीब 2.40 लाख रुपये के जेवर लिए गए थे। तीन दिन बाद मालती खुद को खुशबू की बड़ी बहन बताकर उसे अपने साथ जबलपुर ले गई, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। जांच में मालती के मोबाइल से कई युवतियों के कथित फर्जी आधार कार्ड मिलने की बात सामने आई है। गिरोह का आरोपी नीरज उर्फ धीरज पटेल पहले से पन्ना जेल में बंद है। पुलिस के अनुसार दमोह की घटना के बाद खुशबू ने कोटा, राजस्थान में भी दूसरी शादी की थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल और 7,700 रुपये नकद जब्त किए हैं।1
- शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गया था प्रेमी तभी प्रेमिका के ससुर ने देख लिया फिर क्या था मोहल्ले वालों को बुलाकर स्वागत किया समाचार पूरा देखें1
- मरसेनी खुर्द में बंद मिला आंगनवाड़ी केंद्र, ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप सेवढ़ा। दतिया जिले की सेवढ़ा परियोजना अंतर्गत ग्राम पंचायत मरसेनी खुर्द में संचालित आंगनवाड़ी केंद्र के नियमित रूप से संचालित नहीं होने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि आंगनवाड़ी केंद्र अधिकांश समय बंद रहता है और बच्चों को शासन की योजनाओं के तहत मिलने वाला पौष्टिक आहार भी नियमित रूप से उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।1
- बरचोली में 68 वर्षीय बुजुर्ग पर हमला, बंदूक की बट और डंडों से पीटा, चार आरोपियों पर भांडेर थाने में एफआईआर दर्ज भांडेर थाना क्षेत्र के ग्राम बरचौली में पुरानी रंजिश को लेकर 68 वर्षीय बुजुर्ग के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। फरियादी ग्यादीन कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि वह खेत पर बनी कोठी में तख्त पर लेटे थे। इसी दौरान गांव के सोनू दुबे, सुदीप शर्मा, छोटू दोहरे और सिमथरा निवासी भल्लू यादव कथित तौर पर डंडा और बंदूक लेकर कोठी में पहुंचे। आरोप है कि सुदीप शर्मा ने बंदूक की बट से कान के पीछे वार किया, जबकि अन्य आरोपियों ने डंडों से मारपीट की। बुजुर्ग ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में मंगलवार दोपहर 02 बजे भांडेर पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर विधायक कार्रवाई की जाएगी।1